Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोडरमा तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत महाराणा प्रताप चौक के समीप सब्जी लदा ऑटो पलटा #jharkhandupdates #KodermaNews #JharkhandNews कोडरमा तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत महाराणा प्रताप चौक के समीप सब्जी लदा ऑटो पलटा #jharkhandupdates #KodermaNews #JharkhandNews
Koderma news
कोडरमा तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत महाराणा प्रताप चौक के समीप सब्जी लदा ऑटो पलटा #jharkhandupdates #KodermaNews #JharkhandNews कोडरमा तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत महाराणा प्रताप चौक के समीप सब्जी लदा ऑटो पलटा #jharkhandupdates #KodermaNews #JharkhandNews
More news from झारखंड and nearby areas
- झुमरी तिलैया नगर क्षेत्र में जलजमाव की समस्या पर उपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश झुमरी नगर क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही जलजमाव की समस्या को लेकर बुधवार को सुबह 8 बजे नगर परिषद के उपाध्यक्ष ने प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। हर वर्ष बरसात के मौसम में उत्पन्न होने वाली इस समस्या से आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता रहा है। निरीक्षण के दौरान वार्ड संख्या 24 की पार्षद ज्योति शुक्ला, वार्ड प्रतिनिधि विजय शुक्ला, वार्ड 22 के पार्षद प्रतिनिधि बबलू पांडेये सहित नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अंकित गुप्ता, सिटी मैनेजर रणधीर कुमार, लिमांसु कुमार एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आगामी बरसात में लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर परिषद की ओर से जल्द ही इस दिशा में ठोस कार्रवाई किए जाने का आश्वासन भी दिया गया है, जिससे क्षेत्रवासियों को लंबे समय से चली आ रही इस समस्या से निजात मिलने की उम्मीद जगी है।1
- Post by Sunil Kumar journalist1
- इसे एक्सपोज करना आसान नहीं था, बड़ा चैलेंज एक्सेप्ट किया क्योंकि खबर तो सब लिखते हैं मुझे तो बस वही करना था जो कोई नहीं करता. एक ही नहीं अभी कई खुलासे बाकी हैं, कड़ी दर कड़ी हर खुलासा होगा जो आपकी रूह कपा देगा.1
- पारस हॉस्पिटल पटना जितना नामी अस्पताल उतना गंदा इलाज होता है यह सब माफिया लोग का हॉस्पिटल है1
- नरहट प्रमुख पति व शिक्षक गणेश पासवान पर अनियमितता का आरोप, जांच की मांग जिले के नरहट प्रखंड में प्रमुख पति शिक्षक गणेश पासवान से जुड़े मामले को लेकर विवाद सामने आया है। जनता दल (यू) के जिला महासचिव अविनाश कुमार कश्यप उर्फ प्रमोद सिंह द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिए गए आवेदन में नरहट के प्रमुख पति एवं शिक्षक गणेश पासवान पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आवेदन में कहा गया है कि गणेश पासवान सरकारी कार्यों में हस्तक्षेप कर रहे हैं और पंचायत समिति से जुड़े विकास कार्यों में अनियमितता बरत रहे हैं। आरोप है कि वे अधिकारियों व कर्मियों पर दबाव बनाकर अपने अनुसार कार्य करवाने की कोशिश करते हैं। आवेदन में बताया गया है कि प्रमुख पति गणेश पासवान रजौली प्रखंड में शिक्षक है उसके वाबजूद नरहट प्रखंड में अधिकांश समय डटे रह कर विभिन्न ऑफिस से कमीशन लेने के फेरा में रहते हैं। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता की कमी है तथा चयन में नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। इससे विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। आवेदनकर्ता ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि पंचायत समिति स्तर पर पारदर्शिता बनी रहे और विकास कार्य बाधित नही हो। प्रमुख पति के कार्य को लेकर पंचायत समिति सदस्य गुस्से में हैं। उन्होंने बताया कि दस पंचायत समिति सदस्य का हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर बीडीओ से शिकायत किया गया है। इसके साथ एक प्रति बीपीआरओ, थानाध्यक्ष को भी दिया है। चौदह पंचायत समिति वाला नरहट प्रखंड में दस समिति सदस्य नाराज दिख रहे हैं जिससे प्रखंड प्रमुख सुलेखा देवी की कुर्शी खतरे में दिख रही है। इस सम्बंध में बीडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि आवेदन कार्यालय को प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1
- हजारीबाग, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के हजारीबाग दौरे के दौरान दो पत्रकारों पर हुए कथित हमले ने राज्य की कानून व्यवस्था और प्रेस की आजादी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पत्रकार रफ्तार मीडिया संवाददाता आशीष साव और न्यूज18 सुशांत सोनी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। आरोप है कि मंत्री से सवाल पूछने पर उनके प्रतिनिधियों ने पत्रकारों पर हमला कर दिया। क्या है पूरा मामला? प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी सोमवार को एक कार्यक्रम के सिलसिले में हजारीबाग पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद जब स्थानीय पत्रकारों ने स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सवाल पूछने शुरू किए, तो माहौल गरमा गया। आरोप है कि जवाब देने के बजाय मंत्री के साथ मौजूद कुछ लोगों ने पत्रकारों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू कर दी। इस हमले में पत्रकार आशीष साव और सुशांत सोनी को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय पत्रकार संगठनों का कहना है कि यह सीधे तौर पर प्रेस की आवाज दबाने की कोशिश है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला पत्रकारों पर हमला सिर्फ दो लोगों पर हमला नहीं है। यह लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला है। जब सवाल पूछने पर जवाब की जगह लाठियां मिलें, तो यह साफ संकेत है कि सत्ता सवालों से घबरा रही है। स्वास्थ्य मंत्री से जनता स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली पर जवाब चाहती है। लेकिन अगर जवाब देने की जगह प्रतिनिधि गुंडागर्दी पर उतर आएं, तो फिर ‘स्वास्थ्य विभाग’ और ‘गुंडा विभाग’ में फर्क क्या रह जाएगा? उठ रहे हैं ये 3 बड़े सवाल 1. मंत्री की चुप्पी क्यों? घटना के कई घंटे बाद भी स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की ओर से कोई बयान नहीं आया है। क्यायू मंत्री अपने प्रतिनिधियों की इस हरकत का समर्थन करते हैं? 2. पुलिस-प्रशासन मौन क्यों? सरेआम पत्रकारों पर हमला हुआ। दोषियों पर अब तक क्या कार्रवाई हुई? एफआईआर दर्ज हुई या नहीं? पुलिस की चुप्पी कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। 3. सवालों से इतनी घबराहट क्यों?अगर विभाग में सब ठीक है तो मंत्री को सवालों से डर कैसा? हमला करवाना कहीं न कहीं दाल में कुछ काला होने की तरफ इशारा करता है। पत्रकार संगठनों में आक्रोश घटना के बाद हजारीबाग समेत पूरे झारखंड के पत्रकार संगठनों में भारी आक्रोश है। पत्रकारों ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और मंत्री से सार्वजनिक माफी की मांग की है। वही भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र गिरी एवं रांची जिला अध्यक्ष जावेद अख्तर ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि अगर अगर 24 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो राज्यव्यापी आंदोलन होगा। प्रशासन का पक्ष आना बाकी इस पूरे मामले पर अभी तक जिला प्रशासन या पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मंत्री इरफान अंसारी का पक्ष भी सामने नहीं आया है। जनता को जवाब चाहिए: क्या झारखंड में सवाल पूछना गुनाह हो गया है? क्या स्वास्थ्य मंत्री सवालों का जवाब देंगे या प्रतिनिधियों से हमले करवाते रहेंगे? लोकतंत्र में लाठीतंत्र नहीं चल सकता। दोषियों पर तत्काल और कड़ी कार्रवाई हो, यही लोकतंत्र की मांग है।1
- Post by Update news 241
- तिलैया थाना क्षेत्र के मडुवाटाण्ड में निर्माणाधीन एक मकान में छत पर सरिया चढ़ाने के क्रम में सरिया 11 हजार हाई वोल्टेज के संपर्क में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल, स्थिति नाजुक।3