logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झाँसी के मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन पर खाकी का मानवीय चेहरा, सिपाही ने बुजुर्ग को गोद में उठाकर पार कराया प्लेटफॉर्म इंसानियत की एक ऐसी तस्वीर देखने को मिली है। जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। झाँसी के मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन पर खाकी का मानवीय चेहरा, सिपाही ने बुजुर्ग को गोद में उठाकर पार कराया प्लेटफॉर्म इंसानियत की एक ऐसी तस्वीर देखने को मिली है। जिसने हर किसी का दिल जीत लिया।

7 hrs ago
user_Amir Sohail
Amir Sohail
झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

झाँसी के मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन पर खाकी का मानवीय चेहरा, सिपाही ने बुजुर्ग को गोद में उठाकर पार कराया प्लेटफॉर्म इंसानियत की एक ऐसी तस्वीर देखने को मिली है। जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। झाँसी के मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन पर खाकी का मानवीय चेहरा, सिपाही ने बुजुर्ग को गोद में उठाकर पार कराया प्लेटफॉर्म इंसानियत की एक ऐसी तस्वीर देखने को मिली है। जिसने हर किसी का दिल जीत लिया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • झांसी के बीकेडी चौराहा स्थित एक कोचिंग सेंटर के शिक्षक पर छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्राओं ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। छात्राओं का आरोप है कि शिक्षक पढ़ाई के दौरान आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणियां करता है और उन पर गलत विचार अपनाने का दबाव बनाता है। साथ ही, छात्राओं ने शिक्षक पर मोबाइल नंबर मांगने, देर रात बात करने के लिए दबाव बनाने और विरोध करने पर धमकी देने का आरोप भी लगाया है। मामले से छात्राओं और अभिभावकों में भय का माहौल है। पीड़ित छात्राओं ने निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    2
    झांसी के बीकेडी चौराहा स्थित एक कोचिंग सेंटर के शिक्षक पर छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्राओं ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
छात्राओं का आरोप है कि शिक्षक पढ़ाई के दौरान आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणियां करता है और उन पर गलत विचार अपनाने का दबाव बनाता है।
साथ ही, छात्राओं ने शिक्षक पर मोबाइल नंबर मांगने, देर रात बात करने के लिए दबाव बनाने और विरोध करने पर धमकी देने का आरोप भी लगाया है।
मामले से छात्राओं और अभिभावकों में भय का माहौल है। पीड़ित छात्राओं ने निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    user_अतुल वर्मा
    अतुल वर्मा
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • झाँसी। बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए वर्षों से किए जा रहे संघर्ष, त्याग और बलिदान के बावजूद केंद्र सरकार द्वारा किए गए वार्दो की खुली अवहेलना ने आज पूरे क्षेत्र की जनता के आत्मसम्मान को गहरी ठेस पहुँचाई है। "वनवासी राम से रामराजा सरकार" तक बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा द्वारा निकाली गई ऐतिहासिक जन आक्रोश यात्रा को जिस अभूतपूर्व जनसमर्थन, प्रेम और आक्रोश का सैलाब मिला, उसने यह साफ़ कर दिया है कि अब बुदेलखंड की जनता अपने अधिकारों के लिए निर्णायक लड़ाई के लिए तैयार है। यह यात्रा केवल एक आंदोलन नहीं, बल्कि बुंदेलखंड की आत्मा की पुकार थी एक ऐसी पुकार जिसे अब अनसुना करना संभव नहीं। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि क्षेत्र के 9 सांसद, जिन पर बुंदेलखंड की आवाज संसद तक पहुँचाने की जिम्मेदारी थी एवं 55 विधायक या तो मौन हैं या अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं। यह मौन अब विश्वासघात के रूप में देखा जा रहा है। इसी विश्वासघात और वादा खिलाफी के विरोध में अब एक ऐतिहासिक और जनप्रतिनिधियों को धिक्कारने वाला कदम उठाने का निर्णय लिया गया है। अखंड बुंदेलखंड के 9 सांसदों क्रमशः सागर, दमोह-पन्ना, छत्तरपुर-खजुराहो, टीकमगढ़-निवाड़ी, दतिया-भिड, झांसी-ललितपुर, जालौन गरौठा, हमीरपुर-महोबा, बांदा-चित्रकूट निर्वाचन क्षेत्र में व 55 विधायकों के निर्वाचन क्षेत्रों में" जनप्रतिनिधि धिक्कार यात्रा" का हर निर्वाचन क्षेत्र में दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाना प्रस्तावित हैं, जहां अपने खून से पत्र लिखकर प्रधानमंत्री, सांसदों एवं विधायको को भेजा जाएगा। साथ ही दो ब्लॉकों में मशाल जुलूस निकाला जाएगा, अधिवक्ताओं, किसानों, व्यापारियों से सहयोग वार्ता की जाएगी व न्यूतनम एक हजार उन बुंदेली यो‌द्धाओं को जो राज्य निर्माण के लिए संघर्ष करने को तैयार हैं उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह कोई साधारण विरोध नहीं, बल्कि उन टूटे हुए सपनों, कुचले हुए अधिकारों और उपेक्षित अस्मिता की आखिरी चेतावनी है। बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा पुनः वादा खिलाफी के विरोध में राम कौ कॉल (कसम) चढ़ाकर, लोगो की कलाई पर राम बंधन बांधने व गंगाजली उठवाकर मौन धारण किए हुए जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध लोगों को तैयार करने के लिए बड़ी टीम तैयार कर रहा है जो आगामी चुनावों में गूंगों को हरा कर बोलने वालों को जिताने का कार्य करेंगे। खून से लिखा हर शब्द यह बताएगा कि बुंदेलखंड की जनता अब केवल आश्वासन नहीं, अपना अधिकार चाहती है। यह संदेश स्पष्ट है यदि जनप्रतिनिधि जनता की आवाज नहीं उठाएंगे, तो जनता उन्हें सत्ता से हटाने में भी संकोच नहीं करेगी क्योंकि जो बुंदेलखंड का नहीं वो किसी काम का नहीं।
    2
    झाँसी। बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए वर्षों से किए जा रहे संघर्ष, त्याग और बलिदान के बावजूद केंद्र सरकार द्वारा किए गए वार्दो की खुली अवहेलना ने आज पूरे क्षेत्र की जनता के आत्मसम्मान को गहरी ठेस पहुँचाई है।
"वनवासी राम से रामराजा सरकार" तक बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा द्वारा निकाली गई ऐतिहासिक जन आक्रोश यात्रा को जिस अभूतपूर्व जनसमर्थन, प्रेम और आक्रोश का सैलाब मिला, उसने यह साफ़ कर दिया है कि अब बुदेलखंड की जनता अपने अधिकारों के लिए निर्णायक लड़ाई के लिए तैयार है।
यह यात्रा केवल एक आंदोलन नहीं, बल्कि बुंदेलखंड की आत्मा की पुकार थी एक ऐसी पुकार जिसे अब अनसुना करना संभव नहीं। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि क्षेत्र के 9 सांसद, जिन पर बुंदेलखंड की आवाज संसद तक पहुँचाने की जिम्मेदारी थी एवं 55 विधायक या तो मौन हैं या अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं। यह मौन अब विश्वासघात के रूप में देखा जा रहा है। इसी विश्वासघात और वादा खिलाफी के विरोध में अब एक ऐतिहासिक और जनप्रतिनिधियों को धिक्कारने वाला कदम उठाने का निर्णय लिया गया है।
अखंड बुंदेलखंड के 9 सांसदों क्रमशः सागर, दमोह-पन्ना, छत्तरपुर-खजुराहो, टीकमगढ़-निवाड़ी, दतिया-भिड, झांसी-ललितपुर, जालौन गरौठा, हमीरपुर-महोबा, बांदा-चित्रकूट निर्वाचन क्षेत्र में व 55 विधायकों के निर्वाचन क्षेत्रों में" जनप्रतिनिधि धिक्कार यात्रा" का हर निर्वाचन क्षेत्र में दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाना प्रस्तावित हैं, जहां अपने खून से पत्र लिखकर प्रधानमंत्री, सांसदों एवं विधायको को भेजा जाएगा। साथ ही दो ब्लॉकों में मशाल जुलूस निकाला जाएगा, अधिवक्ताओं, किसानों, व्यापारियों से सहयोग वार्ता की जाएगी व न्यूतनम एक हजार उन बुंदेली यो‌द्धाओं को जो राज्य निर्माण के लिए संघर्ष करने को तैयार हैं उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा।
यह कोई साधारण विरोध नहीं, बल्कि उन टूटे हुए सपनों, कुचले हुए अधिकारों और उपेक्षित अस्मिता की आखिरी चेतावनी है। बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा पुनः वादा खिलाफी के विरोध में राम कौ कॉल (कसम) चढ़ाकर, लोगो की कलाई पर राम बंधन बांधने व गंगाजली उठवाकर मौन धारण किए हुए जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध लोगों को तैयार करने के लिए बड़ी टीम तैयार कर रहा है जो आगामी चुनावों में गूंगों को हरा कर बोलने वालों को जिताने का कार्य करेंगे। खून से लिखा हर शब्द यह बताएगा कि बुंदेलखंड की जनता अब केवल आश्वासन नहीं, अपना अधिकार चाहती है। यह संदेश स्पष्ट है यदि जनप्रतिनिधि जनता की आवाज नहीं उठाएंगे, तो जनता उन्हें सत्ता से हटाने में भी संकोच नहीं करेगी क्योंकि जो बुंदेलखंड का नहीं वो किसी काम का नहीं।
    user_तारिक़ इक़बाल 'शीबू'
    तारिक़ इक़बाल 'शीबू'
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Bablu Ramaiya
    1
    Post by Bablu Ramaiya
    user_Bablu Ramaiya
    Bablu Ramaiya
    Photographer झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • थाना लहचूरा क्षेत्र में अज्ञात महिला का शव बरामद। सक्षम अधिकारीगण व फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। संपूर्ण प्रकरण के संबंध में SPRA झाँसी की बाइट
    1
    थाना लहचूरा क्षेत्र में अज्ञात महिला का शव बरामद।
सक्षम अधिकारीगण व फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण।
पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया।
संपूर्ण प्रकरण के संबंध में SPRA झाँसी की बाइट
    user_Amir Sohail
    Amir Sohail
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • झांसी में धार्मिक स्थलों पर अब चोरों के हौसले बुलंद हैं। शनिवार सुबह रक्सा थाना क्षेत्र के सुप्रसिद्ध बड़ी माता मंदिर में एक अज्ञात चोर ने दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी। पूरी घटना सुबह करीब 11:48 बजे की है, जब मुख्य पुजारी बलराम दास विश्राम कर रहे थे। शातिर चोर ने मंदिर परिसर में घुसकर पहले दान पेटी का ताला तोड़ा और फिर दो बार में करीब दो से तीन हजार रुपये की नकदी समेट कर फरार हो गया।
    1
    झांसी में धार्मिक स्थलों पर अब चोरों के हौसले बुलंद हैं। शनिवार सुबह रक्सा थाना क्षेत्र के सुप्रसिद्ध बड़ी माता मंदिर में एक अज्ञात चोर ने दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी। पूरी घटना सुबह करीब 11:48 बजे की है, जब मुख्य पुजारी बलराम दास विश्राम कर रहे थे। शातिर चोर ने मंदिर परिसर में घुसकर पहले दान पेटी का ताला तोड़ा और फिर दो बार में करीब दो से तीन हजार रुपये की नकदी समेट कर फरार हो गया।
    user_Wasim Raza Journalist
    Wasim Raza Journalist
    Jhansi, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • मऊरानीपुर स्टेशन पर दिखी इंसानियत! पुलिसकर्मी ने जीता लोगों का दिल झांसी में मानवता की मिसाल—पुलिसकर्मी बना सहारा, सिस्टम पर उठे सवाल इंसानियत जिंदा है! झांसी स्टेशन पर पुलिसकर्मी की पहल ने दिल छू लिया झांसी के मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन पर इंसानियत की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। जहां एक ओर एक पुलिसकर्मी की संवेदनशीलता की सराहना हो रही है, वहीं दूसरी ओर रेलवे की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठने लगे हैं Rashid pathan 6394131221
    1
    मऊरानीपुर स्टेशन पर दिखी इंसानियत! पुलिसकर्मी ने जीता लोगों का दिल
झांसी में मानवता की मिसाल—पुलिसकर्मी बना सहारा, सिस्टम पर उठे सवाल
इंसानियत जिंदा है! झांसी स्टेशन पर पुलिसकर्मी की पहल ने दिल छू लिया
झांसी के मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन पर इंसानियत की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। जहां एक ओर एक पुलिसकर्मी की संवेदनशीलता की सराहना हो रही है, वहीं दूसरी ओर रेलवे की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठने लगे हैं
Rashid pathan 
6394131221
    user_Journalist Rashid Pathan
    Journalist Rashid Pathan
    Media company झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Hmao_babina_up93
    1
    Post by Hmao_babina_up93
    user_Hmao_babina_up93
    Hmao_babina_up93
    Photographer झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • झाँसी। जनपद के मोंठ थाना क्षेत्र मेँ परगहना बंबा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, लुधियाई निवासी ध्रुव चतुर्वेदी (27) पुत्र स्व. जयपाल अपनी कार से मोंठ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उसकी कार आगे चल रही गेहूं से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झांसी के मेडिकल कॉलेज भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही मोंठ एसडीएम अवनीश तिवारी भी सीएचसी पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी लेकर उन्हें सांत्वना दी। प्रत्यक्षदर्शी भूरे यादव निवासी सेमरी ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर आगे चल रही थी, तभी पीछे से आ रही कार ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। बताया गया कि मृतक के पिता की दो वर्ष पहले बीमारी के चलते मृत्यु हो चुकी है। परिवार में दो भाई हैं, जिनमें छोटा भाई पढ़ाई कर रहा है। युवक की असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। बाईट : भूरे यादव / प्रत्यक्षदर्शी
    2
    झाँसी। जनपद के मोंठ थाना क्षेत्र मेँ परगहना बंबा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, लुधियाई निवासी ध्रुव चतुर्वेदी (27) पुत्र स्व. जयपाल अपनी कार से मोंठ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उसकी कार आगे चल रही गेहूं से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झांसी के मेडिकल कॉलेज भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही मोंठ एसडीएम अवनीश तिवारी भी सीएचसी पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी लेकर उन्हें सांत्वना दी। प्रत्यक्षदर्शी भूरे यादव निवासी सेमरी ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर आगे चल रही थी, तभी पीछे से आ रही कार ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। बताया गया कि मृतक के पिता की दो वर्ष पहले बीमारी के चलते मृत्यु हो चुकी है। परिवार में दो भाई हैं, जिनमें छोटा भाई पढ़ाई कर रहा है। युवक की असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
बाईट :  भूरे यादव / प्रत्यक्षदर्शी
    user_तारिक़ इक़बाल 'शीबू'
    तारिक़ इक़बाल 'शीबू'
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.