logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

इंटर आर्ट्स मेप्रथम स्थान लाकर सुनिधी ने बढ़ाया मझौलिया का मान इंटर आर्ट्स मेप्रथम स्थान लाकर सुनिधी ने बढ़ाया मझौलिया का मान बेतिया से सत्यम श्रीवास्तव की रिपोर्ट बेतिया। मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के मोतीलाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा सुनिधी कुमारी ने बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 421 अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी प्राप्त किया है। आर्ट्स संकाय से मिली इस सफलता ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे मझौलिया क्षेत्र का मान बढ़ानहै। छात्रा की इस उपलब्धि से विद्यालय और गांव में खुशी का माहौल है।सुनिधी के पिता पत्रकार अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि उनकी बेटी शुरू से ही पढ़ाई में होनहार रही है। उसकी प्रारंभिक शिक्षा मझौलिया राजकीय कन्या मध्य विद्यालय से हुई, जहां से उसने अपनी पढ़ाई की मजबूत नींव रखी। इसके बाद उसने मोतीलाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नामांकन लेकर लगातार मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई जारी रखी।उन्होंने बताया कि सुनिधी ने मैट्रिक परीक्षा में भी प्रथम श्रेणी से सफलता प्राप्त की थी और अब इंटरमीडिएट में भी बेहतर अंक लाकर परिवार का गौरव बढ़ाया है। उसकी इस सफलता से गांव और विद्यालय के लोगों में खुशी की लहर है।विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि सुनिधी एक अनुशासित और परिश्रमी छात्रा है। उसकी सफलता से अन्य छात्राओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। सुनिधी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है।

2 hrs ago
user_A9Bharat News
A9Bharat News
बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
2 hrs ago

इंटर आर्ट्स मेप्रथम स्थान लाकर सुनिधी ने बढ़ाया मझौलिया का मान इंटर आर्ट्स मेप्रथम स्थान लाकर सुनिधी ने बढ़ाया मझौलिया का मान बेतिया से सत्यम श्रीवास्तव की रिपोर्ट बेतिया। मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के मोतीलाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा सुनिधी कुमारी ने बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 421 अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी प्राप्त किया है। आर्ट्स संकाय से मिली इस सफलता ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे मझौलिया क्षेत्र का मान बढ़ानहै। छात्रा की इस उपलब्धि से विद्यालय और गांव में खुशी का माहौल है।सुनिधी के पिता पत्रकार अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि उनकी बेटी शुरू से ही पढ़ाई में होनहार रही है। उसकी प्रारंभिक शिक्षा मझौलिया राजकीय कन्या मध्य विद्यालय से हुई, जहां से उसने अपनी पढ़ाई की मजबूत नींव रखी। इसके बाद उसने मोतीलाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नामांकन लेकर लगातार मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई जारी रखी।उन्होंने बताया कि सुनिधी ने मैट्रिक परीक्षा में भी प्रथम श्रेणी से सफलता प्राप्त की थी और अब इंटरमीडिएट में भी बेहतर अंक लाकर परिवार का गौरव बढ़ाया है। उसकी इस सफलता से गांव और विद्यालय के लोगों में खुशी की लहर है।विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि सुनिधी एक अनुशासित और परिश्रमी छात्रा है। उसकी सफलता से अन्य छात्राओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। सुनिधी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है।

More news from बिहार and nearby areas
  • ईद पर खून-खराबा: बहन से मिलने जा रहे युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर ​बेतिया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ईद के मौके पर खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। ​घटना शहर के जमादारटोला इलाके की है। जानकारी के मुताबिक, कालीबाग निवासी गुलज़ार अंसारी ईद के दिन अपनी बहन के घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया और अचानक उन पर हमला बोल दिया। ​आरोप है कि नेहाल, इब्रान और इरफान ने पहले गुलज़ार के साथ मारपीट की और फिर उस पर ताबड़तोड़ चाकू से कई वार किए। हमले के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ​घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल गुलज़ार को तुरंत GMCH बेतिया में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। ​परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
    1
    ईद पर खून-खराबा: बहन से मिलने जा रहे युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर
​बेतिया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ईद के मौके पर खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया।
​घटना शहर के जमादारटोला इलाके की है। जानकारी के मुताबिक, कालीबाग निवासी गुलज़ार अंसारी ईद के दिन अपनी बहन के घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया और अचानक उन पर हमला बोल दिया।
​आरोप है कि नेहाल, इब्रान और इरफान ने पहले गुलज़ार के साथ मारपीट की और फिर उस पर ताबड़तोड़ चाकू से कई वार किए। हमले के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
​घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल गुलज़ार को तुरंत GMCH बेतिया में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
​परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    7 min ago
  • मझौलिया, पश्चिम चंपारण। भाकपा माले का पश्चिम चम्पारण जिला सम्मेलन की तैयारी तथा अमेरिका–इजराइल द्वारा ईरान के खिलाफ जारी युद्ध के विरोध में चलाए जा रहे देशव्यापी अभियान के तहत मझौलिया ( धोकरहा) में एक महत्वपूर्ण कन्वेंशन का आयोजन किया गया। इस कन्वेंशन को भाकपा माले केन्द्रीय कमिटी सदस्य सह सिकटा के पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम चम्पारण में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए आगामी जिला सम्मेलन बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर आम जनता के मुद्दों को उठाएं और पार्टी की नीतियों को व्यापक रूप से प्रचारित करें। उन्होंने अमेरिका–इजराइल द्वारा ईरान के खिलाफ चलाए जा रहे युद्ध को साम्राज्यवादी आक्रामकता करार देते हुए इसकी कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि इस युद्ध का असर केवल मध्य-पूर्व तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका दुष्प्रभाव पूरे विश्व सहित भारत पर भी पड़ेगा। ऐसे में देश के अंदर शांति और युद्ध-विरोधी जनमत तैयार करना समय की जरूरत है। कन्वेंशन में वक्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बदहाल स्थिति तथा बिहार में कानून-व्यवस्था के सवालों को भी प्रमुखता से उठाया। साथ ही, जिला सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विभिन्न कमिटियों के गठन और व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इनके अलावा भाकपा माले मझौलिया अंचल सचिव जवाहर प्रसाद, भाकपा माले का वरिष्ठ नेता रिखी साह, अफाक अहमद, रविकान्त पासवान आदि नेताओं ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
    2
    मझौलिया, पश्चिम चंपारण।
भाकपा माले का पश्चिम चम्पारण जिला सम्मेलन की तैयारी तथा अमेरिका–इजराइल द्वारा ईरान के खिलाफ जारी युद्ध के विरोध में चलाए जा रहे देशव्यापी अभियान के तहत मझौलिया ( धोकरहा) में एक महत्वपूर्ण कन्वेंशन का आयोजन किया गया।
इस कन्वेंशन को भाकपा माले केन्द्रीय कमिटी सदस्य सह सिकटा के पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम चम्पारण में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए आगामी जिला सम्मेलन बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर आम जनता के मुद्दों को उठाएं और पार्टी की नीतियों को व्यापक रूप से प्रचारित करें।
उन्होंने अमेरिका–इजराइल द्वारा ईरान के खिलाफ चलाए जा रहे युद्ध को साम्राज्यवादी आक्रामकता करार देते हुए इसकी कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि इस युद्ध का असर केवल मध्य-पूर्व तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका दुष्प्रभाव पूरे विश्व सहित भारत पर भी पड़ेगा। ऐसे में देश के अंदर शांति और युद्ध-विरोधी जनमत तैयार करना समय की जरूरत है।
कन्वेंशन में वक्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बदहाल स्थिति तथा बिहार में कानून-व्यवस्था के सवालों को भी प्रमुखता से उठाया। साथ ही, जिला सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विभिन्न कमिटियों के गठन और व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इनके अलावा भाकपा माले मझौलिया अंचल सचिव जवाहर प्रसाद, भाकपा माले का वरिष्ठ नेता रिखी साह, अफाक अहमद, रविकान्त पासवान आदि नेताओं ने भी सम्बोधित किया। 
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Farmer मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    4 hrs ago
  • बिहार दिवस 2026 के अवसर पर शिक्षा विभाग, पश्चिम चंपारण एवं जिला खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में महाराज स्टेडियम खेल मैदान में आयोजित दूसरे दिन की खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 23 मार्च सोमवार शाम करीब 5:30 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार फुटबॉल एवं कबड्डी प्रतियोगिताओं में बालक और बालिका वर्ग की टीमों ने जोरदार मुकाबले किए। फुटबॉल बालक वर्ग में एकलव्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र हरनाटांड़ ने रामदयाल +2 उच्च विद्यालय अमवा मझार को 3-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया, वहीं बालिका वर्ग में एकलव्य नरकटियागंज ने खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर अमवा मझार को 1-0 से हराया। कबड्डी में बालक वर्ग में तधवानंदपुर तथा बालिका वर्ग में वृंदावन कन्या विद्यालय विजेता बने। मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री रविंद्र कुमार ने खिलाड़ियों को अनुशासन और खेल भावना से खेलने की सीख दी तथा खेल को सर्वांगीण विकास का माध्यम बताया। कार्यक्रम के सफल संचालन में खेल पदाधिकारियों एवं तकनीकी टीम का योगदान सराहनीय रहा।
    1
    बिहार दिवस 2026 के अवसर पर शिक्षा विभाग, पश्चिम चंपारण एवं जिला खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में महाराज स्टेडियम खेल मैदान में आयोजित दूसरे दिन की खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 23 मार्च सोमवार शाम करीब 5:30 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार फुटबॉल एवं कबड्डी प्रतियोगिताओं में बालक और बालिका वर्ग की टीमों ने जोरदार मुकाबले किए। फुटबॉल बालक वर्ग में एकलव्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र हरनाटांड़ ने रामदयाल +2 उच्च विद्यालय अमवा मझार को 3-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया, वहीं बालिका वर्ग में एकलव्य नरकटियागंज ने खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर अमवा मझार को 1-0 से हराया। कबड्डी में बालक वर्ग में तधवानंदपुर तथा बालिका वर्ग में वृंदावन कन्या विद्यालय विजेता बने। मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री रविंद्र कुमार ने खिलाड़ियों को अनुशासन और खेल भावना से खेलने की सीख दी तथा खेल को सर्वांगीण विकास का माध्यम बताया। कार्यक्रम के सफल संचालन में खेल पदाधिकारियों एवं तकनीकी टीम का योगदान सराहनीय रहा।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    2 hrs ago
  • सुगौली में राष्ट्रीय उच्च पथ में शटर तोड़ कर दो दुकानों में हुई चोरी।पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोरों की धर-पकड़ में जुटी।
    1
    सुगौली में राष्ट्रीय उच्च पथ में शटर तोड़ कर दो दुकानों में हुई चोरी।पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोरों की धर-पकड़ में जुटी।
    user_Shambhu sharan
    Shambhu sharan
    सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    3 hrs ago
  • मेरे काम को सफल बनाएं और मेरे आगे अंसार सही से काम करें
    1
    मेरे काम को सफल बनाएं और मेरे आगे अंसार सही से काम करें
    user_Suraj Sahni
    Suraj Sahni
    रामगढ़वा, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    15 hrs ago
  • Bihar Board Inter Result 2026 Out Now! 🔴 BSEB 12th Result Kaise Check Kare? | By Rahul Sir #bseb #bsebresult #InterResult #bsebresult2026 #result2026 #MatricResult #Topper #fbviralpost2026シ #BiharBoard2026 #reelsvideoシ #viral #shorts #reelsviralシ
    1
    Bihar Board Inter Result 2026 Out Now! 🔴 BSEB 12th Result Kaise Check Kare? | By Rahul Sir #bseb  #bsebresult #InterResult #bsebresult2026 #result2026 #MatricResult #Topper #fbviralpost2026シ #BiharBoard2026 #reelsvideoシ #viral #shorts #reelsviralシ
    user_Rahul Sir
    Rahul Sir
    Teacher फुलवरिया, गोपालगंज, बिहार•
    2 hrs ago
  • मनीष कश्यप डिजिटल रिसर्च प्लेटफ़ॉर्म का शुरुआत किया गया जिसमें स्टार या वायरल होना ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया से पैसा कमाना भी होगा आसान|
    1
    मनीष कश्यप डिजिटल रिसर्च प्लेटफ़ॉर्म का शुरुआत किया गया जिसमें स्टार या वायरल होना ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया से पैसा कमाना भी होगा आसान|
    user_BN Chitranjan
    BN Chitranjan
    बैरिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    3 hrs ago
  • ईद की खुशी मातम में बदली: दावत पर जा रहे दो दोस्तों की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत ​बेतिया: ईद के मौके पर जहां हर तरफ खुशियों का माहौल था, वहीं बेतिया में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। मनुवापुल थाना क्षेत्र के मेहदीयाबारी पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। ​मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान मोहम्मद शमीर और मोहम्मद इब्रान के रूप में हुई है। दोनों युवक ईद के अवसर पर अपने रिश्तेदारों के यहां दावत खाने बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। ​हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया भेजा, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। ​पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर 22 मार्च को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है, जबकि चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। ​इस हृदयविदारक घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    1
    ईद की खुशी मातम में बदली: दावत पर जा रहे दो दोस्तों की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत
​बेतिया: ईद के मौके पर जहां हर तरफ खुशियों का माहौल था, वहीं बेतिया में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। मनुवापुल थाना क्षेत्र के मेहदीयाबारी पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
​मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान मोहम्मद शमीर और मोहम्मद इब्रान के रूप में हुई है। दोनों युवक ईद के अवसर पर अपने रिश्तेदारों के यहां दावत खाने बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
​हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया भेजा, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।
​पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर 22 मार्च को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है, जबकि चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।
​इस हृदयविदारक घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    26 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.