logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रयागराज एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के जलाल पुर भर्ती गांव मे मारपीट का एक वीडियो सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है!

1 hr ago
user_चंद्र दीप सिंह
चंद्र दीप सिंह
Voice of people मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

प्रयागराज एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के जलाल पुर भर्ती गांव मे मारपीट का एक वीडियो सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है!

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मेजा, प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र के मेजारोड बाजार में शुक्रवार शाम एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को रौंद दिया। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए राजमार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर यातायात बहाल कराया। मेजा थाना क्षेत्र के मेजारोड पुलिस चौकी अंतर्गत शुक्रवार शाम ट्रैक्टर चालक स्वामीनाथ अपने ट्रैक्टर में आई तकनीकी खराबी को ठीक कराने के लिए बाजार स्थित एक दुकान के पास उसे खड़ा किया था। बताया जाता है कि ट्रैक्टर में कुछ तकनीकी खराबी होने के कारण वह पेचकस की मदद से उसे स्टार्ट करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर गियर में होने के कारण अचानक आगे बढ़ गया और चालक का उस पर से नियंत्रण छूट गया। अनियंत्रित ट्रैक्टर सामने खड़ी बाइक को अपनी चपेट में लेते हुए उसे घसीटता हुआ आगे बढ़ गया, जिससे बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। क्षतिग्रस्त बाइक रामसागर निवासी बंधवा की बताई जा रही है। वह ट्रैक्टर के सामने ही बाइक खड़ी कर पास की दुकान से सामान की खरीदारी कर रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक को अपनी जद में ले लिया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से बाजार में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। इसी दौरान चालक भी ट्रैक्टर से गिरकर घायल हो गया और उसका बाया पैर टूट गया। मौके पर मौजूद लोगों ने दौड़कर किसी तरह ट्रैक्टर पर चढ़कर ब्रेक लगाकर उसे नियंत्रित किया। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ट्रैक्टर को नहीं रोका जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राजमार्ग पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। सूचना मिलते ही मेजारोड चौकी प्रभारी हरिओम सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और क्षतिग्रस्त बाइक को हटवाकर यातायात को सामान्य कराया। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
    1
    मेजा, प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र के मेजारोड बाजार में शुक्रवार शाम एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को रौंद दिया। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए राजमार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर यातायात बहाल कराया।
मेजा थाना क्षेत्र के मेजारोड पुलिस चौकी अंतर्गत शुक्रवार शाम ट्रैक्टर चालक स्वामीनाथ अपने ट्रैक्टर में आई तकनीकी खराबी को ठीक कराने के लिए बाजार स्थित एक दुकान के पास उसे खड़ा किया था। बताया जाता है कि ट्रैक्टर में कुछ तकनीकी खराबी होने के कारण वह पेचकस की मदद से उसे स्टार्ट करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर गियर में होने के कारण अचानक आगे बढ़ गया और चालक का उस पर से नियंत्रण छूट गया।
अनियंत्रित ट्रैक्टर सामने खड़ी बाइक को अपनी चपेट में लेते हुए उसे घसीटता हुआ आगे बढ़ गया, जिससे बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। क्षतिग्रस्त बाइक रामसागर निवासी बंधवा की बताई जा रही है। वह ट्रैक्टर के सामने ही बाइक खड़ी कर पास की दुकान से सामान की खरीदारी कर रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक को अपनी जद में ले लिया।
अचानक हुए इस घटनाक्रम से बाजार में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। इसी दौरान चालक भी ट्रैक्टर से गिरकर घायल हो गया और उसका बाया पैर टूट गया। मौके पर मौजूद लोगों ने दौड़कर किसी तरह ट्रैक्टर पर चढ़कर ब्रेक लगाकर उसे नियंत्रित किया। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ट्रैक्टर को नहीं रोका जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राजमार्ग पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। सूचना मिलते ही मेजारोड चौकी प्रभारी हरिओम सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और क्षतिग्रस्त बाइक को हटवाकर यातायात को सामान्य कराया। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
    user_राजेश कुमार
    राजेश कुमार
    रिपोर्टर मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • यमुनापार मेजा में आज दिनांक 06.03.2026 को थाना मेजा अंतर्गत हुए घटना के संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त मेजा द्वारा दी गई बाइट।
    1
    यमुनापार मेजा में आज दिनांक 06.03.2026 को थाना मेजा अंतर्गत हुए घटना के संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त मेजा द्वारा दी गई बाइट।
    user_Umesh chandra patrkar
    Umesh chandra patrkar
    Advertising Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • पकरी सेवार गांव में पुरानी विधा के गीतों से सजा होली मिलन समारोह।।
    1
    पकरी सेवार गांव में पुरानी विधा के गीतों से सजा होली मिलन समारोह।।
    user_Dhananjay Prajapati
    Dhananjay Prajapati
    मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • वन नेशन वन एजुकेशन संगठन के कार्यालय कौंधियारा में आज शुक्रवार दोपहर करीब 02:00 के आसपास एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के कई सम्मानित सामाजिक बुद्धिजीवी, विद्वान और समाजसेवी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने समाज में सकारात्मक परिवर्तन और जागरूकता लाने पर जोर दिया। उपस्थित लोगों ने कहा कि यह पहल बहुजन समाज में परिवर्तन की नई बयार का संकेत दे रही है।
    1
    वन नेशन वन एजुकेशन संगठन के कार्यालय कौंधियारा में आज शुक्रवार दोपहर करीब 02:00 के आसपास एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के कई सम्मानित सामाजिक बुद्धिजीवी, विद्वान और समाजसेवी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने समाज में सकारात्मक परिवर्तन और जागरूकता लाने पर जोर दिया। उपस्थित लोगों ने कहा कि यह पहल बहुजन समाज में परिवर्तन की नई बयार का संकेत दे रही है।
    user_Rohit Sharma
    Rohit Sharma
    निष्पक्षता से खबर को प्रकाशित करना मेरा बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • हंडिया थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नसबंदी ऑपरेशन कराने पहुंचीं दो महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चोरी होने का मामला सामने आया है। बताया गया कि अरई गांव की रहने वाली सरोजा चौहान और ऊपरदहा की पूनम नसबंदी ऑपरेशन के लिए अस्पताल गई थीं। इसी दौरान ऑपरेशन के समय उनके गले से मंगलसूत्र गायब हो गया।महिलाओं ने स्थानीय पुलिस से शिकायत की है। घटना की सूचना शनिवार करीब 11 बजे सामने आई।
    1
    हंडिया थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नसबंदी ऑपरेशन कराने पहुंचीं दो महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चोरी होने का मामला सामने आया है। बताया गया कि अरई गांव की रहने वाली सरोजा चौहान और ऊपरदहा की पूनम नसबंदी ऑपरेशन के लिए अस्पताल गई थीं। इसी दौरान ऑपरेशन के समय उनके गले से मंगलसूत्र गायब हो गया।महिलाओं ने स्थानीय पुलिस से शिकायत की है। घटना की सूचना शनिवार करीब 11 बजे सामने आई।
    user_Pramod yadav
    Pramod yadav
    पत्रकार दैनिक भास्कर हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,8416904359
    1
    Post by रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,8416904359
    user_रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,8416904359
    रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,8416904359
    पत्रकार हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by चंद्र दीप सिंह
    1
    Post by चंद्र दीप सिंह
    user_चंद्र दीप सिंह
    चंद्र दीप सिंह
    Voice of people मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मेजा रोड पुलिस चौकी के सामने भीषण हादसा, ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार घायल मेजा । मेजा क्षेत्र के मेजा रोड पुलिस चौकी के सामने शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार मेजा रोड की ओर से अपने किसी कार्य से जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहा तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सीधे बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मेजा रोड पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल नजदीकी अस्पताल भेजवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस और स्थानीय लोगों की सक्रियता के चलते उसे पकड़ लिया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मेजा रोड पर वाहनों की तेज रफ्तार के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने प्रशासन से इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सख्त करने और स्पीड कंट्रोल के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    मेजा रोड पुलिस चौकी के सामने भीषण हादसा, ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार घायल
मेजा । मेजा क्षेत्र के मेजा रोड पुलिस चौकी के सामने शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार मेजा रोड की ओर से अपने किसी कार्य से जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहा तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सीधे बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही मेजा रोड पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल नजदीकी अस्पताल भेजवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस और स्थानीय लोगों की सक्रियता के चलते उसे पकड़ लिया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मेजा रोड पर वाहनों की तेज रफ्तार के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने प्रशासन से इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सख्त करने और स्पीड कंट्रोल के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Umesh chandra patrkar
    Umesh chandra patrkar
    Advertising Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • मेजा (प्रयागराज)। मेजा थाना क्षेत्र के ऊंचडीह चौराहे के पास शुक्रवार को दिनदहाड़े 20 वर्षीय किशोरी के अपहरण की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद मांडा और मेजा थाने की सीमा को लेकर पुलिस के उलझे रहने से नाराज परिजनों व ग्रामीणों ने राजमार्ग पर चक्का जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया। मांडा थाना क्षेत्र के लक्षन चौकठा गांव निवासी सूर्यनारायण यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे उनकी बड़ी बेटी कुमारी पुष्पा (20) और छोटी बेटी रूपा (12) सामान लेने के लिए सोनाई स्थित दुकान पर गई थीं। सामान लेकर दोनों बहनें घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में एक चार पहिया वाहन, जो ओमनी जैसी वैन प्रतीत हो रही थी, से पहुंचे अज्ञात बदमाशों ने पुष्पा का मुंह दबाकर उसे जबरन वाहन में खींच लिया और अपहरण कर फरार हो गए, जबकि छोटी बेटी रूपा को धक्का देकर बदमाश मौके से भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बताया जाता है कि वारदात मेजा और मांडा थाने की सीमा के आसपास होने के कारण पुलिस काफी देर तक सीमा विवाद में उलझी रही। इससे नाराज होकर परिजनों और ग्रामीणों ने राजमार्ग पर चक्का जाम कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक Sandeep Patel भी मौके पर पहुंच गए और परिजनों से बातचीत कर पुलिस अधिकारियों से जल्द कार्रवाई की मांग की। विधायक ने कहा कि पुलिस को तत्काल कार्रवाई कर किशोरी को सकुशल बरामद करना चाहिए। सूचना मिलने पर एसीपी मेजा संत प्रकाश उपाध्याय व प्रभारी निरीक्षक मेजा दीनदयाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाने में जुटे रहे। अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम समाप्त कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एसीपी मेजा संत प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि किशोरी के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा संदिग्ध वाहन की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा। प्रभारी निरीक्षक मेजा दीनदयाल सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं। संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है और किशोरी की सकुशल बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।
    1
    मेजा (प्रयागराज)। मेजा थाना क्षेत्र के ऊंचडीह चौराहे के पास शुक्रवार को दिनदहाड़े 20 वर्षीय किशोरी के अपहरण की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद मांडा और मेजा थाने की सीमा को लेकर पुलिस के उलझे रहने से नाराज परिजनों व ग्रामीणों ने राजमार्ग पर चक्का जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया।
मांडा थाना क्षेत्र के लक्षन चौकठा गांव निवासी सूर्यनारायण यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे उनकी बड़ी बेटी कुमारी पुष्पा (20) और छोटी बेटी रूपा (12) सामान लेने के लिए सोनाई स्थित दुकान पर गई थीं। सामान लेकर दोनों बहनें घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में एक चार पहिया वाहन, जो ओमनी जैसी वैन प्रतीत हो रही थी, से पहुंचे अज्ञात बदमाशों ने पुष्पा का मुंह दबाकर उसे जबरन वाहन में खींच लिया और अपहरण कर फरार हो गए, जबकि छोटी बेटी रूपा को धक्का देकर बदमाश मौके से भाग निकले।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बताया जाता है कि वारदात मेजा और मांडा थाने की सीमा के आसपास होने के कारण पुलिस काफी देर तक सीमा विवाद में उलझी रही। इससे नाराज होकर परिजनों और ग्रामीणों ने राजमार्ग पर चक्का जाम कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हो गया।
मामले की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक Sandeep Patel भी मौके पर पहुंच गए और परिजनों से बातचीत कर पुलिस अधिकारियों से जल्द कार्रवाई की मांग की। विधायक ने कहा कि पुलिस को तत्काल कार्रवाई कर किशोरी को सकुशल बरामद करना चाहिए।
सूचना मिलने पर एसीपी मेजा संत प्रकाश उपाध्याय व प्रभारी निरीक्षक मेजा दीनदयाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाने में जुटे रहे। अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम समाप्त कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
एसीपी मेजा संत प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि किशोरी के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा संदिग्ध वाहन की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।
प्रभारी निरीक्षक मेजा दीनदयाल सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं। संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है और किशोरी की सकुशल बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।
    user_राजेश कुमार
    राजेश कुमार
    रिपोर्टर मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.