Shuru
Apke Nagar Ki App…
ये स्वास्थ्य शरीर के लिए महत्वपूर्ण एक्सरसाइज मात्र 30 दिन करके देख लो
Harveer Yadav
ये स्वास्थ्य शरीर के लिए महत्वपूर्ण एक्सरसाइज मात्र 30 दिन करके देख लो
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- केशव प्रसाद मौर्य के बयान में मदरसों पर की गई टिप्पणी पर संभल के एएसपी नेता फिरोज खान का पलटवार केशव प्रसाद मौर्य के बयान में मदरसों पर की गई टिप्पणी पर संभल के एएसपी नेता फिरोज खान का पलटवार उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के मदरसों को लेकर दिए गए बयान पर सियासत तेज हो गई है। संभल के असमोली विधानसभा से आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के संभावित प्रत्याशी और मदरसा प्रबंधक मोहम्मद फिरोज़ खान हिंदुस्तानी ने प्रेस बयान जारी कर उपमुख्यमंत्री के बयान की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने प्रधानमंत्री से केशव प्रसाद मौर्य को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग भी की है।1
- ये स्वास्थ्य शरीर के लिए महत्वपूर्ण एक्सरसाइज मात्र 30 दिन करके देख लो1
- जनपद संभल में प्रशासन ने बिना लेआउट स्वीकृति के हो रही 40 बीघा अवैध प्लॉटिंग बुलडोजर चलाकर की ध्वस्त। एंकर:जनपद संभल में प्रशासन ने बिना लेआउट स्वीकृति के हो रही 40 बीघा अवैध प्लॉटिंग बुलडोजर चलाकर की ध्वस्त। वी/ओ: जनपद संभल में अवैध प्लॉटिंग को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया है। बुधवार को ग्राम घुंघावली में करीब 40 बीघा जमीन पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई बिना लेआउट स्वीकृति के की जा रही प्लॉटिंग के विरुद्ध की गई। जनपद संभल की सदर तहसील क्षेत्र के थाना हयातनगर के गांव घुंघावली में गाटा संख्या 147, 149 और 159 पर यह प्लॉटिंग माजिद अली खान आदि द्वारा की जा रही थी। संभल के एसडीएम विकास चंद्र ने बताया कि जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों के बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर प्रवर्तन कार्रवाई की। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जहां पक्के निर्माण पाए गए हैं, वहां संबंधित लोगों को धारा 10 के तहत नोटिस जारी किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई पूरे जिले में चल रहे अभियान का हिस्सा है। जहां भी अवैध प्लॉटिंग मिलेगी, वहां इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि इसी ग्राम घुंघावली में बीते 30 जुलाई को भी करीब 35 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर चलाया गया था। कुछ ही दिनों के भीतर उसी गांव में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है, जो बिना लेआउट स्वीकृति के प्लॉटिंग करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने की है। एसडीएम विकास चंद्र ने दोहराया कि जिलाधिकारी का स्पष्ट निर्देश है कि जिले में कहीं भी अवैध प्लॉटिंग नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रवर्तन अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। बाइट:विकास चंद्र, उपजिलाधिकारी, संभल4
- पालिका ईओ ने बारिश के बीच जाना शहर का हाल, जल निकासी करवाते रहे। छाता लेकर डटे रहे और बंद नाले चौक नाले खुलवाते रहे ताकि आमजन की परेशानी कम हो। दोपहर से नगर मे हो रही तेज़ वर्षा के बीच पालिका ईओ सफाई स्टॉफ के साथ शहर का हाल जानने और जलभराव के स्थानों का निरीक्षण करके सांय तक जल निकासी के प्रयास करते रहे, जिसमे काफ़ी हद तक सफलता भी प्राप्त हुई और तेज़ वर्षा के कारण नगर के विभिन्न स्थानों पर हुआ जल भराव, पालिका के प्रयासों से समाप्त किया जा सका। पालिका अधिशासी अधिकारी द्वारा अधिनस्थो को निर्देश दिए गए हैं की आज दोपहर से हो रही भारी वर्षा मे संभावित जल भराव के दृष्टिगत उसकी निकासी के लिए तथा वर्षा के उपरांत कहीं जल- जमाव न रहे इसके लिए प्रयास व कार्य करते रहें। इस बीच पालिका अधिशासी अधिकारी ने नगर वासियो से अपील की है की कोई भी नागरिक अपने घरों का कूड़ा इत्यादि अपने भवन, दुकान आदि के आगे से निकलने वाले नाले मे न डाले आज वर्षा के दौरान कई स्थानों पर नाले बंद पाए गए जिसकी तत्काल सफाई करवाने पर ज्ञात हुआ की बड़े बोरो तथा कट्टो मे सामान भरकर नाले मे डाल दिया गया था जो भारी वर्षा मे जल भराव का कारण बना। और नॉलेज चौक हो गए थे जिनको पालिका ईओ ने टीम के साथ कड़ी मस्कक़त के साथ खुलवाया और लोगों ने राहत की सांस ली। Mashkoor Amrohvi JPN 7 NEWS 86304422011
- बड़ी खबर झांसी से सामने आ रही है। कुख्यात माफिया अतीक अहमद के परिवार से जुड़ा एक और बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। बड़ी खबर झांसी से सामने आ रही है। कुख्यात माफिया अतीक अहमद के परिवार से जुड़ा एक और बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। झांसी में सड़क हादसे में अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे **अबान** की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि अबान अपने भाई **अली अहमद** से मिलने झांसी जेल जा रहा था। हादसा **पूंछ थाना क्षेत्र के ग्राम खिल्ली में राष्ट्रीय राजमार्ग पर** हुआ। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसे में अबान के दोस्त **सोनू उर्फ अहजम** की भी मौत हो गई। वहीं कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। **वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति** ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि ग्राम खिल्ली में हुए सड़क हादसे में अतीक अहमद के बेटे की भी मौत हुई है। हादसे में उसके एक दोस्त की भी जान गई है, जबकि तीन घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। **झांसी से इस वक्त की बड़ी खबर—अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत, दोस्त सोनू की भी गई जान।**1
- जनपद अमरोहा के तहसील हसनपुर के गांव ताजपुर मैं घर के मकान का लेंटर गिरने से तीन की मौके पर मौत साथ गंभीर रूप से घायल तत्काल करवाया रेफर सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन पहुंची मौके पर1