logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जहानाबाद : जहांगीरपुर में अशोक पेट्रोल पंप का उद्घाटन, किसानों व यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा। जहानाबाद : अरवल एनएच-33 मुख्य मार्ग पर जहांगीरपुर के समीप गुरुवार को अशोक पेट्रोल पंप का उद्घाटन स्थानीय विधायक राहुल कुमार ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, राजनीतिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे। इस अवसर पर विधायक राहुल कुमार ने कहा कि इस मार्ग पर लंबे समय से पेट्रोल पंप की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। पेट्रोल पंप शुरू होने से वाहन चालकों के साथ-साथ आसपास के किसानों को भी काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि खेती-किसानी के कार्यों में डीजल की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और अब किसानों को ईंधन के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा। विधायक ने कहा कि जहांगीरपुर से बडेता के बीच का हिस्सा रात में अपेक्षाकृत सुनसान रहता है। पेट्रोल पंप पर प्रकाश की बेहतर व्यवस्था होने से इस मार्ग पर रोशनी बढ़ेगी और राहगीरों व वाहन चालकों को सुरक्षा एवं सुविधा मिलेगी। उन्होंने पेट्रोल पंप संचालक को ईंधन की गुणवत्ता के साथ यात्रियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने और पेट्रोलियम कंपनी के मानकों का पालन करने का सुझाव दिया। पेट्रोल पंप के ऑर्गेनाइजर अमित कुमार उर्फ पामू जी ने बताया कि ग्राहकों की सुविधा के लिए निःशुल्क हवा भरने की व्यवस्था, आरओ का शुद्ध पेयजल, सुलभ शौचालय समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम के निर्धारित मानकों के अनुरूप बेहतर सेवाएं प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा।उद्घाटन समारोह में पूर्व युवा जदयू प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुशवाहा, जदयू प्रदेश सचिव राजीव रंजन पटेल, पूर्व जिला जदयू अध्यक्ष शशिभूषण कुमार उर्फ गोपाल शर्मा, दिलीप कुशवाहा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अजय कुमार देव, जदयू नेता विनोद कुमार दांगी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

2 hrs ago
user_Pawan Kumar
Pawan Kumar
जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
2 hrs ago

जहानाबाद : जहांगीरपुर में अशोक पेट्रोल पंप का उद्घाटन, किसानों व यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा। जहानाबाद : अरवल एनएच-33 मुख्य मार्ग पर जहांगीरपुर के समीप गुरुवार को अशोक पेट्रोल पंप का उद्घाटन स्थानीय विधायक राहुल कुमार ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, राजनीतिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे। इस अवसर पर विधायक राहुल कुमार ने कहा कि इस मार्ग पर लंबे समय से पेट्रोल पंप की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। पेट्रोल पंप शुरू होने से वाहन चालकों के साथ-साथ आसपास के किसानों को भी काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि खेती-किसानी के कार्यों में डीजल की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और अब किसानों को ईंधन के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा। विधायक ने कहा कि जहांगीरपुर से बडेता के बीच का हिस्सा रात में अपेक्षाकृत सुनसान रहता है। पेट्रोल पंप पर प्रकाश की बेहतर व्यवस्था होने से इस मार्ग पर रोशनी बढ़ेगी और राहगीरों व वाहन चालकों को सुरक्षा एवं सुविधा मिलेगी। उन्होंने पेट्रोल पंप संचालक को ईंधन की गुणवत्ता के साथ यात्रियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने और पेट्रोलियम कंपनी के मानकों का पालन करने का सुझाव दिया। पेट्रोल पंप के ऑर्गेनाइजर अमित कुमार उर्फ पामू जी ने बताया कि ग्राहकों की सुविधा के लिए निःशुल्क हवा भरने की व्यवस्था, आरओ का शुद्ध पेयजल, सुलभ शौचालय समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम के निर्धारित मानकों के अनुरूप बेहतर सेवाएं प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा।उद्घाटन समारोह में पूर्व युवा जदयू प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुशवाहा, जदयू प्रदेश सचिव राजीव रंजन पटेल, पूर्व जिला जदयू अध्यक्ष शशिभूषण कुमार उर्फ गोपाल शर्मा, दिलीप कुशवाहा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अजय कुमार देव, जदयू नेता विनोद कुमार दांगी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

More news from बिहार and nearby areas
  • जहानाबाद : जहांगीरपुर में अशोक पेट्रोल पंप का उद्घाटन, किसानों व यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा। जहानाबाद : अरवल एनएच-33 मुख्य मार्ग पर जहांगीरपुर के समीप गुरुवार को अशोक पेट्रोल पंप का उद्घाटन स्थानीय विधायक राहुल कुमार ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, राजनीतिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे। इस अवसर पर विधायक राहुल कुमार ने कहा कि इस मार्ग पर लंबे समय से पेट्रोल पंप की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। पेट्रोल पंप शुरू होने से वाहन चालकों के साथ-साथ आसपास के किसानों को भी काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि खेती-किसानी के कार्यों में डीजल की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और अब किसानों को ईंधन के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा। विधायक ने कहा कि जहांगीरपुर से बडेता के बीच का हिस्सा रात में अपेक्षाकृत सुनसान रहता है। पेट्रोल पंप पर प्रकाश की बेहतर व्यवस्था होने से इस मार्ग पर रोशनी बढ़ेगी और राहगीरों व वाहन चालकों को सुरक्षा एवं सुविधा मिलेगी। उन्होंने पेट्रोल पंप संचालक को ईंधन की गुणवत्ता के साथ यात्रियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने और पेट्रोलियम कंपनी के मानकों का पालन करने का सुझाव दिया। पेट्रोल पंप के ऑर्गेनाइजर अमित कुमार उर्फ पामू जी ने बताया कि ग्राहकों की सुविधा के लिए निःशुल्क हवा भरने की व्यवस्था, आरओ का शुद्ध पेयजल, सुलभ शौचालय समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम के निर्धारित मानकों के अनुरूप बेहतर सेवाएं प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा।उद्घाटन समारोह में पूर्व युवा जदयू प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुशवाहा, जदयू प्रदेश सचिव राजीव रंजन पटेल, पूर्व जिला जदयू अध्यक्ष शशिभूषण कुमार उर्फ गोपाल शर्मा, दिलीप कुशवाहा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अजय कुमार देव, जदयू नेता विनोद कुमार दांगी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
    1
    जहानाबाद : जहांगीरपुर में अशोक पेट्रोल पंप का उद्घाटन, किसानों व यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा।
जहानाबाद : अरवल एनएच-33 मुख्य मार्ग पर जहांगीरपुर के समीप गुरुवार को अशोक पेट्रोल पंप का उद्घाटन स्थानीय विधायक राहुल कुमार ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, राजनीतिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे। इस अवसर पर विधायक राहुल कुमार ने कहा कि इस मार्ग पर लंबे समय से पेट्रोल पंप की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। पेट्रोल पंप शुरू होने से वाहन चालकों के साथ-साथ आसपास के किसानों को भी काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि खेती-किसानी के कार्यों में डीजल की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और अब किसानों को ईंधन के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा। विधायक ने कहा कि जहांगीरपुर से बडेता के बीच का हिस्सा रात में अपेक्षाकृत सुनसान रहता है। पेट्रोल पंप पर प्रकाश की बेहतर व्यवस्था होने से इस मार्ग पर रोशनी बढ़ेगी और राहगीरों व वाहन चालकों को सुरक्षा एवं सुविधा मिलेगी। उन्होंने पेट्रोल पंप संचालक को ईंधन की गुणवत्ता के साथ यात्रियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने और पेट्रोलियम कंपनी के मानकों का पालन करने का सुझाव दिया। पेट्रोल पंप के ऑर्गेनाइजर अमित कुमार उर्फ पामू जी ने बताया कि ग्राहकों की सुविधा के लिए निःशुल्क हवा भरने की व्यवस्था, आरओ का शुद्ध पेयजल, सुलभ शौचालय समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम के निर्धारित मानकों के अनुरूप बेहतर सेवाएं प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा।उद्घाटन समारोह में पूर्व युवा जदयू प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुशवाहा, जदयू प्रदेश सचिव राजीव रंजन पटेल, पूर्व जिला जदयू अध्यक्ष शशिभूषण कुमार उर्फ गोपाल शर्मा, दिलीप कुशवाहा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अजय कुमार देव, जदयू नेता विनोद कुमार दांगी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
    user_Pawan Kumar
    Pawan Kumar
    जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
    2 hrs ago
  • मसौढी में बीस जमादार को सब इंस्पेक्टर बनाया गया है, पुलिस में खुशी लहर मसौढ़ी में 20 ASI को मिली पदोन्नति, कंधे पर सजा SI का स्टार मसौढ़ी अनुमंडल पुलिस कार्यालय में बुधवार को पिपिंग समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 20 सहायक अवर निरीक्षकों (ASI) को अवर निरीक्षक (SI) के पद पर पदोन्नति दी गई। इस दौरान SDPO राघव दयाल ने नवपदोन्नत पुलिस पदाधिकारियों के कंधे पर SI का स्टार लगाकर उन्हें बधाई दी। पदोन्नति पाने वाले पुलिसकर्मी मसौढ़ी, धनरूआ समेत अनुमंडल के विभिन्न थानों में तैनात हैं। समारोह में मसौढ़ी थानाध्यक्ष विवेक भारती, थाना पर्यवेक्षक अरविंद साहनी समेत कई पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे। SDPO राघव दयाल ने कहा कि पदोन्नति के साथ पुलिस पदाधिकारियों की जिम्मेदारी और जवाबदेही भी बढ़ी है। उन्होंने आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और मामलों की तकनीकी जांच पर विशेष ध्यान देने की अपील की। मसौढ़ी से बड़ी खबर, 20 पुलिसकर्मियों को मिली नई जिम्मेदारी। कैमरे पर आप देख सकते हैं पिपिंग समारोह की तस्वीरें, जहां कंधे पर स्टार लगाकर नवपदोन्नत पदाधिकारियों का उत्साह बढ़ाया गया। मसौढ़ी में 20 ASI बने SI | SDPO राघव दयाल ने कंधे पर लगाया स्टार |
    4
    मसौढी में बीस जमादार को सब इंस्पेक्टर बनाया गया है, पुलिस में खुशी लहर
मसौढ़ी में 20 ASI को मिली पदोन्नति, कंधे पर सजा SI का स्टार
मसौढ़ी अनुमंडल पुलिस कार्यालय में बुधवार को पिपिंग समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 20 सहायक अवर निरीक्षकों (ASI) को अवर निरीक्षक (SI) के पद पर पदोन्नति दी गई।
इस दौरान SDPO राघव दयाल ने नवपदोन्नत पुलिस पदाधिकारियों के कंधे पर SI का स्टार लगाकर उन्हें बधाई दी।
पदोन्नति पाने वाले पुलिसकर्मी मसौढ़ी, धनरूआ समेत अनुमंडल के विभिन्न थानों में तैनात हैं। समारोह में मसौढ़ी थानाध्यक्ष विवेक भारती, थाना पर्यवेक्षक अरविंद साहनी समेत कई पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे।
SDPO राघव दयाल ने कहा कि पदोन्नति के साथ पुलिस पदाधिकारियों की जिम्मेदारी और जवाबदेही भी बढ़ी है। उन्होंने आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और मामलों की तकनीकी जांच पर विशेष ध्यान देने की अपील की।
मसौढ़ी से बड़ी खबर, 20 पुलिसकर्मियों को मिली नई जिम्मेदारी। कैमरे पर आप देख सकते हैं पिपिंग समारोह की तस्वीरें, जहां कंधे पर स्टार लगाकर नवपदोन्नत पदाधिकारियों का उत्साह बढ़ाया गया।
मसौढ़ी में 20 ASI बने SI | SDPO राघव दयाल ने कंधे पर लगाया स्टार |
    user_Niraj kumar
    Niraj kumar
    पत्रकार मसहौढ़ी, पटना, बिहार•
    2 hrs ago
  • ग्रामीण विकास मंत्री द्वारा हुलासगंज प्रखंड के विभिन्न गांवों में योजनाओं का किया उद्घाटन ग्रामीण विकास मंत्री ने हुलासगंज में सामुदायिक शौचालय समेत कई योजनाओं का किया उद्घाटन हुलासगंज। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने गुरुवार को हुलासगंज प्रखंड क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने हुलासगंज में निर्मित सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन किया। इसके साथ ही प्रखंड क्षेत्र के मुरगांव एवं भगवानपुर में भी कई योजनाओं का उद्घाटन किया गया।हुलासगंज में लोगों की परेशानी को देखते हुए सामुदायिक शौचालय निर्माण की मांग लम्बे अरसे से की जा रही थी।जिसे जिला पार्षद के मद से आठ लाख रुपए के लागत से बनवाया गया है। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि सरकारी योजनाओं से निर्मित भवनों के रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया जाता है। खासकर शौचालयों के रखरखाव की जरूरत को प्राथमिकता देना जरूरी है।सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने तथा आम लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। सामुदायिक शौचालय सहित विभिन्न योजनाओं के निर्माण से ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मंत्री ने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का वास्तविक लाभ आम लोगों तक पहुंचना सरकार की प्राथमिकता है।इस अवसर पर विधायक रितुराज कुमार, मुखिया प्रतिनिधि मन्ना सिंह,समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
    1
    ग्रामीण विकास मंत्री द्वारा हुलासगंज प्रखंड के विभिन्न गांवों में योजनाओं का किया उद्घाटन 
ग्रामीण विकास मंत्री ने हुलासगंज में सामुदायिक शौचालय समेत कई योजनाओं का किया उद्घाटन
हुलासगंज। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने गुरुवार को हुलासगंज प्रखंड क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने हुलासगंज में निर्मित सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन किया। इसके साथ ही प्रखंड क्षेत्र के मुरगांव एवं भगवानपुर में भी कई योजनाओं का उद्घाटन किया गया।हुलासगंज में लोगों की परेशानी को देखते हुए सामुदायिक शौचालय निर्माण की मांग लम्बे अरसे से की जा रही थी।जिसे जिला पार्षद के मद से आठ लाख रुपए के लागत से बनवाया गया है।
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि सरकारी योजनाओं से निर्मित भवनों के रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया जाता है। खासकर शौचालयों के रखरखाव की जरूरत को प्राथमिकता देना जरूरी है।सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने तथा आम लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। सामुदायिक शौचालय सहित विभिन्न योजनाओं के निर्माण से ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
मंत्री ने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का वास्तविक लाभ आम लोगों तक पहुंचना सरकार की प्राथमिकता है।इस अवसर पर विधायक रितुराज कुमार, मुखिया प्रतिनिधि मन्ना सिंह,समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
    user_मनोज कुमार
    मनोज कुमार
    पत्रकार हुलासगंज, जहानाबाद, बिहार•
    3 hrs ago
  • गोरखनाथ इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख। राजधानी पटना के बिक्रम बाजार में नया पुल के पास गोरखनाथ इलेक्ट्रॉनिक दुकान में गुरुवार की सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं स्थानीय लोगों ने तुरंत आग लगने की जानकारी बिक्रम थाना की पुलिस को दी। जिसके बाद जानकारी मिलते ही बिक्रम थाना की पुलिस मौके पर पहुंच दमकल विभाग को खबर दी। कुछ ही देर में दमकल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बता दें कि आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखें कई महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण इसकी चपेट में आ गए और जलकर राख हो गया। वहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक आग लगने का शुरुआती कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
    1
    गोरखनाथ इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख।
राजधानी पटना के बिक्रम बाजार में नया पुल के पास गोरखनाथ इलेक्ट्रॉनिक दुकान में गुरुवार की सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं स्थानीय लोगों ने तुरंत आग लगने की जानकारी बिक्रम थाना की पुलिस को दी। जिसके बाद जानकारी मिलते ही बिक्रम थाना की पुलिस मौके पर पहुंच दमकल विभाग को खबर दी। कुछ ही देर में दमकल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बता दें कि आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखें कई महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण इसकी चपेट में आ गए और जलकर राख हो गया। वहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक आग लगने का शुरुआती कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
    user_BIKKU SINGH
    BIKKU SINGH
    Local News Reporter बिक्रम, पटना, बिहार•
    4 hrs ago
  • स्मार्ट क्लास बना डांस क्लास! पढ़ाई की जगह भोजपुरी गाना, बच्चों के डांस का वीडियो वायरल… स्कूल की निगरानी पर उठे सवाल
    1
    स्मार्ट क्लास बना डांस क्लास! पढ़ाई की जगह भोजपुरी गाना, बच्चों के डांस का वीडियो वायरल… स्कूल की निगरानी पर उठे सवाल
    user_SATISH KUMAR (पत्रकार)
    SATISH KUMAR (पत्रकार)
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    30 min ago
  • नालंदा जिले के मुख्यालय शहर बिहार शरीफ में.... आज गणेश चतुर्दशी विसर्जन शांतिपूर्ण विसर्जित करने को लेकर... शहर में निकाली गई फ्लैग मार्च ...जहां नालंदा जिला प्रशासन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे.... आम जनता से जिला प्रशासन की अपील शांतिपूर्ण हर त्यौहार को मनाएं... नालंदा जिले के मुख्यालय शहर बिहार शरीफ में.... आज गणेश चतुर्दशी विसर्जन शांतिपूर्ण विसर्जित करने को लेकर... शहर में निकाली गई फ्लैग मार्च ...जहां नालंदा जिला प्रशासन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे.... आम जनता से जिला प्रशासन की अपील शांतिपूर्ण हर त्यौहार को मनाएं...
    1
    नालंदा जिले के मुख्यालय शहर बिहार शरीफ में.... आज गणेश चतुर्दशी विसर्जन शांतिपूर्ण विसर्जित करने को लेकर...  शहर में निकाली गई फ्लैग मार्च ...जहां नालंदा जिला प्रशासन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे.... आम जनता से जिला प्रशासन की अपील शांतिपूर्ण हर त्यौहार को मनाएं...
नालंदा जिले के मुख्यालय शहर बिहार शरीफ में.... आज गणेश चतुर्दशी विसर्जन शांतिपूर्ण विसर्जित करने को लेकर...  शहर में निकाली गई फ्लैग मार्च ...जहां नालंदा जिला प्रशासन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे.... आम जनता से जिला प्रशासन की अपील शांतिपूर्ण हर त्यौहार को मनाएं...
    user_ख़बरें टी वी
    ख़बरें टी वी
    Journalist Nalanda, Bihar•
    1 hr ago
  • मसौढी में गांव वालों ने सरकारी जमीन को लेकर विरोध प्रदर्शन। मसौढ़ी भगवानगंज थाना क्षेत्र के बाजार स्थित सरकारी जमीन दान देने को लेकर पूंजीपतियों को द्वारा अवैध कब्जा कर मकान बना रहे हैं उसी को लेकर मसौढी अनुमंडल परिसर में विरोध मार्च एवं जमकर प्रदर्शन किया गया और निष्पक्ष जांच का न्याय की गुहार लगाई एसडीओ डीएसएलआर से दर्जनों महिला पुरुष ग्रामीण मौजूद रहे धरना प्रदर्शन में
    1
    मसौढी में गांव वालों ने सरकारी जमीन को लेकर विरोध प्रदर्शन। 

मसौढ़ी भगवानगंज थाना क्षेत्र के बाजार स्थित सरकारी जमीन दान देने को लेकर पूंजीपतियों को द्वारा अवैध कब्जा कर मकान बना रहे हैं उसी को लेकर मसौढी अनुमंडल परिसर में विरोध मार्च एवं जमकर प्रदर्शन किया गया और निष्पक्ष जांच का न्याय की गुहार लगाई एसडीओ डीएसएलआर से 
दर्जनों महिला पुरुष ग्रामीण मौजूद रहे धरना प्रदर्शन में
    user_Niraj kumar
    Niraj kumar
    पत्रकार मसहौढ़ी, पटना, बिहार•
    14 hrs ago
  • Bihar me kya ladikya surakshit hai nabalik ke sath cher char Bihar me kya larkiya surakshit hai khabar me jane
    1
    Bihar me kya ladikya surakshit hai nabalik ke sath cher char
Bihar me kya larkiya surakshit hai khabar me jane
    user_Nagendra Verma
    Nagendra Verma
    कोंच, गया, बिहार•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.