logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

केदार के दर्शन। इस वर्ष अब तक कुल 19,02,210 श्रद्धालु कर चुके हैं बाबा केदार के दर्शन। बाबा केदार के जयकारों से गूंज रहा केदारनाथ धाम, श्रद्धालुओं की संख्या जा पहुंची 19 लाख के पार। आज दिनांक 06.11.2026 को 2,893 श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन। इस वर्ष अब तक कुल 19,02,210 श्रद्धालु कर चुके हैं बाबा केदार के दर्शन। 🌺 11 नवम्बर को शीतकाल के लिए बन्द होंगे श्री केदारनाथ धाम के कपाट, कपाट बन्द होने की तैयारियां हुई शुरू। भव्य एवं आकर्षक तरीके से फूलों से सजने लगा है बाबा का धाम।

19 hrs ago
user_ब्रेकिंग हरिद्वार
ब्रेकिंग हरिद्वार
भीकियासैंण, अल्मोड़ा, उत्तराखंड•
19 hrs ago

केदार के दर्शन। इस वर्ष अब तक कुल 19,02,210 श्रद्धालु कर चुके हैं बाबा केदार के दर्शन। बाबा केदार के जयकारों से गूंज रहा केदारनाथ धाम, श्रद्धालुओं की संख्या जा पहुंची 19 लाख के पार। आज दिनांक 06.11.2026 को 2,893 श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन। इस वर्ष अब तक कुल 19,02,210 श्रद्धालु कर चुके हैं बाबा केदार के दर्शन। 🌺 11 नवम्बर को शीतकाल के लिए बन्द होंगे श्री केदारनाथ धाम के कपाट, कपाट बन्द होने की तैयारियां हुई शुरू। भव्य एवं आकर्षक तरीके से फूलों से सजने लगा है बाबा का धाम।

More news from Uttarakhand and nearby areas
  • सरकारी संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपने का विरोध, कांग्रेस ने किया धरना-प्रदर्शन अल्मोड़ा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे भूमि बचाओ–धामी हटाओ अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को गांधी पार्क में धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध जताया। धरने का नेतृत्व अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल ने किया। धरने के दौरान कांग्रेस नेताओं ने अल्मोड़ा नगर स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस और ऐतिहासिक एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण कटारमल स्थित गेस्ट हाउस को बेचने की कथित तैयारी पर कड़ा विरोध जताया। विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि अल्मोड़ा की सरकारी संपत्तियां जनता की धरोहर हैं और उनका निर्माण जनसुविधा तथा सार्वजनिक उपयोग के लिए किया गया है। सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि किन परिस्थितियों में इन सरकारी परिसंपत्तियों को बेचने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी संपत्तियों को बेचने के बजाय उनका बेहतर रखरखाव कर जनहित में उपयोग सुनिश्चित किया जाना चाहिए। जनता की संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपने के किसी भी प्रयास का कांग्रेस विरोध करेगी। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण जल, जंगल, जमीन और संसाधनों की रक्षा के संकल्प के साथ हुआ था। आज सरकारी संपत्तियों और भूमि को लेकर सामने आ रहे निर्णय गंभीर सवाल खड़े करते हैं। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा शहर और कटारमल के गेस्ट हाउस केवल भवन नहीं हैं, बल्कि इनका ऐतिहासिक, प्रशासनिक और पर्यटन की दृष्टि से भी महत्व है। सरकार को इन संपत्तियों के भविष्य को लेकर जनता के सामने पूरी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी प्रदेश के प्राकृतिक संसाधनों, सरकारी भूमि और सार्वजनिक संपत्तियों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने मांग की कि अल्मोड़ा नगर और कटारमल के दोनों गेस्ट हाउसों को बेचने संबंधी किसी भी प्रस्ताव पर तत्काल रोक लगाई जाए और सरकार इस मामले में अपनी स्थिति सार्वजनिक करे। धरने की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने की, जबकि संचालन पीसी सदस्य पीतांबर पांडे ने किया। धरना कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, राधा बिष्ट, दीवान राम, परितोष जोशी, दीप डांगी, किरन आर्य, प्रकाश चंद्र जोशी, शोभा जोशी, विनोद वैष्णव, एनडी पांडेय, आनंद बगड़वाल, बीके पांडेय, संजय दुर्गापाल, मनोज बिष्ट, अमित बिष्ट, पूरन रौतेला, पार्षद मुकेश कुमार, दीपक कुमार, वैभव पांडेय, विकास कुमार, अम्बी राम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    सरकारी संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपने का विरोध, कांग्रेस ने किया धरना-प्रदर्शन
अल्मोड़ा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे भूमि बचाओ–धामी हटाओ अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को गांधी पार्क में धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध जताया। धरने का नेतृत्व अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल ने किया। धरने के दौरान कांग्रेस नेताओं ने अल्मोड़ा नगर स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस और ऐतिहासिक एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण कटारमल स्थित गेस्ट हाउस को बेचने की कथित तैयारी पर कड़ा विरोध जताया। विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि अल्मोड़ा की सरकारी संपत्तियां जनता की धरोहर हैं और उनका निर्माण जनसुविधा तथा सार्वजनिक उपयोग के लिए किया गया है। सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि किन परिस्थितियों में इन सरकारी परिसंपत्तियों को बेचने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी संपत्तियों को बेचने के बजाय उनका बेहतर रखरखाव कर जनहित में उपयोग सुनिश्चित किया जाना चाहिए। जनता की संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपने के किसी भी प्रयास का कांग्रेस विरोध करेगी।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण जल, जंगल, जमीन और संसाधनों की रक्षा के संकल्प के साथ हुआ था। आज सरकारी संपत्तियों और भूमि को लेकर सामने आ रहे निर्णय गंभीर सवाल खड़े करते हैं। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा शहर और कटारमल के गेस्ट हाउस केवल भवन नहीं हैं, बल्कि इनका ऐतिहासिक, प्रशासनिक और पर्यटन की दृष्टि से भी महत्व है। सरकार को इन संपत्तियों के भविष्य को लेकर जनता के सामने पूरी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। 
वक्ताओं ने कहा कि पार्टी प्रदेश के प्राकृतिक संसाधनों, सरकारी भूमि और सार्वजनिक संपत्तियों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने मांग की कि अल्मोड़ा नगर और कटारमल के दोनों गेस्ट हाउसों को बेचने संबंधी किसी भी प्रस्ताव पर तत्काल रोक लगाई जाए और सरकार इस मामले में अपनी स्थिति सार्वजनिक करे। धरने की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने की, जबकि संचालन पीसी सदस्य पीतांबर पांडे ने किया। धरना कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, राधा बिष्ट, दीवान राम, परितोष जोशी, दीप डांगी, किरन आर्य, प्रकाश चंद्र जोशी, शोभा जोशी, विनोद वैष्णव, एनडी पांडेय, आनंद बगड़वाल, बीके पांडेय, संजय दुर्गापाल, मनोज बिष्ट, अमित बिष्ट, पूरन रौतेला, पार्षद मुकेश कुमार, दीपक कुमार, वैभव पांडेय, विकास कुमार, अम्बी राम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Vinod Joshi
    Vinod Joshi
    Local News Reporter Almora, Uttarakhand•
    18 hrs ago
  • केदार के दर्शन। इस वर्ष अब तक कुल 19,02,210 श्रद्धालु कर चुके हैं बाबा केदार के दर्शन। बाबा केदार के जयकारों से गूंज रहा केदारनाथ धाम, श्रद्धालुओं की संख्या जा पहुंची 19 लाख के पार। आज दिनांक 06.11.2026 को 2,893 श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन। इस वर्ष अब तक कुल 19,02,210 श्रद्धालु कर चुके हैं बाबा केदार के दर्शन। 🌺 11 नवम्बर को शीतकाल के लिए बन्द होंगे श्री केदारनाथ धाम के कपाट, कपाट बन्द होने की तैयारियां हुई शुरू। भव्य एवं आकर्षक तरीके से फूलों से सजने लगा है बाबा का धाम।
    1
    केदार के दर्शन। इस वर्ष अब तक कुल 19,02,210 श्रद्धालु कर चुके हैं बाबा केदार के दर्शन।

बाबा केदार के जयकारों से गूंज रहा केदारनाथ धाम, श्रद्धालुओं की संख्या जा पहुंची 19 लाख के पार।
आज दिनांक 06.11.2026 को 2,893 श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन। इस वर्ष अब तक कुल 19,02,210 श्रद्धालु कर चुके हैं बाबा केदार के दर्शन।
🌺 11 नवम्बर को शीतकाल के लिए बन्द होंगे श्री केदारनाथ धाम के कपाट, कपाट बन्द होने की तैयारियां हुई शुरू। भव्य एवं आकर्षक तरीके से फूलों से सजने लगा है बाबा का धाम।
    user_ब्रेकिंग हरिद्वार
    ब्रेकिंग हरिद्वार
    भीकियासैंण, अल्मोड़ा, उत्तराखंड•
    19 hrs ago
  • दीपावली पर्व के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस अलर्ट, बड़ाई सुरक्षा नैनीताल:- दीपावली पर्व के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई साथ ही चप्पे-चप्पे पर पुलिस द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है। सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग एवं प्रभावी गश्त जारी, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर BDS टीम द्वारा भी सघन चेकिंग की जा रही है।। दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करते हुए सघन चेकिंग एवं प्रभावी गश्त की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस टीमों द्वारा मुख्य बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थानों एवं मुख्य मार्गों पर लगातार पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग की जा रही है। साथ ही रेलवे स्टेशन, बस अड्डों एवं अन्य भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर BDS की टीमों द्वारा विशेष चेकिंग एवं सुरक्षा जांच की जा रही है, ताकि किसी भी संभावित सुरक्षा खतरे को समय रहते रोका जा सके। देर रात्रि अनावश्यक रूप से घूमने वाले व्यक्तियों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। SSP नैनीताल द्वारा समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को विशेष सतर्कता बरतने, नियमित गश्त सुनिश्चित करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली स्थिति पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। नैनीताल पुलिस द्वारा बाजारों, परिवहन केंद्रों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि चोरी, आपराधिक घटनाओं एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके और आमजन निर्भीक होकर त्योहार मना सकें। नैनीताल पुलिस की अपील- आमजन सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध वस्तु अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
    3
    दीपावली पर्व के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस अलर्ट, बड़ाई सुरक्षा
नैनीताल:- दीपावली पर्व के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड पर है।  सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई साथ ही चप्पे-चप्पे पर पुलिस द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है।  सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग एवं प्रभावी गश्त जारी, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर BDS टीम द्वारा भी सघन चेकिंग की जा रही है।। 
दीपावली पर्व  के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करते हुए सघन चेकिंग एवं प्रभावी गश्त की जा रही है।
इसी क्रम में पुलिस टीमों द्वारा मुख्य बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थानों एवं मुख्य मार्गों पर लगातार पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग की जा रही है। साथ ही रेलवे स्टेशन, बस अड्डों एवं अन्य भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर BDS  की टीमों द्वारा विशेष चेकिंग एवं सुरक्षा जांच की जा रही है, ताकि किसी भी संभावित सुरक्षा खतरे को समय रहते रोका जा सके।
देर रात्रि अनावश्यक रूप से घूमने वाले व्यक्तियों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है।
SSP नैनीताल द्वारा समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को विशेष सतर्कता बरतने, नियमित गश्त सुनिश्चित करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली स्थिति पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।
नैनीताल पुलिस द्वारा बाजारों, परिवहन केंद्रों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि चोरी, आपराधिक घटनाओं एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके और आमजन निर्भीक होकर त्योहार मना सकें।
नैनीताल पुलिस की अपील- आमजन सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध वस्तु अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
    user_Local khabre NTL
    Local khabre NTL
    Local News Reporter Nainital, Uttarakhand•
    4 hrs ago
  • दीपावली पर दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट का खास संदेश, क्षेत्रवासियों, प्रदेशवासियों और देशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं! 🪔 दीपावली पर दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट का खास संदेश, क्षेत्रवासियों, प्रदेशवासियों और देशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं! 🪔
    1
    दीपावली पर दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट का खास संदेश, क्षेत्रवासियों, प्रदेशवासियों और देशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं! 🪔
दीपावली पर दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट का खास संदेश, क्षेत्रवासियों, प्रदेशवासियों और देशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं! 🪔
    user_मेरा हक न्यूज
    मेरा हक न्यूज
    Local News Reporter बागेश्वर, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • चम्पावत में ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण जिलाधिकारी मनीष कुमार ने शुक्रवार को राजनीतिक दलों के चम्पावत में ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण जिलाधिकारी मनीष कुमार ने शुक्रवार को राजनीतिक दलों के
    1
    चम्पावत में ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने शुक्रवार को राजनीतिक दलों के
चम्पावत में ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने शुक्रवार को राजनीतिक दलों के
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • लालकुआं में लाखों की चोरी का खुलासा पड़ा फीका, दो घंटे में ही घर लौटे आरोपी! लालकुआं। लाखों रुपये की चोरी का खुलासा कर दो सगे भाइयों को गिरफ्तार करने और चोरी का पूरा माल बरामद करने का दावा करने वाली लालकुआं पुलिस को उस समय असहज स्थिति का सामना करना पड़ा, जब खुलासे के महज दो घंटे बाद ही दोनों आरोपी रिहा होकर अपने घर पहुंच गए। पुलिस हल्द्वानी में एसएसपी की प्रेस वार्ता कर अपनी कामयाबी का बखान कर रही थी, उधर न्यायालय ने दोनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में निर्धारित कानूनी समय-सीमा से अधिक रखे जाने के मामले में तत्काल रिहा करने के आदेश दे दिए। इस घटनाक्रम ने पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला लालकुआं कोतवाली से महज 10 मीटर की दूरी पर स्थित आजाद नगर का है। करीब एक माह पूर्व वनकर्मी की पत्नी मोहिनी परिहार के घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी हो गई थी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद इसी मोहल्ले के दो सगे भाइयों विकास मंडल और विशाल मंडल को गिरफ्तार कर चोरी का पूरा माल बरामद करने का दावा किया। गुरुवार को नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने हल्द्वानी में बाकायदा प्रेस वार्ता कर इस चोरी के खुलासे की जानकारी दी। लेकिन पुलिस के इस खुलासे की कहानी कुछ ही घंटों में नया मोड़ ले गई। दोनों आरोपियों के अधिवक्ता लोकेश राज चौधरी के अनुसार, पुलिस ने दोनों भाइयों को तीन नवंबर को हिरासत में लिया था, जबकि 5 नवंबर को उनकी गिरफ्तारी और 6 नवंबर को चोरी के खुलासे की जानकारी सार्वजनिक की गई। अधिवक्ता ने न्यायालय में पक्ष रखते हुए कहा कि दोनों को 24 घंटे से अधिक समय तक पुलिस हिरासत में रखना गैरकानूनी है। पुलिस दोनों आरोपियों की रिमांड लेने के लिए न्यायालय पहुंची थी, लेकिन प्रथम अपर सिविल जज आदर्श त्रिपाठी ने दोनों को तत्काल रिहा करने के आदेश जारी कर दिए। इधर, लालकुआं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि पुलिस ने एक माह पूर्व हुई चोरी का खुलासा करते हुए चोरी का पूरा माल बरामद किया है तथा दोनों आरोपियों विकास मंडल और विशाल मंडल का चालान किया गया था। आरोपियों को रिहा करने का निर्णय न्यायालय के अधिकार क्षेत्र में है। इस पूरे घटनाक्रम का सबसे हैरान करने वाला पहलू यह रहा कि हल्द्वानी में एसएसपी कार्यालय में प्रेस वार्ता के बाद जब पुलिस टीम लालकुआं पहुंची तो दोनों आरोपी उससे पहले ही अपने घर पहुंच चुके थे। मोहल्ले में आरोपियों को वापस देखकर चोरी की पीड़िता मोहिनी परिहार भी स्तब्ध रह गईं। उन्होंने कहा कि जिन आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर ले गई थी, उनका कुछ ही घंटों में वापस घर पहुंच जाना बेहद निराशाजनक है। पुलिस के लिए चोरी का खुलासा भले ही बड़ी उपलब्धि रहा हो, लेकिन गिरफ्तारी की प्रक्रिया में हुई कथित कानूनी चूक ने इस पूरी कार्रवाई को सवालों के घेरे में ला खड़ा किया है।
    1
    लालकुआं में लाखों की चोरी का खुलासा पड़ा फीका, दो घंटे में ही घर लौटे आरोपी!


लालकुआं। लाखों रुपये की चोरी का खुलासा कर दो सगे भाइयों को गिरफ्तार करने और चोरी का पूरा माल बरामद करने का दावा करने वाली लालकुआं पुलिस को उस समय असहज स्थिति का सामना करना पड़ा, जब खुलासे के महज दो घंटे बाद ही दोनों आरोपी रिहा होकर अपने घर पहुंच गए। पुलिस हल्द्वानी में एसएसपी की प्रेस वार्ता कर अपनी कामयाबी का बखान कर रही थी, उधर न्यायालय ने दोनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में निर्धारित कानूनी समय-सीमा से अधिक रखे जाने के मामले में तत्काल रिहा करने के आदेश दे दिए। इस घटनाक्रम ने पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मामला लालकुआं कोतवाली से महज 10 मीटर की दूरी पर स्थित आजाद नगर का है। करीब एक माह पूर्व वनकर्मी की पत्नी मोहिनी परिहार के घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी हो गई थी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद इसी मोहल्ले के दो सगे भाइयों विकास मंडल और विशाल मंडल को गिरफ्तार कर चोरी का पूरा माल बरामद करने का दावा किया। गुरुवार को नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने हल्द्वानी में बाकायदा प्रेस वार्ता कर इस चोरी के खुलासे की जानकारी दी।
लेकिन पुलिस के इस खुलासे की कहानी कुछ ही घंटों में नया मोड़ ले गई। दोनों आरोपियों के अधिवक्ता लोकेश राज चौधरी के अनुसार, पुलिस ने दोनों भाइयों को तीन नवंबर को हिरासत में लिया था, जबकि 5 नवंबर को उनकी गिरफ्तारी और 6 नवंबर को चोरी के खुलासे की जानकारी सार्वजनिक की गई। अधिवक्ता ने न्यायालय में पक्ष रखते हुए कहा कि दोनों को 24 घंटे से अधिक समय तक पुलिस हिरासत में रखना गैरकानूनी है। पुलिस दोनों आरोपियों की रिमांड लेने के लिए न्यायालय पहुंची थी, लेकिन प्रथम अपर सिविल जज आदर्श त्रिपाठी ने दोनों को तत्काल रिहा करने के आदेश जारी कर दिए।
इधर, लालकुआं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि पुलिस ने एक माह पूर्व हुई चोरी का खुलासा करते हुए चोरी का पूरा माल बरामद किया है तथा दोनों आरोपियों विकास मंडल और विशाल मंडल का चालान किया गया था। आरोपियों को रिहा करने का निर्णय न्यायालय के अधिकार क्षेत्र में है।
इस पूरे घटनाक्रम का सबसे हैरान करने वाला पहलू यह रहा कि हल्द्वानी में एसएसपी कार्यालय में प्रेस वार्ता के बाद जब पुलिस टीम लालकुआं पहुंची तो दोनों आरोपी उससे पहले ही अपने घर पहुंच चुके थे। मोहल्ले में आरोपियों को वापस देखकर चोरी की पीड़िता मोहिनी परिहार भी स्तब्ध रह गईं। उन्होंने कहा कि जिन आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर ले गई थी, उनका कुछ ही घंटों में वापस घर पहुंच जाना बेहद निराशाजनक है।
पुलिस के लिए चोरी का खुलासा भले ही बड़ी उपलब्धि रहा हो, लेकिन गिरफ्तारी की प्रक्रिया में हुई कथित कानूनी चूक ने इस पूरी कार्रवाई को सवालों के घेरे में ला खड़ा किया है।
    user_मुकेश कुमार
    मुकेश कुमार
    लालकुआँ, नैनीताल, उत्तराखंड•
    18 hrs ago
  • शारदा विद्या मंदिर छीनीगोठ में रंगोली प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा टनकपुर के छीनीगोठ स्थित शारदा विद्या मंदिर में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
    2
    शारदा विद्या मंदिर छीनीगोठ में रंगोली प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
टनकपुर के छीनीगोठ स्थित शारदा विद्या मंदिर में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
    user_Vinod Joshi Ji
    Vinod Joshi Ji
    Credit reporting agency चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    18 hrs ago
  • एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर अपराध तथा अपराधियों पर नैनीताल पुलिस का एक्शन *लालकुआं पुलिस ने नकबजनी चोरी का 19 दिन में खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 2.69 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद* *50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन, कड़ी सुरागरसी पतारसी के माध्यम से अज्ञात चोरों तक पहुंची पुलिस टीम,* *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी* द्वारा जनपद में चोरी/नकबजनी की घटनाओं के अनावरण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना लालकुआं पुलिस द्वारा शानदार कार्यवाही की गई है। दिनांक 23.10.2026 को श्रीमती मोहनी देवी पत्नी स्व0 रमेश निवासी आजाद नगर वार्ड नं. 04, लालकुआं द्वारा कोतवाली लालकुआं में दिनांक 17.10.2026 की रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए जाने के संबंध में तहरीर दी गई। प्राप्त तहरीर पर कोतवाली लालकुआं में मु0अ0सं0 167/26 धारा 305(A) BNS पंजीकृत किया गया। घटना के अनावरण हेतु *श्री हरबंश सिंह, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी* के निर्देशन, *श्री विमल प्रसाद, क्षेत्राधिकारी लालकुआं* के पर्यवेक्षण तथा *प्रभारी निरीक्षक श्री बृजमोहन सिंह राणा* के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आस-पास व संभावित स्थानों तथा सरहदी जनपदों के लगभग 50 CCTV कैमरों का गहन अवलोकन तथा सुरागरसी-पतारसी के बाद मुखबिर की सूचना पर दिनांक 05.11.2026 को डर्बी जंगल, लालकुआं से *चोरी की घटना में संलिप्त 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।* *गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता:* 1.विशाल मंडल उर्फ चीमा (उम्र 32 वर्ष) पुत्र वीरेन्द्र सिंह, निवासी आजाद नगर वार्ड नं. 04, लालकुआं, नैनीताल। 2. विकास मंडल (उम्र 28 वर्ष) पुत्र वीरेन्द्र सिंह, निवासी उपरोक्त। (दोनों सगे भाई हैं) *बरामदगी का विवरण* (कुल कीमत करीब 2,69,000) - 02 अदद मंगलसूत्र पीली धातु - 02 अदद कान के कुंडल पीली धातु - 05 अदद चांदी के सिक्के *अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास:* *विशाल मंडल उर्फ चीमा* के विरुद्ध जनपद के अतिरिक्त राज्य के अन्य जनपदों में भी *आबकारी अधिनियम, BNS व गुण्डा एक्ट के कुल 07 अभियोग पूर्व में पंजीकृत हैं।* *विकास मंडल* के विरुद्ध *जुआ व आबकारी अधिनियम के कुल 03 अभियोग पूर्व में पंजीकृत हैं।* अन्य इतिहास की जानकारी की जा रही है। अभियुक्तगणों से बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। *पुलिस टीम* 1.वरि0उ0नि0 दीपक बिष्ट 2.उ0नि0 वन्दना चौहान 3.हे0कां0 आनन्दपुरी 4.हे0कां0 पूरन सिंह रायपा 5.कां0 उमेश गिरी 6.कां0 संजय कुमार *
    3
    एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर अपराध तथा अपराधियों पर नैनीताल पुलिस का एक्शन
*लालकुआं पुलिस ने नकबजनी चोरी का 19 दिन में खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 2.69 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद*
*50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन, कड़ी सुरागरसी पतारसी के माध्यम से अज्ञात चोरों तक पहुंची पुलिस टीम,*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी* द्वारा जनपद में चोरी/नकबजनी की घटनाओं के अनावरण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना लालकुआं पुलिस द्वारा शानदार कार्यवाही की गई है।
दिनांक 23.10.2026 को श्रीमती मोहनी देवी पत्नी स्व0 रमेश निवासी आजाद नगर वार्ड नं. 04, लालकुआं द्वारा कोतवाली लालकुआं में  दिनांक 17.10.2026 की रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए जाने के संबंध में तहरीर दी गई।
प्राप्त तहरीर पर कोतवाली लालकुआं में मु0अ0सं0 167/26 धारा 305(A) BNS पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण हेतु *श्री हरबंश सिंह, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी* के निर्देशन, *श्री विमल प्रसाद, क्षेत्राधिकारी लालकुआं* के पर्यवेक्षण तथा *प्रभारी निरीक्षक श्री बृजमोहन सिंह राणा* के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।
गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आस-पास व संभावित स्थानों तथा सरहदी जनपदों के लगभग 50 CCTV कैमरों का गहन अवलोकन तथा सुरागरसी-पतारसी के बाद मुखबिर की सूचना पर दिनांक 05.11.2026 को  डर्बी जंगल, लालकुआं से *चोरी की घटना में संलिप्त 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।*
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता:*
1.विशाल मंडल उर्फ चीमा (उम्र 32 वर्ष) पुत्र वीरेन्द्र सिंह, निवासी आजाद नगर वार्ड नं. 04, लालकुआं, नैनीताल।
2.  विकास मंडल (उम्र 28 वर्ष) पुत्र वीरेन्द्र सिंह, निवासी उपरोक्त। (दोनों सगे भाई हैं)
*बरामदगी का विवरण* 
(कुल कीमत करीब 2,69,000)
- 02 अदद मंगलसूत्र पीली धातु 
- 02 अदद कान के कुंडल पीली धातु
- 05 अदद चांदी के सिक्के
*अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास:*
*विशाल मंडल उर्फ चीमा* के विरुद्ध जनपद के अतिरिक्त राज्य के अन्य जनपदों में भी *आबकारी अधिनियम, BNS व गुण्डा एक्ट के कुल 07 अभियोग पूर्व में पंजीकृत हैं।*
*विकास मंडल*  के विरुद्ध *जुआ व आबकारी अधिनियम के कुल 03 अभियोग पूर्व में पंजीकृत हैं।* अन्य इतिहास की जानकारी की जा रही है।
अभियुक्तगणों से बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
*पुलिस टीम*
1.वरि0उ0नि0 दीपक बिष्ट
2.उ0नि0 वन्दना चौहान
3.हे0कां0 आनन्दपुरी
4.हे0कां0 पूरन सिंह रायपा
5.कां0 उमेश गिरी
6.कां0 संजय कुमार
*
    user_Local khabre NTL
    Local khabre NTL
    Local News Reporter Nainital, Uttarakhand•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.