अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक को रौंदा, बाजार में मचा हड़कंप मेजा, प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र के मेजारोड बाजार में शुक्रवार शाम एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को रौंद दिया। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए राजमार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर यातायात बहाल कराया। मेजा थाना क्षेत्र के मेजारोड पुलिस चौकी अंतर्गत शुक्रवार शाम ट्रैक्टर चालक स्वामीनाथ अपने ट्रैक्टर में आई तकनीकी खराबी को ठीक कराने के लिए बाजार स्थित एक दुकान के पास उसे खड़ा किया था। बताया जाता है कि ट्रैक्टर में कुछ तकनीकी खराबी होने के कारण वह पेचकस की मदद से उसे स्टार्ट करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर गियर में होने के कारण अचानक आगे बढ़ गया और चालक का उस पर से नियंत्रण छूट गया। अनियंत्रित ट्रैक्टर सामने खड़ी बाइक को अपनी चपेट में लेते हुए उसे घसीटता हुआ आगे बढ़ गया, जिससे बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। क्षतिग्रस्त बाइक रामसागर निवासी बंधवा की बताई जा रही है। वह ट्रैक्टर के सामने ही बाइक खड़ी कर पास की दुकान से सामान की खरीदारी कर रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक को अपनी जद में ले लिया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से बाजार में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। इसी दौरान चालक भी ट्रैक्टर से गिरकर घायल हो गया और उसका बाया पैर टूट गया। मौके पर मौजूद लोगों ने दौड़कर किसी तरह ट्रैक्टर पर चढ़कर ब्रेक लगाकर उसे नियंत्रित किया। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ट्रैक्टर को नहीं रोका जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राजमार्ग पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। सूचना मिलते ही मेजारोड चौकी प्रभारी हरिओम सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और क्षतिग्रस्त बाइक को हटवाकर यातायात को सामान्य कराया। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

- यमुनापार मेजा में आज दिनांक 06.03.2026 को थाना मेजा अंतर्गत हुए घटना के संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त मेजा द्वारा दी गई बाइट।1
- पकरी सेवार गांव में पुरानी विधा के गीतों से सजा होली मिलन समारोह।।1
- मेजा (प्रयागराज)। मेजा थाना क्षेत्र के ऊंचडीह चौराहे के पास शुक्रवार को दिनदहाड़े 20 वर्षीय किशोरी के अपहरण की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद मांडा और मेजा थाने की सीमा को लेकर पुलिस के उलझे रहने से नाराज परिजनों व ग्रामीणों ने राजमार्ग पर चक्का जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया। मांडा थाना क्षेत्र के लक्षन चौकठा गांव निवासी सूर्यनारायण यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे उनकी बड़ी बेटी कुमारी पुष्पा (20) और छोटी बेटी रूपा (12) सामान लेने के लिए सोनाई स्थित दुकान पर गई थीं। सामान लेकर दोनों बहनें घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में एक चार पहिया वाहन, जो ओमनी जैसी वैन प्रतीत हो रही थी, से पहुंचे अज्ञात बदमाशों ने पुष्पा का मुंह दबाकर उसे जबरन वाहन में खींच लिया और अपहरण कर फरार हो गए, जबकि छोटी बेटी रूपा को धक्का देकर बदमाश मौके से भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बताया जाता है कि वारदात मेजा और मांडा थाने की सीमा के आसपास होने के कारण पुलिस काफी देर तक सीमा विवाद में उलझी रही। इससे नाराज होकर परिजनों और ग्रामीणों ने राजमार्ग पर चक्का जाम कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक Sandeep Patel भी मौके पर पहुंच गए और परिजनों से बातचीत कर पुलिस अधिकारियों से जल्द कार्रवाई की मांग की। विधायक ने कहा कि पुलिस को तत्काल कार्रवाई कर किशोरी को सकुशल बरामद करना चाहिए। सूचना मिलने पर एसीपी मेजा संत प्रकाश उपाध्याय व प्रभारी निरीक्षक मेजा दीनदयाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाने में जुटे रहे। अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम समाप्त कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एसीपी मेजा संत प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि किशोरी के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा संदिग्ध वाहन की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा। प्रभारी निरीक्षक मेजा दीनदयाल सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं। संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है और किशोरी की सकुशल बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।1
- वन नेशन वन एजुकेशन संगठन के कार्यालय कौंधियारा में आज शुक्रवार दोपहर करीब 02:00 के आसपास एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के कई सम्मानित सामाजिक बुद्धिजीवी, विद्वान और समाजसेवी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने समाज में सकारात्मक परिवर्तन और जागरूकता लाने पर जोर दिया। उपस्थित लोगों ने कहा कि यह पहल बहुजन समाज में परिवर्तन की नई बयार का संकेत दे रही है।1
- Post by रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,84169043591
- Post by Amresh Singh1
- Post by चंद्र दीप सिंह1
- मेजा रोड पुलिस चौकी के सामने भीषण हादसा, ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार घायल मेजा । मेजा क्षेत्र के मेजा रोड पुलिस चौकी के सामने शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार मेजा रोड की ओर से अपने किसी कार्य से जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहा तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सीधे बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मेजा रोड पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल नजदीकी अस्पताल भेजवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस और स्थानीय लोगों की सक्रियता के चलते उसे पकड़ लिया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मेजा रोड पर वाहनों की तेज रफ्तार के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने प्रशासन से इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सख्त करने और स्पीड कंट्रोल के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- मेजा, प्रयागराज। मेजा तहसील क्षेत्र के विकासखंड उरूवा अंतर्गत स्थित मेजा रोड रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को स्टेशन तक पहुंचने के लिए जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार करना पड़ रहा है। इससे कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। बताया जाता है कि स्टेशन के दक्षिण दिशा से आने वाले यात्रियों के लिए यह मुख्य मार्ग है। स्टेशन तक पहुंचने के लिए लोगों को डीएफसी (डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर) रेलवे ट्रैक की दो लाइनों को पार करना पड़ता है, जो काफी जोखिम भरा साबित हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रैक पार करते समय पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद यहां अब तक फुट ओवरब्रिज का निर्माण नहीं कराया गया है। मेजा रोड रेलवे स्टेशन क्षेत्र का प्रमुख केंद्र बिंदु माना जाता है। यहां से ट्रेन पकड़ने के लिए आसपास के गांवों और दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में यात्री पहुंचते हैं। दिन-रात लोगों का आवागमन लगा रहता है। डीएफसी रेलवे ट्रैक की दूसरी लाइन बिछने के बाद से ट्रेनों की आवाजाही और बढ़ गई है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी पहले से अधिक हो गई है। स्थानीय श्रीनाथ गुप्ता,अवधेश द्विवेदी , मुन्ना,चंदू, राजेश प्रजापति, मोहम्मद आरिफ,मोहम्मद शाहिद सहित आदि लोगों का कहना है कि करीब दो वर्ष पूर्व यहां फुट ओवरब्रिज निर्माण के लिए सर्वे भी कराया गया था, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द फुट ओवरब्रिज का निर्माण नहीं कराया गया तो भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। गौरतलब है कि इसी तरह रेलवे ट्रैक पार करते समय मिर्जापुर क्षेत्र में भी कई लोग हादसों का शिकार हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन से मेजा रोड रेलवे स्टेशन पर शीघ्र फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराने की मांग की है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।1