logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चेन स्नैचिंग कर भाग रहे तीन बदमाश दबोचे, दो के पैर में लगी गोली नरेश ओमर पत्रकार। फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के मदारीपुर कला गांव के जंगल में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे तीन शातिर बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि तीसरे ने मौके पर ही हथियार डालकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के मुताबिक, सूचना मिली थी कि महिला से चेन लूटकर बदमाश जंगल की ओर भागे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की। जवाबी फायरिंग में ईशु रावत उर्फ अनुभव और अंशु कुशवाहा के पैर में गोली लग गई, जिससे वे घायल हो गए। वहीं तीसरा आरोपी सौरभ उर्फ करन पटेल ने मौके पर ही असलहा फेंककर सरेंडर कर दिया। तीनों आरोपी प्रयागराज के निवासी बताए जा रहे हैं। घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से असलहे भी बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार बदमाशों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है और उनके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इलाके में पुलिस की सक्रियता से लोगों ने राहत की सांस ली है।

1 day ago
user_स्वतंत्र लेखक नरेश ओमर
स्वतंत्र लेखक नरेश ओमर
फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
1 day ago
07e5ae5b-b407-49a5-b880-7befe299282f

चेन स्नैचिंग कर भाग रहे तीन बदमाश दबोचे, दो के पैर में लगी गोली नरेश ओमर पत्रकार। फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के मदारीपुर कला गांव के जंगल में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे तीन शातिर बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि तीसरे ने मौके पर ही हथियार डालकर आत्मसमर्पण कर

754d8245-9c92-48e5-8e92-d2e980dbfbcd

दिया। पुलिस के मुताबिक, सूचना मिली थी कि महिला से चेन लूटकर बदमाश जंगल की ओर भागे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की। जवाबी फायरिंग में ईशु रावत उर्फ अनुभव और अंशु कुशवाहा के पैर में गोली लग गई, जिससे वे घायल हो गए। वहीं तीसरा आरोपी सौरभ उर्फ करन पटेल

b62a1b52-af3c-4734-80b7-fc9edea29181

ने मौके पर ही असलहा फेंककर सरेंडर कर दिया। तीनों आरोपी प्रयागराज के निवासी बताए जा रहे हैं। घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से असलहे भी बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार बदमाशों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है और उनके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इलाके में पुलिस की सक्रियता से लोगों ने राहत की सांस ली है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • फतेहपुर। कोतवाली नगर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शातिर अभियुक्त को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी तमंचा (.315 बोर) और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, दिनांक 20 अप्रैल को प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार मिश्र के नेतृत्व में टीम द्वारा भिटौरा बाईपास से लखनऊ बाईपास चौराहा जाने वाली सर्विस लेन के किनारे स्थित मंडी के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर बाकरगंज निवासी मो. हम्माद (24) पुत्र समसाद अली को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तारी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 151/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विनीत कुमार उपाध्याय, अनीश कुमार शुक्ल, गिरीशधर दुबे, हेड कांस्टेबल पंकज कुमार पाण्डेय व कांस्टेबल प्रवेंद्र कुमार शामिल रहे।
    2
    फतेहपुर। कोतवाली नगर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शातिर अभियुक्त को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी तमंचा (.315 बोर) और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 20 अप्रैल को प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार मिश्र के नेतृत्व में टीम द्वारा भिटौरा बाईपास से लखनऊ बाईपास चौराहा जाने वाली सर्विस लेन के किनारे स्थित मंडी के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर बाकरगंज निवासी मो. हम्माद (24) पुत्र समसाद अली को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुए।
गिरफ्तारी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 151/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विनीत कुमार उपाध्याय, अनीश कुमार शुक्ल, गिरीशधर दुबे, हेड कांस्टेबल पंकज कुमार पाण्डेय व कांस्टेबल प्रवेंद्र कुमार शामिल रहे।
    user_अमित सिंह गौर 9044
    अमित सिंह गौर 9044
    Local News Reporter फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    38 min ago
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Fatehpur, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • फतेहपुर के आईटीआई रोड में स्कूल से घर जा रही छात्राओं से मनचले बाइक सवार युवकों ने सरेराह छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया। और छींटाकशी करते हुए उनका हाथ पकड़ने की कोशिश की। किसी जिम्मेदार नागरिक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया। फिर क्या था जिले के कप्तान के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने छेड़छाड़ की घटना को संज्ञान में लेकर मनचले युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवकों को पकड़कर जमकर कुटाई करते हुए कार्यवाही किया। इसके बाद आरोपियों का गलती और अपने किए की माफी मांगने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
    1
    फतेहपुर के आईटीआई रोड में स्कूल से घर जा रही छात्राओं से मनचले बाइक सवार युवकों ने सरेराह छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया। और छींटाकशी करते हुए उनका हाथ पकड़ने की कोशिश की।
किसी जिम्मेदार नागरिक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया।
फिर क्या था जिले के कप्तान के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने छेड़छाड़ की घटना को संज्ञान में लेकर मनचले युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवकों को पकड़कर जमकर कुटाई करते हुए कार्यवाही किया।
इसके बाद आरोपियों का गलती और अपने किए की माफी मांगने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
    user_मो.शहीद रिपोर्टर
    मो.शहीद रिपोर्टर
    Local News Reporter फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • फतेहपुर जिले में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो जिसमें कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आईटीआई रोड के पास मोटर साइकिल पर सवार दो लड़के स्कूल में जा रही बच्चियों के साथ छींटाकशी, उनका हाथ पकड़ने जैसी हरकत कर रहे हैं। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा तुरंत संज्ञान लेते हुए इसमें पुलिस की तरफ से ही पॉक्सो एक्ट और कठोर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। दोनों ही लड़कों को हिरासत में ले लिया गया है, मोटर साइकिल को अंतर्गत धारा 207 Mv एक्ट में सीज कर आवश्यक कार्यवाही
    1
    फतेहपुर जिले में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो जिसमें कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आईटीआई रोड के पास मोटर साइकिल पर सवार दो लड़के स्कूल में जा रही बच्चियों के साथ छींटाकशी, उनका हाथ पकड़ने जैसी हरकत कर रहे हैं। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा तुरंत संज्ञान लेते हुए इसमें पुलिस की तरफ से ही पॉक्सो एक्ट और कठोर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। दोनों ही लड़कों को हिरासत में ले लिया गया है, मोटर साइकिल को अंतर्गत धारा 207 Mv एक्ट में सीज कर आवश्यक कार्यवाही
    user_Bablu singh Raftaar media
    Bablu singh Raftaar media
    निष्पक्ष पत्रकारिता करना उद्देश्य Fatehpur, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • Post by Vinod shriwastva
    1
    Post by Vinod shriwastva
    user_Vinod shriwastva
    Vinod shriwastva
    फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • फतेहपुर चाय वाले की दुकान को लेकर सियासत गरमा गई मारपीट की घटना को चाय वाले ने बनाया राजनीतिक मुद्दा लोगो को गुमराह कर फेमस होने के चक्कर में घटना को दिया राजनीतिक रूप जबकि जानकारों के अनुसार चाय के पैसे के लेन देन में हुई थी मारपीट पिता बरसो से चाय की दुकान चला रहा लेकिन मारपीट जैसी घटना पिता से पहले कभी नही हुई इस आर्यन कॉमेडियन नाम के लड़के ने जबसे दुकान मे बैठना शुरू किया से दिन घटना होती है ये अपने चैनल और अपने को फेमस करने के चक्कर में पहले बजरंगदल के कार्यकर्ताओं के साथ जाकर थाने में शिकायत दर्ज कराता है बाद में सपा के लोगो के साथ जाकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी को बताता है की मैने आपको चाय पिलाई तीसी वजह से मेरे साथ घटना हो रही है चाय पिलाने के पहले भी इसके विवाद हो चुके है जिसको पूर्व मंत्री भाजपा धुन्नी सिंह ने समझौता कराया था फिर मुस्लिम समाज के जिन लडको के साथ आर्यन कॉमेडियन का विवाद हुआ उनका नाम न लेकर सपा मुखिया ने पूर्व मंत्री का नाम लेकर कई आरोप लगाए जो लोगो के हलक से उतर नही रहा जिन लोगो से झगड़ा हुआ उनका नाम कही पर नही लिया सपा मुखिया जी ने मतलब साफ है की आर्यन और जो लोग वहा गए उन्होंने पूरी जानकारी सपा नेता को नही दी उनको अपने फेमस होने के चक्कर में गुरु करकर मामले को राजनीतिक मुद्दा बना दिया जो 2027 के चुनाव में सपा को मुस्लिम से दूरी बना सकता है क्योंकि सपा का ही विधायक इस बार यह से जीता था और मुस्लिमो ने खुलकर सपा का साथ दिया और भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था मारपीट के मामले को इतना बड़ा रूप देने में आर्यन कॉमेडियन का बहुत बड़ा हाथ है सभी पार्टी के लोगो को ऐसे लोगो से सावधान रहना चाहिए इस मामले से मुस्लिम सपा का साथ कितना देता है आने वाले चुनाव में दिख जायेगा।
    1
    फतेहपुर चाय वाले की दुकान को लेकर सियासत गरमा गई मारपीट की घटना को चाय वाले ने बनाया राजनीतिक मुद्दा लोगो को गुमराह कर फेमस होने के चक्कर में घटना को दिया राजनीतिक रूप जबकि जानकारों के अनुसार चाय के पैसे के लेन देन में हुई थी मारपीट पिता बरसो से चाय की दुकान चला रहा लेकिन मारपीट जैसी घटना पिता से पहले कभी नही हुई इस आर्यन कॉमेडियन नाम के लड़के ने जबसे दुकान मे बैठना शुरू किया से दिन घटना होती है ये अपने चैनल और अपने को फेमस करने के चक्कर में पहले बजरंगदल के कार्यकर्ताओं के साथ जाकर थाने में शिकायत दर्ज कराता है बाद में सपा के लोगो के साथ जाकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी को बताता है की मैने आपको चाय पिलाई तीसी वजह से मेरे साथ घटना हो रही है चाय पिलाने के पहले भी इसके विवाद हो चुके है जिसको पूर्व मंत्री भाजपा धुन्नी सिंह ने समझौता कराया था फिर मुस्लिम समाज के जिन लडको  के साथ आर्यन कॉमेडियन का विवाद हुआ उनका नाम न लेकर सपा मुखिया ने पूर्व मंत्री का नाम लेकर कई आरोप लगाए जो लोगो के हलक से उतर नही रहा जिन लोगो से झगड़ा हुआ उनका नाम कही पर नही लिया सपा मुखिया जी ने मतलब साफ है की आर्यन और जो लोग वहा गए उन्होंने पूरी जानकारी सपा नेता को नही दी उनको अपने फेमस होने के चक्कर में गुरु करकर मामले को राजनीतिक मुद्दा बना दिया जो 2027 के चुनाव में सपा को मुस्लिम से दूरी बना सकता है क्योंकि सपा का ही विधायक इस बार यह से जीता था और मुस्लिमो ने खुलकर सपा का साथ दिया और भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था मारपीट के मामले को इतना बड़ा रूप देने में आर्यन कॉमेडियन का बहुत बड़ा हाथ है सभी पार्टी के लोगो को ऐसे लोगो से सावधान रहना चाहिए इस मामले से मुस्लिम सपा का साथ कितना देता है आने वाले चुनाव में दिख जायेगा।
    user_Mohd Asif patrkaar
    Mohd Asif patrkaar
    Local News Reporter Fatehpur, Uttar Pradesh•
    19 hrs ago
  • खागा फतेहपुर ::- फतेहपुर जनपद के नगर पंचायत स्थिति सुजान सिंह पार्क मे आज दिनांक 19 अप्रैल 2026 दिन रविवार को सुबह 5:30 बजे से 7:30 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला खागा द्वारा अभ्यास वर्ग और परशुराम जयंती मनाई गई।अभ्यास वर्ग में समता, नियुद्ध ,पद विन्यास, दंड प्रहार, का अभ्यास कराया गया। जिला प्रचारक खागा मोहित नारायण जी का बौद्धिक रहा। तत्पश्चात सह विभाग संघ चालक कृष्ण स्वरूप जी द्वारा भगवान परशुराम जी के चित्र पर पुष्पर्चन किया गया। मोहित नारायण जी जिला प्रचारक ने बताया की परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है, जो वैशाख शुक्ल तृतीया (अक्षय तृतीया) को आती है। वे साहस, ज्ञान और शक्ति के प्रतीक हैं, जिन्होंने अन्यायपूर्ण और अत्याचारी शासकों का अंत कर धर्म की स्थापना की थी। उन्हें आठ चिरंजीवियों में से एक माना जाता है, जो आज भी अदृश्य रूप में मौजूद हैं। परशुराम जयंती मनाने के मुख्य कारण: भगवान विष्णु के अवतार: परशुराम जी का जन्म धरती पर पाप और अधर्म का नाश करने के लिए हुआ था। अन्याय के विरुद्ध संघर्ष: उन्होंने अपनी वीरता से अत्याचारी क्षत्रियों का संहार किया और समाज में धर्म व न्याय की पुनर्स्थापना की। शास्त्र और शस्त्र के ज्ञानी: वे एक आदर्श ब्राह्मण, गुरु और तपस्वी थे, जो ज्ञान और युद्ध दोनों में निपुण थे। शिव भक्त: महादेव की कठोर तपस्या से उन्होंने अपना दिव्य अस्त्र 'परशु' (फरसा) प्राप्त किया था, जिसके बाद वे परशुराम कहलाए। प्रेरणा और साहस: यह दिन हमें अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने, अनुशासन और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में नगर संघ चालक उदयपाल जी, जिला सेवा प्रमुख डॉ धर्मेंद्र जी,नगर कार्यवाह उमेश जी, सह नगर कार्यवाह रितेश जी के साथ कृष्ण कुमार मिश्रा जी अरविंद सोनी जी राजेश सिंह जी आलोक केशरवानी जी आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे। Crime24hours/समाचार संपादक आलोक कुमार केशरवानी
    4
    खागा फतेहपुर ::- फतेहपुर जनपद के नगर पंचायत स्थिति सुजान सिंह पार्क मे आज दिनांक 19 अप्रैल 2026 दिन रविवार को सुबह 5:30 बजे से 7:30 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला खागा  द्वारा अभ्यास वर्ग और परशुराम जयंती मनाई गई।अभ्यास वर्ग में समता, नियुद्ध ,पद विन्यास, दंड प्रहार, का अभ्यास कराया गया। जिला प्रचारक खागा मोहित नारायण जी का बौद्धिक रहा। तत्पश्चात सह विभाग संघ चालक कृष्ण स्वरूप जी द्वारा भगवान परशुराम जी के चित्र पर पुष्पर्चन किया गया। 
मोहित नारायण जी जिला प्रचारक ने बताया की परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है, जो वैशाख शुक्ल तृतीया (अक्षय तृतीया) को आती है। वे साहस, ज्ञान और शक्ति के प्रतीक हैं, जिन्होंने अन्यायपूर्ण और अत्याचारी शासकों का अंत कर धर्म की स्थापना की थी। उन्हें आठ चिरंजीवियों में से एक माना जाता है, जो आज भी अदृश्य रूप में मौजूद हैं। 
परशुराम जयंती मनाने के मुख्य कारण:
भगवान विष्णु के अवतार: परशुराम जी का जन्म धरती पर पाप और अधर्म का नाश करने के लिए हुआ था।
अन्याय के विरुद्ध संघर्ष: उन्होंने अपनी वीरता से अत्याचारी क्षत्रियों का संहार किया और समाज में धर्म व न्याय की पुनर्स्थापना की।
शास्त्र और शस्त्र के ज्ञानी: वे एक आदर्श ब्राह्मण, गुरु और तपस्वी थे, जो ज्ञान और युद्ध दोनों में निपुण थे।
शिव भक्त: महादेव की कठोर तपस्या से उन्होंने अपना दिव्य अस्त्र 'परशु' (फरसा) प्राप्त किया था, जिसके बाद वे परशुराम कहलाए।
प्रेरणा और साहस: यह दिन हमें अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने, अनुशासन और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। 
कार्यक्रम में नगर संघ चालक उदयपाल जी, जिला सेवा प्रमुख डॉ धर्मेंद्र जी,नगर कार्यवाह उमेश जी, सह नगर कार्यवाह रितेश जी के साथ 
कृष्ण कुमार मिश्रा जी अरविंद सोनी जी राजेश सिंह जी आलोक केशरवानी जी आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
Crime24hours/समाचार संपादक आलोक कुमार केशरवानी
    user_आलोक कुमार केशरवानी
    आलोक कुमार केशरवानी
    Salesperson खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अमित सिंह गौर फतेहपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आईटीआई रोड के पास छात्राओं के साथ छींटाकशी और अभद्र व्यवहार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने तत्काल कड़ा एक्शन लिया है। वायरल वीडियो में दो युवक एक बाइक पर सवार होकर स्कूल जा रही बच्चियों के साथ छेड़छाड़, उनका हाथ पकड़ने जैसी हरकत करते नजर आ रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य कठोर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है और आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक फतेहपुर, श्री अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या अभद्रता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    2
    अमित सिंह गौर 
फतेहपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आईटीआई रोड के पास छात्राओं के साथ छींटाकशी और अभद्र व्यवहार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने तत्काल कड़ा एक्शन लिया है। वायरल वीडियो में दो युवक एक बाइक पर सवार होकर स्कूल जा रही बच्चियों के साथ छेड़छाड़, उनका हाथ पकड़ने जैसी हरकत करते नजर आ रहे थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य कठोर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है।
इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है और आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक फतेहपुर, श्री अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या अभद्रता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    user_अमित सिंह गौर 9044
    अमित सिंह गौर 9044
    Local News Reporter फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.