logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कलेक्ट्रेट रोड स्थित भाजपा कार्यालय के समीप ‘जय एंटरप्राइजेज’ का उद्घाटन अकबरपुर में ‘जय एंटरप्राइजेज’ का उद्घाटन अकबरपुर (अंबेडकर नगर), दिनांक — कलेक्ट्रेट रोड स्थित भाजपा कार्यालय के समीप ‘जय एंटरप्राइजेज’ का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक राकेश पांडे ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा और लिथियम तकनीक वर्तमान समय में बिजली संकट का प्रभावी समाधान बन रही है। प्रतिष्ठान के संचालक मृत्युंजय तिवारी ने बताया कि ‘जय एंटरप्राइजेज’ को स्वदेशी ब्रांड OCS Oorja की अधिकृत डीलरशिप प्राप्त हुई है, जिसके तहत लिथियम बैटरी इन्वर्टर एवं सोलर उत्पाद उपलब्ध कराए जाएंगे। विधायक ने कहा कि लिथियम बैटरियां पारंपरिक बैटरियों की तुलना में अधिक बैकअप, तेज चार्जिंग और लंबी आयु प्रदान करती हैं, जिससे उपभोक्ताओं को आर्थिक लाभ मिलेगा। संचालक ने बताया कि प्रतिष्ठान पर परामर्श, इंस्टॉलेशन एवं बिक्री के बाद सेवा की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

2 hrs ago
user_TEESRI AANKHEN
TEESRI AANKHEN
अल्लापुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
ab59ec2d-7313-429c-9881-4d810b89aa89

कलेक्ट्रेट रोड स्थित भाजपा कार्यालय के समीप ‘जय एंटरप्राइजेज’ का उद्घाटन अकबरपुर में ‘जय एंटरप्राइजेज’ का उद्घाटन अकबरपुर (अंबेडकर नगर), दिनांक — कलेक्ट्रेट रोड स्थित भाजपा कार्यालय के समीप ‘जय एंटरप्राइजेज’ का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक राकेश पांडे ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा और लिथियम तकनीक वर्तमान समय में बिजली संकट का प्रभावी समाधान बन रही है। प्रतिष्ठान के संचालक मृत्युंजय तिवारी ने बताया कि ‘जय एंटरप्राइजेज’ को स्वदेशी ब्रांड OCS Oorja की अधिकृत डीलरशिप प्राप्त हुई है, जिसके तहत लिथियम बैटरी इन्वर्टर एवं सोलर उत्पाद उपलब्ध कराए जाएंगे। विधायक ने कहा कि लिथियम बैटरियां पारंपरिक बैटरियों की तुलना में अधिक बैकअप, तेज चार्जिंग और लंबी आयु प्रदान करती हैं, जिससे उपभोक्ताओं को आर्थिक लाभ मिलेगा। संचालक ने बताया कि प्रतिष्ठान पर परामर्श, इंस्टॉलेशन एवं बिक्री के बाद सेवा की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

More news from Ambedkar Nagar and nearby areas
  • Post by 24News उत्तर प्रदेश
    1
    Post by 24News उत्तर प्रदेश
    user_24News उत्तर प्रदेश
    24News उत्तर प्रदेश
    Akbarpur, Ambedkar Nagar•
    3 hrs ago
  • Post by India news 37 ( वैभव सिंह ब्यूरो चीफ) अंबेडकर नगर
    1
    Post by India news 37 ( वैभव सिंह ब्यूरो चीफ) अंबेडकर नगर
    user_India news 37 ( वैभव सिंह ब्यूरो चीफ) अंबेडकर नगर
    India news 37 ( वैभव सिंह ब्यूरो चीफ) अंबेडकर नगर
    Local News Reporter अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अम्बेडकरनगर से दिल तोड़ देने वाली खबर… 💔 शादी से सिर्फ 6 दिन पहले एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। जिस घर में शहनाइयां बजने वाली थीं, वहां अब मातम पसरा है। 😢 परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है… 👉 आप देख रहे थे UP 45 News Ambedkar Nagar
    1
    अम्बेडकरनगर से दिल तोड़ देने वाली खबर… 💔
शादी से सिर्फ 6 दिन पहले एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।
जिस घर में शहनाइयां बजने वाली थीं, वहां अब मातम पसरा है। 😢
परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है…
👉 आप देख रहे थे UP 45 News Ambedkar Nagar
    user_Up45news
    Up45news
    Akbarpur, Ambedkar Nagar•
    11 hrs ago
  • *गोरखपुर से दुखद खबर* *ड्यूटी के दौरान सोनू शर्मा एवं शैलेश त्रिपाठी के उत्पीड़न, धमकी और टॉर्चर से EMT विजय यादव को आया हार्ट अटैक, ब्रेन हेमरेज — मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती* *जनपद गोरखपुर* 102 एंबुलेंस सेवा में तैनात EMT विजय यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है। ब्रेन हेमरेज की सूचना के बाद उन्हें तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति अभी नाजुक बनी हुई है। गोरखपुर के पिपरौली क्षेत्र में 102 एंबुलेंस सेवा में कार्यरत विजय यादव की अचानक तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि उन्हें पहले हार्ट अटैक आया, जिसके बाद ब्रेन हेमरेज हुआ और हालत गंभीर हो गई। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग और एंबुलेंस सेवा से जुड़े कर्मियों में चिंता का माहौल है। गंभीर आरोप भी सामने आए हैं प्राप्त जानकारी और पूर्व में प्रकाशित खबरों के अनुसार, आरोप लगाया जा रहा है कि पिछले लगभग एक महीने से सोनू शर्मा और शैलेश त्रिपाठी द्वारा विजय यादव पर फर्जी केस (20 से 25) और 250 किलोमीटर तक एंबुलेंस फर्जी चलाने का दबाव बनाया जा रहा था। आरोप है कि ऐसा न करने पर 300 किलोमीटर दूर ट्रांसफर या नौकरी से बर्खास्त करने की धमकी दी जा रही थी। इसके अलावा, RM दिग्विजय मौर्य के निर्देश पर काम करते हुए लगातार दबाव बनाए जाने के भी आरोप लगाए गए हैं। वहीं EME सोनू शर्मा और EME शैलेश त्रिपाठी पर मानसिक दबाव, टॉर्चर और धमकी देने के गंभीर आरोप सामने आए हैं, जिससे पूरे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। लगातार ड्यूटी का भी मामला बताया जा रहा है कि विजय यादव मूल रूप से गाजीपुर जनपद के निवासी हैं और पिछले डेढ़ से दो महीनों से लगातार दिन-रात (करीब 24 घंटे) ड्यूटी कर रहे थे। ऐसे में अत्यधिक कार्य दबाव और मानसिक तनाव को भी उनकी हालत बिगड़ने की संभावित वजह माना जा रहा है। पहले भी दी गई थी जानकारी दावा किया जा रहा है कि इस पूरे मामले को लेकर कई दिनों से खबरों के माध्यम से गोरखपुर प्रशासन को अवगत कराया जा रहा था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब इस घटना के बाद मामला और गंभीर हो गया है और प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं। बड़ा सवाल क्या लगातार 24 घंटे ड्यूटी और मानसिक दबाव इस गंभीर स्थिति की वजह बना? क्या जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी? मांग तेज इस गंभीर प्रकरण को देखते हुए अब निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज हो गई है— पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए एंबुलेंस कर्मियों की कार्य परिस्थितियों की तत्काल समीक्षा हो लगातार 24 घंटे ड्यूटी और मानसिक उत्पीड़न जैसे मामलों पर स्पष्ट नीति बनाई जाए अब कार्रवाई जरूरी यह मामला केवल एक कर्मचारी की गंभीर हालत तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरी एंबुलेंस सेवा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। यदि लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं, तो जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होना बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में किसी भी कर्मचारी को इस तरह के दबाव और उत्पीड़न का सामना न करना पड़े। फिलहाल विजय यादव का इलाज जारी है और पूरे मामले में प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।
    2
    *गोरखपुर से दुखद खबर*
*ड्यूटी के दौरान सोनू शर्मा एवं शैलेश त्रिपाठी के उत्पीड़न, धमकी और टॉर्चर से EMT विजय यादव को आया हार्ट अटैक, ब्रेन हेमरेज — मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती*
*जनपद गोरखपुर*
102 एंबुलेंस सेवा में तैनात EMT विजय यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है। ब्रेन हेमरेज की सूचना के बाद उन्हें तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति अभी नाजुक बनी हुई है।
गोरखपुर के पिपरौली क्षेत्र में 102 एंबुलेंस सेवा में कार्यरत विजय यादव की अचानक तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि उन्हें पहले हार्ट अटैक आया, जिसके बाद ब्रेन हेमरेज हुआ और हालत गंभीर हो गई। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग और एंबुलेंस सेवा से जुड़े कर्मियों में चिंता का माहौल है।
गंभीर आरोप भी सामने आए हैं
प्राप्त जानकारी और पूर्व में प्रकाशित खबरों के अनुसार, आरोप लगाया जा रहा है कि पिछले लगभग एक महीने से सोनू शर्मा और शैलेश त्रिपाठी द्वारा विजय यादव पर फर्जी केस (20 से 25) और 250 किलोमीटर तक एंबुलेंस फर्जी चलाने का दबाव बनाया जा रहा था। आरोप है कि ऐसा न करने पर 300 किलोमीटर दूर ट्रांसफर या नौकरी से बर्खास्त करने की धमकी दी जा रही थी।
इसके अलावा, RM दिग्विजय मौर्य के निर्देश पर काम करते हुए लगातार दबाव बनाए जाने के भी आरोप लगाए गए हैं। वहीं EME सोनू शर्मा और EME शैलेश त्रिपाठी पर मानसिक दबाव, टॉर्चर और धमकी देने के गंभीर आरोप सामने आए हैं, जिससे पूरे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।
लगातार ड्यूटी का भी मामला
बताया जा रहा है कि विजय यादव मूल रूप से गाजीपुर जनपद के निवासी हैं और पिछले डेढ़ से दो महीनों से लगातार दिन-रात (करीब 24 घंटे) ड्यूटी कर रहे थे। ऐसे में अत्यधिक कार्य दबाव और मानसिक तनाव को भी उनकी हालत बिगड़ने की संभावित वजह माना जा रहा है।
पहले भी दी गई थी जानकारी
दावा किया जा रहा है कि इस पूरे मामले को लेकर कई दिनों से खबरों के माध्यम से गोरखपुर प्रशासन को अवगत कराया जा रहा था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब इस घटना के बाद मामला और गंभीर हो गया है और प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
बड़ा सवाल
क्या लगातार 24 घंटे ड्यूटी और मानसिक दबाव इस गंभीर स्थिति की वजह बना?
क्या जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी?
मांग तेज
इस गंभीर प्रकरण को देखते हुए अब निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज हो गई है—
पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए
दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए
एंबुलेंस कर्मियों की कार्य परिस्थितियों की तत्काल समीक्षा हो
लगातार 24 घंटे ड्यूटी और मानसिक उत्पीड़न जैसे मामलों पर स्पष्ट नीति बनाई जाए
अब कार्रवाई जरूरी
यह मामला केवल एक कर्मचारी की गंभीर हालत तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरी एंबुलेंस सेवा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। यदि लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं, तो जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होना बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में किसी भी कर्मचारी को इस तरह के दबाव और उत्पीड़न का सामना न करना पड़े।
फिलहाल विजय यादव का इलाज जारी है और पूरे मामले में प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।
    user_AZAMGARH UP 50 Live
    AZAMGARH UP 50 Live
    Voice of people आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    54 min ago
  • पुलिस अधीक्षक सन्त कबीर नगर संदीप कुमार मीणा के आदेश के क्रम में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पांडेय मय पुलिस फोर्स द्वारा आबकारी निरीक्षक राज किशोर के साथ संयुक्त रूप से क्षेत्र में स्थित शराब की दुकानों की सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान कस्बा महुली स्थित अंग्रेजी/कम्पोजिट शराब की दुकान तथा नाथनगर स्थित अंग्रेजी व देशी शराब की दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान दुकानों के स्टॉक रजिस्टर का मिलान किया गया तथा सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच की गई।* साथ ही दुकानदारों को शासन द्वारा जारी आदेश-निर्देशों का पालन करने, निर्धारित समय पर ही बिक्री करने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता न करने हेतु आवश्यक हिदायत दी गई। पुलिस एवं आबकारी विभाग द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री एवं अनियमितताओं पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।
    4
    पुलिस अधीक्षक सन्त कबीर नगर संदीप कुमार मीणा के आदेश के क्रम में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पांडेय मय पुलिस फोर्स द्वारा आबकारी निरीक्षक राज किशोर के साथ संयुक्त रूप से क्षेत्र में स्थित शराब की दुकानों की सघन चेकिंग की गई।
चेकिंग के दौरान कस्बा महुली स्थित अंग्रेजी/कम्पोजिट शराब की दुकान तथा नाथनगर स्थित अंग्रेजी व देशी शराब की दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान दुकानों के स्टॉक रजिस्टर का मिलान किया गया तथा सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच की गई।*
साथ ही दुकानदारों को शासन द्वारा जारी आदेश-निर्देशों का पालन करने, निर्धारित समय पर ही बिक्री करने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता न करने हेतु आवश्यक हिदायत दी गई।
पुलिस एवं आबकारी विभाग द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री एवं अनियमितताओं पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    2 hrs ago
  • बस्ती मंडल ब्यूरो रिपोर्ट: भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा बस्ती: खाकी के हक पर 'खादी' का डाका; पुलिस चौकी की जमीन डकार गए रसूखदार! लेखपाल और राजस्व निरीक्षक की जुगलबंदी ने सरकारी बंजर को बनाया निजी जागीर, भाकियू ने खोला मोर्चा बस्ती। जनपद में भ्रष्टाचार का एक ऐसा नंगा नाच सामने आया है, जहाँ कानून के रखवालों के लिए प्रस्तावित जमीन को ही भू-माफियाओं ने निगल लिया। तहसील प्रशासन और राजस्व विभाग की मिलीभगत से सरकारी बंजर भूमि, जो पुलिस चौकी के लिए आरक्षित थी, उस पर प्रधान पति और उनके सिपहसालारों ने अवैध तरीके से महल खड़ा कर दिया है। मामला उजागर होते ही प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। फर्जीवाड़े का 'मास्टरप्लान': मुर्दे के नाम पर खेल हैरतअंगेज बात यह है कि इस करोड़ों की जमीन को ठिकाने लगाने के लिए बकायदा 'कूटरचित' जाल बुना गया। आरोप है कि तत्कालीन लेखपाल और पूर्व राजस्व निरीक्षक के संरक्षण में जुगुरता देवी नामक महिला के नाम पर फर्जी तरीके से पट्टा करा दिया गया। गौरतलब है कि जुगुरता देवी के पास पहले से ही लाखों की संपत्ति और मकान मौजूद था, फिर भी नियमों को ताक पर रखकर यह खेल खेला गया। हद तो तब हो गई जब जुगुरता देवी की मृत्यु के बाद वर्तमान प्रधान पूजा देवी के पति इंद्र कुमार चौधरी और उनके सहयोगी दुर्गा प्रसाद अग्रहरि ने उस जमीन पर कब्जा कर लिया और आनन-फानन में मकान खड़ा कर उसे किराए पर चढ़ाकर अपनी तिजोरियां भरनी शुरू कर दीं। करोड़ों का वारा-न्यारा, रक्षक ही बने भक्षक भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष उमेष गोस्वामी ने इस पूरे प्रकरण पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सीधे तौर पर लेखपाल और पूर्व राजस्व निरीक्षक को इस 'जमीन घोटाले' का मुख्य सूत्रधार बताया है। गोस्वामी का आरोप है कि सरकारी तंत्र के इन पुर्जों ने चंद पैसों की खातिर सरकार की ही जमीन का सौदा कर दिया। जिस जमीन पर पुलिस चौकी बननी थी, आज वहाँ भू-माफियाओं का अवैध साम्राज्य खड़ा है। भाकियू की चेतावनी: 'चलेगा बुलडोजर, तभी मिलेगा न्याय' भाकियू नेता उमेश गोस्वामी ने दो टूक शब्दों में शासन-प्रशासन को चेतावनी दी है। उन्होंने मांग की है कि इस अवैध निर्माण को तत्काल बुलडोजर से ध्वस्त कर जमीन को वापस सरकारी कब्जे में लिया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर भ्रष्ट अधिकारियों और कब्जाधारकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा। ब्यूरो रिपोर्ट: अजीत मिश्रा (खोजी) बस्ती मंडल, उत्तर प्रदेश
    1
    बस्ती मंडल ब्यूरो रिपोर्ट: भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा
बस्ती: खाकी के हक पर 'खादी' का डाका; पुलिस चौकी की जमीन डकार गए रसूखदार!
लेखपाल और राजस्व निरीक्षक की जुगलबंदी ने सरकारी बंजर को बनाया निजी जागीर, भाकियू ने खोला मोर्चा
बस्ती। जनपद में भ्रष्टाचार का एक ऐसा नंगा नाच सामने आया है, जहाँ कानून के रखवालों के लिए प्रस्तावित जमीन को ही भू-माफियाओं ने निगल लिया। तहसील प्रशासन और राजस्व विभाग की मिलीभगत से सरकारी बंजर भूमि, जो पुलिस चौकी के लिए आरक्षित थी, उस पर प्रधान पति और उनके सिपहसालारों ने अवैध तरीके से महल खड़ा कर दिया है। मामला उजागर होते ही प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।
फर्जीवाड़े का 'मास्टरप्लान': मुर्दे के नाम पर खेल
हैरतअंगेज बात यह है कि इस करोड़ों की जमीन को ठिकाने लगाने के लिए बकायदा 'कूटरचित' जाल बुना गया। आरोप है कि तत्कालीन लेखपाल और पूर्व राजस्व निरीक्षक के संरक्षण में जुगुरता देवी नामक महिला के नाम पर फर्जी तरीके से पट्टा करा दिया गया। गौरतलब है कि जुगुरता देवी के पास पहले से ही लाखों की संपत्ति और मकान मौजूद था, फिर भी नियमों को ताक पर रखकर यह खेल खेला गया। हद तो तब हो गई जब जुगुरता देवी की मृत्यु के बाद वर्तमान प्रधान पूजा देवी के पति इंद्र कुमार चौधरी और उनके सहयोगी दुर्गा प्रसाद अग्रहरि ने उस जमीन पर कब्जा कर लिया और आनन-फानन में मकान खड़ा कर उसे किराए पर चढ़ाकर अपनी तिजोरियां भरनी शुरू कर दीं।
करोड़ों का वारा-न्यारा, रक्षक ही बने भक्षक
भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष उमेष गोस्वामी ने इस पूरे प्रकरण पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सीधे तौर पर लेखपाल और पूर्व राजस्व निरीक्षक को इस 'जमीन घोटाले' का मुख्य सूत्रधार बताया है। गोस्वामी का आरोप है कि सरकारी तंत्र के इन पुर्जों ने चंद पैसों की खातिर सरकार की ही जमीन का सौदा कर दिया। जिस जमीन पर पुलिस चौकी बननी थी, आज वहाँ भू-माफियाओं का अवैध साम्राज्य खड़ा है।
भाकियू की चेतावनी: 'चलेगा बुलडोजर, तभी मिलेगा न्याय'
भाकियू नेता उमेश गोस्वामी ने दो टूक शब्दों में शासन-प्रशासन को चेतावनी दी है। उन्होंने मांग की है कि इस अवैध निर्माण को तत्काल बुलडोजर से ध्वस्त कर जमीन को वापस सरकारी कब्जे में लिया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर भ्रष्ट अधिकारियों और कब्जाधारकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
ब्यूरो रिपोर्ट: अजीत मिश्रा (खोजी)
बस्ती मंडल, उत्तर प्रदेश
    user_अजीत मिश्रा (खोजी)
    अजीत मिश्रा (खोजी)
    बस्ती, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *अंबेडकर नगर* जिले के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बरियावन बाजार में बीती रात्रि 12:00 बजे हुआ भीषण सड़क हादसा, जिसमें दो फोर व्हीलर गाड़ियां आपस में टकरा गई। वहीं सूत्रों की माने तो गाड़ी में सवार व्यक्ति कहीं शादी से लौट रहे थे, हादसा इतना भीषण था की कार में सवार चार-पांच लोगों के हाथ पैर टूट गए व दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको पुलिस ने एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल भिजवाया। *कार एक्सीडेंट से नुकसान* जब दो कार आपस में टकराई तो एक कार अनियंत्रित होकर एक मिठाई की दुकान में जा घुसी जिससे मिठाई की दुकान पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई है। *ब्यूरो रिपोर्ट वैभव सिंह* ✍️
    1
    *अंबेडकर नगर* जिले के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बरियावन बाजार में बीती रात्रि 12:00 बजे हुआ भीषण सड़क हादसा, जिसमें दो फोर व्हीलर गाड़ियां आपस में टकरा गई। वहीं सूत्रों की माने तो गाड़ी में सवार व्यक्ति कहीं शादी से लौट रहे थे, हादसा इतना भीषण था की कार में सवार चार-पांच लोगों के हाथ पैर टूट गए व दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको पुलिस ने एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल भिजवाया। 
*कार एक्सीडेंट से नुकसान*
जब दो कार आपस में टकराई तो एक कार अनियंत्रित होकर एक मिठाई की दुकान में जा घुसी जिससे मिठाई की दुकान पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई है। 
*ब्यूरो रिपोर्ट वैभव सिंह* ✍️
    user_India news 37 ( वैभव सिंह ब्यूरो चीफ) अंबेडकर नगर
    India news 37 ( वैभव सिंह ब्यूरो चीफ) अंबेडकर नगर
    Local News Reporter अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बरियावन बाजार के पास देर रात बड़ा हादसा 🚨 अर्टिगा और XUV 300 की टक्कर में 9 लोग घायल हो गए, जिनमें से 1 की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया, मामले की जांच जारी। Hashtags: #AmbedkarNagar #Akbarpur #Bariyawan #RoadAccident #UPNews
    1
    बरियावन बाजार के पास देर रात बड़ा हादसा 🚨
अर्टिगा और XUV 300 की टक्कर में 9 लोग घायल हो गए, जिनमें से 1 की इलाज के दौरान मौत हो गई।
पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया, मामले की जांच जारी।
Hashtags:
#AmbedkarNagar #Akbarpur #Bariyawan #RoadAccident #UPNews
    user_Up45news
    Up45news
    Akbarpur, Ambedkar Nagar•
    14 hrs ago
  • आजमगढ़: बैंक की लापरवाही से बुजुर्ग की मौत का आरोप, वीडियो वायरल #Azamgarh #BreakingNews #BankNegligence #ViralVideo #UPNews #Bardah #GraminBank #JusticeForMagan #fecbookpost
    1
    आजमगढ़: बैंक की लापरवाही से बुजुर्ग की मौत का आरोप, वीडियो वायरल
#Azamgarh #BreakingNews #BankNegligence #ViralVideo #UPNews #Bardah #GraminBank #JusticeForMagan #fecbookpost
    user_24News उत्तर प्रदेश
    24News उत्तर प्रदेश
    Azamgarh, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.