गंगा एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण, सीईओ बोले – सीएम की हरी झंडी का इंतजार गंगा एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण, सीईओ बोले – सीएम की हरी झंडी का इंतजार शाहजहांपुर। मेरठ से प्रयागराज तक बनने वाला गंगा एक्सप्रेस-वे जल्द ही जनपदवासियों को बड़ी सौगात देने जा रहा है। रविवार को स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के सीईओ एवं प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने शाहजहांपुर के जलालाबाद तहसील क्षेत्र में बन रहे गंगा एक्सप्रेसवे का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने हवाई पट्टी, रेस्ट रूम भवन, शौचालयों की व्यवस्था समेत अन्य निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान एक्सप्रेस-वे किनारे बने रेस्ट रूम परिसर में पौधारोपण भी किया गया तथा पार्किंग एरिया और दुकानों की व्यवस्थाओं को भी देखा गया। सीईओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। फिलहाल हाईवे के किनारे सुरक्षा दीवार बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण के लिए अब केवल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हरी झंडी का इंतजार है और संभावना है कि एक से दो महीने के भीतर एक्सप्रेस-वे को जनता के लिए शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर एडीएम वित्त अरविंद कुमार, नायब तहसीलदार अनुराग दुबे, तहसील के अन्य अधिकारी और यूपीड़ा के कार्मिक मौजूद रहे। रिपोर्ट – तेजपाल कठेरिया तेज इंडिया 24 न्यूज़ / PPS न्यूज़, शाहजहांपुर 📹📰
गंगा एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण, सीईओ बोले – सीएम की हरी झंडी का इंतजार गंगा एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण, सीईओ बोले – सीएम की हरी झंडी का इंतजार शाहजहांपुर। मेरठ से प्रयागराज तक बनने वाला गंगा एक्सप्रेस-वे जल्द ही जनपदवासियों को बड़ी सौगात देने जा रहा है। रविवार को स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के सीईओ एवं प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने शाहजहांपुर के जलालाबाद तहसील क्षेत्र में बन रहे गंगा एक्सप्रेसवे का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने हवाई पट्टी, रेस्ट रूम भवन, शौचालयों की व्यवस्था समेत अन्य निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान एक्सप्रेस-वे किनारे बने रेस्ट रूम परिसर में पौधारोपण भी किया गया तथा पार्किंग एरिया और दुकानों की व्यवस्थाओं को भी देखा गया। सीईओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। फिलहाल हाईवे के किनारे सुरक्षा दीवार बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण के लिए अब केवल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हरी झंडी का इंतजार है और संभावना है कि एक से दो महीने के भीतर एक्सप्रेस-वे को जनता के लिए शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर एडीएम वित्त अरविंद कुमार, नायब तहसीलदार अनुराग दुबे, तहसील के अन्य अधिकारी और यूपीड़ा के कार्मिक मौजूद रहे। रिपोर्ट – तेजपाल कठेरिया तेज इंडिया 24 न्यूज़ / PPS न्यूज़, शाहजहांपुर 📹📰
- *ओसीएफ मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न, 251 जोड़ों का हुआ विवाह* *मा० वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने नवविवाहितों को उपहार भेंट कर नव दंपत्ति जीवन में प्रवेश के लिए दी बधाई* *211 जोड़ो का हिन्दू रीति रिवाज से विवाह सम्पन्न 40 मुस्लिम जोड़ो का पढ़ाया गया निकाह* शाहजहांपुर, 16 मार्च, 2026। ओसीएफ के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना जी की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि ने फीता काटकर, भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने नवविवाहित जोड़ों को उपहार भेंट कर आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति में कुल 251 जोड़ों 211 हिन्दू एवं 40 मुस्लिम का विवाह सम्पन्न कराया गया। उपस्थित समस्त माननीयों ने नवयुगलों को उनके नव दाम्पत्य जीवन के लिए शुभकामनाएँ दीं। अपने सम्बोधन में मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि जिन नव जोड़ों का विवाह सम्पन्न हो रहा है, उन्हें सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक जोड़े को शासन द्वारा निर्धारित एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता एवं उपहार प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह को सम्मानजनक तरीके से सम्पन्न कराना तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि बेटियों के जन्म से लेकर पढ़ाई-लिखाई तथा विवाह तक की जिम्मेदारी सरकार ने ली है। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत प्रत्येक कन्या के खाते में ₹60,000 की एफडी कराई जाती है। इसके अतिरिक्त ₹25,000 की राशि से विवाह उपयोगी सामग्री जैसे साड़ी, पायल, बिछिया, बर्तन, पंखा, गद्दा आदि प्रदान किए जाते हैं। साथ ही ₹15,000 की धनराशि का उपयोग विवाह कार्यक्रम की व्यवस्था में किया गया। मंत्री जी ने अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मातृ वंदना योजना के अंतर्गत 5000 रुपये प्रति माह की सहायता भी प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों की आय 2 लाख रुपये तक निर्धारित है तथा बच्चे के जन्म होने पर 6 चरणों में 25,000 रुपये तक की सहायता का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि विगत 4 वर्षों में जनपद में हजारों जोड़ों का सामूहिक विवाह सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया जा चुका है। वहीं 23 लाख से अधिक लोगों को कन्या सुमंगला योजना का लाभ भी प्रदान किया गया है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ इंदु अजनबी द्वारा किया गया तथा नगर आयुक्त डॉ विपिन कुमार मिश्र द्वारा धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई। इस अवसर पर माननीया महापौर अर्चना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष, ममता यादव, डी०सी०बी० चेयरमैन डी०पी०एस० राठौर, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, अध्यक्ष क्षेत्र पंचायत भावलखेडा एवं निगोही,पूर्व अध्यक्ष सफाई आयोग सुरेन्द्र बाल्मीकि, छावनी परिषद सभासद अवधेश कुमार दीक्षित, पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी, नगर आयुक्त, नगर निगम, जिला परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी, सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारी तथा राजेश कुमार शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी उपस्थित रहे।2
- जलालाबाद के बरेली स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार कर अनियंत्रित होकर खाई में पलटी 10 लोग हुए घायल 112 पुलिस का सराहनीय कार्य जलालाबाद कटरा स्टेट हाईवे पर गांव अतिबरा के पास कर खाई में जाकर पलट गई जिसमें चार बच्चों सहित 10 लोग सवार थे जलालाबाद 112 पुलिस के दीवान रामकुमार ने बताया कर चालक सहित उसमें बैठे सभी स्वर जिला औरैया के थाना बेला क्षेत्र के गांव नुनारी निवासी होरीलाल पुत्र रामरतन,शैलेन्द्र पुत्र राकेश,रामरतन पुत्र हृदय राम,रोहित पुत्र सुरेश,विमलेश पुत्र रामअवतार हर्ष पुत्र विमलेश,ऋषभ पुत्र सर्वेश,शिवा पुत्र होरी लाल,प्रेमा देवी पत्नी रामरतन,शिवा पुत्र सोनू अपने यहां से हरिद्वार के लिए जा रहे थे तभी जैसे ही वह जलालाबाद थाना क्षेत्र की सीमा में प्रवेश हुए तो स्टेट हाईवे पर एक पिकअप खड़ी हुई थी जो दिखाई नहीं दी जिसे बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार कर अनियंत्रित हो गई और पिकअप से टकराते हुए खाई में जाकर पलट गई पीछे बीती रात 2:00 बजे हाईवे पर खड़े वाहन का कट लगने से हाईवे किनारे पलटी कार बड़ा हादसा होते टला1
- फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग पर अचानक सांड आ जाने से बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार परमवीर उर्फ पुत्र जादुनाथ व महेंद्र पुत्र मुनईलाल निवासी खुशहाली नगला स्प्लेंडर प्लस बाइक संख्या UP 76 N 1460 से फर्रुखाबाद से अपने गांव खुशहाली नगला जा रहे थे। तभी फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग पर अचानक सड़क पर सांड आ जाने से उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े। घटना में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस और थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज राहुल सिंह व डायल 112 पुलिस की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर भिजवाया।4
- नाबालिग को दोबारा उठा ले गए आरोपी, पुलिस पर लापरवाही का आरोप शाहाबाद, हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पुलिस की लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाई गई 12 वर्षीय नाबालिग को बरामद करने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिसके चलते आरोपियों ने दोबारा पीड़ित के घर पर धावा बोल दिया। बताया गया कि फरवरी माह में दबंगों ने 12 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए थे। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मार्च में नाबालिग को बरामद कर लिया था। आरोप है कि दबाव के चलते पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की और नाबालिग को उसके परिजनों को सौंप दिया,साथ ही बिना कार्यवाही आरोपियों को भी छोड़ दिया। पीड़ित का आरोप है कि इसी का फायदा उठाते हुए आरोपियों ने रविवार रात उसके घर पर धावा बोल दिया। इस दौरान आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की और पीड़ित की पत्नी का हाथ तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी जबरन नाबालिग को फिर से अपने साथ उठा ले गए। घटना में घायल पीड़ित की पत्नी को उपचार के लिए शाहजहांपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पीड़ित सोमवार को कोतवाली शाहाबाद तहरीर देने पहुंचा, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने उसकी शिकायत तक दर्ज नहीं की और उसे भगा दिया।4
- शाहाबाद (हरदोई) कोतवाली क्षेत्र में दबंगों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि पुलिस में शिकायत और मेडिकल कराने के बाद भी पीड़िता और उसके परिवार को खुलेआम धमकियां दी जा रही हैं। ताजा मामला शाहाबाद क्षेत्र के टडेर गांव का है, जहां आरोपियों ने पीड़िता और उसके परिजनों को तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। बताया जा रहा है कि पीड़िता ने हाल ही में आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया। मेडिकल के बाद जब पीड़िता अपने परिजनों के साथ वापस घर पहुंची तो आरोपियों ने रास्ते में उन्हें रोक लिया। पीड़िता और परिजनों का आरोप है कि इस दौरान दबंगों ने तमंचा लहराते हुए उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश की और मामला वापस लेने के लिए दबाव बनाया। साथ ही विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। वहीं इस घटना ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने नवविवाहितों को उपहार भेंट कर नव दंपत्ति जीवन में प्रवेश के लिए दी बधाई 211 जोड़ो का हिन्दू रीति रिवाज से विवाह सम्पन्न 40 मुस्लिम जोड़ो का पढ़ाया गया निकाह1
- नाहिल प्रकरण पर शुरू हुई ‘ज्ञापन राजनीति’, गांव का झगड़ा अब बना प्रतिष्ठा का सवाल2
- गंगा एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण, सीईओ बोले – सीएम की हरी झंडी का इंतजार शाहजहांपुर। मेरठ से प्रयागराज तक बनने वाला गंगा एक्सप्रेस-वे जल्द ही जनपदवासियों को बड़ी सौगात देने जा रहा है। रविवार को स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के सीईओ एवं प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने शाहजहांपुर के जलालाबाद तहसील क्षेत्र में बन रहे गंगा एक्सप्रेसवे का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने हवाई पट्टी, रेस्ट रूम भवन, शौचालयों की व्यवस्था समेत अन्य निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान एक्सप्रेस-वे किनारे बने रेस्ट रूम परिसर में पौधारोपण भी किया गया तथा पार्किंग एरिया और दुकानों की व्यवस्थाओं को भी देखा गया। सीईओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। फिलहाल हाईवे के किनारे सुरक्षा दीवार बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण के लिए अब केवल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हरी झंडी का इंतजार है और संभावना है कि एक से दो महीने के भीतर एक्सप्रेस-वे को जनता के लिए शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर एडीएम वित्त अरविंद कुमार, नायब तहसीलदार अनुराग दुबे, तहसील के अन्य अधिकारी और यूपीड़ा के कार्मिक मौजूद रहे। रिपोर्ट – तेजपाल कठेरिया तेज इंडिया 24 न्यूज़ / PPS न्यूज़, शाहजहांपुर 📹📰1