logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लालकुआं में लाखों की चोरी का खुलासा पड़ा फीका, दो घंटे में ही घर लौटे आरोपी! लालकुआं। लाखों रुपये की चोरी का खुलासा कर दो सगे भाइयों को गिरफ्तार करने और चोरी का पूरा माल बरामद करने का दावा करने वाली लालकुआं पुलिस को उस समय असहज स्थिति का सामना करना पड़ा, जब खुलासे के महज दो घंटे बाद ही दोनों आरोपी रिहा होकर अपने घर पहुंच गए। पुलिस हल्द्वानी में एसएसपी की प्रेस वार्ता कर अपनी कामयाबी का बखान कर रही थी, उधर न्यायालय ने दोनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में निर्धारित कानूनी समय-सीमा से अधिक रखे जाने के मामले में तत्काल रिहा करने के आदेश दे दिए। इस घटनाक्रम ने पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला लालकुआं कोतवाली से महज 10 मीटर की दूरी पर स्थित आजाद नगर का है। करीब एक माह पूर्व वनकर्मी की पत्नी मोहिनी परिहार के घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी हो गई थी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद इसी मोहल्ले के दो सगे भाइयों विकास मंडल और विशाल मंडल को गिरफ्तार कर चोरी का पूरा माल बरामद करने का दावा किया। गुरुवार को नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने हल्द्वानी में बाकायदा प्रेस वार्ता कर इस चोरी के खुलासे की जानकारी दी। लेकिन पुलिस के इस खुलासे की कहानी कुछ ही घंटों में नया मोड़ ले गई। दोनों आरोपियों के अधिवक्ता लोकेश राज चौधरी के अनुसार, पुलिस ने दोनों भाइयों को तीन नवंबर को हिरासत में लिया था, जबकि 5 नवंबर को उनकी गिरफ्तारी और 6 नवंबर को चोरी के खुलासे की जानकारी सार्वजनिक की गई। अधिवक्ता ने न्यायालय में पक्ष रखते हुए कहा कि दोनों को 24 घंटे से अधिक समय तक पुलिस हिरासत में रखना गैरकानूनी है। पुलिस दोनों आरोपियों की रिमांड लेने के लिए न्यायालय पहुंची थी, लेकिन प्रथम अपर सिविल जज आदर्श त्रिपाठी ने दोनों को तत्काल रिहा करने के आदेश जारी कर दिए। इधर, लालकुआं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि पुलिस ने एक माह पूर्व हुई चोरी का खुलासा करते हुए चोरी का पूरा माल बरामद किया है तथा दोनों आरोपियों विकास मंडल और विशाल मंडल का चालान किया गया था। आरोपियों को रिहा करने का निर्णय न्यायालय के अधिकार क्षेत्र में है। इस पूरे घटनाक्रम का सबसे हैरान करने वाला पहलू यह रहा कि हल्द्वानी में एसएसपी कार्यालय में प्रेस वार्ता के बाद जब पुलिस टीम लालकुआं पहुंची तो दोनों आरोपी उससे पहले ही अपने घर पहुंच चुके थे। मोहल्ले में आरोपियों को वापस देखकर चोरी की पीड़िता मोहिनी परिहार भी स्तब्ध रह गईं। उन्होंने कहा कि जिन आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर ले गई थी, उनका कुछ ही घंटों में वापस घर पहुंच जाना बेहद निराशाजनक है। पुलिस के लिए चोरी का खुलासा भले ही बड़ी उपलब्धि रहा हो, लेकिन गिरफ्तारी की प्रक्रिया में हुई कथित कानूनी चूक ने इस पूरी कार्रवाई को सवालों के घेरे में ला खड़ा किया है।

18 hrs ago
user_मुकेश कुमार
मुकेश कुमार
लालकुआँ, नैनीताल, उत्तराखंड•
18 hrs ago

लालकुआं में लाखों की चोरी का खुलासा पड़ा फीका, दो घंटे में ही घर लौटे आरोपी! लालकुआं। लाखों रुपये की चोरी का खुलासा कर दो सगे भाइयों को गिरफ्तार करने और चोरी का पूरा माल बरामद करने का दावा करने वाली लालकुआं पुलिस को उस समय असहज स्थिति का सामना करना पड़ा, जब खुलासे के महज दो घंटे बाद ही दोनों आरोपी रिहा होकर अपने घर पहुंच गए। पुलिस हल्द्वानी में एसएसपी की प्रेस वार्ता कर अपनी कामयाबी का बखान कर रही थी, उधर न्यायालय ने दोनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में निर्धारित कानूनी समय-सीमा से अधिक रखे जाने के मामले में तत्काल रिहा करने के आदेश दे दिए। इस घटनाक्रम ने पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला लालकुआं कोतवाली से महज 10 मीटर की दूरी पर स्थित आजाद नगर का है। करीब एक माह पूर्व वनकर्मी की पत्नी मोहिनी परिहार के घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी हो गई थी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद इसी मोहल्ले के दो सगे भाइयों विकास मंडल और विशाल मंडल को गिरफ्तार कर चोरी का पूरा माल बरामद करने का दावा किया। गुरुवार को नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने हल्द्वानी में बाकायदा प्रेस वार्ता कर इस चोरी के खुलासे की जानकारी दी। लेकिन पुलिस के इस खुलासे की कहानी कुछ ही घंटों में नया मोड़ ले गई। दोनों आरोपियों के अधिवक्ता लोकेश राज चौधरी के अनुसार, पुलिस ने दोनों भाइयों को तीन नवंबर को हिरासत में लिया था, जबकि 5 नवंबर को उनकी गिरफ्तारी और 6 नवंबर को चोरी के खुलासे की जानकारी सार्वजनिक की गई। अधिवक्ता ने न्यायालय में पक्ष रखते हुए कहा कि दोनों को 24 घंटे से अधिक समय तक पुलिस हिरासत में रखना गैरकानूनी है। पुलिस दोनों आरोपियों की रिमांड लेने के लिए न्यायालय पहुंची थी, लेकिन प्रथम अपर सिविल जज आदर्श त्रिपाठी ने दोनों को तत्काल रिहा करने के आदेश जारी कर दिए। इधर, लालकुआं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि पुलिस ने एक माह पूर्व हुई चोरी का खुलासा करते हुए चोरी का पूरा माल बरामद किया है तथा दोनों आरोपियों विकास मंडल और विशाल मंडल का चालान किया गया था। आरोपियों को रिहा करने का निर्णय न्यायालय के अधिकार क्षेत्र में है। इस पूरे घटनाक्रम का सबसे हैरान करने वाला पहलू यह रहा कि हल्द्वानी में एसएसपी कार्यालय में प्रेस वार्ता के बाद जब पुलिस टीम लालकुआं पहुंची तो दोनों आरोपी उससे पहले ही अपने घर पहुंच चुके थे। मोहल्ले में आरोपियों को वापस देखकर चोरी की पीड़िता मोहिनी परिहार भी स्तब्ध रह गईं। उन्होंने कहा कि जिन आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर ले गई थी, उनका कुछ ही घंटों में वापस घर पहुंच जाना बेहद निराशाजनक है। पुलिस के लिए चोरी का खुलासा भले ही बड़ी उपलब्धि रहा हो, लेकिन गिरफ्तारी की प्रक्रिया में हुई कथित कानूनी चूक ने इस पूरी कार्रवाई को सवालों के घेरे में ला खड़ा किया है।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • अमित शाह का देहरादून दौरा विकास और संगठन के लिए ऐतिहासिक राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य। अमित शाह का देहरादून दौरा विकास और संगठन के लिए ऐतिहासिक राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य। हल्द्वानी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का उत्तराखंड दौरा प्रदेश के विकास के लिए हमेशा बेहद शुभ और फलदायी साबित होता है। यहाँ उत्तराखण्ड के नवनियुक्त राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कल देहरादून हुए दौरे को विकास और संगठन दोनों ही दृष्टियों से अत्यंत ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण बताया है। ​ श्री आर्य ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री जी ने अपने दौरे के दौरान उत्तराखंड के लिए 1500 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात दी है। उन्होंने रेखांकित किया कि अमित शाह जब भी देवभूमि की पावन धरा पर आते हैं,प्रदेश को नई योजनाओं और उज्ज्वल भविष्य की राह दिखाकर जाते हैं। ​ उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं के साथ-साथ गृहमंत्री अमित शाह ने संगठन में नया जोश फूंकते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के सामने आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए "अबकी बार 65 पार" का एक दृढ़ लक्ष्य रखा है। जिसको भाजपा का हर एक कार्यकर्ता तैयार है। उन्होंने कहा कि देश के गृहमंत्री द्वारा दिए गए हर दिशा-निर्देश को भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता बहुत गंभीरता से लेता है और उसे पूरा करने के लिए पूरी लगन से जुट जाता है। पार्टी कार्यकर्ता वर्ष 2027 के चुनाव में 65 से अधिक सीटें जीतने के इस संकल्प को सिद्ध करने के लिए धरातल पर कड़ा परिश्रम करेंगे और इस लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेंगे।
    1
    अमित शाह का देहरादून दौरा विकास और संगठन के लिए ऐतिहासिक राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य। 
अमित शाह का देहरादून दौरा विकास और संगठन के लिए ऐतिहासिक राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य। 
हल्द्वानी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का उत्तराखंड दौरा प्रदेश के विकास के लिए हमेशा बेहद शुभ और फलदायी साबित होता है। यहाँ उत्तराखण्ड के नवनियुक्त राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कल देहरादून हुए दौरे को विकास और संगठन दोनों ही दृष्टियों से अत्यंत ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण बताया है।
​              श्री आर्य ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री जी ने अपने दौरे के दौरान उत्तराखंड के लिए 1500 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात दी है। उन्होंने रेखांकित किया कि अमित शाह जब भी देवभूमि की पावन धरा पर आते हैं,प्रदेश को नई योजनाओं और उज्ज्वल भविष्य की राह दिखाकर जाते हैं।
​                      उन्होंने कहा कि
विकास योजनाओं के साथ-साथ गृहमंत्री अमित शाह ने संगठन में नया जोश फूंकते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के सामने आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए "अबकी बार 65 पार" का एक दृढ़ लक्ष्य रखा है। जिसको भाजपा का हर एक कार्यकर्ता तैयार है। 
उन्होंने कहा कि देश के गृहमंत्री द्वारा दिए गए हर दिशा-निर्देश को भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता बहुत गंभीरता से लेता है और उसे पूरा करने के लिए पूरी लगन से जुट जाता है। पार्टी कार्यकर्ता वर्ष 2027 के चुनाव में 65 से अधिक सीटें जीतने के इस संकल्प को सिद्ध करने के लिए धरातल पर कड़ा परिश्रम करेंगे और इस लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेंगे।
    user_मुकेश कुमार
    मुकेश कुमार
    लालकुआँ, नैनीताल, उत्तराखंड•
    3 min ago
  • दीपावली पर्व के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस अलर्ट, बड़ाई सुरक्षा नैनीताल:- दीपावली पर्व के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई साथ ही चप्पे-चप्पे पर पुलिस द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है। सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग एवं प्रभावी गश्त जारी, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर BDS टीम द्वारा भी सघन चेकिंग की जा रही है।। दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करते हुए सघन चेकिंग एवं प्रभावी गश्त की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस टीमों द्वारा मुख्य बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थानों एवं मुख्य मार्गों पर लगातार पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग की जा रही है। साथ ही रेलवे स्टेशन, बस अड्डों एवं अन्य भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर BDS की टीमों द्वारा विशेष चेकिंग एवं सुरक्षा जांच की जा रही है, ताकि किसी भी संभावित सुरक्षा खतरे को समय रहते रोका जा सके। देर रात्रि अनावश्यक रूप से घूमने वाले व्यक्तियों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। SSP नैनीताल द्वारा समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को विशेष सतर्कता बरतने, नियमित गश्त सुनिश्चित करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली स्थिति पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। नैनीताल पुलिस द्वारा बाजारों, परिवहन केंद्रों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि चोरी, आपराधिक घटनाओं एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके और आमजन निर्भीक होकर त्योहार मना सकें। नैनीताल पुलिस की अपील- आमजन सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध वस्तु अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
    3
    दीपावली पर्व के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस अलर्ट, बड़ाई सुरक्षा
नैनीताल:- दीपावली पर्व के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड पर है।  सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई साथ ही चप्पे-चप्पे पर पुलिस द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है।  सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग एवं प्रभावी गश्त जारी, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर BDS टीम द्वारा भी सघन चेकिंग की जा रही है।। 
दीपावली पर्व  के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करते हुए सघन चेकिंग एवं प्रभावी गश्त की जा रही है।
इसी क्रम में पुलिस टीमों द्वारा मुख्य बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थानों एवं मुख्य मार्गों पर लगातार पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग की जा रही है। साथ ही रेलवे स्टेशन, बस अड्डों एवं अन्य भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर BDS  की टीमों द्वारा विशेष चेकिंग एवं सुरक्षा जांच की जा रही है, ताकि किसी भी संभावित सुरक्षा खतरे को समय रहते रोका जा सके।
देर रात्रि अनावश्यक रूप से घूमने वाले व्यक्तियों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है।
SSP नैनीताल द्वारा समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को विशेष सतर्कता बरतने, नियमित गश्त सुनिश्चित करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली स्थिति पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।
नैनीताल पुलिस द्वारा बाजारों, परिवहन केंद्रों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि चोरी, आपराधिक घटनाओं एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके और आमजन निर्भीक होकर त्योहार मना सकें।
नैनीताल पुलिस की अपील- आमजन सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध वस्तु अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
    user_Local khabre NTL
    Local khabre NTL
    Local News Reporter Nainital, Uttarakhand•
    5 hrs ago
  • कार्तिक अमावस्या तिथि की शुरुआत दिवस को मनाए जाने वाला, बुराई पर अच्छाई, अंधकार पर प्रकाश , अज्ञान पर ज्ञान का प्रतीक सनातनियों का पर्व, दीपोत्सव प्रकाश का पर्व दीपावली 8 नवंबर वर्ष 2026 की भारतवासियों, उत्तराखंड राज्य के देवतुल्य नागरिकों, खटीमावासियों, इष्टमित्रों, सिटी कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाले सभी छात्रों और छात्राओं तथा उनके अभिभावकों को सिटी कॉन्वेंट स्कूल निकट टोल प्लाजा कुमराह, पहेनियां खटीमा जनपद ऊधमसिंहनगर के संरक्षक मोहन चंद्र उपाध्याय, मैनेजिंग डायरेक्टर प्रवीण उपाध्याय, एजुकेशन डायरेक्टर तिलक उपाध्याय की हृदय की असीम गहराइयों से बहुत-बहुत शुभकामनाएं। समस्त भारतवासी सनातनी भाई बहनों, खटीमा का नंबर वन स्कूल सिटी कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाले समस्त छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को धन और समृद्धि की देवी माता लक्ष्मी सभी के जीवन में सुख समृद्धि ऐश्वर्य वैभव सुख शांति आरोग्यता और सफलता प्रदान करें।
    1
    कार्तिक अमावस्या तिथि की शुरुआत दिवस को मनाए जाने वाला, बुराई पर अच्छाई, अंधकार पर प्रकाश , अज्ञान पर ज्ञान का प्रतीक सनातनियों का पर्व, दीपोत्सव प्रकाश का पर्व दीपावली 8 नवंबर वर्ष 2026 की भारतवासियों, उत्तराखंड राज्य के देवतुल्य नागरिकों, खटीमावासियों, इष्टमित्रों, सिटी कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाले सभी छात्रों और छात्राओं तथा उनके अभिभावकों को सिटी कॉन्वेंट स्कूल निकट टोल प्लाजा कुमराह, पहेनियां खटीमा जनपद ऊधमसिंहनगर के संरक्षक मोहन चंद्र उपाध्याय, मैनेजिंग डायरेक्टर प्रवीण उपाध्याय, एजुकेशन डायरेक्टर तिलक उपाध्याय की हृदय की असीम गहराइयों से बहुत-बहुत शुभकामनाएं। समस्त भारतवासी सनातनी भाई बहनों, खटीमा का नंबर वन स्कूल सिटी कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाले समस्त छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को धन और समृद्धि की देवी माता लक्ष्मी सभी के जीवन में सुख समृद्धि ऐश्वर्य वैभव सुख शांति आरोग्यता और सफलता प्रदान करें।
    user_Ajay Gupta
    Ajay Gupta
    Photographer खटीमा, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • अमरिया में बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश, रावण दहन के साथ मेले का समापन अमरिया से इस वक्त की बड़ी खबर, कस्बे में श्रीरामलीला मेले का शुक्रवार को रावण दहन के साथ भव्य समापन हो गया। भगवान श्रीराम और रावण के बीच युद्ध का शानदार मंचन किया गया। रावण का पुतला जलते ही पूरा मेला परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। वहीं थानाध्यक्ष अमित सिंह पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभालते नजर आए। इस मौके पर मेला कमेटी के संजय गुप्ता, श्याम बिहारी, भूपराम, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    1
    अमरिया में बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश, रावण दहन के साथ मेले का समापन
अमरिया से इस वक्त की बड़ी खबर, कस्बे में श्रीरामलीला मेले का शुक्रवार को रावण दहन के साथ भव्य समापन हो गया। भगवान श्रीराम और रावण के बीच युद्ध का शानदार मंचन किया गया। रावण का पुतला जलते ही पूरा मेला परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। वहीं थानाध्यक्ष अमित सिंह पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभालते नजर आए। इस मौके पर मेला कमेटी के संजय गुप्ता, श्याम बिहारी, भूपराम, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_MOHD ARIF
    MOHD ARIF
    अमरिया, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Mr Salim
    1
    Post by Mr Salim
    user_Mr Salim
    Mr Salim
    Court reporter खटीमा, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    22 hrs ago
  • पीलीभीत जिले की पूरनपुर वन रेंज क्षेत्र के रम्पुरा कोन में खेतों और आबादी क्षेत्र में घूम रहे तेंदुए को रेस्क्यू करके पिंजरे में कैद कर लिया गया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। #Pilibhit
    1
    पीलीभीत जिले की पूरनपुर वन रेंज क्षेत्र के रम्पुरा कोन में खेतों और आबादी क्षेत्र
में घूम रहे तेंदुए को रेस्क्यू करके पिंजरे में कैद कर लिया गया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है।
#Pilibhit
    user_Sheeraz Malik
    Sheeraz Malik
    Local News Reporter पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सरकारी संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपने का विरोध, कांग्रेस ने किया धरना-प्रदर्शन अल्मोड़ा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे भूमि बचाओ–धामी हटाओ अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को गांधी पार्क में धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध जताया। धरने का नेतृत्व अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल ने किया। धरने के दौरान कांग्रेस नेताओं ने अल्मोड़ा नगर स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस और ऐतिहासिक एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण कटारमल स्थित गेस्ट हाउस को बेचने की कथित तैयारी पर कड़ा विरोध जताया। विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि अल्मोड़ा की सरकारी संपत्तियां जनता की धरोहर हैं और उनका निर्माण जनसुविधा तथा सार्वजनिक उपयोग के लिए किया गया है। सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि किन परिस्थितियों में इन सरकारी परिसंपत्तियों को बेचने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी संपत्तियों को बेचने के बजाय उनका बेहतर रखरखाव कर जनहित में उपयोग सुनिश्चित किया जाना चाहिए। जनता की संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपने के किसी भी प्रयास का कांग्रेस विरोध करेगी। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण जल, जंगल, जमीन और संसाधनों की रक्षा के संकल्प के साथ हुआ था। आज सरकारी संपत्तियों और भूमि को लेकर सामने आ रहे निर्णय गंभीर सवाल खड़े करते हैं। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा शहर और कटारमल के गेस्ट हाउस केवल भवन नहीं हैं, बल्कि इनका ऐतिहासिक, प्रशासनिक और पर्यटन की दृष्टि से भी महत्व है। सरकार को इन संपत्तियों के भविष्य को लेकर जनता के सामने पूरी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी प्रदेश के प्राकृतिक संसाधनों, सरकारी भूमि और सार्वजनिक संपत्तियों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने मांग की कि अल्मोड़ा नगर और कटारमल के दोनों गेस्ट हाउसों को बेचने संबंधी किसी भी प्रस्ताव पर तत्काल रोक लगाई जाए और सरकार इस मामले में अपनी स्थिति सार्वजनिक करे। धरने की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने की, जबकि संचालन पीसी सदस्य पीतांबर पांडे ने किया। धरना कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, राधा बिष्ट, दीवान राम, परितोष जोशी, दीप डांगी, किरन आर्य, प्रकाश चंद्र जोशी, शोभा जोशी, विनोद वैष्णव, एनडी पांडेय, आनंद बगड़वाल, बीके पांडेय, संजय दुर्गापाल, मनोज बिष्ट, अमित बिष्ट, पूरन रौतेला, पार्षद मुकेश कुमार, दीपक कुमार, वैभव पांडेय, विकास कुमार, अम्बी राम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    सरकारी संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपने का विरोध, कांग्रेस ने किया धरना-प्रदर्शन
अल्मोड़ा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे भूमि बचाओ–धामी हटाओ अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को गांधी पार्क में धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध जताया। धरने का नेतृत्व अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल ने किया। धरने के दौरान कांग्रेस नेताओं ने अल्मोड़ा नगर स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस और ऐतिहासिक एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण कटारमल स्थित गेस्ट हाउस को बेचने की कथित तैयारी पर कड़ा विरोध जताया। विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि अल्मोड़ा की सरकारी संपत्तियां जनता की धरोहर हैं और उनका निर्माण जनसुविधा तथा सार्वजनिक उपयोग के लिए किया गया है। सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि किन परिस्थितियों में इन सरकारी परिसंपत्तियों को बेचने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी संपत्तियों को बेचने के बजाय उनका बेहतर रखरखाव कर जनहित में उपयोग सुनिश्चित किया जाना चाहिए। जनता की संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपने के किसी भी प्रयास का कांग्रेस विरोध करेगी।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण जल, जंगल, जमीन और संसाधनों की रक्षा के संकल्प के साथ हुआ था। आज सरकारी संपत्तियों और भूमि को लेकर सामने आ रहे निर्णय गंभीर सवाल खड़े करते हैं। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा शहर और कटारमल के गेस्ट हाउस केवल भवन नहीं हैं, बल्कि इनका ऐतिहासिक, प्रशासनिक और पर्यटन की दृष्टि से भी महत्व है। सरकार को इन संपत्तियों के भविष्य को लेकर जनता के सामने पूरी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। 
वक्ताओं ने कहा कि पार्टी प्रदेश के प्राकृतिक संसाधनों, सरकारी भूमि और सार्वजनिक संपत्तियों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने मांग की कि अल्मोड़ा नगर और कटारमल के दोनों गेस्ट हाउसों को बेचने संबंधी किसी भी प्रस्ताव पर तत्काल रोक लगाई जाए और सरकार इस मामले में अपनी स्थिति सार्वजनिक करे। धरने की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने की, जबकि संचालन पीसी सदस्य पीतांबर पांडे ने किया। धरना कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, राधा बिष्ट, दीवान राम, परितोष जोशी, दीप डांगी, किरन आर्य, प्रकाश चंद्र जोशी, शोभा जोशी, विनोद वैष्णव, एनडी पांडेय, आनंद बगड़वाल, बीके पांडेय, संजय दुर्गापाल, मनोज बिष्ट, अमित बिष्ट, पूरन रौतेला, पार्षद मुकेश कुमार, दीपक कुमार, वैभव पांडेय, विकास कुमार, अम्बी राम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Vinod Joshi
    Vinod Joshi
    Local News Reporter Almora, Uttarakhand•
    18 hrs ago
  • लालकुआं में लाखों की चोरी का खुलासा पड़ा फीका, दो घंटे में ही घर लौटे आरोपी! लालकुआं। लाखों रुपये की चोरी का खुलासा कर दो सगे भाइयों को गिरफ्तार करने और चोरी का पूरा माल बरामद करने का दावा करने वाली लालकुआं पुलिस को उस समय असहज स्थिति का सामना करना पड़ा, जब खुलासे के महज दो घंटे बाद ही दोनों आरोपी रिहा होकर अपने घर पहुंच गए। पुलिस हल्द्वानी में एसएसपी की प्रेस वार्ता कर अपनी कामयाबी का बखान कर रही थी, उधर न्यायालय ने दोनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में निर्धारित कानूनी समय-सीमा से अधिक रखे जाने के मामले में तत्काल रिहा करने के आदेश दे दिए। इस घटनाक्रम ने पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला लालकुआं कोतवाली से महज 10 मीटर की दूरी पर स्थित आजाद नगर का है। करीब एक माह पूर्व वनकर्मी की पत्नी मोहिनी परिहार के घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी हो गई थी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद इसी मोहल्ले के दो सगे भाइयों विकास मंडल और विशाल मंडल को गिरफ्तार कर चोरी का पूरा माल बरामद करने का दावा किया। गुरुवार को नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने हल्द्वानी में बाकायदा प्रेस वार्ता कर इस चोरी के खुलासे की जानकारी दी। लेकिन पुलिस के इस खुलासे की कहानी कुछ ही घंटों में नया मोड़ ले गई। दोनों आरोपियों के अधिवक्ता लोकेश राज चौधरी के अनुसार, पुलिस ने दोनों भाइयों को तीन नवंबर को हिरासत में लिया था, जबकि 5 नवंबर को उनकी गिरफ्तारी और 6 नवंबर को चोरी के खुलासे की जानकारी सार्वजनिक की गई। अधिवक्ता ने न्यायालय में पक्ष रखते हुए कहा कि दोनों को 24 घंटे से अधिक समय तक पुलिस हिरासत में रखना गैरकानूनी है। पुलिस दोनों आरोपियों की रिमांड लेने के लिए न्यायालय पहुंची थी, लेकिन प्रथम अपर सिविल जज आदर्श त्रिपाठी ने दोनों को तत्काल रिहा करने के आदेश जारी कर दिए। इधर, लालकुआं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि पुलिस ने एक माह पूर्व हुई चोरी का खुलासा करते हुए चोरी का पूरा माल बरामद किया है तथा दोनों आरोपियों विकास मंडल और विशाल मंडल का चालान किया गया था। आरोपियों को रिहा करने का निर्णय न्यायालय के अधिकार क्षेत्र में है। इस पूरे घटनाक्रम का सबसे हैरान करने वाला पहलू यह रहा कि हल्द्वानी में एसएसपी कार्यालय में प्रेस वार्ता के बाद जब पुलिस टीम लालकुआं पहुंची तो दोनों आरोपी उससे पहले ही अपने घर पहुंच चुके थे। मोहल्ले में आरोपियों को वापस देखकर चोरी की पीड़िता मोहिनी परिहार भी स्तब्ध रह गईं। उन्होंने कहा कि जिन आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर ले गई थी, उनका कुछ ही घंटों में वापस घर पहुंच जाना बेहद निराशाजनक है। पुलिस के लिए चोरी का खुलासा भले ही बड़ी उपलब्धि रहा हो, लेकिन गिरफ्तारी की प्रक्रिया में हुई कथित कानूनी चूक ने इस पूरी कार्रवाई को सवालों के घेरे में ला खड़ा किया है।
    1
    लालकुआं में लाखों की चोरी का खुलासा पड़ा फीका, दो घंटे में ही घर लौटे आरोपी!


लालकुआं। लाखों रुपये की चोरी का खुलासा कर दो सगे भाइयों को गिरफ्तार करने और चोरी का पूरा माल बरामद करने का दावा करने वाली लालकुआं पुलिस को उस समय असहज स्थिति का सामना करना पड़ा, जब खुलासे के महज दो घंटे बाद ही दोनों आरोपी रिहा होकर अपने घर पहुंच गए। पुलिस हल्द्वानी में एसएसपी की प्रेस वार्ता कर अपनी कामयाबी का बखान कर रही थी, उधर न्यायालय ने दोनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में निर्धारित कानूनी समय-सीमा से अधिक रखे जाने के मामले में तत्काल रिहा करने के आदेश दे दिए। इस घटनाक्रम ने पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मामला लालकुआं कोतवाली से महज 10 मीटर की दूरी पर स्थित आजाद नगर का है। करीब एक माह पूर्व वनकर्मी की पत्नी मोहिनी परिहार के घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी हो गई थी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद इसी मोहल्ले के दो सगे भाइयों विकास मंडल और विशाल मंडल को गिरफ्तार कर चोरी का पूरा माल बरामद करने का दावा किया। गुरुवार को नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने हल्द्वानी में बाकायदा प्रेस वार्ता कर इस चोरी के खुलासे की जानकारी दी।
लेकिन पुलिस के इस खुलासे की कहानी कुछ ही घंटों में नया मोड़ ले गई। दोनों आरोपियों के अधिवक्ता लोकेश राज चौधरी के अनुसार, पुलिस ने दोनों भाइयों को तीन नवंबर को हिरासत में लिया था, जबकि 5 नवंबर को उनकी गिरफ्तारी और 6 नवंबर को चोरी के खुलासे की जानकारी सार्वजनिक की गई। अधिवक्ता ने न्यायालय में पक्ष रखते हुए कहा कि दोनों को 24 घंटे से अधिक समय तक पुलिस हिरासत में रखना गैरकानूनी है। पुलिस दोनों आरोपियों की रिमांड लेने के लिए न्यायालय पहुंची थी, लेकिन प्रथम अपर सिविल जज आदर्श त्रिपाठी ने दोनों को तत्काल रिहा करने के आदेश जारी कर दिए।
इधर, लालकुआं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि पुलिस ने एक माह पूर्व हुई चोरी का खुलासा करते हुए चोरी का पूरा माल बरामद किया है तथा दोनों आरोपियों विकास मंडल और विशाल मंडल का चालान किया गया था। आरोपियों को रिहा करने का निर्णय न्यायालय के अधिकार क्षेत्र में है।
इस पूरे घटनाक्रम का सबसे हैरान करने वाला पहलू यह रहा कि हल्द्वानी में एसएसपी कार्यालय में प्रेस वार्ता के बाद जब पुलिस टीम लालकुआं पहुंची तो दोनों आरोपी उससे पहले ही अपने घर पहुंच चुके थे। मोहल्ले में आरोपियों को वापस देखकर चोरी की पीड़िता मोहिनी परिहार भी स्तब्ध रह गईं। उन्होंने कहा कि जिन आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर ले गई थी, उनका कुछ ही घंटों में वापस घर पहुंच जाना बेहद निराशाजनक है।
पुलिस के लिए चोरी का खुलासा भले ही बड़ी उपलब्धि रहा हो, लेकिन गिरफ्तारी की प्रक्रिया में हुई कथित कानूनी चूक ने इस पूरी कार्रवाई को सवालों के घेरे में ला खड़ा किया है।
    user_मुकेश कुमार
    मुकेश कुमार
    लालकुआँ, नैनीताल, उत्तराखंड•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.