Shuru
Apke Nagar Ki App…
फर्रुखाबाद व्यूरो रिपोर्ट फर्रुखाबाद में आगामी जनगणना के लिए क्रमिकों को प्रशिक्षण दिया गया
द कहर न्यूज़ एजेंसी
फर्रुखाबाद व्यूरो रिपोर्ट फर्रुखाबाद में आगामी जनगणना के लिए क्रमिकों को प्रशिक्षण दिया गया
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- देर रात नवाबगंज में भीषण सड़क हादसा, डंफर ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा संवाददाता शानू खान नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। नवाबगंज मुख्य चौराहे पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दो युवकों के शरीर के चीथड़े उड़ गए, जबकि एक युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। घटना को देखकर मौके पर मौजूद लोगों की रूह कांप उठी। जानकारी के अनुसार देर रात एक तेज रफ्तार डंफर ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवक डंफर के नीचे आ गए। हादसे के बाद डंफर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक पेड़ को उखाड़ते हुए पास की एक दुकान में जा घुसा। हादसे के बाद डंफर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतकों की पहचान बाइक की नंबर प्लेट के आधार पर कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना दी जाएगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि जिसने भी घटनास्थल पर शवों की हालत देखी, वह सिहर उठा। पुलिस मामले की जांच में जुटी1
- कस्बा अमृतपुर में भारतीय सुभाष सेना द्वारा किसान मजदूर नौजवान बचाओ महा अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद प्रताप सिंह तथा वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विदुषी कुमारी संगीता शर्मा का कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया और कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम का आयोजन जिला कमेटी के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में जागरूकता अभियान चलाना है। उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर और नौजवानों की समस्याओं को लेकर यह अभियान शुरू किया गया है, जिससे प्रदेश और देश में उत्पन्न हालात से कैसे निजात पाई जा सके, इस पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व संगठन द्वारा एक मुहिम शुरू कर अपना घोषणा पत्र भी जारी किया गया था। इसका उद्देश्य उत्तर प्रदेश को एक बेहतर प्रदेश बनाना और प्रदेश में फैली बेरोजगारी को दूर करने के लिए ठोस योजनाएं तैयार करना है। विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के विषय में उन्होंने बताया कि अब तक लगभग 100 प्रत्याशियों को फाइनल किया जा चुका है तथा संगठन का प्रयास है कि प्रदेश की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे जाएं। उन्होंने कहा कि जून माह तक सभी सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे। इस दौरान भारतीय सुभाष सेना द्वारा परिवर्तन संकल्प पत्र 2027 भी जारी किया गया। कार्यक्रम में संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।3
- मदरसा गुलशन-ए-अहमदिया में रोजा इफ्तार का आयोजन, बड़ी संख्या में लोगों ने की शिरकत कन्नौज जनपद में स्थित मदरसा गुलशन-ए-अहमदिया में चेयरमैन मोहसिन खान जानू की ओर से रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रोजेदारों और क्षेत्रीय लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पेश इमाम मौलाना नईम अख्तर हस्मती ने नमाज अदा कराई और नमाज के बाद देश में अमन-चैन, तरक्की और भाईचारे के लिए विशेष दुआ की गई। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए मौलाना नईम अख्तर हस्मती ने कहा कि रमजान का महीना रहमत और बरकत का महीना है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और एकता मजबूत होती है। रोजेदारों को इफ्तार कराना बेहद पुण्य का कार्य है और अल्लाह तआला ऐसे नेक काम करने वालों को बेशुमार सवाब अता करता है। इफ्तार कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष कलीम खां, पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी, पूर्व विधायक अरविन्द यादव, नेम सिंह यादव, हाजी मोहम्मद आफताब इदरीसी, यश दोहरे, नफीस सागर, तहसीम खान, शाहनवाज खान, शकील खान, सभासद पंकज ठाकुर, राजेश शर्मा, अतुल गुप्ता, कादिर मंसूरी, राशिद अंसारी, बहार अंसारी, हाफिज इरफान, हाजी अफसार, हाजी इश्तियाक अली इदरीसी, हाजी कमरुद्दीन मंसूरी, शिवनाथ सिंह यादव, डॉ. सैनी, अनिल देशमुख सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर इफ्तार किया और आपसी सौहार्द व भाईचारे का संदेश दिया।2
- *ओसीएफ मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न, 251 जोड़ों का हुआ विवाह* *मा० वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने नवविवाहितों को उपहार भेंट कर नव दंपत्ति जीवन में प्रवेश के लिए दी बधाई* *211 जोड़ो का हिन्दू रीति रिवाज से विवाह सम्पन्न 40 मुस्लिम जोड़ो का पढ़ाया गया निकाह* शाहजहांपुर, 16 मार्च, 2026। ओसीएफ के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना जी की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि ने फीता काटकर, भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने नवविवाहित जोड़ों को उपहार भेंट कर आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति में कुल 251 जोड़ों 211 हिन्दू एवं 40 मुस्लिम का विवाह सम्पन्न कराया गया। उपस्थित समस्त माननीयों ने नवयुगलों को उनके नव दाम्पत्य जीवन के लिए शुभकामनाएँ दीं। अपने सम्बोधन में मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि जिन नव जोड़ों का विवाह सम्पन्न हो रहा है, उन्हें सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक जोड़े को शासन द्वारा निर्धारित एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता एवं उपहार प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह को सम्मानजनक तरीके से सम्पन्न कराना तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि बेटियों के जन्म से लेकर पढ़ाई-लिखाई तथा विवाह तक की जिम्मेदारी सरकार ने ली है। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत प्रत्येक कन्या के खाते में ₹60,000 की एफडी कराई जाती है। इसके अतिरिक्त ₹25,000 की राशि से विवाह उपयोगी सामग्री जैसे साड़ी, पायल, बिछिया, बर्तन, पंखा, गद्दा आदि प्रदान किए जाते हैं। साथ ही ₹15,000 की धनराशि का उपयोग विवाह कार्यक्रम की व्यवस्था में किया गया। मंत्री जी ने अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मातृ वंदना योजना के अंतर्गत 5000 रुपये प्रति माह की सहायता भी प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों की आय 2 लाख रुपये तक निर्धारित है तथा बच्चे के जन्म होने पर 6 चरणों में 25,000 रुपये तक की सहायता का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि विगत 4 वर्षों में जनपद में हजारों जोड़ों का सामूहिक विवाह सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया जा चुका है। वहीं 23 लाख से अधिक लोगों को कन्या सुमंगला योजना का लाभ भी प्रदान किया गया है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ इंदु अजनबी द्वारा किया गया तथा नगर आयुक्त डॉ विपिन कुमार मिश्र द्वारा धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई। इस अवसर पर माननीया महापौर अर्चना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष, ममता यादव, डी०सी०बी० चेयरमैन डी०पी०एस० राठौर, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, अध्यक्ष क्षेत्र पंचायत भावलखेडा एवं निगोही,पूर्व अध्यक्ष सफाई आयोग सुरेन्द्र बाल्मीकि, छावनी परिषद सभासद अवधेश कुमार दीक्षित, पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी, नगर आयुक्त, नगर निगम, जिला परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी, सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारी तथा राजेश कुमार शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी उपस्थित रहे।2
- जलालाबाद के बरेली स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार कर अनियंत्रित होकर खाई में पलटी 10 लोग हुए घायल 112 पुलिस का सराहनीय कार्य जलालाबाद कटरा स्टेट हाईवे पर गांव अतिबरा के पास कर खाई में जाकर पलट गई जिसमें चार बच्चों सहित 10 लोग सवार थे जलालाबाद 112 पुलिस के दीवान रामकुमार ने बताया कर चालक सहित उसमें बैठे सभी स्वर जिला औरैया के थाना बेला क्षेत्र के गांव नुनारी निवासी होरीलाल पुत्र रामरतन,शैलेन्द्र पुत्र राकेश,रामरतन पुत्र हृदय राम,रोहित पुत्र सुरेश,विमलेश पुत्र रामअवतार हर्ष पुत्र विमलेश,ऋषभ पुत्र सर्वेश,शिवा पुत्र होरी लाल,प्रेमा देवी पत्नी रामरतन,शिवा पुत्र सोनू अपने यहां से हरिद्वार के लिए जा रहे थे तभी जैसे ही वह जलालाबाद थाना क्षेत्र की सीमा में प्रवेश हुए तो स्टेट हाईवे पर एक पिकअप खड़ी हुई थी जो दिखाई नहीं दी जिसे बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार कर अनियंत्रित हो गई और पिकअप से टकराते हुए खाई में जाकर पलट गई पीछे बीती रात 2:00 बजे हाईवे पर खड़े वाहन का कट लगने से हाईवे किनारे पलटी कार बड़ा हादसा होते टला1
- Post by अर्चना अर्चना1
- फर्रुखाबाद। थाना राजेपुर क्षेत्र में रविवार को तीन ट्रकों के बीच हुए हादसे में दो चालक घायल हो गए, जबकि एक चालक सुरक्षित बच गया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार दिनांक 15 मार्च 2026 को ट्रक संख्या UP 81 DT 6681 का चालक राघवेंद्र पुत्र कल्लू निवासी चंदोखा थाना जवान, जिला अलीगढ़ अपने ट्रक को शाहजहांपुर से फर्रुखाबाद की ओर लेकर आ रहा था। वहीं दूसरी ओर ट्रक संख्या HR 55 AX 0226 का चालक राजीव पुत्र वीरेंद्र सिंह यादव निवासी ग्राम रोहिल्ला थाना मोहम्मदाबाद, फर्रुखाबाद से शाहजहांपुर की ओर जा रहा था। बताया गया कि जैसे ही दोनों वाहन ऊजारा मऊ गांव के सामने पहुंचे, तभी ट्रक HR 55 AX 0226 के चालक ने अपने आगे चल रहे ट्रक संख्या NL 01 AA 0098 को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक UP 81 DT 6681 से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों ट्रकों के चालक राजीव यादव और राघवेंद्र सिंह घायल हो गए। वहीं तीसरा ट्रक NL 01 AA 0098 तथा ट्रक HR 55 AX 0226 सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरे। तीसरे ट्रक के चालक रवि सैनी पुत्र घसीटा सिंह निवासी ग्राम उमरपुर नाथन थाना रहे, जिला बिजनौर को कोई चोट नहीं आई। घायल चालकों को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, फर्रुखाबाद भेजा गया। थाना राजेपुर के प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सड़क पर खड़े क्षतिग्रस्त ट्रकों को हाइड्रा मशीन की मदद से हटवाकर यातायात सुचारू करा दिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है तथा सुरक्षा की दृष्टि से पीआरबी 5604 को तैनात किया गया है।2
- गंगा एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण, सीईओ बोले – सीएम की हरी झंडी का इंतजार शाहजहांपुर। मेरठ से प्रयागराज तक बनने वाला गंगा एक्सप्रेस-वे जल्द ही जनपदवासियों को बड़ी सौगात देने जा रहा है। रविवार को स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के सीईओ एवं प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने शाहजहांपुर के जलालाबाद तहसील क्षेत्र में बन रहे गंगा एक्सप्रेसवे का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने हवाई पट्टी, रेस्ट रूम भवन, शौचालयों की व्यवस्था समेत अन्य निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान एक्सप्रेस-वे किनारे बने रेस्ट रूम परिसर में पौधारोपण भी किया गया तथा पार्किंग एरिया और दुकानों की व्यवस्थाओं को भी देखा गया। सीईओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। फिलहाल हाईवे के किनारे सुरक्षा दीवार बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण के लिए अब केवल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हरी झंडी का इंतजार है और संभावना है कि एक से दो महीने के भीतर एक्सप्रेस-वे को जनता के लिए शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर एडीएम वित्त अरविंद कुमार, नायब तहसीलदार अनुराग दुबे, तहसील के अन्य अधिकारी और यूपीड़ा के कार्मिक मौजूद रहे। रिपोर्ट – तेजपाल कठेरिया तेज इंडिया 24 न्यूज़ / PPS न्यूज़, शाहजहांपुर 📹📰1
- एटा में पहली बार: शीतलपुर ब्लॉक प्रमुख की अनोखी पहल! 👏 एटा के शीतलपुर विकासखंड में ब्लॉक प्रमुख पुष्पेंद्र लोधी जी ने एक नई मिसाल पेश की है। उन्होंने सभी ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों (विशेषकर महिलाओं) के लिए एक भव्य सम्मान समारोह और खुली बैठक का आयोजन किया। बैठक में जहां एक तरफ पंचायत के विकास कार्यों की समीक्षा हुई, वहीं सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई। जिले में पहली बार किसी ब्लॉक प्रमुख द्वारा जनप्रतिनिधियों के इस सम्मान की हर तरफ जमकर तारीफ हो रही है! 💐 पूरी खबर विस्तार से जानने के लिए वीडियो देखें 👇 #Etah #EtahNews #ShitalpurBlock #PushpendraLodhi1