logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अंबाड़ा में प्रशासन ने अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: तिरुपति क्रेशर संचालक पर 2.12 करोड़ का जुर्माना प्रस्तावित, पोकलेन मशीन और डम्पर जब्त

20 hrs ago
user_AMLA NEWS
AMLA NEWS
आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
20 hrs ago

अंबाड़ा में प्रशासन ने अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: तिरुपति क्रेशर संचालक पर 2.12 करोड़ का जुर्माना प्रस्तावित, पोकलेन मशीन और डम्पर जब्त

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by AMLA NEWS
    1
    Post by AMLA NEWS
    user_AMLA NEWS
    AMLA NEWS
    आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • मध्यप्रदेश के बैतूल में 14 साल की दिव्यांग बच्ची की नाक में लार्वा (कीड़े) पनपने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है।
    1
    मध्यप्रदेश के बैतूल में 14 साल की दिव्यांग बच्ची की नाक में लार्वा (कीड़े) पनपने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है।
    user_Kawita mishra
    Kawita mishra
    Betul, Madhya Pradesh•
    31 min ago
  • बैतूल रावनवाड़ी में कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला! 18 वर्षीय युवक गंभीर, गांव में सनसनी, जिला चिकित्सालय में भर्ती बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र के पाढर चोकी के ग्राम रावनवाड़ी गमें शुक्रवार रात करीब 9 बजे उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक 18 वर्षीय युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया गया। घायल युवक की पहचान अफिषेक यादव के रूप में हुई है, जो रावनवाड़ी का ही निवासी है। जानकारी के मुताबिक, गांव के ही कुछ लोगों—चड्डू, रामदयाल, अंकित, बड़ा गुड्डू और उनके साथियों पर हमला करने का आरोप लगाया गया है। हमले के पीछे की वजह फिलहाल साफ नहीं हो पाई है, क्योंकि युवक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं और वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। मध्यप्रदेश पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पूरे गांव में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    1
    बैतूल रावनवाड़ी में कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला! 18 वर्षीय युवक गंभीर, गांव में सनसनी, जिला चिकित्सालय में भर्ती 
बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र के पाढर चोकी के ग्राम रावनवाड़ी गमें शुक्रवार रात करीब 9 बजे उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक 18 वर्षीय युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया गया।
घायल युवक की पहचान अफिषेक यादव के रूप में हुई है, जो रावनवाड़ी का ही निवासी है। जानकारी के मुताबिक, गांव के ही कुछ लोगों—चड्डू, रामदयाल, अंकित, बड़ा गुड्डू और उनके साथियों पर हमला करने का आरोप लगाया गया है।
हमले के पीछे की वजह फिलहाल साफ नहीं हो पाई है, क्योंकि युवक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं और वह बयान देने की स्थिति में नहीं है।
घटना की सूचना मिलते ही 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
मध्यप्रदेश पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
फिलहाल पूरे गांव में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_Nitin Agrawal Journalist Today Voice News Journalist बैतूल
    Nitin Agrawal Journalist Today Voice News Journalist बैतूल
    Journalist Betul, Madhya Pradesh•
    21 hrs ago
  • आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर आगजनी की घटनाएं सामने आई सुबह नौ बजे चीचपाटी के किसान जगदीश वडूकले के गेहूं के खेत में आग लग गई वही जामठी और सवासन में भी किसानों के गेहूं में आग लगने से लगभग एक एक एकड़ गेहूं जल गया वहीं क्षेत्र के मांडवी और देहगुड गांव में किसान झाड़े और धाकड के खलिहान में रखे गेहूं में आग लग गई बड़ी मात्रा में गेहूं जल गया आगजनी की इस घटना में सभी किसानों का आर्थिक नुक्सान हुआ वहीं आठनेर नगर की दोनों फायर ब्रिगेड ने अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और अन्य किसानों का गेहूं जलने से बचाया जिसमें दिनेश साहू, सुनील सावंत सदिप मानकर सतीश नायक की अहम् भूमिका रही।
    1
    आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर आगजनी की घटनाएं सामने आई सुबह नौ बजे चीचपाटी के किसान जगदीश वडूकले के गेहूं के खेत में आग लग गई वही जामठी और सवासन में भी किसानों के गेहूं में आग लगने से लगभग एक एक एकड़ गेहूं जल गया वहीं क्षेत्र के मांडवी और देहगुड गांव में किसान झाड़े और धाकड के खलिहान में रखे गेहूं में आग लग गई बड़ी मात्रा में गेहूं जल गया आगजनी की इस घटना में सभी किसानों का आर्थिक नुक्सान हुआ वहीं आठनेर नगर की दोनों फायर ब्रिगेड ने अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और अन्य किसानों का गेहूं जलने से बचाया जिसमें दिनेश साहू, सुनील सावंत सदिप मानकर सतीश नायक की अहम् भूमिका रही।
    user_आठनेर रिपोर्टर
    आठनेर रिपोर्टर
    पत्रकारिता आठनेर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • सेवा में, माननीय राज्य सूचना आयोग / संबंधित उच्च अधिकारी, विषय: सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के प्रावधानों के उल्लंघन के संबंध में शिकायत। महोदय/महोदया, सविनय निवेदन है कि प्रार्थी द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा 6(1) के अंतर्गत दिनांक 24/01/2026 को विकासखंड शिक्षा अधिकारी, जुन्नारदेव (शिक्षा विभाग), जिला छिंदवाड़ा (म.प्र.) के कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किया गया था। उक्त आवेदन के संबंध में लोक सूचना अधिकारी श्री ओमप्रकाश जोशी से जानकारी मांगी गई थी, जो कि हनोतिया संकुल (प्राचार्य – लक्ष्मीनारायण दुबे) से संबंधित है। अधिनियम की धारा 7(1) के अनुसार 30 दिनों के भीतर सूचना उपलब्ध कराना अनिवार्य है, किन्तु आज दिनांक तक न तो कोई सूचना प्रदान की गई है और न ही किसी प्रकार का संतोषजनक उत्तर दिया गया है। इससे स्पष्ट होता है कि संबंधित शासकीय कर्मचारी/अधिकारी द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के प्रावधानों का उल्लंघन किया जा रहा है तथा जानबूझकर जानकारी रोकी जा रही है। उक्त प्रकरण सूचना का अधिकार अधिनियम की धारा 18 के अंतर्गत शिकायत योग्य है। साथ ही, अधिनियम की धारा 20 के अनुसार दोषी अधिकारी पर प्रतिदिन ₹250 (अधिकतम ₹25,000) तक का दंड लगाया जा सकता है। अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि: प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारी श्री ओमप्रकाश जोशी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाए। प्रार्थी को मांगी गई समस्त जानकारी शीघ्र उपलब्ध कराई जाए। भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही रोकने हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं। संलग्न: आरटीआई आवेदन की प्रति (दिनांक 24/01/2026) डाक रसीद/प्राप्ति प्रमाण अन्य संबंधित दस्तावेज भवदीय, (गोपाल मालवीय ) पता: _वार्ड न.-16_____जुन्नारदेव ___ मोबाइल नंबर: _8319752538 दिनांक: _27.03.2026_________
    1
    सेवा में,
माननीय राज्य सूचना आयोग / संबंधित उच्च अधिकारी,
विषय: सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के प्रावधानों के उल्लंघन के संबंध में शिकायत।
महोदय/महोदया,
सविनय निवेदन है कि प्रार्थी द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा 6(1) के अंतर्गत दिनांक 24/01/2026 को विकासखंड शिक्षा अधिकारी, जुन्नारदेव (शिक्षा विभाग), जिला छिंदवाड़ा (म.प्र.) के कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किया गया था। उक्त आवेदन के संबंध में लोक सूचना अधिकारी श्री ओमप्रकाश जोशी से जानकारी मांगी गई थी, जो कि हनोतिया संकुल (प्राचार्य – लक्ष्मीनारायण दुबे) से संबंधित है।
अधिनियम की धारा 7(1) के अनुसार 30 दिनों के भीतर सूचना उपलब्ध कराना अनिवार्य है, किन्तु आज दिनांक तक न तो कोई सूचना प्रदान की गई है और न ही किसी प्रकार का संतोषजनक उत्तर दिया गया है। इससे स्पष्ट होता है कि संबंधित शासकीय कर्मचारी/अधिकारी द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के प्रावधानों का उल्लंघन किया जा रहा है तथा जानबूझकर जानकारी रोकी जा रही है।
उक्त प्रकरण सूचना का अधिकार अधिनियम की धारा 18 के अंतर्गत शिकायत योग्य है। साथ ही, अधिनियम की धारा 20 के अनुसार दोषी अधिकारी पर प्रतिदिन ₹250 (अधिकतम ₹25,000) तक का दंड लगाया जा सकता है।
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि:
प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारी श्री ओमप्रकाश जोशी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाए।
प्रार्थी को मांगी गई समस्त जानकारी शीघ्र उपलब्ध कराई जाए।
भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही रोकने हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं।
संलग्न:
आरटीआई आवेदन की प्रति (दिनांक 24/01/2026)
डाक रसीद/प्राप्ति प्रमाण
अन्य संबंधित दस्तावेज
भवदीय,
(गोपाल मालवीय )
पता: _वार्ड न.-16_____जुन्नारदेव ___
मोबाइल नंबर: _8319752538
दिनांक: _27.03.2026_________
    user_गोपाल मालवीय
    गोपाल मालवीय
    Newspaper publisher जमाई, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • shankar pat pandhurna
    1
    shankar pat pandhurna
    user_Bandu Uikey
    Bandu Uikey
    Artist पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • भैंसदेही में गैस सिलेंडर चोरी, CCTV में कैद वारदात भैंसदेही भैंसदेही के मालवीय मोहल्ले में बीती रात चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, मध्य रात्रि करीब 3 बजे एक अज्ञात व्यक्ति घर से गैस सिलेंडर उठाकर बाहर ले गया और मोटरसाइकिल पर रखकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी बड़ी ही चालाकी से घर में घुसा और सिलेंडर चोरी कर ले गया। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत कर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    1
    भैंसदेही में गैस सिलेंडर चोरी, CCTV में कैद वारदात
भैंसदेही 
भैंसदेही के मालवीय मोहल्ले में बीती रात चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, मध्य रात्रि करीब 3 बजे एक अज्ञात व्यक्ति घर से गैस सिलेंडर उठाकर बाहर ले गया और मोटरसाइकिल पर रखकर फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि आरोपी बड़ी ही चालाकी से घर में घुसा और सिलेंडर चोरी कर ले गया। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत कर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_भैंसदेही संवाददाता
    भैंसदेही संवाददाता
    Local News Reporter भैंसदेही, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • गंदे और बदबूदार पानी की सप्लाई पर नवागत सीएमओ का औचक निरीक्षण ,नशे में ड्यूटी पर पहुंचे पंपचालक को हटाया शुक्रवार शाम 6 बजे किया औचक निरीक्षण, मिला मटमैला पानी नशे में ड्यूटी पर पहुंचे पंपचालक को हटाया फिल्टर प्लांट प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी दोबारा लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी बैतूल। गंदे पानी की सप्लाई की शिकायत पर शुक्रवार 27 मार्च को नगर पालिका परिषद बैतूल के नवागत सीएमओ नवनीत पांडेय ने बड़ी कार्रवाई की। उन्होंने शाम करीब 6 बजे फिल्टर प्लांट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सप्लाई किए जा रहे पानी का रंग मटमैला पाया गया और पानी से हल्की बदबू भी आ रही थी, जिससे लापरवाही की पुष्टि हुई। निरीक्षण के समय फिल्टर प्लांट पर कार्य करने वाले कर्मचारियों की स्थिति भी गंभीर लापरवाही वाली मिली। पंपचालक (विनियमित) राजु पिंजारें ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए और बाद में वे शराब के नशे की हालत में उपस्थित हुए। इस पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक कर दिया। साथ ही फिल्टर प्लांट प्रभारी भवेन्द्र मालवी को कारण बताओ सूचना जारी किया गया है। उन्हें सख्त हिदायत दी गई है कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही दोबारा न हो, अन्यथा एकपक्षीय कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के बाद सीएमओ ने फिल्टर प्लांट की व्यवस्था सुधारने के निर्देश भी दिए हैं।
    1
    गंदे और बदबूदार पानी की सप्लाई पर नवागत सीएमओ का औचक निरीक्षण ,नशे में ड्यूटी पर पहुंचे पंपचालक को हटाया
शुक्रवार शाम 6 बजे किया औचक निरीक्षण, मिला मटमैला पानी
नशे में ड्यूटी पर पहुंचे पंपचालक को हटाया
फिल्टर प्लांट प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी
दोबारा लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
बैतूल। गंदे पानी की सप्लाई की शिकायत पर शुक्रवार 27 मार्च को नगर पालिका परिषद बैतूल के नवागत सीएमओ नवनीत पांडेय ने बड़ी कार्रवाई की। उन्होंने शाम करीब 6 बजे फिल्टर प्लांट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सप्लाई किए जा रहे पानी का रंग मटमैला पाया गया और पानी से हल्की बदबू भी आ रही थी, जिससे लापरवाही की पुष्टि हुई।
निरीक्षण के समय फिल्टर प्लांट पर कार्य करने वाले कर्मचारियों की स्थिति भी गंभीर लापरवाही वाली मिली। पंपचालक (विनियमित) राजु पिंजारें ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए और बाद में वे शराब के नशे की हालत में उपस्थित हुए। इस पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक कर दिया।
साथ ही फिल्टर प्लांट प्रभारी भवेन्द्र मालवी को कारण बताओ सूचना जारी किया गया है। उन्हें सख्त हिदायत दी गई है कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही दोबारा न हो, अन्यथा एकपक्षीय कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के बाद सीएमओ ने फिल्टर प्लांट की व्यवस्था सुधारने के निर्देश भी दिए हैं।
    user_Nitin Agrawal Journalist Today Voice News Journalist बैतूल
    Nitin Agrawal Journalist Today Voice News Journalist बैतूल
    Journalist Betul, Madhya Pradesh•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.