Shuru
Apke Nagar Ki App…
मनीष कश्यप डिजिटल रिसर्च प्लेटफ़ॉर्म का शुरुआत किया गया है: मनीष कश्यप डिजिटल रिसर्च प्लेटफ़ॉर्म का शुरुआत किया गया जिसमें स्टार या वायरल होना ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया से पैसा कमाना भी होगा आसान|
BN Chitranjan
मनीष कश्यप डिजिटल रिसर्च प्लेटफ़ॉर्म का शुरुआत किया गया है: मनीष कश्यप डिजिटल रिसर्च प्लेटफ़ॉर्म का शुरुआत किया गया जिसमें स्टार या वायरल होना ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया से पैसा कमाना भी होगा आसान|
More news from बिहार and nearby areas
- मनीष कश्यप डिजिटल रिसर्च प्लेटफ़ॉर्म का शुरुआत किया गया जिसमें स्टार या वायरल होना ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया से पैसा कमाना भी होगा आसान|1
- LPG संकट में लौटा चूल्हा: बिहार में ‘गोइठा इकोनॉमी’ बनी मजबूरी की नई ताकत1
- घरेलू गैस आप भी उपयोग करते हैं और ₹1060 देते हैं तो हो जाइए सावधान देखिए इस वीडियो को।1
- ईद की खुशी मातम में बदली: दावत पर जा रहे दो दोस्तों की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत बेतिया: ईद के मौके पर जहां हर तरफ खुशियों का माहौल था, वहीं बेतिया में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। मनुवापुल थाना क्षेत्र के मेहदीयाबारी पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान मोहम्मद शमीर और मोहम्मद इब्रान के रूप में हुई है। दोनों युवक ईद के अवसर पर अपने रिश्तेदारों के यहां दावत खाने बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया भेजा, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर 22 मार्च को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है, जबकि चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। इस हृदयविदारक घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1
- मझौलिया, पश्चिम चंपारण। भाकपा माले का पश्चिम चम्पारण जिला सम्मेलन की तैयारी तथा अमेरिका–इजराइल द्वारा ईरान के खिलाफ जारी युद्ध के विरोध में चलाए जा रहे देशव्यापी अभियान के तहत मझौलिया ( धोकरहा) में एक महत्वपूर्ण कन्वेंशन का आयोजन किया गया। इस कन्वेंशन को भाकपा माले केन्द्रीय कमिटी सदस्य सह सिकटा के पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम चम्पारण में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए आगामी जिला सम्मेलन बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर आम जनता के मुद्दों को उठाएं और पार्टी की नीतियों को व्यापक रूप से प्रचारित करें। उन्होंने अमेरिका–इजराइल द्वारा ईरान के खिलाफ चलाए जा रहे युद्ध को साम्राज्यवादी आक्रामकता करार देते हुए इसकी कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि इस युद्ध का असर केवल मध्य-पूर्व तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका दुष्प्रभाव पूरे विश्व सहित भारत पर भी पड़ेगा। ऐसे में देश के अंदर शांति और युद्ध-विरोधी जनमत तैयार करना समय की जरूरत है। कन्वेंशन में वक्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बदहाल स्थिति तथा बिहार में कानून-व्यवस्था के सवालों को भी प्रमुखता से उठाया। साथ ही, जिला सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विभिन्न कमिटियों के गठन और व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इनके अलावा भाकपा माले मझौलिया अंचल सचिव जवाहर प्रसाद, भाकपा माले का वरिष्ठ नेता रिखी साह, अफाक अहमद, रविकान्त पासवान आदि नेताओं ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।2
- मेरे काम को सफल बनाएं और मेरे आगे अंसार सही से काम करें1
- बिहार दिवस 2026 के अवसर पर शिक्षा विभाग, पश्चिम चंपारण एवं जिला खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में महाराज स्टेडियम खेल मैदान में आयोजित दूसरे दिन की खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 23 मार्च सोमवार शाम करीब 5:30 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार फुटबॉल एवं कबड्डी प्रतियोगिताओं में बालक और बालिका वर्ग की टीमों ने जोरदार मुकाबले किए। फुटबॉल बालक वर्ग में एकलव्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र हरनाटांड़ ने रामदयाल +2 उच्च विद्यालय अमवा मझार को 3-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया, वहीं बालिका वर्ग में एकलव्य नरकटियागंज ने खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर अमवा मझार को 1-0 से हराया। कबड्डी में बालक वर्ग में तधवानंदपुर तथा बालिका वर्ग में वृंदावन कन्या विद्यालय विजेता बने। मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री रविंद्र कुमार ने खिलाड़ियों को अनुशासन और खेल भावना से खेलने की सीख दी तथा खेल को सर्वांगीण विकास का माध्यम बताया। कार्यक्रम के सफल संचालन में खेल पदाधिकारियों एवं तकनीकी टीम का योगदान सराहनीय रहा।1
- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के तरह ही उनके पुत्र निशांत कुमार भी एक्टिव हो चुके है हर दिन नेताओं से मिल रहे, प्रवक्ताओं की मीटिंग|1