logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नवागत सीएमओ का औचक निरीक्षण ,नशे में ड्यूटी पर पहुंचे पंपचालक को हटाया गंदे और बदबूदार पानी की सप्लाई पर नवागत सीएमओ का औचक निरीक्षण ,नशे में ड्यूटी पर पहुंचे पंपचालक को हटाया शुक्रवार शाम 6 बजे किया औचक निरीक्षण, मिला मटमैला पानी नशे में ड्यूटी पर पहुंचे पंपचालक को हटाया फिल्टर प्लांट प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी दोबारा लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी बैतूल। गंदे पानी की सप्लाई की शिकायत पर शुक्रवार 27 मार्च को नगर पालिका परिषद बैतूल के नवागत सीएमओ नवनीत पांडेय ने बड़ी कार्रवाई की। उन्होंने शाम करीब 6 बजे फिल्टर प्लांट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सप्लाई किए जा रहे पानी का रंग मटमैला पाया गया और पानी से हल्की बदबू भी आ रही थी, जिससे लापरवाही की पुष्टि हुई। निरीक्षण के समय फिल्टर प्लांट पर कार्य करने वाले कर्मचारियों की स्थिति भी गंभीर लापरवाही वाली मिली। पंपचालक (विनियमित) राजु पिंजारें ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए और बाद में वे शराब के नशे की हालत में उपस्थित हुए। इस पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक कर दिया। साथ ही फिल्टर प्लांट प्रभारी भवेन्द्र मालवी को कारण बताओ सूचना जारी किया गया है। उन्हें सख्त हिदायत दी गई है कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही दोबारा न हो, अन्यथा एकपक्षीय कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के बाद सीएमओ ने फिल्टर प्लांट की व्यवस्था सुधारने के निर्देश भी दिए हैं।

23 hrs ago
user_Nitin Agrawal Journalist Today Voice News Journalist बैतूल
Nitin Agrawal Journalist Today Voice News Journalist बैतूल
Journalist Betul, Madhya Pradesh•
23 hrs ago

नवागत सीएमओ का औचक निरीक्षण ,नशे में ड्यूटी पर पहुंचे पंपचालक को हटाया गंदे और बदबूदार पानी की सप्लाई पर नवागत सीएमओ का औचक निरीक्षण ,नशे में ड्यूटी पर पहुंचे पंपचालक को हटाया शुक्रवार शाम 6 बजे किया औचक निरीक्षण, मिला मटमैला पानी नशे में ड्यूटी पर पहुंचे पंपचालक को हटाया फिल्टर प्लांट प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी दोबारा लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी बैतूल। गंदे पानी की सप्लाई की शिकायत पर शुक्रवार 27 मार्च को नगर पालिका परिषद बैतूल के नवागत सीएमओ नवनीत पांडेय ने बड़ी कार्रवाई की। उन्होंने शाम करीब 6 बजे फिल्टर प्लांट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सप्लाई किए जा रहे पानी का रंग मटमैला पाया गया और पानी से हल्की बदबू भी आ रही थी, जिससे लापरवाही की पुष्टि हुई। निरीक्षण के समय फिल्टर प्लांट पर कार्य करने वाले कर्मचारियों की स्थिति भी गंभीर लापरवाही वाली मिली। पंपचालक (विनियमित) राजु पिंजारें ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए और बाद में वे शराब के नशे की हालत में उपस्थित हुए। इस पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक कर दिया। साथ ही फिल्टर प्लांट प्रभारी भवेन्द्र मालवी को कारण बताओ सूचना जारी किया गया है। उन्हें सख्त हिदायत दी गई है कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही दोबारा न हो, अन्यथा एकपक्षीय कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के बाद सीएमओ ने फिल्टर प्लांट की व्यवस्था सुधारने के निर्देश भी दिए हैं।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • shankar pat pandhurna
    1
    shankar pat pandhurna
    user_Bandu Uikey
    Bandu Uikey
    Artist पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • शहर मे आज ऐसा नज़ारा दिखा जिसने माहौल को पूरी तरह भक्ति और उत्साह में डुबो दिया। विशालकाय हिंदू रैली में सैकड़ों दोपहिया और लगभग आधा सैकड़ा चारपहिया वाहनों का काफिला कार्यक्रम जब सड़कों पर उतरा, तो हर तरफ “जय श्रीराम” के नारों की गूंज सुनाई देने लगी। रैली का काफिला मैन मार्केट से होकर चर्च तिराहे को पार करते हुए धूम धाम से राममंदिर मे कार्यक्रम का समापन करते हुए डीजे की धुन पर जनसैलाब नजर आया, बजती रामधुन पर युवा, बच्चे और नौजवान देर रात्रि तक झूमते नजर आए। “घर-घर भगवा छाएगा, रामराज जब आएगा” जैसे नारों के साथ रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी, जहां लोगों ने जगह-जगह स्वागत भी किया। पूरा शहर भगवामय नजर आया और माहौल में आस्था के साथ जोश भी साफ झलक रहा था। रैली की व्यवस्था को संभालने में उप थाना प्रभारी मुकेश डोंगरे, रामवतार तिवारी, अंजना मरावी ने मोर्चा अपने हाथों में लिया। वे लगातार रैली के साथ चलते हुए शांतिपूर्वक व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ता रहा। इस विशाल आयोजन में प्रारंभिक तौर पर कई संगठित युवा, विष्णु शर्मा,अंकित सोनी जीत राजपूत,मीटू सेठ,आदित्य राय, मुकेश बरखाने और निखिल साहू सहित कई युवा सक्रिय भूमिका में नजर आए।
    4
    शहर मे आज ऐसा नज़ारा दिखा जिसने माहौल को पूरी तरह भक्ति और उत्साह में डुबो दिया। विशालकाय हिंदू रैली में सैकड़ों दोपहिया और लगभग आधा सैकड़ा चारपहिया वाहनों का काफिला  कार्यक्रम जब सड़कों पर उतरा, तो हर तरफ “जय श्रीराम” के नारों की गूंज सुनाई देने लगी। रैली का काफिला मैन मार्केट से होकर चर्च तिराहे को पार करते हुए धूम धाम से राममंदिर मे कार्यक्रम का समापन करते हुए डीजे की धुन पर जनसैलाब नजर आया, बजती रामधुन पर युवा, बच्चे और नौजवान देर रात्रि तक झूमते नजर आए। “घर-घर भगवा छाएगा, रामराज जब आएगा” जैसे नारों के साथ रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी, जहां लोगों ने जगह-जगह स्वागत भी किया। पूरा शहर भगवामय नजर आया और माहौल में आस्था के साथ जोश भी साफ झलक रहा था।
रैली की व्यवस्था को संभालने में उप थाना प्रभारी मुकेश डोंगरे, रामवतार तिवारी, अंजना मरावी ने मोर्चा अपने हाथों में लिया। वे लगातार रैली के साथ चलते हुए शांतिपूर्वक व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ता रहा।
इस विशाल आयोजन में प्रारंभिक तौर पर कई संगठित युवा, विष्णु शर्मा,अंकित सोनी जीत राजपूत,मीटू सेठ,आदित्य राय, मुकेश बरखाने और निखिल साहू सहित कई युवा सक्रिय भूमिका में नजर आए।
    user_गोपाल मालवीय
    गोपाल मालवीय
    Newspaper publisher जमाई, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • यह तस्वीर ईरान के हॉर्मोज़्गान प्रांत के बंदर अब्बास (Bandar Abbas) शहर के एक सार्वजनिक समुद्र तट (beach) की है। मार्च 2026 के अंत में यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ, जो एक मासूम बच्ची और पृष्ठभूमि में उठते युद्ध के काले धुएं के बीच के गहरे अंतर को दर्शाता है।
    1
    यह तस्वीर ईरान के हॉर्मोज़्गान प्रांत के बंदर अब्बास (Bandar Abbas) शहर के एक सार्वजनिक समुद्र तट (beach) की है। मार्च 2026 के अंत में यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ, जो एक मासूम बच्ची और पृष्ठभूमि में उठते युद्ध के काले धुएं के बीच के गहरे अंतर को दर्शाता है।
    user_ABDUL
    ABDUL
    Reporter Hoshangabad, Narmadapuram•
    1 hr ago
  • ग्राम जमुनिया में मजदूरी के पैसे मांगने पर 24 वर्षीय युवक के साथ आरोपी ने की मारपीट सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जमुनिया में शंकर मंदिर के पास फरियादी को मजदूरी के पैसे मांगना महंगा पड़ गया। उक्त बात को लेकर आरोपी ने 24 वर्षी युवक से बाल्टी से मारपीट कर दी और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस की डेली सर्च रिपोर्ट से शनिवार दोपहर 4:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी कृष्ण कुमार प्रताप राजू अहिरवार उम्र 24 वर्ष ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी हरिओम पिता सुरेंद्र अहिरवार से जब उसने अपनी मजदूरी के पैसे मांगे तो उसने गाली गलौज करते हुए स्टील की बाल्टी से उसे के साथ मारपीट की वह जान से मारने की धमकी भी थी। फरियादी की शिकायत पर सोहागपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट की धाराओं के तहत प्रकरण पंजीकृत किया है।
    1
    ग्राम जमुनिया में मजदूरी के पैसे मांगने पर 24 वर्षीय युवक के साथ आरोपी ने की मारपीट 
सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जमुनिया में शंकर मंदिर के पास फरियादी को मजदूरी के पैसे मांगना महंगा पड़ गया। उक्त बात को लेकर आरोपी ने 24 वर्षी युवक से बाल्टी से मारपीट कर दी और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस की डेली सर्च रिपोर्ट से शनिवार दोपहर 4:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी कृष्ण कुमार प्रताप राजू अहिरवार उम्र 24 वर्ष ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी हरिओम पिता सुरेंद्र अहिरवार से जब उसने अपनी मजदूरी के पैसे मांगे तो उसने गाली गलौज करते हुए स्टील की बाल्टी से उसे के साथ मारपीट की वह जान से मारने की धमकी भी थी। फरियादी की शिकायत पर सोहागपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट की धाराओं के तहत प्रकरण पंजीकृत किया है।
    user_सोहागपुर न्यूज़
    सोहागपुर न्यूज़
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • छिंदवाड़ा वनमंडल में जहर देकर बाघ को मारा मुख्य आरोपी सहित 4 लोग गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि कुछ दिन पहले बाघ ने उसके बैल का शिकार किया था. अपने नुकसान का बदला लेने के लिए उदेसिंग ने मृत बैल के शरीर में 'यूरिया' नामक घातक कीटनाशक मिला दिया.मध्य प्रदेश के वन्यजीव संरक्षण इतिहास में एक और हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां मवेशी के शिकार का बदला लेने के लिए एक बाघ को ज़हर देकर मार दिया गया आज रविवार सुबह 10 बजे पश्चिम छिंदवाड़ा वनमंडल और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) की संयुक्त टीम ने तत्परता दिखाते हुए न केवल बाघ का शव बरामद किया, बल्कि इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
    1
    छिंदवाड़ा वनमंडल में जहर देकर बाघ को मारा  मुख्य आरोपी सहित 4 लोग गिरफ्तार
आरोपी ने बताया कि कुछ दिन पहले बाघ ने उसके बैल का शिकार किया था. अपने नुकसान का बदला लेने के लिए उदेसिंग ने मृत बैल के शरीर में 'यूरिया' नामक घातक कीटनाशक मिला दिया.मध्य प्रदेश के वन्यजीव संरक्षण इतिहास में एक और हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां मवेशी के शिकार का बदला लेने के लिए एक बाघ को ज़हर देकर मार दिया गया आज रविवार सुबह 10 बजे पश्चिम छिंदवाड़ा वनमंडल और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) की संयुक्त टीम ने तत्परता दिखाते हुए न केवल बाघ का शव बरामद किया, बल्कि इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
    user_KB live News
    KB live News
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • आज दिनांक 28/3/2026 को ग्राम पंचायत सैंदर ग्राम दक्खिनगांव ब्लॉक निंदूरा जिला बाराबंकी जिसमें सफाई कर्मी हरिकेश की
    1
    आज दिनांक 28/3/2026 को ग्राम पंचायत सैंदर ग्राम दक्खिनगांव ब्लॉक  निंदूरा जिला बाराबंकी जिसमें सफाई कर्मी हरिकेश की
    user_भारत खबर लाइव     सच्ची खबर का साहस
    भारत खबर लाइव सच्ची खबर का साहस
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मंदिरों में हर्षोल्लास से मनाई श्री रामनवमी,श्री कृष्ण मंदिर में छोटे बच्चों को झूले में झुलाया देर रात तक चल अनेक आयोजन बैतूल। श्री रामनवमी पर जिले भर के मंदिरों में कई कार्यक्रम आयोजित हुए। शुक्रवार को श्री राधाकृष्ण मंदिर गंज, राजेंद्र वार्ड स्थित श्री कृष्ण पंजाबी मंदिर और श्री राम मंदिर रामनगर में प्रभु श्री राम का अवतरण दिवस मनाया गया। राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट के प्रमोद अग्रवाल ने बताया कि मंदिर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी प्रभु श्रीराम के अवतरण का पर्व श्रीरामनवमी पूर्ण हर्षोल्लास से मनाई गई। प्रातः 10 बजे से नरेश शर्मा, राजू दीक्षित, नितिन शर्मा एवं योगू शर्मा के साथ रामायण मंडल के सदस्यों द्वारा रामायण में वर्णित बाल कांड के दोहे के साथ एक से बढ़कर एक सुमधुर भजन कीर्तन आयोजित हुए। मध्यान ठीक 12 बजे भए प्रकट कृपाला दिन दयाला कौशल्या हितकारी की चौपाई गाकर महाआरती की गई।
    1
    मंदिरों में हर्षोल्लास से मनाई श्री रामनवमी,श्री कृष्ण मंदिर में छोटे बच्चों को झूले में झुलाया देर रात तक चल अनेक आयोजन
बैतूल। श्री रामनवमी पर जिले भर के मंदिरों में कई कार्यक्रम आयोजित हुए। शुक्रवार को श्री राधाकृष्ण मंदिर गंज, राजेंद्र वार्ड स्थित श्री कृष्ण पंजाबी मंदिर और श्री राम मंदिर रामनगर में प्रभु श्री राम का अवतरण दिवस मनाया गया। राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट के प्रमोद अग्रवाल ने बताया कि मंदिर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी प्रभु श्रीराम के अवतरण का पर्व श्रीरामनवमी पूर्ण हर्षोल्लास से मनाई गई। प्रातः 10 बजे से नरेश शर्मा, राजू दीक्षित, नितिन शर्मा एवं योगू शर्मा के साथ रामायण मंडल के सदस्यों द्वारा रामायण में वर्णित बाल कांड के दोहे के साथ एक से बढ़कर एक सुमधुर भजन कीर्तन आयोजित हुए। मध्यान ठीक 12 बजे भए प्रकट कृपाला दिन दयाला कौशल्या हितकारी की चौपाई गाकर महाआरती की गई।
    user_Nitin Agrawal Journalist Today Voice News Journalist बैतूल
    Nitin Agrawal Journalist Today Voice News Journalist बैतूल
    Journalist Betul, Madhya Pradesh•
    1 day ago
  • नगर में धूमधाम से निकले जवारे, खेड़ापति मंदिर पर हुआ जवारों का विसर्जन चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं द्वारा स्थापित किए गए जवारों का विसर्जन पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। नवमी तिथि से शुरू हुआ यह क्रम शनिवार को भी जारी रहा। सुबह लगभग 11:00 बजे से लेकर रात्रि 8:00 बजे तक नगर के रघुवंशीपुरा वार्ड, तिलक वार्ड, शास्त्री वार्ड सहित अन्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जवारों को लेकर खेड़ापति मंदिर पहुंचे। इस दौरान पूरे मार्ग में भक्ति का माहौल बना रहा। श्रद्धालु देवी जस, भजनों और जयकारों के साथ झूमते-गाते नजर आए। ढोल-नगाड़ों की धुन और भक्तिमय वातावरण ने पूरे नगर को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। खेड़ापति मंदिर परिसर में विधि-विधान से जवारों का विसर्जन किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने माता रानी से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
    1
    नगर में धूमधाम से निकले जवारे, खेड़ापति मंदिर पर हुआ जवारों का विसर्जन
चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं द्वारा स्थापित किए गए जवारों का विसर्जन पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। नवमी तिथि से शुरू हुआ यह क्रम शनिवार को भी जारी रहा। सुबह लगभग 11:00 बजे से लेकर रात्रि 8:00 बजे तक नगर के रघुवंशीपुरा वार्ड, तिलक वार्ड, शास्त्री वार्ड सहित अन्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जवारों को लेकर खेड़ापति मंदिर पहुंचे। इस दौरान पूरे मार्ग में भक्ति का माहौल बना रहा। श्रद्धालु देवी जस, भजनों और जयकारों के साथ झूमते-गाते नजर आए। ढोल-नगाड़ों की धुन और भक्तिमय वातावरण ने पूरे नगर को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। खेड़ापति मंदिर परिसर में विधि-विधान से जवारों का विसर्जन किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने माता रानी से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
    user_सोहागपुर न्यूज़
    सोहागपुर न्यूज़
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by ABDUL
    1
    Post by ABDUL
    user_ABDUL
    ABDUL
    Reporter Hoshangabad, Narmadapuram•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.