logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शाहाबाद में दबंगों का आतंक: पुलिस में शिकायत के बाद पीड़िता और परिजनों को तमंचा दिखाकर दी जान से मारने की धमकी शाहाबाद (हरदोई) कोतवाली क्षेत्र में दबंगों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि पुलिस में शिकायत और मेडिकल कराने के बाद भी पीड़िता और उसके परिवार को खुलेआम धमकियां दी जा रही हैं। ताजा मामला शाहाबाद क्षेत्र के टडेर गांव का है, जहां आरोपियों ने पीड़िता और उसके परिजनों को तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। बताया जा रहा है कि पीड़िता ने हाल ही में आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया। मेडिकल के बाद जब पीड़िता अपने परिजनों के साथ वापस घर पहुंची तो आरोपियों ने रास्ते में उन्हें रोक लिया। पीड़िता और परिजनों का आरोप है कि इस दौरान दबंगों ने तमंचा लहराते हुए उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश की और मामला वापस लेने के लिए दबाव बनाया। साथ ही विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। वहीं इस घटना ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

5 hrs ago
user_Journalist,Abdheshkumar
Journalist,Abdheshkumar
Graphic designer शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

शाहाबाद में दबंगों का आतंक: पुलिस में शिकायत के बाद पीड़िता और परिजनों को तमंचा दिखाकर दी जान से मारने की धमकी शाहाबाद (हरदोई) कोतवाली क्षेत्र में दबंगों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि पुलिस में शिकायत और मेडिकल कराने के बाद भी पीड़िता और उसके परिवार को खुलेआम धमकियां दी जा रही हैं। ताजा मामला शाहाबाद क्षेत्र के टडेर गांव का है, जहां आरोपियों ने पीड़िता और उसके परिजनों को तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। बताया जा रहा है कि पीड़िता ने हाल ही में आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया। मेडिकल के बाद जब पीड़िता अपने परिजनों के साथ वापस घर पहुंची तो आरोपियों ने रास्ते में उन्हें रोक लिया। पीड़िता और परिजनों का आरोप है कि इस दौरान दबंगों ने तमंचा लहराते हुए उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश की और मामला वापस लेने के लिए दबाव बनाया। साथ ही विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। वहीं इस घटना ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

More news from Hardoi and nearby areas
  • नाबालिग को दोबारा उठा ले गए आरोपी, पुलिस पर लापरवाही का आरोप शाहाबाद, हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पुलिस की लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाई गई 12 वर्षीय नाबालिग को बरामद करने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिसके चलते आरोपियों ने दोबारा पीड़ित के घर पर धावा बोल दिया। बताया गया कि फरवरी माह में दबंगों ने 12 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए थे। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मार्च में नाबालिग को बरामद कर लिया था। आरोप है कि दबाव के चलते पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की और नाबालिग को उसके परिजनों को सौंप दिया,साथ ही बिना कार्यवाही आरोपियों को भी छोड़ दिया। पीड़ित का आरोप है कि इसी का फायदा उठाते हुए आरोपियों ने रविवार रात उसके घर पर धावा बोल दिया। इस दौरान आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की और पीड़ित की पत्नी का हाथ तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी जबरन नाबालिग को फिर से अपने साथ उठा ले गए। घटना में घायल पीड़ित की पत्नी को उपचार के लिए शाहजहांपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पीड़ित सोमवार को कोतवाली शाहाबाद तहरीर देने पहुंचा, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने उसकी शिकायत तक दर्ज नहीं की और उसे भगा दिया।
    4
    नाबालिग को दोबारा उठा ले गए आरोपी, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
शाहाबाद, हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पुलिस की लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाई गई 12 वर्षीय नाबालिग को बरामद करने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिसके चलते आरोपियों ने दोबारा पीड़ित के घर पर धावा बोल दिया।
बताया गया कि फरवरी माह में दबंगों ने 12 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए थे। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मार्च में नाबालिग को बरामद कर लिया था। आरोप है कि दबाव के चलते पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की और नाबालिग को उसके परिजनों को सौंप दिया,साथ ही बिना कार्यवाही आरोपियों को भी छोड़ दिया।
पीड़ित का आरोप है कि इसी का फायदा उठाते हुए आरोपियों ने रविवार रात उसके घर पर धावा बोल दिया। इस दौरान आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की और पीड़ित की पत्नी का हाथ तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी जबरन नाबालिग को फिर से अपने साथ उठा ले गए।
घटना में घायल पीड़ित की पत्नी को उपचार के लिए शाहजहांपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पीड़ित सोमवार को कोतवाली शाहाबाद तहरीर देने पहुंचा, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने उसकी शिकायत तक दर्ज नहीं की और उसे भगा दिया।
    user_रवि प्रकाश शुक्ला
    रवि प्रकाश शुक्ला
    Shahabad, Hardoi•
    5 hrs ago
  • शाहाबाद (हरदोई) कोतवाली क्षेत्र में दबंगों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि पुलिस में शिकायत और मेडिकल कराने के बाद भी पीड़िता और उसके परिवार को खुलेआम धमकियां दी जा रही हैं। ताजा मामला शाहाबाद क्षेत्र के टडेर गांव का है, जहां आरोपियों ने पीड़िता और उसके परिजनों को तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। बताया जा रहा है कि पीड़िता ने हाल ही में आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया। मेडिकल के बाद जब पीड़िता अपने परिजनों के साथ वापस घर पहुंची तो आरोपियों ने रास्ते में उन्हें रोक लिया। पीड़िता और परिजनों का आरोप है कि इस दौरान दबंगों ने तमंचा लहराते हुए उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश की और मामला वापस लेने के लिए दबाव बनाया। साथ ही विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। वहीं इस घटना ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
    1
    शाहाबाद (हरदोई)
कोतवाली क्षेत्र में दबंगों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि पुलिस में शिकायत और मेडिकल कराने के बाद भी पीड़िता और उसके परिवार को खुलेआम धमकियां दी जा रही हैं। ताजा मामला शाहाबाद क्षेत्र के टडेर गांव का है, जहां आरोपियों ने पीड़िता और उसके परिजनों को तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।
बताया जा रहा है कि पीड़िता ने हाल ही में आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया। मेडिकल के बाद जब पीड़िता अपने परिजनों के साथ वापस घर पहुंची तो आरोपियों ने रास्ते में उन्हें रोक लिया।
पीड़िता और परिजनों का आरोप है कि इस दौरान दबंगों ने तमंचा लहराते हुए उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश की और मामला वापस लेने के लिए दबाव बनाया। साथ ही विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। वहीं इस घटना ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
    user_Journalist,Abdheshkumar
    Journalist,Abdheshkumar
    Graphic designer शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • शाहजहांपुर। मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाला बहुप्रतीक्षित गंगा एक्सप्रेस-वे लगभग बनकर तैयार हो गया है। रविवार को स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के सीईओ और प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने जलालाबाद तहसील क्षेत्र में पहुंचकर एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
    1
    शाहजहांपुर। मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाला बहुप्रतीक्षित गंगा एक्सप्रेस-वे लगभग बनकर तैयार हो गया है। रविवार को स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के सीईओ और प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने जलालाबाद तहसील क्षेत्र में पहुंचकर एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *ओसीएफ मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न, 251 जोड़ों का हुआ विवाह* *मा० वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने नवविवाहितों को उपहार भेंट कर नव दंपत्ति जीवन में प्रवेश के लिए दी बधाई* *211 जोड़ो का हिन्दू रीति रिवाज से विवाह सम्पन्न 40 मुस्लिम जोड़ो का पढ़ाया गया निकाह* शाहजहांपुर, 16 मार्च, 2026। ओसीएफ के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना जी की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि ने फीता काटकर, भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने नवविवाहित जोड़ों को उपहार भेंट कर आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति में कुल 251 जोड़ों 211 हिन्दू एवं 40 मुस्लिम का विवाह सम्पन्न कराया गया। उपस्थित समस्त माननीयों ने नवयुगलों को उनके नव दाम्पत्य जीवन के लिए शुभकामनाएँ दीं। अपने सम्बोधन में मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि जिन नव जोड़ों का विवाह सम्पन्न हो रहा है, उन्हें सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक जोड़े को शासन द्वारा निर्धारित एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता एवं उपहार प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह को सम्मानजनक तरीके से सम्पन्न कराना तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि बेटियों के जन्म से लेकर पढ़ाई-लिखाई तथा विवाह तक की जिम्मेदारी सरकार ने ली है। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत प्रत्येक कन्या के खाते में ₹60,000 की एफडी कराई जाती है। इसके अतिरिक्त ₹25,000 की राशि से विवाह उपयोगी सामग्री जैसे साड़ी, पायल, बिछिया, बर्तन, पंखा, गद्दा आदि प्रदान किए जाते हैं। साथ ही ₹15,000 की धनराशि का उपयोग विवाह कार्यक्रम की व्यवस्था में किया गया। मंत्री जी ने अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मातृ वंदना योजना के अंतर्गत 5000 रुपये प्रति माह की सहायता भी प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों की आय 2 लाख रुपये तक निर्धारित है तथा बच्चे के जन्म होने पर 6 चरणों में 25,000 रुपये तक की सहायता का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि विगत 4 वर्षों में जनपद में हजारों जोड़ों का सामूहिक विवाह सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया जा चुका है। वहीं 23 लाख से अधिक लोगों को कन्या सुमंगला योजना का लाभ भी प्रदान किया गया है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ इंदु अजनबी द्वारा किया गया तथा नगर आयुक्त डॉ विपिन कुमार मिश्र द्वारा धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई। इस अवसर पर माननीया महापौर अर्चना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष, ममता यादव, डी०सी०बी० चेयरमैन डी०पी०एस० राठौर, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, अध्यक्ष क्षेत्र पंचायत भावलखेडा एवं निगोही,पूर्व अध्यक्ष सफाई आयोग सुरेन्द्र बाल्मीकि, छावनी परिषद सभासद अवधेश कुमार दीक्षित, पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी, नगर आयुक्त, नगर निगम, जिला परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी, सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारी तथा राजेश कुमार शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी उपस्थित रहे।
    2
    *ओसीएफ मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न, 251 जोड़ों का हुआ विवाह*
*मा० वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने नवविवाहितों को उपहार भेंट कर नव दंपत्ति जीवन में प्रवेश के लिए दी बधाई*
*211 जोड़ो का हिन्दू रीति रिवाज से विवाह सम्पन्न 40 मुस्लिम जोड़ो का पढ़ाया गया निकाह*
शाहजहांपुर, 16 मार्च, 2026। ओसीएफ के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना जी की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि ने फीता काटकर, भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने नवविवाहित जोड़ों को उपहार भेंट कर आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति में कुल 251 जोड़ों 211 हिन्दू एवं 40 मुस्लिम का विवाह सम्पन्न कराया गया। उपस्थित समस्त माननीयों ने नवयुगलों को उनके नव दाम्पत्य जीवन के लिए शुभकामनाएँ दीं।
अपने सम्बोधन में मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि जिन नव जोड़ों का विवाह सम्पन्न हो रहा है, उन्हें सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक जोड़े को शासन द्वारा निर्धारित एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता एवं उपहार प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह को सम्मानजनक तरीके से सम्पन्न कराना तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि बेटियों के जन्म से लेकर पढ़ाई-लिखाई तथा विवाह तक की जिम्मेदारी सरकार ने ली है।
उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत प्रत्येक कन्या के खाते में ₹60,000 की एफडी कराई जाती है। इसके अतिरिक्त ₹25,000 की राशि से विवाह उपयोगी सामग्री जैसे साड़ी, पायल, बिछिया, बर्तन, पंखा, गद्दा आदि प्रदान किए जाते हैं। साथ ही ₹15,000 की धनराशि का उपयोग विवाह कार्यक्रम की व्यवस्था में किया गया।
मंत्री जी ने अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मातृ वंदना योजना के अंतर्गत 5000 रुपये प्रति माह की सहायता भी प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों की आय 2 लाख रुपये तक निर्धारित है तथा बच्चे के जन्म होने पर 6 चरणों में 25,000 रुपये तक की सहायता का प्रावधान किया गया है।
उन्होंने बताया कि विगत 4 वर्षों में जनपद में हजारों जोड़ों का सामूहिक विवाह सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया जा चुका है। वहीं 23 लाख से अधिक लोगों को कन्या सुमंगला योजना का लाभ भी प्रदान किया गया है।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ इंदु अजनबी द्वारा किया गया तथा नगर आयुक्त डॉ विपिन कुमार मिश्र द्वारा धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।
इस अवसर पर माननीया महापौर अर्चना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष, ममता यादव, डी०सी०बी० चेयरमैन डी०पी०एस० राठौर, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, अध्यक्ष क्षेत्र पंचायत भावलखेडा एवं निगोही,पूर्व अध्यक्ष सफाई आयोग सुरेन्द्र बाल्मीकि,  छावनी परिषद सभासद अवधेश कुमार दीक्षित, पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी, नगर आयुक्त, नगर निगम, जिला परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी, सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारी तथा राजेश कुमार शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_तेजपाल कठेरिया
    तेजपाल कठेरिया
    Jalalabad, Shahjahanpur•
    1 hr ago
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • Post by User5028
    1
    Post by User5028
    user_User5028
    User5028
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • हरदोई के हरपालपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत अरवल में स्वच्छ भारत मिशन की साख पर सवाल खड़े हो गए हैं। यहां कूड़ा उठाने के लिए लगाई गई स्वच्छता गाड़ी का इस्तेमाल कचरा ढोने के बजाय बकरियां ढोने में किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ग्राम पंचायत की कूड़ा गाड़ी, जो गांव की साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन के लिए चलाई जाती है, उसका उपयोग निजी कामों में किया जा रहा है। हाल ही में गाड़ी में बकरियां ले जाते हुए तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार स्वच्छता अभियान पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन जिम्मेदार लोग ही नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। लोगों ने इस पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है, ताकि स्वच्छ भारत मिशन की गाड़ियों का सही उपयोग हो सके।
    1
    हरदोई के हरपालपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत अरवल में स्वच्छ भारत मिशन की साख पर सवाल खड़े हो गए हैं। यहां कूड़ा उठाने के लिए लगाई गई स्वच्छता गाड़ी का इस्तेमाल कचरा ढोने के बजाय बकरियां ढोने में किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि ग्राम पंचायत की कूड़ा गाड़ी, जो गांव की साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन के लिए चलाई जाती है, उसका उपयोग निजी कामों में किया जा रहा है। हाल ही में गाड़ी में बकरियां ले जाते हुए तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि सरकार स्वच्छता अभियान पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन जिम्मेदार लोग ही नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। लोगों ने इस पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है, ताकि स्वच्छ भारत मिशन की गाड़ियों का सही उपयोग हो सके।
    user_जितेंद्र श्रीवास्तव
    जितेंद्र श्रीवास्तव
    Taxi Driver सवायाजपुर, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • थाना संडीला क्षेत्रांतर्गत पैट्रोल पम्प के निकट दो पक्षों के मध्य मारपीट होने के संबंध में क्षेत्राधिकारी संडीला श्री संतोष कुमार सिंह
    1
    थाना संडीला क्षेत्रांतर्गत पैट्रोल पम्प के निकट दो पक्षों के मध्य मारपीट होने के संबंध में क्षेत्राधिकारी संडीला श्री संतोष कुमार सिंह
    user_रवि प्रकाश शुक्ला
    रवि प्रकाश शुक्ला
    Shahabad, Hardoi•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.