logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चेवाड़ा में पहाड़ी के पास पुलिस की छापेमारी, 45 लीटर देसी शराब बरामद शेखपुरा। चेवाड़ा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चकन्द्रा और कुशोखर गांव के बीच स्थित पहाड़ी के पास से 45 लीटर देसी शराब बरामद की है। पुलिस को मौके से शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण भी मिले हैं। जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पहाड़ी के पास छापेमारी की। इस दौरान शराब और उसे बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए। चेवाड़ा थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले में कुशोखर गांव निवासी मोती चंद बिंद के खिलाफ अवैध शराब से संबंधित प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। 📢 शेखपुरा जिले की ऐसी ही ताजा खबरों के लिए पेज को फॉलो करें।

11 hrs ago
user_Public voice Bihar
Public voice Bihar
Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
11 hrs ago

चेवाड़ा में पहाड़ी के पास पुलिस की छापेमारी, 45 लीटर देसी शराब बरामद शेखपुरा। चेवाड़ा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चकन्द्रा और कुशोखर गांव के बीच स्थित पहाड़ी के पास से 45 लीटर देसी शराब बरामद की है। पुलिस को मौके से शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण भी मिले हैं। जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पहाड़ी के पास छापेमारी की। इस दौरान शराब और उसे बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए। चेवाड़ा थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले में कुशोखर गांव निवासी मोती चंद बिंद के खिलाफ अवैध शराब से संबंधित प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। 📢 शेखपुरा जिले की ऐसी ही ताजा खबरों के लिए पेज को फॉलो करें।

More news from बिहार and nearby areas
  • चेवाड़ा में पहाड़ी के पास पुलिस की छापेमारी, 45 लीटर देसी शराब बरामद शेखपुरा। चेवाड़ा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चकन्द्रा और कुशोखर गांव के बीच स्थित पहाड़ी के पास से 45 लीटर देसी शराब बरामद की है। पुलिस को मौके से शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण भी मिले हैं। जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पहाड़ी के पास छापेमारी की। इस दौरान शराब और उसे बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए। चेवाड़ा थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले में कुशोखर गांव निवासी मोती चंद बिंद के खिलाफ अवैध शराब से संबंधित प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। 📢 शेखपुरा जिले की ऐसी ही ताजा खबरों के लिए पेज को फॉलो करें।
    1
    चेवाड़ा में पहाड़ी के पास पुलिस की छापेमारी, 45 लीटर देसी शराब बरामद
शेखपुरा। चेवाड़ा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चकन्द्रा और कुशोखर गांव के बीच स्थित पहाड़ी के पास से 45 लीटर देसी शराब बरामद की है। पुलिस को मौके से शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण भी मिले हैं।
जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पहाड़ी के पास छापेमारी की। इस दौरान शराब और उसे बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए।
चेवाड़ा थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले में कुशोखर गांव निवासी मोती चंद बिंद के खिलाफ अवैध शराब से संबंधित प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है।
📢 शेखपुरा जिले की ऐसी ही ताजा खबरों के लिए पेज को फॉलो करें।
    user_Public voice Bihar
    Public voice Bihar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    11 hrs ago
  • शहर के दल्लू चौक पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका. देखें मौक़े पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ने पत्रकारों से क्या कहा. शेखपुरा में कांग्रेसियों ने पीएम मोदी का पुतला फूंका, राहुल गांधी के बयान पर उठे विवाद का किया बचाव दल्लू चौक पर जुटे कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर लगाए आरोप, जमकर की नारेबाजी शेखपुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कथित बयान के विरोध में शेखपुरा के दल्लू चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। बिहार प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ के नेतृत्व में रैली की शक्ल में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ ने कहा कि बिहार की भाषा और बोलचाल का अपना अलग अंदाज है। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की टिप्पणी को इसी संदर्भ में देखने की बात कही। उन्होंने भाजपा नेताओं पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अमित शाह ने भी कई मौकों पर विपक्ष को लेकर बयान दिए हैं, ऐसे में माफी की मांग करने से पहले भाजपा को भी अपने नेताओं के बयानों पर विचार करना चाहिए। जितेंद्र नाथ ने भाजपा पर चुनाव में वोट चोरी करने का आरोप भी लगाया और कहा कि कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच अपनी बात रखती रहेगी। उन्होंने भाजपा के राजनीतिक भविष्य को लेकर भी टिप्पणी की। पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेश रंजन उर्फ गुरुजी, अरियरी प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद यादव, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पप्पू राज मंडल, घाटकोसुम्भा प्रखंड अध्यक्ष अमीर मंडल, कांग्रेस नेता श्रवण सिंह, मुन्ना सिंह, विपिन कुमार चौरसिया और शेखपुरा प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह सहित दर्जनों कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने विरोध के समर्थन में नारे लगाए और राजनीतिक बयानबाजी को लेकर भाजपा पर निशाना साधा।
    1
    शहर के दल्लू चौक पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका. देखें मौक़े पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ने पत्रकारों से क्या कहा.

शेखपुरा में कांग्रेसियों ने पीएम मोदी का पुतला फूंका, राहुल गांधी के बयान पर उठे विवाद का किया बचाव
दल्लू चौक पर जुटे कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर लगाए आरोप, जमकर की नारेबाजी
शेखपुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कथित बयान के विरोध में शेखपुरा के दल्लू चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। बिहार प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ के नेतृत्व में रैली की शक्ल में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ ने कहा कि बिहार की भाषा और बोलचाल का अपना अलग अंदाज है। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की टिप्पणी को इसी संदर्भ में देखने की बात कही। उन्होंने भाजपा नेताओं पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अमित शाह ने भी कई मौकों पर विपक्ष को लेकर बयान दिए हैं, ऐसे में माफी की मांग करने से पहले भाजपा को भी अपने नेताओं के बयानों पर विचार करना चाहिए।
जितेंद्र नाथ ने भाजपा पर चुनाव में वोट चोरी करने का आरोप भी लगाया और कहा कि कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच अपनी बात रखती रहेगी। उन्होंने भाजपा के राजनीतिक भविष्य को लेकर भी टिप्पणी की।
पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेश रंजन उर्फ गुरुजी, अरियरी प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद यादव, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पप्पू राज मंडल, घाटकोसुम्भा प्रखंड अध्यक्ष अमीर मंडल, कांग्रेस नेता श्रवण सिंह, मुन्ना सिंह, विपिन कुमार चौरसिया और शेखपुरा प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह सहित दर्जनों कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने विरोध के समर्थन में नारे लगाए और राजनीतिक बयानबाजी को लेकर भाजपा पर निशाना साधा।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    15 hrs ago
  • भाजपा कार्यालय एवं कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने का आरोप, एसपी से निष्पक्ष जाँच एवं प्राथमिकी दर्ज करने की मांग लखीसराय। बड़हिया थाना क्षेत्र में दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को हुई घटना तथा उसके बाद उत्पन्न विवाद को लेकर लखीसराय भाजपा ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जाँच एवं दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में भाजपा की ओर से आज पुलिस अधीक्षक, लखीसराय को ज्ञापन सौंपा गया। भाजपा जिला प्रभारी संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में लखीसराय भाजपा की ओर से आरोप लगाया गया कि संबंधित बूथ पर हुई घटना के दौरान जन सुराज के सूरज कुमार एवं उनके सहयोगियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं तथा पार्टी कार्यालय को निशाना बनाने का प्रयास किया। इस दौरान झड़प होने, भाजपा कार्यालय का वीडियो बनाए जाने तथा भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ उलझने का भी आरोप लगाया गया है। भाजपा ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद जन सुराज के लखीसराय विधान सभा पूर्व प्रत्याशी सह कोशी स्नातक चुनाव के जिला प्रभारी सूरज कुमार अपने समर्थकों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचे और वहाँ काला बिल्ला लगाकर धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा ने इस प्रदर्शन की अनुमति तथा उस समय लागू आदर्श आचार संहिता के संदर्भ में भी नियमानुसार जाँच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन में बड़हिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए दिए गए मूल आवेदन में कथित बदलाव के मामले की निष्पक्ष जाँच कराने, थानाध्यक्ष की भूमिका की समीक्षा करने तथा यदि किसी स्तर पर लापरवाही, पक्षपात अथवा अनियमितता प्रमाणित होती है, तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध उचित विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है। भाजपा प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, पुलिस अधीक्षक महोदया ने मामले को दिखवाने तथा नियमानुसार उसके निष्पादन का प्रयास करने का आश्वासन दिया है। भाजपा ने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ जाँच कराई जाए तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। भाजपा का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना और सभी पक्षों के साथ न्याय करना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।
    2
    भाजपा कार्यालय एवं कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने का आरोप, एसपी से निष्पक्ष जाँच एवं प्राथमिकी दर्ज करने की मांग
लखीसराय।         बड़हिया थाना क्षेत्र में दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को हुई घटना तथा उसके बाद उत्पन्न विवाद को लेकर लखीसराय भाजपा ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जाँच एवं दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में भाजपा की ओर से आज पुलिस अधीक्षक, लखीसराय को ज्ञापन सौंपा गया।
भाजपा जिला प्रभारी संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में लखीसराय भाजपा की ओर से आरोप लगाया गया कि संबंधित बूथ पर हुई घटना के दौरान जन सुराज के  सूरज कुमार एवं उनके सहयोगियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं तथा पार्टी कार्यालय को निशाना बनाने का प्रयास किया। इस दौरान झड़प होने, भाजपा कार्यालय का वीडियो बनाए जाने तथा भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ उलझने का भी आरोप लगाया गया है।
भाजपा ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद जन सुराज के  लखीसराय विधान सभा पूर्व प्रत्याशी सह कोशी स्नातक चुनाव  के जिला प्रभारी  सूरज कुमार अपने समर्थकों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचे और वहाँ काला बिल्ला लगाकर धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा ने इस प्रदर्शन की अनुमति तथा उस समय लागू आदर्श आचार संहिता के संदर्भ में भी नियमानुसार जाँच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
ज्ञापन में बड़हिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए दिए गए मूल आवेदन में कथित बदलाव के मामले की निष्पक्ष जाँच कराने, थानाध्यक्ष की भूमिका की समीक्षा करने तथा यदि किसी स्तर पर लापरवाही, पक्षपात अथवा अनियमितता प्रमाणित होती है, तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध उचित विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।
भाजपा प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, पुलिस अधीक्षक महोदया ने मामले को दिखवाने तथा नियमानुसार उसके निष्पादन का प्रयास करने का आश्वासन दिया है।
भाजपा ने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ जाँच कराई जाए तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। भाजपा का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना और सभी पक्षों के साथ न्याय करना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।
    user_Virendra Vijay Singh
    Virendra Vijay Singh
    Local News Reporter लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    10 hrs ago
  • लखीसराय। एमएलसी चुनाव में एनडीए की जीत का दवा पटना सीट पर बोले विजय सिंह कोई हॉट सीट नहीं लखीसराय। एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एमएलसी चुनाव के परिणाम को लेकर एनडीए की जीत का दावा किया। आठ सीटों पर जारी मतगणना के बीच उन्होंने कहा कि जनता मालिक है। जनता जिसको आशीर्वाद देगी, वही विजयी होगा। पटना एमएलसी सीट को हॉट सीट बताए जाने पर मंत्री ने कहा, “कोई हॉट है और न शॉट। सभी सीटें महत्वपूर्ण हैं।” उन्होंने कहा कि इन चुनावों में पढ़े-लिखे मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के जीत के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि विपक्ष के नेता हैं, तो जीत का दावा करेंगे ही। हर कोई अपनी जीत का दावा करता है। उन्होंने सभी सीटों पर एनडीए की जीत का भरोसा जताया।
    4
    लखीसराय। एमएलसी चुनाव में एनडीए की जीत का दवा पटना सीट पर बोले विजय सिंह कोई हॉट सीट नहीं
लखीसराय। एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एमएलसी चुनाव के परिणाम को लेकर एनडीए की जीत का दावा किया। आठ सीटों पर जारी मतगणना के बीच उन्होंने कहा कि जनता मालिक है। जनता जिसको आशीर्वाद देगी, वही विजयी होगा।
पटना एमएलसी सीट को हॉट सीट बताए जाने पर मंत्री ने कहा, “कोई हॉट है और न शॉट। सभी सीटें महत्वपूर्ण हैं।” उन्होंने कहा कि इन चुनावों में पढ़े-लिखे मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।
वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के जीत के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि विपक्ष के नेता हैं, तो जीत का दावा करेंगे ही। हर कोई अपनी जीत का दावा करता है। उन्होंने सभी सीटों पर एनडीए की जीत का भरोसा जताया।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    10 hrs ago
  • बाढ़ के फतेहपुर पंचायत अंतर्गत मनकौड़ा गांव में दुर्गा पूजा के दौरान चार दिनों से लौंडा डांस का कार्यक्रम कराया जा रहा था इस दौरान जातिवाद गाना बजाए जाने का विरोध करने के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट की घटना घटित हो गई और जमकर पथराव हुआ बाढ़ के फतेहपुर पंचायत अंतर्गत मनकौड़ा गांव में दुर्गा पूजा के दौरान चार दिनों से लौंडा डांस का कार्यक्रम कराया जा रहा था इस दौरान जातिवाद गाना बजाए जाने का विरोध करने के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट की घटना घटित हो गई और जमकर पथराव हुआ
    1
    बाढ़ के फतेहपुर पंचायत अंतर्गत मनकौड़ा गांव में दुर्गा पूजा के दौरान चार दिनों से लौंडा डांस का कार्यक्रम कराया जा रहा था इस दौरान जातिवाद गाना बजाए जाने का विरोध करने के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट की घटना घटित हो गई और जमकर पथराव हुआ
बाढ़ के फतेहपुर पंचायत अंतर्गत मनकौड़ा गांव में दुर्गा पूजा के दौरान चार दिनों से लौंडा डांस का कार्यक्रम कराया जा रहा था इस दौरान जातिवाद गाना बजाए जाने का विरोध करने के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट की घटना घटित हो गई और जमकर पथराव हुआ
    user_न्यूज 30 बिहार
    न्यूज 30 बिहार
    Pandarak, Patna•
    6 hrs ago
  • *बाढ़ के मनकौरा में दुर्गापूजा के दौरान बवाल! लौंडा नाच में मारपीट, प्रदेश अध्यक्ष अशोक चंद्रवंशी की गाड़ी पर पथराव** बिहार के बाढ़ स्थित मनकौरा गांव में दुर्गापूजा के दौरान लौंडा नाच में मनपसंद गाना बजाने को लेकर शुरू हुई बहस मारपीट में बदल गई। इस दौरान गांव के लोगों के बीच जमकर विवाद हुआ। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष अशोक चंद्रवंशी की गाड़ी पर भी पथराव किए जाने की खबर है। 📢 **आखिर गाने की पसंद को लेकर विवाद इतना कैसे बढ़ गया?**
    1
    *बाढ़ के मनकौरा में दुर्गापूजा के दौरान बवाल! लौंडा नाच में मारपीट, प्रदेश अध्यक्ष अशोक चंद्रवंशी की गाड़ी पर पथराव**

बिहार के बाढ़ स्थित मनकौरा गांव में दुर्गापूजा के दौरान लौंडा नाच में मनपसंद गाना बजाने को लेकर शुरू हुई बहस मारपीट में बदल गई। इस दौरान गांव के लोगों के बीच जमकर विवाद हुआ। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष अशोक चंद्रवंशी की गाड़ी पर भी पथराव किए जाने की खबर है।
📢 **आखिर गाने की पसंद को लेकर विवाद इतना कैसे बढ़ गया?**
    user_RUBY JOURNALIST
    RUBY JOURNALIST
    Court reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    6 hrs ago
  • कलिम खान को AIMIM के नालंदा जिलाध्यक्ष की दोबारा जिम्मेदारी कलिम खान को AIMIM के नालंदा जिलाध्यक्ष की दोबारा जिम्मेदारी नालंदा जिले में AIMIM ने एक बार फिर कलिम खान पर भरोसा जताते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने उनसे संगठन को मजबूत करने और जिले में पार्टी की गतिविधियों को तेज करने की अपेक्षा जताई है। इस अवसर पर कलिम खान ने कहा कि नालंदा जिले में AIMIM के संगठन को मजबूत करने के लिए तेजी से काम किया जाएगा। कार्यकर्ताओं को जोड़ने, संगठन का विस्तार करने और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने दोबारा विश्वास जताने के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। कलिम खान को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।
    1
    कलिम खान को AIMIM के नालंदा जिलाध्यक्ष की दोबारा जिम्मेदारी
कलिम खान को AIMIM के नालंदा जिलाध्यक्ष की दोबारा जिम्मेदारी
नालंदा जिले में AIMIM ने एक बार फिर कलिम खान पर भरोसा जताते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने उनसे संगठन को मजबूत करने और जिले में पार्टी की गतिविधियों को तेज करने की अपेक्षा जताई है।
इस अवसर पर कलिम खान ने कहा कि नालंदा जिले में AIMIM के संगठन को मजबूत करने के लिए तेजी से काम किया जाएगा। कार्यकर्ताओं को जोड़ने, संगठन का विस्तार करने और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
उन्होंने दोबारा विश्वास जताने के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
कलिम खान को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।
    user_Nalanda
    Nalanda
    बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    7 hrs ago
  • खुशियों वाले घर में पसरा मातम! सड़क हादसे में गई 20 साल के सूरज की जान शेखपुरा जिले के चेवाड़ा-करंडे मार्ग पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में 20 वर्षीय सूरज कुमार की मौत हो गई। घटना धमसेना गांव से पहले हरिनचट्टा के पास की है। मृतक अरियरी थाना क्षेत्र के करकी गांव निवासी मुकेश शर्मा का पुत्र था। मिली जानकारी के अनुसार, सूरज बाइक से जा रहा था। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित गड्ढे में पलट गई। हादसे की खबर मिलते ही करंडे पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चेवाड़ा पहुंचाया। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करंडे थानाध्यक्ष ममता गिरी ने घटना की पुष्टि की है। ग्रामीणों के मुताबिक, किसी दूसरे वाहन से चकमा मिलने या बगल से टक्कर लगने की आशंका है। हालांकि, हादसे की सही वजह अभी स्पष्ट नहीं है। बताया जाता है कि सूरज अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों के बीच शोक का माहौल है।
    1
    खुशियों वाले घर में पसरा मातम! सड़क हादसे में गई 20 साल के सूरज की जान
शेखपुरा जिले के चेवाड़ा-करंडे मार्ग पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में 20 वर्षीय सूरज कुमार की मौत हो गई। घटना धमसेना गांव से पहले हरिनचट्टा के पास की है। मृतक अरियरी थाना क्षेत्र के करकी गांव निवासी मुकेश शर्मा का पुत्र था।
मिली जानकारी के अनुसार, सूरज बाइक से जा रहा था। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित गड्ढे में पलट गई। हादसे की खबर मिलते ही करंडे पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चेवाड़ा पहुंचाया। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
करंडे थानाध्यक्ष ममता गिरी ने घटना की पुष्टि की है। ग्रामीणों के मुताबिक, किसी दूसरे वाहन से चकमा मिलने या बगल से टक्कर लगने की आशंका है। हालांकि, हादसे की सही वजह अभी स्पष्ट नहीं है।
बताया जाता है कि सूरज अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों के बीच शोक का माहौल है।
    user_Public voice Bihar
    Public voice Bihar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.