Shuru
Apke Nagar Ki App…
मसौढी में गांव वालों ने सरकारी जमीन को लेकर विरोध प्रदर्शन। मसौढ़ी भगवानगंज थाना क्षेत्र के बाजार स्थित सरकारी जमीन दान देने को लेकर पूंजीपतियों को द्वारा अवैध कब्जा कर मकान बना रहे हैं उसी को लेकर मसौढी अनुमंडल परिसर में विरोध मार्च एवं जमकर प्रदर्शन किया गया और निष्पक्ष जांच का न्याय की गुहार लगाई एसडीओ डीएसएलआर से दर्जनों महिला पुरुष ग्रामीण मौजूद रहे धरना प्रदर्शन में
Niraj kumar
मसौढी में गांव वालों ने सरकारी जमीन को लेकर विरोध प्रदर्शन। मसौढ़ी भगवानगंज थाना क्षेत्र के बाजार स्थित सरकारी जमीन दान देने को लेकर पूंजीपतियों को द्वारा अवैध कब्जा कर मकान बना रहे हैं उसी को लेकर मसौढी अनुमंडल परिसर में विरोध मार्च एवं जमकर प्रदर्शन किया गया और निष्पक्ष जांच का न्याय की गुहार लगाई एसडीओ डीएसएलआर से दर्जनों महिला पुरुष ग्रामीण मौजूद रहे धरना प्रदर्शन में
More news from बिहार and nearby areas
- मसौढी में बीस जमादार को सब इंस्पेक्टर बनाया गया है, पुलिस में खुशी लहर मसौढ़ी में 20 ASI को मिली पदोन्नति, कंधे पर सजा SI का स्टार मसौढ़ी अनुमंडल पुलिस कार्यालय में बुधवार को पिपिंग समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 20 सहायक अवर निरीक्षकों (ASI) को अवर निरीक्षक (SI) के पद पर पदोन्नति दी गई। इस दौरान SDPO राघव दयाल ने नवपदोन्नत पुलिस पदाधिकारियों के कंधे पर SI का स्टार लगाकर उन्हें बधाई दी। पदोन्नति पाने वाले पुलिसकर्मी मसौढ़ी, धनरूआ समेत अनुमंडल के विभिन्न थानों में तैनात हैं। समारोह में मसौढ़ी थानाध्यक्ष विवेक भारती, थाना पर्यवेक्षक अरविंद साहनी समेत कई पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे। SDPO राघव दयाल ने कहा कि पदोन्नति के साथ पुलिस पदाधिकारियों की जिम्मेदारी और जवाबदेही भी बढ़ी है। उन्होंने आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और मामलों की तकनीकी जांच पर विशेष ध्यान देने की अपील की। मसौढ़ी से बड़ी खबर, 20 पुलिसकर्मियों को मिली नई जिम्मेदारी। कैमरे पर आप देख सकते हैं पिपिंग समारोह की तस्वीरें, जहां कंधे पर स्टार लगाकर नवपदोन्नत पदाधिकारियों का उत्साह बढ़ाया गया। मसौढ़ी में 20 ASI बने SI | SDPO राघव दयाल ने कंधे पर लगाया स्टार |4
- जहानाबाद : जहांगीरपुर में अशोक पेट्रोल पंप का उद्घाटन, किसानों व यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा। जहानाबाद : अरवल एनएच-33 मुख्य मार्ग पर जहांगीरपुर के समीप गुरुवार को अशोक पेट्रोल पंप का उद्घाटन स्थानीय विधायक राहुल कुमार ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, राजनीतिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे। इस अवसर पर विधायक राहुल कुमार ने कहा कि इस मार्ग पर लंबे समय से पेट्रोल पंप की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। पेट्रोल पंप शुरू होने से वाहन चालकों के साथ-साथ आसपास के किसानों को भी काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि खेती-किसानी के कार्यों में डीजल की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और अब किसानों को ईंधन के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा। विधायक ने कहा कि जहांगीरपुर से बडेता के बीच का हिस्सा रात में अपेक्षाकृत सुनसान रहता है। पेट्रोल पंप पर प्रकाश की बेहतर व्यवस्था होने से इस मार्ग पर रोशनी बढ़ेगी और राहगीरों व वाहन चालकों को सुरक्षा एवं सुविधा मिलेगी। उन्होंने पेट्रोल पंप संचालक को ईंधन की गुणवत्ता के साथ यात्रियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने और पेट्रोलियम कंपनी के मानकों का पालन करने का सुझाव दिया। पेट्रोल पंप के ऑर्गेनाइजर अमित कुमार उर्फ पामू जी ने बताया कि ग्राहकों की सुविधा के लिए निःशुल्क हवा भरने की व्यवस्था, आरओ का शुद्ध पेयजल, सुलभ शौचालय समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम के निर्धारित मानकों के अनुरूप बेहतर सेवाएं प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा।उद्घाटन समारोह में पूर्व युवा जदयू प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुशवाहा, जदयू प्रदेश सचिव राजीव रंजन पटेल, पूर्व जिला जदयू अध्यक्ष शशिभूषण कुमार उर्फ गोपाल शर्मा, दिलीप कुशवाहा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अजय कुमार देव, जदयू नेता विनोद कुमार दांगी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।1
- गोरखनाथ इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख। राजधानी पटना के बिक्रम बाजार में नया पुल के पास गोरखनाथ इलेक्ट्रॉनिक दुकान में गुरुवार की सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं स्थानीय लोगों ने तुरंत आग लगने की जानकारी बिक्रम थाना की पुलिस को दी। जिसके बाद जानकारी मिलते ही बिक्रम थाना की पुलिस मौके पर पहुंच दमकल विभाग को खबर दी। कुछ ही देर में दमकल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बता दें कि आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखें कई महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण इसकी चपेट में आ गए और जलकर राख हो गया। वहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक आग लगने का शुरुआती कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।1
- आरा सदर अस्पताल में डॉक्टरों कि हड़ताल मरीज परेशान स्वास्थ सेवा चरमराई भोजपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट आरा सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवा चरमराई, मरीज परेशान आरा भोजपुर भोजपुर जिले के आरा सदर अस्पताल सहित अन्य सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की हड़ताल से स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। हड़ताल मुख्य रूप से बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ (BHSA) और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के राज्यव्यापी आह्वान पर की जा रही है। जानकारी के अनुसार, डॉक्टरों ने ओपीडी (OPD) सेवाओं का बहिष्कार किया है। इसके कारण दूर-दराज से आने वाले सैकड़ों मरीजों को बिना इलाज के ही लौटना पड़ रहा है। इमरजेंसी सेवाओं को हड़ताल से अलग रखा गया है, लेकिन ओपीडी बंद होने से अस्पताल में भीड़ और अफरा-तफरी का माहौल है। अतीत में भी हो चुकी है हड़ताल सूत्रों का कहना है कि आरा सदर अस्पताल में पहले भी स्थानीय प्रशासनिक विवादों और अन्य मांगों को लेकर डॉक्टर हड़ताल पर जा चुके हैं। हर बार इसका खामियाजा आम मरीजों को भुगतना पड़ता है। मरीजों की बढ़ी परेशानी सदर अस्पताल में दिखाने आए मरीजों ने बताया कि सुबह से पर्ची काउंटर पर लाइन में लगे हैं, लेकिन डॉक्टर नहीं हैं। प्राइवेट क्लीनिक में जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। गरीब मरीजों के लिए यह दोहरी मार है। फिलहाल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से हड़ताल को समाप्त कराने के लिए कोई ठोस पहल नहीं दिख रही है। मरीजों ने सरकार से जल्द से जल्द हड़ताल खत्म कराकर स्वास्थ्य सेवाएं बहाल करने की मांग की है। *1
- नल-जल योजना के सप्लाई वाटर की तरह हवेली खड़गपुर में बरस है पानी, आने-जाने का नहीं है कोई टाइम Mukhiyajee Reporter | Haveli Kharagpur बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव के चक्रवाती तूफान में बदलने के चलते राजधानी पटना सहित सभी जिलों के मौसम में बदलाव आ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार लगभग 19 जिलों में अच्छी बारिश हो रही है। मुंगेर जिला भी इससे अछूता नहीं है। खासकर हवेली खड़गपुर में तो नल-जल योजना से होने वाली जलपूर्ति की तरह पानी बरस रहा है। जलापूर्ति का भी कोई टाइम टेबल नहीं है, उसी तरह मौसम वाली बारिश का भी कोई टाइम टेबल नहीं। हालांकि, जलपूर्ति योजना का लाभ बहुत से घरों को अब तक नहीं मिल रहा है। लेकिन भगवान इंद्रदेव सरकारी अधिकारी नहीं हैं, इसलिए वह इस तरह के भेदभाव नहीं करते हैं, उनकी बारिश का लाभ सबको मिल रहा है। हर मोहल्ला और हर खेत को बारिश का लाभ मिल रहा है। देखें वीडियो हवेली खड़गपुर का... साथ अगले 24-48 घंटे में राजधानी समेत पूरे बिहार के मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। बिहार के लगभग 19 जिलों में1
- फतुहा में तेज रफ्तार टैंकर ने ट्रक में मारी टक्कर, केबिन में फंसा चालक फतुहा। फतुहा थाना क्षेत्र के नरैना में गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे अशोक लीलैंड के सामने दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तेज रफ्तार टैंकर का चालक वाहन के केबिन में बुरी तरह फंस गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए। सूचना मिलते ही फतुहा थाना की गश्ती टीम और NHAI की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस टीम की मदद से काफी मशक्कत के बाद टैंकर के केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला गया। घायल चालक की पहचान पंकज कुमार, निवासी मुजफ्फरपुर के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में NHAI एम्बुलेंस से PMCH, पटना भेजा गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के बाद दूसरा ट्रक मौके से निकल गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर आवागमन भी प्रभावित रहा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।1
- मसौढी में गांव वालों ने सरकारी जमीन को लेकर विरोध प्रदर्शन। मसौढ़ी भगवानगंज थाना क्षेत्र के बाजार स्थित सरकारी जमीन दान देने को लेकर पूंजीपतियों को द्वारा अवैध कब्जा कर मकान बना रहे हैं उसी को लेकर मसौढी अनुमंडल परिसर में विरोध मार्च एवं जमकर प्रदर्शन किया गया और निष्पक्ष जांच का न्याय की गुहार लगाई एसडीओ डीएसएलआर से दर्जनों महिला पुरुष ग्रामीण मौजूद रहे धरना प्रदर्शन में1
- जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने समस्तीपुर में लड़की से दुराचार पर सरकार को घेरा जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने समस्तीपुर में लड़की से दुराचार पर सरकार को घेरा, बोले- जब तक सरकार का कैरेक्टर नहीं बदलेगा, लीड करने वालों के काम की पद्धति नहीं बदलेगी तबतक बिहार में अपराधमुक्त समाज बनाने की बात बेईमानी है, आज अनपढ़-अपराधी कर रहा सरकार का नेतृत्व* *PK ने MLC चुनाव पर मतदाताओं से की अपील, बोले- जाति, धर्म, दल से ऊपर उठ बदलाव के लिए मतदान करें, सुधार होगा। 30 वर्षों से शिक्षक और बिहार सरकार कई मुद्दों पर संघर्ष करते रहे हैं, सम्मान, 7वां वेतनमान, गैर शैक्षणिक काम से मुक्ति चाहिए तो एनडीए और राजद इंडिया को हराइए*1