मेजा रोड स्टेशन पर जान जोखिम में डालकर ट्रैक पार कर रहे लोग मेजा, प्रयागराज। मेजा तहसील क्षेत्र के विकासखंड उरूवा अंतर्गत स्थित मेजा रोड रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को स्टेशन तक पहुंचने के लिए जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार करना पड़ रहा है। इससे कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। बताया जाता है कि स्टेशन के दक्षिण दिशा से आने वाले यात्रियों के लिए यह मुख्य मार्ग है। स्टेशन तक पहुंचने के लिए लोगों को डीएफसी (डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर) रेलवे ट्रैक की दो लाइनों को पार करना पड़ता है, जो काफी जोखिम भरा साबित हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रैक पार करते समय पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद यहां अब तक फुट ओवरब्रिज का निर्माण नहीं कराया गया है। मेजा रोड रेलवे स्टेशन क्षेत्र का प्रमुख केंद्र बिंदु माना जाता है। यहां से ट्रेन पकड़ने के लिए आसपास के गांवों और दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में यात्री पहुंचते हैं। दिन-रात लोगों का आवागमन लगा रहता है। डीएफसी रेलवे ट्रैक की दूसरी लाइन बिछने के बाद से ट्रेनों की आवाजाही और बढ़ गई है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी पहले से अधिक हो गई है। स्थानीय श्रीनाथ गुप्ता,अवधेश द्विवेदी , मुन्ना,चंदू, राजेश प्रजापति, मोहम्मद आरिफ,मोहम्मद शाहिद सहित आदि लोगों का कहना है कि करीब दो वर्ष पूर्व यहां फुट ओवरब्रिज निर्माण के लिए सर्वे भी कराया गया था, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द फुट ओवरब्रिज का निर्माण नहीं कराया गया तो भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। गौरतलब है कि इसी तरह रेलवे ट्रैक पार करते समय मिर्जापुर क्षेत्र में भी कई लोग हादसों का शिकार हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन से मेजा रोड रेलवे स्टेशन पर शीघ्र फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराने की मांग की है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।

- Post by चंद्र दीप सिंह1
- मेजा क्षेत्र के रामनगर शिववंश सराय का पूरा मे भारतीया समाज के लोग रोड जाम कर दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कृपा शंकर भारतीया के वजह से पुरे गाँव का आवा गमन बंद कर दिया गया है। फिलहाल सूचना पर मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंचकर शांति व्यवस्था बनाकर जांच पड़ताल में जुटे।1
- मेजा, प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र के मेजारोड बाजार में शुक्रवार शाम एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को रौंद दिया। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए राजमार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर यातायात बहाल कराया। मेजा थाना क्षेत्र के मेजारोड पुलिस चौकी अंतर्गत शुक्रवार शाम ट्रैक्टर चालक स्वामीनाथ अपने ट्रैक्टर में आई तकनीकी खराबी को ठीक कराने के लिए बाजार स्थित एक दुकान के पास उसे खड़ा किया था। बताया जाता है कि ट्रैक्टर में कुछ तकनीकी खराबी होने के कारण वह पेचकस की मदद से उसे स्टार्ट करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर गियर में होने के कारण अचानक आगे बढ़ गया और चालक का उस पर से नियंत्रण छूट गया। अनियंत्रित ट्रैक्टर सामने खड़ी बाइक को अपनी चपेट में लेते हुए उसे घसीटता हुआ आगे बढ़ गया, जिससे बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। क्षतिग्रस्त बाइक रामसागर निवासी बंधवा की बताई जा रही है। वह ट्रैक्टर के सामने ही बाइक खड़ी कर पास की दुकान से सामान की खरीदारी कर रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक को अपनी जद में ले लिया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से बाजार में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। इसी दौरान चालक भी ट्रैक्टर से गिरकर घायल हो गया और उसका बाया पैर टूट गया। मौके पर मौजूद लोगों ने दौड़कर किसी तरह ट्रैक्टर पर चढ़कर ब्रेक लगाकर उसे नियंत्रित किया। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ट्रैक्टर को नहीं रोका जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राजमार्ग पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। सूचना मिलते ही मेजारोड चौकी प्रभारी हरिओम सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और क्षतिग्रस्त बाइक को हटवाकर यातायात को सामान्य कराया। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।1
- *मेजा में दिनदहाड़े किशोरी का अपहरण, परिजनों ने हाईवे किया जाम* मेजा,मांडा पुलिस की सक्रियता व एसओजी टीम द्वारा लड़की को किया सकुशल बरामद मेजा,प्रयागराज। जनपद प्रयागराज यमुनापार के मेजा में शुक्रवार दोपहर 12 बजे दिनदहाड़े स्कार्पियो सवार बदमाशों ने इंटर की छात्रा का अपहरण कर लिया। छात्रा अपनी छोटी बहन के साथ ऊंचडीह बस स्टॉप बाजार से मार्केट कर पैदल घर लौट रही थी। छोटी बहन रोती रही लेकिन बेखौफ बदमाश इंटर की छात्रा को जबरी अपनी गाड़ी में बैठा कर भाग गए। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो ग्रामीण संग वह सड़क पर आ गए। आक्रोशित परिजनों ने हाईवे पर चक्का जाम कर बेटी की बरामदगी और बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। मौके पर मेजा के एसीपी संत प्रसाद उपाध्याय के साथ मेजा और मांडा पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गई। मांडा थाना क्षेत्र के लक्षन चौकठा गांव के सूर्य नारायण यादव गांव के समीप ही बिल्डिंग की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार दोपहर में उनकी बड़ी बेटी इंटर की छात्रा पुष्पा यादव (17) अपनी छोटी बहन रूपा यादव (13) के साथ ऊंचडीह बस स्टॉप बाजार करने गई थी। दोनों बहनें पैदल ही घर लौट रही थीं कि जैसे हाईवे पर भरारी गांव के सामने पहुंची वैसे ही पीछे से तेज स्पीड में ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो आ खड़ी हुई। स्कॉर्पियो से नीचे उतरे दो लोगों ने पुष्पा यादव को जबरन खींचकर स्कॉर्पियो में बैठा लिया और भाग निकले। *दिन दहाड़े हुई वारदात से कानून व्यवस्था पर उठे सवाल* यह सब देख छोटी बेटी बहन रूपा यादव रोती चिल्लाती रही लेकिन बेखौफ बदमाश उसे लेकर मांडा की तरफ भाग गए। इसकी सूचना परिजनों को हुई तो वह ग्रामीणों संग सड़क पर आ गए। आक्रोशित परिजनों ने लक्षन चौकठा गांव के सामने हाईवे को जाम कर दिया। सूचना पर मेजा के एसीपी संत प्रसाद उपाध्याय मेजा थाने के इंस्पेक्टर दीनदयाल सिंह और मांडा इंस्पेक्टर के साथ मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गए। परिजनों की मांग है कि बेटी की बरामदगी के साथ बदमाश तत्काल गिरफ्तार किए जाएं। घटना को लेकर मां का रो-रो कर बुरा हाल है। दिन दहाड़े हुई इस वारदात से कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। क्षेत्रीय विधायक संदीप पटेल मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी पर पहुंची मेजा मांडा पुलिस व एसओजी टीम टीम ने अपनी सक्रियता दिखाते हुए अपहरण की गई छात्रा को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। वही मेजा मांडा व एस ओ जी की टीम द्वारा अपहरणकर्ताओं की तलाश की जा रही है।3
- प्रयागराज, यमुनापार इलाके के मेजा में शुक्रवार दोपहर 12 बजे दिनदहाड़े स्कार्पियो सवार बदमाशों ने इंटर की छात्रा का अपहरण कर लिया। छात्रा अपनी छोटी बहन के साथ ऊंचडीह बस स्टॉप बाजार से मार्केट कर पैदल घर लौट रही थी। छोटी बहन रोती रही लेकिन बेखौफ बदमाश इंटर की छात्रा को जबरी अपनी गाड़ी में बैठा कर भाग गए। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो ग्रामीण संग वह सड़क पर आ गए। आकरोर्षित परिजनों ने हाईवे पर चक्का जाम कर बेटी की बरामदगी और बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। मौके पर मेजा के एसीपी संत प्रसाद उपाध्याय के साथ मेजा और मांडा पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गई। मांडा थाना क्षेत्र के लक्षन चौकठा गांव के सूर्य नारायण यादव गांव के समीप ही बिल्डिंग की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार दोपहर में उनकी बड़ी बेटी इंटर की छात्रा पुष्पा यादव (17) अपनी छोटी बहन रूपा यादव (13) के साथ ऊंचडीह बस स्टॉप बाजार करने गई थी। दोनों बहनें पैदल ही घर लौट रही थीं कि जैसे हाईवे पर भरारी गांव के सामने पहुंची वैसे ही पीछे से तेज स्पीड में ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो आ खड़ी हुई। स्कॉर्पियो से नीचे उतरे दो लोगों ने पुष्पा यादव को जबरन खींचकर स्कॉर्पियो में बैठा लिया और भाग निकले। *दिन दहाड़े हुई वारदात से कानून व्यवस्था पर उठे सवाल* यह सब देख छोटी बेटी बहन रूपा यादव रोती चिल्लाती रही लेकिन बेखौफ बदमाश उसे लेकर मांडा की तरफ भाग गए। इसकी सूचना परिजनों को हुई तो वह ग्रामीणों संग सड़क पर आ गए। आक्रोशित परिजनों ने लक्षन चौकठा गांव के सामने हाईवे को जाम कर दिया। सूचना पर मेजा के एसीपी संत प्रसाद उपाध्याय मेजा थाने के इंस्पेक्टर दीनदयाल सिंह और मांडा इंस्पेक्टर के साथ मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गए। परिजनों की मांग है कि बेटी की बरामदगी के साथ बदमाश तत्काल गिरफ्तार किए जाएं। घटना को लेकर मां का रो-रो कर बुरा हाल है। दिन दहाड़े हुई इस वारदात से कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। क्षेत्रीय विधायक संदीप पटेल मौके पर पहुंच गए।2
- सिरियारी में रोड से लेकर के अकबर शाहपुर बॉर्डर तक का सड़क नहीं बनी हैं डेढ़ सौ मीटर तक के लिए रोकी गई है सड़क गिट्टी मोरंग पड गई है खाली काली होनी बाकी है जितनी सड़क बाकी है डेढ़ सौ मीटर एक पंडित जी ने जबरदस्ती रुकवा दिए है यह बोल रहे हैं कि मेरा इस पार से उसे पार तक चक लगा हुआ है चकरोड में भी उनकी है4
- शंकरगढ़ क्षेत्र के सोनवर्षा स्थित प्राचीन रामगढ़ धाम में आज शुक्रवार दोपहर करीब 01: 00 के आसपास होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि विधायक बारा डॉक्टर वाचस्पति रहे।कार्यक्रम रामगढ़ धाम के महासचिव सचिन सिंह के यहां क्षेत्र के लोगों ने पहुंचकर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर आपसी भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।1
- Post by चंद्र दीप सिंह1