सीबीएसई रिजल्ट में एजुकेशन अरेना कोचिंग का जलवा, रिचा निषाद ने 94.80% के साथ मारी बाजी। जसवंतनगर/इटावा। एजुकेशन अरेना कोचिंग संस्थान ने एक बार फिर शानदार परिणाम देकर क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा दिया है। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में संस्थान के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। संस्थान की मेधावी छात्रा रिचा निषाद ने 94.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया और सभी की प्रशंसा हासिल की। वहीं शिवेंद्र और कृष्णा मिश्रा ने 88 प्रतिशत, शिवम कुमार ने 87.40 प्रतिशत, आयशा राजपूत ने 87.20 प्रतिशत तथा आयुष यादव ने 87 प्रतिशत अंक हासिल कर सफलता का परचम लहराया। इसके अतिरिक्त भी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर संस्थान की गुणवत्ता को सिद्ध किया। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में आयोजित सम्मान समारोह में संस्थान के संचालक शिवम यादव ने मेधावी छात्रों को माल्यार्पण कर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उत्साह, गर्व और खुशी का माहौल देखने को मिला, वहीं अभिभावकों के चेहरों पर संतोष और गर्व स्पष्ट झलक रहा था। संचालक शिवम यादव ने बताया कि एजुकेशन अरेना पिछले तीन वर्षों से लगातार बेहतर परिणाम दे रहा है और शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुका है। यहां अनुभवी शिक्षकों की टीम समर्पण के साथ छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान कर रही है, जिसका परिणाम आज सामने है। कार्यक्रम के अंत में सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। एजुकेशन अरेना की इस सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मेहनत, सही मार्गदर्शन और अनुशासन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
सीबीएसई रिजल्ट में एजुकेशन अरेना कोचिंग का जलवा, रिचा निषाद ने 94.80% के साथ मारी बाजी। जसवंतनगर/इटावा। एजुकेशन अरेना कोचिंग संस्थान ने एक बार फिर शानदार परिणाम देकर क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा दिया है। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में संस्थान के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। संस्थान की मेधावी छात्रा रिचा निषाद ने 94.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया और सभी की प्रशंसा हासिल की। वहीं शिवेंद्र और कृष्णा मिश्रा ने 88 प्रतिशत, शिवम कुमार ने 87.40 प्रतिशत, आयशा राजपूत ने 87.20 प्रतिशत तथा आयुष यादव ने 87 प्रतिशत अंक हासिल कर सफलता का परचम लहराया। इसके अतिरिक्त भी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर संस्थान की गुणवत्ता को सिद्ध किया। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य
में आयोजित सम्मान समारोह में संस्थान के संचालक शिवम यादव ने मेधावी छात्रों को माल्यार्पण कर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उत्साह, गर्व और खुशी का माहौल देखने को मिला, वहीं अभिभावकों के चेहरों पर संतोष और गर्व स्पष्ट झलक रहा था। संचालक शिवम यादव ने बताया कि एजुकेशन अरेना पिछले तीन वर्षों से लगातार बेहतर परिणाम दे रहा है और शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुका है। यहां अनुभवी शिक्षकों की टीम समर्पण के साथ छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान कर रही है, जिसका परिणाम आज सामने है। कार्यक्रम के अंत में सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। एजुकेशन अरेना की इस सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मेहनत, सही मार्गदर्शन और अनुशासन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
- *भाजपा द्वारा नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में एक विशाल बाइक रैली निकाली गई* प्रदेश सरकार के आव्हान पर भाजपा द्वारा नारी शक्ति वंदन का कार्यक्रम आज शहर के वृन्दावन गार्डन में आयोजित किया गया। जिसमें सशक्त नारी, सशक्त भारत बनाने के उद्वेश्य से भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एक विशाल बाइक रैली सन सिटी आवास से विभिन्न मार्गो से होकर वृन्दावन गार्डन पर समाप्त होकर जनपद से आयी महिलाओं की एक संगोष्ठी आयोजित की गई इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सदर विधायिका श्री मती सरिता भदौरिया ने बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना करते हुए वृन्दावन गार्डन में आयोजित गोष्ठी में नारी शक्ति को बढ़ावा देते हुए भाजपा सरकार द्वारा कराये गये कार्यों पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार प्रकट किये। इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष अन्नू गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष विरला शाक्य, भाजपा नेता रामशरण गुप्ता व राजेश प्रजापति सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। इस कार्यक्रम का संचालन नीतू नारायण मिश्रा ने किया।3
- Post by Urvashi singh1
- Post by PK Crime Story1
- Post by Kanhaiya lal1
- जिला अस्पताल बना अखाड़ा: मरीजों के बीच जमकर चले लात-घूंसे.. अमरनाथ यात्रा सर्टिफिकेट के लिए मचा बवाल.. मरीजों में मची भगदड़ ..नहीं हुई जांच. अमरनाथ यात्रा के लिए फिटनेस सर्टिफिकेट बनवाने सैकड़ो की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु.. लाइन लगाने को लेकर श्रद्धालुओं में हुआ विवाद.. श्रद्धालुओं की जांच के लिए एक ही डॉक्टर अस्पताल में मौजूद... मौके पर पुलिस ने पहुंचकर संभाली स्थिति।1
- यह है प्रधानों की सच्चाई और ग्राम पंचायत विप्रावली का असली विकास इस गली की हालत अभी अप्रैल के महीने मै इतनी ख़राब है तो सर्दी और बारिश के सीजन मैं तो यहां पैदल निकलने के लिए भी रास्ता नहीं रहती है देख लो यह है विप्रावली का विकास2
- Post by Rohit Kumar2
- Post by Urvashi singh1
- Post by PK Crime Story1