भाजपा कार्यालय एवं कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने का आरोप, एसपी से निष्पक्ष जाँच एवं प्राथमिकी दर्ज करने की मांग लखीसराय। बड़हिया थाना क्षेत्र में दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को हुई घटना तथा उसके बाद उत्पन्न विवाद को लेकर लखीसराय भाजपा ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जाँच एवं दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में भाजपा की ओर से आज पुलिस अधीक्षक, लखीसराय को ज्ञापन सौंपा गया। भाजपा जिला प्रभारी संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में लखीसराय भाजपा की ओर से आरोप लगाया गया कि संबंधित बूथ पर हुई घटना के दौरान जन सुराज के सूरज कुमार एवं उनके सहयोगियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं तथा पार्टी कार्यालय को निशाना बनाने का प्रयास किया। इस दौरान झड़प होने, भाजपा कार्यालय का वीडियो बनाए जाने तथा भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ उलझने का भी आरोप लगाया गया है। भाजपा ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद जन सुराज के लखीसराय विधान सभा पूर्व प्रत्याशी सह कोशी स्नातक चुनाव के जिला प्रभारी सूरज कुमार अपने समर्थकों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचे और वहाँ काला बिल्ला लगाकर धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा ने इस प्रदर्शन की अनुमति तथा उस समय लागू आदर्श आचार संहिता के संदर्भ में भी नियमानुसार जाँच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन में बड़हिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए दिए गए मूल आवेदन में कथित बदलाव के मामले की निष्पक्ष जाँच कराने, थानाध्यक्ष की भूमिका की समीक्षा करने तथा यदि किसी स्तर पर लापरवाही, पक्षपात अथवा अनियमितता प्रमाणित होती है, तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध उचित विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है। भाजपा प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, पुलिस अधीक्षक महोदया ने मामले को दिखवाने तथा नियमानुसार उसके निष्पादन का प्रयास करने का आश्वासन दिया है। भाजपा ने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ जाँच कराई जाए तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। भाजपा का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना और सभी पक्षों के साथ न्याय करना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।
भाजपा कार्यालय एवं कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने का आरोप, एसपी से निष्पक्ष जाँच एवं प्राथमिकी दर्ज करने की मांग लखीसराय। बड़हिया थाना क्षेत्र में दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को हुई घटना तथा उसके बाद उत्पन्न विवाद को लेकर लखीसराय भाजपा ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जाँच एवं दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में भाजपा की ओर से आज पुलिस अधीक्षक, लखीसराय को ज्ञापन सौंपा गया। भाजपा जिला प्रभारी संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में लखीसराय भाजपा की ओर से आरोप लगाया गया कि संबंधित बूथ पर हुई घटना के दौरान जन सुराज के सूरज कुमार एवं उनके सहयोगियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं तथा पार्टी कार्यालय को निशाना बनाने का प्रयास किया। इस दौरान झड़प होने, भाजपा कार्यालय का वीडियो बनाए जाने तथा भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ उलझने का भी आरोप लगाया गया है। भाजपा ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद जन सुराज के लखीसराय विधान सभा पूर्व प्रत्याशी सह कोशी स्नातक चुनाव के जिला प्रभारी सूरज कुमार अपने समर्थकों
के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचे और वहाँ काला बिल्ला लगाकर धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा ने इस प्रदर्शन की अनुमति तथा उस समय लागू आदर्श आचार संहिता के संदर्भ में भी नियमानुसार जाँच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन में बड़हिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए दिए गए मूल आवेदन में कथित बदलाव के मामले की निष्पक्ष जाँच कराने, थानाध्यक्ष की भूमिका की समीक्षा करने तथा यदि किसी स्तर पर लापरवाही, पक्षपात अथवा अनियमितता प्रमाणित होती है, तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध उचित विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है। भाजपा प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, पुलिस अधीक्षक महोदया ने मामले को दिखवाने तथा नियमानुसार उसके निष्पादन का प्रयास करने का आश्वासन दिया है। भाजपा ने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ जाँच कराई जाए तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। भाजपा का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना और सभी पक्षों के साथ न्याय करना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।
- भाजपा कार्यालय एवं कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने का आरोप, एसपी से निष्पक्ष जाँच एवं प्राथमिकी दर्ज करने की मांग लखीसराय। बड़हिया थाना क्षेत्र में दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को हुई घटना तथा उसके बाद उत्पन्न विवाद को लेकर लखीसराय भाजपा ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जाँच एवं दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में भाजपा की ओर से आज पुलिस अधीक्षक, लखीसराय को ज्ञापन सौंपा गया। भाजपा जिला प्रभारी संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में लखीसराय भाजपा की ओर से आरोप लगाया गया कि संबंधित बूथ पर हुई घटना के दौरान जन सुराज के सूरज कुमार एवं उनके सहयोगियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं तथा पार्टी कार्यालय को निशाना बनाने का प्रयास किया। इस दौरान झड़प होने, भाजपा कार्यालय का वीडियो बनाए जाने तथा भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ उलझने का भी आरोप लगाया गया है। भाजपा ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद जन सुराज के लखीसराय विधान सभा पूर्व प्रत्याशी सह कोशी स्नातक चुनाव के जिला प्रभारी सूरज कुमार अपने समर्थकों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचे और वहाँ काला बिल्ला लगाकर धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा ने इस प्रदर्शन की अनुमति तथा उस समय लागू आदर्श आचार संहिता के संदर्भ में भी नियमानुसार जाँच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन में बड़हिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए दिए गए मूल आवेदन में कथित बदलाव के मामले की निष्पक्ष जाँच कराने, थानाध्यक्ष की भूमिका की समीक्षा करने तथा यदि किसी स्तर पर लापरवाही, पक्षपात अथवा अनियमितता प्रमाणित होती है, तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध उचित विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है। भाजपा प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, पुलिस अधीक्षक महोदया ने मामले को दिखवाने तथा नियमानुसार उसके निष्पादन का प्रयास करने का आश्वासन दिया है। भाजपा ने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ जाँच कराई जाए तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। भाजपा का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना और सभी पक्षों के साथ न्याय करना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।2
- लखीसराय। एमएलसी चुनाव में एनडीए की जीत का दवा पटना सीट पर बोले विजय सिंह कोई हॉट सीट नहीं लखीसराय। एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एमएलसी चुनाव के परिणाम को लेकर एनडीए की जीत का दावा किया। आठ सीटों पर जारी मतगणना के बीच उन्होंने कहा कि जनता मालिक है। जनता जिसको आशीर्वाद देगी, वही विजयी होगा। पटना एमएलसी सीट को हॉट सीट बताए जाने पर मंत्री ने कहा, “कोई हॉट है और न शॉट। सभी सीटें महत्वपूर्ण हैं।” उन्होंने कहा कि इन चुनावों में पढ़े-लिखे मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के जीत के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि विपक्ष के नेता हैं, तो जीत का दावा करेंगे ही। हर कोई अपनी जीत का दावा करता है। उन्होंने सभी सीटों पर एनडीए की जीत का भरोसा जताया।4
- 🪔 SBI RSETI जमुई — सफल उद्यमियों की वार्षिक बैठक 2026 🌿 दिनांक 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को SBI आरसेटी जमुई की सफल उद्यमियों की वार्षिक बैठक में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ एवं अतिथियों का स्वागत किया गया। 🙏 ✨ उद्यमिता को बढ़ावा ✨ स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता ✨ कौशल विकास से उज्ज्वल भविष्य आत्मनिर्भर भारत, सशक्त भारत! 🇮🇳 🪔 SBI RSETI जमुई — सफल उद्यमियों की वार्षिक बैठक 2026 🌿 दिनांक 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को SBI आरसेटी जमुई की सफल उद्यमियों की वार्षिक बैठक में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ एवं अतिथियों का स्वागत किया गया। 🙏 ✨ उद्यमिता को बढ़ावा ✨ स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता ✨ कौशल विकास से उज्ज्वल भविष्य आत्मनिर्भर भारत, सशक्त भारत! 🇮🇳1
- जमुई सिविल कोर्ट में ई-टिकट सर्वर ठप, न्यायिक कार्य हुआ प्रभावित,जमुई बिधिज्ञ संघ के महासचिव अमित कुमार ने प्रधान जिला जज महोदय को ज्ञापन सौंपा जमुई सिविल कोर्ट में ई-टिकट सर्वर ठप, न्यायिक कार्य हुआ प्रभावित,जमुई बिधिज्ञ संघ के महासचिव अमित कुमार ने प्रधान जिला जज महोदय को ज्ञापन सौंपा1
- जमुई के चर्चित छेड़खानी मामले में नंदन यादव का बड़ा अपडेट! आखिर अब क्या होगा ? जानिए पूरी खबर जमुई समाचार तक न्यूज़ के साथ #Jamulviralkhabar #Jamuinews1
- सर्वर में गड़बड़ी के चलते ई स्टाम्प और ई टिकट नहीं मिलने से परेशानी। सचिव ने वैकल्पिक व्यवस्था के लिए जिला जज और डीएम को लिखा पत्र। ************************ सर्वर में तकनीकी खराबी के चलते सिविल कोर्ट में ई स्टाम्प और ई टिकट नहीं मिल रहा है। टिकट की अनुपलब्धता के चलते न्यायिक कार्य , शपथ पत्र समेत अन्य विधिक सेवाओं में बाधा उत्पन्न हो रही है। जिला विधिज्ञ संघ के महासचिव अमित कुमार ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश और जिलाधिकारी को पत्र लिखकर वैकल्पिक व्यवस्था के अंतर्गत स्टाम्प शुल्क बकाया दर्शाते हुए शपथ पत्र जारी करने हेतु कार्यपालक दंडाधिकारी , शपथ आयुक्त और नोटरी पब्लिक को आवश्यक निर्देश देने का आग्रह किया है। उन्होंने जानकारी साझा करते हुए कहा कि ई स्टाम्प और ई टिकट की अनुपलब्धता के चलते कई न्यायिक कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है। पक्षकार के साथ जरूरतमंद लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। अमित कुमार ने आम जनता की दिक्कतों को दूर करने के लिए सर्वर की गड़बड़ी ठीक होने तक वैकल्पिक व्यवस्था लागू किए जाने का आग्रह किया है।1
- चेवाड़ा में पहाड़ी के पास पुलिस की छापेमारी, 45 लीटर देसी शराब बरामद शेखपुरा। चेवाड़ा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चकन्द्रा और कुशोखर गांव के बीच स्थित पहाड़ी के पास से 45 लीटर देसी शराब बरामद की है। पुलिस को मौके से शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण भी मिले हैं। जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पहाड़ी के पास छापेमारी की। इस दौरान शराब और उसे बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए। चेवाड़ा थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले में कुशोखर गांव निवासी मोती चंद बिंद के खिलाफ अवैध शराब से संबंधित प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। 📢 शेखपुरा जिले की ऐसी ही ताजा खबरों के लिए पेज को फॉलो करें।1
- 🌿 पीपली का औषधीय पौधा 🌱 पीपली आयुर्वेद का एक महत्वपूर्ण औषधीय पौधा है। इसका उपयोग पारंपरिक रूप से खाँसी, श्वसन तंत्र, पाचन शक्ति और च्यवनप्राश बनाने में किया जाता है। इसकी तासीर गर्म मानी जाती है। 🌱 औषधीय पौधे लगाएँ, प्रकृति बचाएँ और हरियाली बढ़ाएँ। 🙏 🌿 पीपली का औषधीय पौधा 🌱 पीपली आयुर्वेद का एक महत्वपूर्ण औषधीय पौधा है। इसका उपयोग पारंपरिक रूप से खाँसी, श्वसन तंत्र, पाचन शक्ति और च्यवनप्राश बनाने में किया जाता है। इसकी तासीर गर्म मानी जाती है। 🌱 औषधीय पौधे लगाएँ, प्रकृति बचाएँ और हरियाली बढ़ाएँ। 🙏1