दिनदहाड़े किशोरी का अपहरण, सीमा विवाद में उलझी पुलिस से नाराज परिजनों ने राजमार्ग किया जाम मेजा (प्रयागराज)। मेजा थाना क्षेत्र के ऊंचडीह चौराहे के पास शुक्रवार को दिनदहाड़े 20 वर्षीय किशोरी के अपहरण की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद मांडा और मेजा थाने की सीमा को लेकर पुलिस के उलझे रहने से नाराज परिजनों व ग्रामीणों ने राजमार्ग पर चक्का जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया। मांडा थाना क्षेत्र के लक्षन चौकठा गांव निवासी सूर्यनारायण यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे उनकी बड़ी बेटी कुमारी पुष्पा (20) और छोटी बेटी रूपा (12) सामान लेने के लिए सोनाई स्थित दुकान पर गई थीं। सामान लेकर दोनों बहनें घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में एक चार पहिया वाहन, जो ओमनी जैसी वैन प्रतीत हो रही थी, से पहुंचे अज्ञात बदमाशों ने पुष्पा का मुंह दबाकर उसे जबरन वाहन में खींच लिया और अपहरण कर फरार हो गए, जबकि छोटी बेटी रूपा को धक्का देकर बदमाश मौके से भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बताया जाता है कि वारदात मेजा और मांडा थाने की सीमा के आसपास होने के कारण पुलिस काफी देर तक सीमा विवाद में उलझी रही। इससे नाराज होकर परिजनों और ग्रामीणों ने राजमार्ग पर चक्का जाम कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक Sandeep Patel भी मौके पर पहुंच गए और परिजनों से बातचीत कर पुलिस अधिकारियों से जल्द कार्रवाई की मांग की। विधायक ने कहा कि पुलिस को तत्काल कार्रवाई कर किशोरी को सकुशल बरामद करना चाहिए। सूचना मिलने पर एसीपी मेजा संत प्रकाश उपाध्याय व प्रभारी निरीक्षक मेजा दीनदयाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाने में जुटे रहे। अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम समाप्त कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एसीपी मेजा संत प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि किशोरी के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा संदिग्ध वाहन की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा। प्रभारी निरीक्षक मेजा दीनदयाल सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं। संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है और किशोरी की सकुशल बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

- Post by चंद्र दीप सिंह1
- मेजा क्षेत्र के रामनगर शिववंश सराय का पूरा मे भारतीया समाज के लोग रोड जाम कर दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कृपा शंकर भारतीया के वजह से पुरे गाँव का आवा गमन बंद कर दिया गया है। फिलहाल सूचना पर मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंचकर शांति व्यवस्था बनाकर जांच पड़ताल में जुटे।1
- मेजा, प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र के मेजारोड बाजार में शुक्रवार शाम एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को रौंद दिया। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए राजमार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर यातायात बहाल कराया। मेजा थाना क्षेत्र के मेजारोड पुलिस चौकी अंतर्गत शुक्रवार शाम ट्रैक्टर चालक स्वामीनाथ अपने ट्रैक्टर में आई तकनीकी खराबी को ठीक कराने के लिए बाजार स्थित एक दुकान के पास उसे खड़ा किया था। बताया जाता है कि ट्रैक्टर में कुछ तकनीकी खराबी होने के कारण वह पेचकस की मदद से उसे स्टार्ट करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर गियर में होने के कारण अचानक आगे बढ़ गया और चालक का उस पर से नियंत्रण छूट गया। अनियंत्रित ट्रैक्टर सामने खड़ी बाइक को अपनी चपेट में लेते हुए उसे घसीटता हुआ आगे बढ़ गया, जिससे बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। क्षतिग्रस्त बाइक रामसागर निवासी बंधवा की बताई जा रही है। वह ट्रैक्टर के सामने ही बाइक खड़ी कर पास की दुकान से सामान की खरीदारी कर रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक को अपनी जद में ले लिया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से बाजार में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। इसी दौरान चालक भी ट्रैक्टर से गिरकर घायल हो गया और उसका बाया पैर टूट गया। मौके पर मौजूद लोगों ने दौड़कर किसी तरह ट्रैक्टर पर चढ़कर ब्रेक लगाकर उसे नियंत्रित किया। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ट्रैक्टर को नहीं रोका जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राजमार्ग पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। सूचना मिलते ही मेजारोड चौकी प्रभारी हरिओम सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और क्षतिग्रस्त बाइक को हटवाकर यातायात को सामान्य कराया। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।1
- *मेजा में दिनदहाड़े किशोरी का अपहरण, परिजनों ने हाईवे किया जाम* मेजा,मांडा पुलिस की सक्रियता व एसओजी टीम द्वारा लड़की को किया सकुशल बरामद मेजा,प्रयागराज। जनपद प्रयागराज यमुनापार के मेजा में शुक्रवार दोपहर 12 बजे दिनदहाड़े स्कार्पियो सवार बदमाशों ने इंटर की छात्रा का अपहरण कर लिया। छात्रा अपनी छोटी बहन के साथ ऊंचडीह बस स्टॉप बाजार से मार्केट कर पैदल घर लौट रही थी। छोटी बहन रोती रही लेकिन बेखौफ बदमाश इंटर की छात्रा को जबरी अपनी गाड़ी में बैठा कर भाग गए। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो ग्रामीण संग वह सड़क पर आ गए। आक्रोशित परिजनों ने हाईवे पर चक्का जाम कर बेटी की बरामदगी और बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। मौके पर मेजा के एसीपी संत प्रसाद उपाध्याय के साथ मेजा और मांडा पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गई। मांडा थाना क्षेत्र के लक्षन चौकठा गांव के सूर्य नारायण यादव गांव के समीप ही बिल्डिंग की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार दोपहर में उनकी बड़ी बेटी इंटर की छात्रा पुष्पा यादव (17) अपनी छोटी बहन रूपा यादव (13) के साथ ऊंचडीह बस स्टॉप बाजार करने गई थी। दोनों बहनें पैदल ही घर लौट रही थीं कि जैसे हाईवे पर भरारी गांव के सामने पहुंची वैसे ही पीछे से तेज स्पीड में ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो आ खड़ी हुई। स्कॉर्पियो से नीचे उतरे दो लोगों ने पुष्पा यादव को जबरन खींचकर स्कॉर्पियो में बैठा लिया और भाग निकले। *दिन दहाड़े हुई वारदात से कानून व्यवस्था पर उठे सवाल* यह सब देख छोटी बेटी बहन रूपा यादव रोती चिल्लाती रही लेकिन बेखौफ बदमाश उसे लेकर मांडा की तरफ भाग गए। इसकी सूचना परिजनों को हुई तो वह ग्रामीणों संग सड़क पर आ गए। आक्रोशित परिजनों ने लक्षन चौकठा गांव के सामने हाईवे को जाम कर दिया। सूचना पर मेजा के एसीपी संत प्रसाद उपाध्याय मेजा थाने के इंस्पेक्टर दीनदयाल सिंह और मांडा इंस्पेक्टर के साथ मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गए। परिजनों की मांग है कि बेटी की बरामदगी के साथ बदमाश तत्काल गिरफ्तार किए जाएं। घटना को लेकर मां का रो-रो कर बुरा हाल है। दिन दहाड़े हुई इस वारदात से कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। क्षेत्रीय विधायक संदीप पटेल मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी पर पहुंची मेजा मांडा पुलिस व एसओजी टीम टीम ने अपनी सक्रियता दिखाते हुए अपहरण की गई छात्रा को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। वही मेजा मांडा व एस ओ जी की टीम द्वारा अपहरणकर्ताओं की तलाश की जा रही है।3
- प्रयागराज, यमुनापार इलाके के मेजा में शुक्रवार दोपहर 12 बजे दिनदहाड़े स्कार्पियो सवार बदमाशों ने इंटर की छात्रा का अपहरण कर लिया। छात्रा अपनी छोटी बहन के साथ ऊंचडीह बस स्टॉप बाजार से मार्केट कर पैदल घर लौट रही थी। छोटी बहन रोती रही लेकिन बेखौफ बदमाश इंटर की छात्रा को जबरी अपनी गाड़ी में बैठा कर भाग गए। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो ग्रामीण संग वह सड़क पर आ गए। आकरोर्षित परिजनों ने हाईवे पर चक्का जाम कर बेटी की बरामदगी और बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। मौके पर मेजा के एसीपी संत प्रसाद उपाध्याय के साथ मेजा और मांडा पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गई। मांडा थाना क्षेत्र के लक्षन चौकठा गांव के सूर्य नारायण यादव गांव के समीप ही बिल्डिंग की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार दोपहर में उनकी बड़ी बेटी इंटर की छात्रा पुष्पा यादव (17) अपनी छोटी बहन रूपा यादव (13) के साथ ऊंचडीह बस स्टॉप बाजार करने गई थी। दोनों बहनें पैदल ही घर लौट रही थीं कि जैसे हाईवे पर भरारी गांव के सामने पहुंची वैसे ही पीछे से तेज स्पीड में ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो आ खड़ी हुई। स्कॉर्पियो से नीचे उतरे दो लोगों ने पुष्पा यादव को जबरन खींचकर स्कॉर्पियो में बैठा लिया और भाग निकले। *दिन दहाड़े हुई वारदात से कानून व्यवस्था पर उठे सवाल* यह सब देख छोटी बेटी बहन रूपा यादव रोती चिल्लाती रही लेकिन बेखौफ बदमाश उसे लेकर मांडा की तरफ भाग गए। इसकी सूचना परिजनों को हुई तो वह ग्रामीणों संग सड़क पर आ गए। आक्रोशित परिजनों ने लक्षन चौकठा गांव के सामने हाईवे को जाम कर दिया। सूचना पर मेजा के एसीपी संत प्रसाद उपाध्याय मेजा थाने के इंस्पेक्टर दीनदयाल सिंह और मांडा इंस्पेक्टर के साथ मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गए। परिजनों की मांग है कि बेटी की बरामदगी के साथ बदमाश तत्काल गिरफ्तार किए जाएं। घटना को लेकर मां का रो-रो कर बुरा हाल है। दिन दहाड़े हुई इस वारदात से कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। क्षेत्रीय विधायक संदीप पटेल मौके पर पहुंच गए।2
- सिरियारी में रोड से लेकर के अकबर शाहपुर बॉर्डर तक का सड़क नहीं बनी हैं डेढ़ सौ मीटर तक के लिए रोकी गई है सड़क गिट्टी मोरंग पड गई है खाली काली होनी बाकी है जितनी सड़क बाकी है डेढ़ सौ मीटर एक पंडित जी ने जबरदस्ती रुकवा दिए है यह बोल रहे हैं कि मेरा इस पार से उसे पार तक चक लगा हुआ है चकरोड में भी उनकी है4
- शंकरगढ़ क्षेत्र के सोनवर्षा स्थित प्राचीन रामगढ़ धाम में आज शुक्रवार दोपहर करीब 01: 00 के आसपास होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि विधायक बारा डॉक्टर वाचस्पति रहे।कार्यक्रम रामगढ़ धाम के महासचिव सचिन सिंह के यहां क्षेत्र के लोगों ने पहुंचकर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर आपसी भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।1
- Post by चंद्र दीप सिंह1