logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महा शिवरात्रि पर भक्तों ने चढ़ाई कावड़ भूरेश्वर मंदिर पर जालौन ब्रेकिंग न्यूज़ महाशिवरात्रि पर सालाबाद से भूरेश्वर धाम तक निकली कांवड़ यात्रा, कन्या भोज के साथ व्रत पूर्ण जालौन। विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत सालाबाद में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्रद्धा और आस्था का भव्य दृश्य देखने को मिला। सालाबाद गांव से श्रद्धालुओं ने सरावन स्थित प्राचीन भूरेश्वर धाम पर कांवड़ चढ़ाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कांवड़ यात्रा के दौरान पूरा मार्ग “बम-बम भोले” के जयघोष से गुंजायमान रहा और वातावरण भक्तिमय हो उठा। महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। कांवड़ यात्रा संपन्न होने के बाद आज कांवड़ियों द्वारा कन्या भोज का आयोजन किया गया, जिसके साथ उन्होंने अपना व्रत पूर्ण किया। आयोजन के दौरान गांव में धार्मिक और आध्यात्मिक माहौल बना रहा। कांवड़ यात्रा में अमित, अभय कुमार, अमित लल्ले राजा, रितिक, कुट्टू, अंशुल, शिवम एवं भूरे सहित कई अन्य शिवभक्त शामिल रहे। ग्रामीणों ने कांवड़ियों का स्वागत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं कीं। पूरे आयोजन में श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक समरसता का सुंदर संगम देखने को मिला। हर-हर महादेव!

3 hrs ago
user_Sanjay kumar Pattakar
Sanjay kumar Pattakar
जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

महा शिवरात्रि पर भक्तों ने चढ़ाई कावड़ भूरेश्वर मंदिर पर जालौन ब्रेकिंग न्यूज़ महाशिवरात्रि पर सालाबाद से भूरेश्वर धाम तक निकली कांवड़ यात्रा, कन्या भोज के साथ व्रत पूर्ण जालौन। विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत सालाबाद में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्रद्धा और आस्था का भव्य दृश्य देखने को मिला। सालाबाद गांव से श्रद्धालुओं ने सरावन स्थित प्राचीन भूरेश्वर धाम पर कांवड़ चढ़ाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कांवड़ यात्रा के दौरान पूरा मार्ग “बम-बम भोले” के जयघोष से गुंजायमान रहा और वातावरण भक्तिमय हो उठा। महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। कांवड़ यात्रा संपन्न होने के बाद आज कांवड़ियों द्वारा कन्या भोज का आयोजन किया गया, जिसके साथ उन्होंने अपना व्रत पूर्ण किया। आयोजन के दौरान गांव में धार्मिक और आध्यात्मिक माहौल बना रहा। कांवड़ यात्रा में अमित, अभय कुमार, अमित लल्ले राजा, रितिक, कुट्टू, अंशुल, शिवम एवं भूरे सहित कई अन्य शिवभक्त शामिल रहे। ग्रामीणों ने कांवड़ियों का स्वागत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं कीं। पूरे आयोजन में श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक समरसता का सुंदर संगम देखने को मिला। हर-हर महादेव!

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *जिला बार चुनाव के लिए अधिवक्ताओं ने किया नामांकन अध्यक्ष के लिए चार माह सचिव के लिए तीन अधिवक्ताओं ने किया नामांकन*। उरई जिला अधिवक्ता संघ के वार्षिक चुनाव की नामांकन प्रक्रिया सोमवार को जिला जजी स्थित अधिवक्ता भवन में हुई जिसमे अध्यक्ष पद के लिए चार माह सचिव के लिए तीन वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए चार कोष अध्यक्ष के लिए तीन अधिवक्ताओं ने नामांकन किया एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन लाजपतराय सक्सेना ने बताया कि जिला अधिवक्ता संघ के वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है सोमवार को नामांकन कराये गये जिसमे अध्यक्ष पद के लिए उदय शंकर द्विवेदी राजा ऋषि पटेल शशि कुमार दुबे विशंभर दयाल व महा सचिव पद के लिए साधना त्रिपाठी पंकज कुमार गुप्ता रामजी वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए कर्म क्षेत्र अवस्थी रामकुमार तिवारी वीरेंद्र कुमार सिंह श्याम नारायण शर्मा कोषध्यक्ष पद के लिए विजयेंद्र सिंह लक्ष्मी कांत पाठक कुमार गौरव श्रीवास्तव ने नामांकन दाखिल किया वही उपाध्यक्ष कलेक्ट्रेट के लिए ओम नारायण सिंह अनिल कुमार शर्मा केशव कुमार सक्सेना अजय कुमार हरिओम उपाध्यक्ष के लिए श्याम जीवन त्रिपाठी संजीव तिवारी कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए अमन मिश्रा अमित रावत अनम वर्मा संयुक्त सचिव के लिए ऋतिक दुबे राम शंकर मिश्रा प्रदुम्न कुमार सिरोठिया मुलायमसिंह यादव मोहम्मद बसील बेग ब्रजभूषण सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया वरिष्ठ कलेक्ट सदस्य पद के लिए सात व कनिष्ठ सदस्य के लिए 12 अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किये इस दौरान एल्डर्स कमेटी के अरुण कुमार श्रीवास्तव जगमोहन द्विवेदी श्यामलाल वर्मा नाथूराम त्रिपाठी व सदस्य दृगपाल सिंह वीरेंद्र चतुर्वेदी राजा राम ज्ञानी मानसिल गुप्ता राजेश चतुर्वेदी गोपाल श्रीवास्तव मौजूद रहे
    3
    *जिला बार चुनाव के लिए अधिवक्ताओं ने किया नामांकन अध्यक्ष के लिए चार  माह सचिव के लिए तीन अधिवक्ताओं ने किया नामांकन*।                      उरई जिला अधिवक्ता संघ के वार्षिक चुनाव की  नामांकन प्रक्रिया सोमवार को जिला जजी स्थित अधिवक्ता भवन में हुई जिसमे अध्यक्ष पद के लिए चार माह सचिव के लिए तीन वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए चार कोष अध्यक्ष के लिए तीन अधिवक्ताओं ने नामांकन किया   एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन लाजपतराय सक्सेना ने बताया कि जिला अधिवक्ता संघ के वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है सोमवार को नामांकन कराये गये जिसमे अध्यक्ष पद के लिए उदय शंकर द्विवेदी राजा ऋषि पटेल शशि कुमार दुबे विशंभर दयाल व महा सचिव पद के लिए साधना त्रिपाठी पंकज कुमार गुप्ता रामजी वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए कर्म क्षेत्र अवस्थी  रामकुमार तिवारी वीरेंद्र कुमार सिंह श्याम नारायण शर्मा कोषध्यक्ष पद के लिए विजयेंद्र सिंह लक्ष्मी कांत पाठक  कुमार गौरव श्रीवास्तव  ने नामांकन दाखिल किया वही उपाध्यक्ष कलेक्ट्रेट के लिए ओम नारायण सिंह अनिल कुमार शर्मा केशव कुमार सक्सेना अजय कुमार हरिओम उपाध्यक्ष के लिए श्याम जीवन त्रिपाठी संजीव तिवारी कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए अमन मिश्रा अमित रावत अनम वर्मा संयुक्त सचिव के लिए ऋतिक दुबे राम शंकर मिश्रा प्रदुम्न कुमार सिरोठिया मुलायमसिंह यादव मोहम्मद बसील बेग ब्रजभूषण सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया वरिष्ठ कलेक्ट सदस्य पद के लिए सात व कनिष्ठ सदस्य के लिए 12 अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किये इस दौरान एल्डर्स कमेटी के अरुण कुमार श्रीवास्तव जगमोहन द्विवेदी श्यामलाल वर्मा नाथूराम त्रिपाठी व सदस्य दृगपाल सिंह वीरेंद्र चतुर्वेदी राजा राम ज्ञानी मानसिल गुप्ता राजेश चतुर्वेदी गोपाल श्रीवास्तव मौजूद रहे
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • साप्ताहिक बंदी बेअसर: जालौन नगर में खुले बाजार ने उठाए प्रशासन पर सवाल जिला जालौन के नगर जालौन में सोमवार को घोषित साप्ताहिक बंदी के बावजूद बाजार का खुलेआम संचालित होना सीधे-सीधे शासन-प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है। जब नियम स्पष्ट हैं और बंदी का दिन पूर्व निर्धारित है, तो उसका पालन कराना संबंधित अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके बावजूद यदि बाजार सामान्य दिनों की तरह खुला रहे और किसी प्रकार की रोक-टोक न दिखे, तो यह प्रशासनिक उदासीनता अथवा निगरानी तंत्र की शिथिलता को दर्शाता है। साप्ताहिक बंदी का उद्देश्य व्यापारियों एवं कर्मचारियों को विश्राम देना, श्रम कानूनों का पालन सुनिश्चित करना तथा बाजार व्यवस्था को संतुलित रखना होता है। यदि नियम केवल कागजों में सीमित रह जाएं और जमीनी स्तर पर उनका पालन न हो, तो यह व्यवस्था की गंभीर कमजोरी मानी जाएगी। आवश्यकता है कि संबंधित विभाग स्थिति का संज्ञान लेकर स्पष्ट करें कि साप्ताहिक बंदी के पालन हेतु क्या ठोस कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि शासन-प्रशासन की विश्वसनीयता बनी रहे और नियमों का समान रूप से अनुपालन सुनिश्चित हो सके। ग्रुप रिपोर्ट - शाक्यसंदेश भारत दर्शन नेशनल न्यूज़ छत्रपाल सिंह (आयरन राज) जालौन उत्तर प्रदेश
    1
    साप्ताहिक बंदी बेअसर: जालौन नगर में खुले बाजार ने उठाए प्रशासन पर सवाल
जिला जालौन के नगर जालौन में सोमवार को घोषित साप्ताहिक बंदी के बावजूद बाजार का खुलेआम संचालित होना सीधे-सीधे शासन-प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है। जब नियम स्पष्ट हैं और बंदी का दिन पूर्व निर्धारित है, तो उसका पालन कराना संबंधित अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
इसके बावजूद यदि बाजार सामान्य दिनों की तरह खुला रहे और किसी प्रकार की रोक-टोक न दिखे, तो यह प्रशासनिक उदासीनता अथवा निगरानी तंत्र की शिथिलता को दर्शाता है। साप्ताहिक बंदी का उद्देश्य व्यापारियों एवं कर्मचारियों को विश्राम देना, श्रम कानूनों का पालन सुनिश्चित करना तथा बाजार व्यवस्था को संतुलित रखना होता है।
यदि नियम केवल कागजों में सीमित रह जाएं और जमीनी स्तर पर उनका पालन न हो, तो यह व्यवस्था की गंभीर कमजोरी मानी जाएगी। आवश्यकता है कि संबंधित विभाग स्थिति का संज्ञान लेकर स्पष्ट करें कि साप्ताहिक बंदी के पालन हेतु क्या ठोस कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि शासन-प्रशासन की विश्वसनीयता बनी रहे और नियमों का समान रूप से अनुपालन सुनिश्चित हो सके।
ग्रुप रिपोर्ट - शाक्यसंदेश भारत दर्शन नेशनल न्यूज़ छत्रपाल सिंह (आयरन राज) जालौन उत्तर प्रदेश
    user_SHIVPAL SINGH
    SHIVPAL SINGH
    Publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़: जालौन में OBC/SC/ST मोर्चा का राष्ट्रपति को पत्र, UGC बिल 2026 का समर्थन कर मांगे पूरी उरई, जालौन। OBC/SC/ST संयुक्त संघर्ष मोर्चा जनपद जालौन ने राष्ट्रपति महोदया को पत्र लिखकर UGC अधिनियम 2026 का पूरा समर्थन जताया है। मोर्चा ने मांग की है कि केंद्र-राज्य विश्वविद्यालयों व डिग्री कालेजों में आरक्षित सीटों की खाली जगहों को खुली परीक्षा से भरा जाए तथा NFS व्यवस्था समाप्त हो। मोर्चा नेताओं रामकृपाल सिंह पाल, कमलेश सागर समेत ने जिलाधिकारी उरई को संबोधित पत्र में सामाजिक-शैक्षणिक न्याय सुनिश्चित करने की अपील की है। इसमें, रामकृपाल सिंह पाल कमलेश सागर भगवती शरण पांचाल अरविंद कुशवाहा देवेश कुमार वर्मा आदि लोग मौजूद रहे
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़: 
जालौन में OBC/SC/ST मोर्चा का राष्ट्रपति को पत्र, UGC बिल 2026 का समर्थन कर मांगे पूरी
उरई, जालौन। OBC/SC/ST संयुक्त संघर्ष मोर्चा जनपद जालौन ने राष्ट्रपति महोदया को पत्र लिखकर UGC अधिनियम 2026 का पूरा समर्थन जताया है। मोर्चा ने मांग की है कि केंद्र-राज्य विश्वविद्यालयों व डिग्री कालेजों में आरक्षित सीटों की खाली जगहों को खुली परीक्षा से भरा जाए तथा NFS व्यवस्था समाप्त हो। मोर्चा नेताओं रामकृपाल सिंह पाल, कमलेश सागर समेत ने जिलाधिकारी उरई को संबोधित पत्र में सामाजिक-शैक्षणिक न्याय सुनिश्चित करने की अपील की है।
इसमें, रामकृपाल सिंह पाल कमलेश सागर भगवती शरण पांचाल अरविंद कुशवाहा देवेश कुमार वर्मा आदि लोग मौजूद रहे
    user_रोहितसोनी पत्रकार
    रोहितसोनी पत्रकार
    Court reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जालौन में देखने को मिला दबंगों का कहर, आधा दर्जन दबंगों ने युवक को लाठी-डंडे और बेल्टों से बेरहमी से पीटा, युवक की बेरहमी से मारपीट कर बेहोशी की हालत में छोड़कर भागे दबंग, स्थानीय लोगों ने घायल युवक को पहुंचाया सीएचसी, डाक्टरों हालत गंभीर देख हायर सेंटर किया रेफर, युवक के साथ मारपीट करने के बाद मोबाइल छीनने का भी आरोप, पीड़ित भाई ने कोतवाली में दी लिखित तहरीर, पुलिस मामले की जांच में जुटी, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामचबूतरा का मामला।
    1
    जालौन में देखने को मिला दबंगों का कहर, आधा दर्जन दबंगों ने युवक को लाठी-डंडे और बेल्टों से बेरहमी से पीटा, युवक की बेरहमी से मारपीट कर बेहोशी की हालत में छोड़कर भागे दबंग, स्थानीय लोगों ने घायल युवक को पहुंचाया सीएचसी, डाक्टरों हालत गंभीर देख हायर सेंटर किया रेफर, युवक के साथ मारपीट करने के बाद मोबाइल छीनने का भी आरोप, पीड़ित भाई ने कोतवाली में दी लिखित तहरीर, पुलिस मामले की जांच में जुटी, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामचबूतरा का मामला।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जनपद जालौन में दबंगई का कहर आर्मी के पूर्व जवान को मारी गोली
    1
    जनपद जालौन में दबंगई का कहर आर्मी के पूर्व जवान को मारी गोली
    user_B S R NEWS
    B S R NEWS
    पत्रकार Madhogarh, Jalaun•
    17 hrs ago
  • Shraddha Narendra Pandey के निर्देशन में माती न्यायालय परिसर में सुरक्षा का कड़ा पहरा। एंटी-सैबोटाज टीम और डॉग स्क्वायड की सघन जांच से कानून-व्यवस्था रही पूरी तरह सतर्क और
    1
    Shraddha Narendra Pandey के निर्देशन में माती न्यायालय परिसर में सुरक्षा का कड़ा पहरा।
एंटी-सैबोटाज टीम और डॉग स्क्वायड की सघन जांच से कानून-व्यवस्था रही पूरी तरह सतर्क और
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जालौन के गोहन थाना क्षेत्र के सिंगटोली गांव में रविवार देर रात एक 15 वर्षीय छात्र ने खेत की मढैया में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खेत में पेड़ से उसका शव लटका मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सिंगटोली गांव निवासी किसान वृंदावन का बेटा नमन (15) रविवार शाम खेत पर पानी लगाने की बात कहकर घर से निकला था। काफी देर तक घर वापस न आने पर परिजनों को चिंता हुई। उसके चाचा राजीव ने बताया कि रात में परिवार के लोग उसे खोजते हुए खेत पहुंचे, जहां मढैया के पास एक पेड़ पर रस्सी के सहारे नमन का शव लटका मिला
    1
    जालौन के गोहन थाना क्षेत्र के सिंगटोली गांव में रविवार देर रात एक 15 वर्षीय छात्र ने खेत की मढैया में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खेत में पेड़ से उसका शव लटका मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, सिंगटोली गांव निवासी किसान वृंदावन का बेटा नमन (15) रविवार शाम खेत पर पानी लगाने की बात कहकर घर से निकला था। काफी देर तक घर वापस न आने पर परिजनों को चिंता हुई। उसके चाचा राजीव ने बताया कि रात में परिवार के लोग उसे खोजते हुए खेत पहुंचे, जहां मढैया के पास एक पेड़ पर रस्सी के सहारे नमन का शव लटका मिला
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • खास खबर है जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र में आयोजित हो रहे क्रिकेट टूर्नामेंट से जुड़ी हुई दरअसल आज़ जेपीएल सीजन 3 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है यह मुकाबला प्रधान इलेवन तथा प्रभाकर एकादमी के बीच चल रहा है
    4
    खास खबर है जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र में आयोजित हो रहे क्रिकेट टूर्नामेंट से जुड़ी हुई 
दरअसल आज़ जेपीएल सीजन 3 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है 
यह मुकाबला प्रधान इलेवन तथा प्रभाकर एकादमी के बीच चल रहा है
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • जालौन जेल कारागार प्रशासन पर मृतक युवक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाकर, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग!! जिला कारागार के बंदी की हुई थी मौत, परिजनों ने उत्पीड़न और मारपीट के बाद हत्या की जताई आशंका!!....
    1
    जालौन जेल कारागार प्रशासन पर मृतक युवक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाकर, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग!! जिला कारागार के बंदी की हुई थी मौत, परिजनों ने उत्पीड़न और मारपीट के बाद हत्या की जताई आशंका!!....
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.