कोंच,राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर कांग्रेसियों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन जालौन के कोंच नगर में गुरुवार दोपहर एक बजे कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सरोजनी नायडू पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कांग्रेस नगर अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने राजीव गांधी के जीवन और उनके राजनीतिक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिकता और तकनीकी विकास की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने युवाओं को देश की ताकत बताते हुए उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि राजीव गांधी के कार्यकाल में कंप्यूटर और दूरसंचार के क्षेत्र में नई शुरुआत हुई, जिसका लाभ आज देश को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी का जीवन देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए समर्पित रहा। उनके विचार और योगदान हमेशा देशवासियों को प्रेरणा देते रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के आदर्शों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव गांधी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने युवाओं और तकनीकी क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए दूरदर्शी सोच के साथ कार्य किया। इस मौके पर श्री नारायण दीक्षित, नगर अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी, जिला महासचिव अनिल पटेरिया, लकी दुबे, श्रीकांत दीक्षित, जाहिद खान, छोटेलाल, मो. जाहिद, विशाल, कैफे, अवधेश दुबे, सरताजुद्दीन, शहाबुद्दीन, देवेंद्र कुमार, बबलू दुबे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कोंच,राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर कांग्रेसियों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन जालौन के कोंच नगर में गुरुवार दोपहर एक बजे कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सरोजनी नायडू पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कांग्रेस नगर अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने राजीव गांधी के जीवन और उनके राजनीतिक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिकता और तकनीकी विकास की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने युवाओं को देश की ताकत बताते हुए उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि राजीव गांधी के कार्यकाल में कंप्यूटर और दूरसंचार के क्षेत्र में नई शुरुआत हुई, जिसका लाभ आज देश को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी का जीवन देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए समर्पित रहा। उनके विचार और योगदान हमेशा देशवासियों को प्रेरणा देते रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के आदर्शों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव गांधी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने युवाओं और तकनीकी क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए दूरदर्शी सोच के साथ कार्य किया। इस मौके पर श्री नारायण दीक्षित, नगर अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी, जिला महासचिव अनिल पटेरिया, लकी दुबे, श्रीकांत दीक्षित, जाहिद खान, छोटेलाल, मो. जाहिद, विशाल, कैफे, अवधेश दुबे, सरताजुद्दीन, शहाबुद्दीन, देवेंद्र कुमार, बबलू दुबे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- कोंच,लगातार बारिश होने से किसानों की तीली की फसल बर्बाद होने की कगार पर किसान परेशान जालौन के कोंच क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से लगातार हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण कोंच तहसील क्षेत्र के कई गांवों में तिल की फसल पानी में डूब गई है। दिन गुरुवार की दोपहर 2 बजे किसानों ने बताया लगातार बारिश से खेतों में पानी भर जाने के कारण सैकड़ों बीघा तिल की फसल प्रभावित होने का अनुमान है। किसानों को फसल खराब होने के साथ ही लागत डूबने की भी चिंता सताने लगी है। कोंच क्षेत्र के मंगरा, ढाड़ी, परैथा, इमलौरी, सेता, उमरी, घमूरी, चांदनी, बसोब, नरी, सुनाया, पहाड़गांव, देवगांव, फुलेला, बरोदा बोहरा, चंदुर्रा और पिंडारी सहित गांवों में किसानों ने बड़े पैमाने पर तिल की फसल बोई है। किसानों के अनुसार इन गांवों में करीब एक हजार बीघा से अधिक क्षेत्र में तिल की फसल खड़ी है। बारिश के कारण अधिकांश खेतों में पानी भर गया है। इसी तरह नदीगांव क्षेत्र के बरहा, सिबनी बुजुर्ग, सिबनी खुर्द, तजपुरा, कनासी, अकनीबा, पजौनियां कनरी और रानीपुरा सहित गांवों में भी तिल की फसल पर बारिश का असर पड़ा है। किसानों का कहना है कि तिल की फसल तैयार होने के दौरान खेतों में पानी भरने से पौधों के सड़ने और उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। बरहा गांव निवासी किसान अनिरुद्ध कुमार, राजकुमार, अनिल पटेल, शिवम पटेल और बबलू प्रजापति ने बताया कि तिल की फसल में करीब एक हजार रुपये प्रति बीघा तक खर्च आता है। लगातार बारिश से खेतों में पानी भरा होने के कारण अब किसानों के सामने लागत निकलने का संकट खड़ा हो गया है। परेथा निवासी किसान कैलाश साहिब सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी 10 बीघा भूमि में तिल की फसल बोई थी, लेकिन लगातार बारिश से पूरा खेत पानी में डूब गया है। इसी गांव के अरविंद ने 15 बीघा और मंगरा निवासी हरिसिंह ने 15 बीघा में तिल की फसल बोई है। राकेश कुमार समेत अन्य किसानों की फसल भी बारिश की चपेट में है। किसानों ने प्रशासन से जलनिकासी की व्यवस्था कराने और बारिश से खराब हुई फसल का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।1
- 22 जून को गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम पृथ्वीपुरा निवासी राकेश तिवारी ने अपने पिता गिरजाशंकर तिवारी की अज्ञात हमलावर द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गठित टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और भौतिक साक्ष्यों के जरिए जांच को आगे बढ़ाया। कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस टीम ने इटावा जनपद के बिठौली निवासी 50 वर्षीय राजू दुबे उर्फ राजकुमार को धर दबोचा। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी राजू दुबे ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि फरवरी माह में उसकी भांजी की शादी थी, जहाँ उसने शराब पी ली थी। इस बात पर रिश्तेदार गिरजाशंकर तिवारी ने उसे थप्पड़ मारे और बेइज्जत करके शादी से भगा दिया था।1
- तिरंगा यात्रा संग उरई में गूंजी पुरानी पेंशन की मांग, सड़कों पर उतरे सैकड़ों सफाई कर्मचारी एनपीएस को बताया कर्मचारी विरोधी; एडीएम और डीपीआरओ को ज्ञापन सौंपकर ओपीएस बहाली की उठाई मांग उरई (जालौन)। पुरानी पेंशन व्यवस्था की पुनर्बहाली की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने उरई की सड़कों पर उतरकर प्रचंड शक्ति प्रदर्शन किया। गुरुवार को बड़ी संख्या में एकत्र हुए सफाई कर्मचारियों ने एनआईसी कार्यालय से जिला परिषद होते हुए अंबेडकर चौराहे तक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली और केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अंबेडकर चौराहे तक पैदल मार्च करने के बाद कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल कलेक्ट्रेट पहुंचा, जहां उन्होंने अपर जिलाधिकारी को देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसके पश्चात संघ के पदाधिकारियों ने डीपीआरओ को भी अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में कर्मचारी नेताओं ने कहा कि वर्ष 2004 के बाद लागू की गई नई पेंशन व्यवस्था पूरी तरह से कर्मचारी विरोधी है, जिससे उनका आर्थिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने में सफाई कर्मचारी दिन-रात मेहनत कर अपना शत-प्रतिशत योगदान देते हैं। ऐसे में उनके बुढ़ापे को सुरक्षित करने के लिए ओपीएस को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाना बेहद जरूरी है। इस दौरान संघ के जिलाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, जिला मंत्री संतराम, जिला कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, जिला संगठन मंत्री ह्रदेश कुमार, जिला संप्रेक्षक प्रदीप कुमार, कार्यवाहक अध्यक्ष किशन बाबू, कार्यकारिणी अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष शशिप्रभा, महिला मोर्चा मंत्री चन्द्रकान्ती, महिला मोर्चा उपमंत्री सुमन वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमाकांत, उपमंत्री रामजी, जिला मीडिया प्रभारी चरण सिंह, जिला प्रवक्ता त्रिभुवन सिंह, जिला प्रभारी रणवीर सिंह, संयुक्त मंत्री राजू वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार तथा व्यवस्थापक कृष्ण कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा रामविजय, कमलेश, रूपसिंह पाल, रामबाबू, ब्रह्म कुमार, जितेन्द्र बाबू और सर्वेश कुमार समेत सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- गोहन पुलिस का बड़ा खुलासा : ब्लाइंड मर्डर केस सुलझा! 1 अभियुक्त गिरफ्तार, SP जालौन की बाइट!!.. गोहन थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग अपने ट्यूबवेल पर सो रहा था तभी उसकी किसी ने निर्मम हत्या कर दी थी इस मामले का गोहन थाना पुलिस ने खुलासा करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया इस मामले में पुलिस अधीक्षक जालौन में पुलिस लाइन में खुलासा किया और अभियुक्त को गिरफ्तार कर झील भिजवा दिया।।1
- कोंच,राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर कांग्रेसियों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन जालौन के कोंच नगर में गुरुवार दोपहर एक बजे कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सरोजनी नायडू पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कांग्रेस नगर अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने राजीव गांधी के जीवन और उनके राजनीतिक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिकता और तकनीकी विकास की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने युवाओं को देश की ताकत बताते हुए उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि राजीव गांधी के कार्यकाल में कंप्यूटर और दूरसंचार के क्षेत्र में नई शुरुआत हुई, जिसका लाभ आज देश को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी का जीवन देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए समर्पित रहा। उनके विचार और योगदान हमेशा देशवासियों को प्रेरणा देते रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के आदर्शों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव गांधी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने युवाओं और तकनीकी क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए दूरदर्शी सोच के साथ कार्य किया। इस मौके पर श्री नारायण दीक्षित, नगर अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी, जिला महासचिव अनिल पटेरिया, लकी दुबे, श्रीकांत दीक्षित, जाहिद खान, छोटेलाल, मो. जाहिद, विशाल, कैफे, अवधेश दुबे, सरताजुद्दीन, शहाबुद्दीन, देवेंद्र कुमार, बबलू दुबे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- स्लग- जालौन पुलिस ने किया ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, बहनोई के पिता की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार जालौन जालौन के गोहन थाना क्षेत्र में करीब दो महीने पहले हुई बुजुर्ग की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर शादी के दौरान हुई मारपीट और बेइज्जती का बदला लेने के लिए हत्या करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, 22 जून 2026 को ग्राम पृथ्वीपुरा निवासी राकेश तिवारी पुत्र स्वर्गीय गिरजाशंकर ने गोहन थाने में तहरीर दी थी। तहरीर में बताया गया था कि उनके पिता गिरजाशंकर की अज्ञात व्यक्ति ने डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की थी। साथ ही फील्ड यूनिट टीम को मौके पर बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए थे। हत्या के कारण और आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक साक्ष्यों को खंगालना शुरू किया। पुलिस अधीक्षक जालौन विनय सिंह के पर्यवेक्षण तथा अपर पुलिस अधीक्षक ईशान सोनी जालौन के नेतृत्व में घटना के अनावरण के लिए टीमों को लगाया गया था। क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ और थानाध्यक्ष गोहन को मामले की जांच कर जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए गए थे। विवेचना के दौरान पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक एवं भौतिक साक्ष्यों को एकत्र किया। इन साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को हत्या के मामले में राजू दुबे उर्फ राजकुमार पुत्र प्रभुदयाल दुबे, निवासी ग्राम बिठौली, थाना बिठौली, जनपद इटावा के शामिल होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, घटना में प्रयुक्त डंडा घटना वाले दिन ही बरामद कर लिया गया था, जिसे विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी छोटी भांजी रूपाली की शादी 19 फरवरी 2026 को हुई थी। शादी में तेल की रस्म वाले दिन उसने शराब पी ली थी। इसी दौरान उसके बहनोई राकेश तिवारी के पिता गिरजाशंकर तिवारी ने उसे थप्पड़ों से मार दिया था आरोपी के मुताबिक, इस घटना के दौरान उसे बुरी तरह बेइज्जत किया गया और घर से भगा दिया गया। आरोपी ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि वह इस घटना से काफी आहत था और तभी से बदला लेने की बात उसके मन में थी। पुलिस पूछताछ के अनुसार, 21 जून 2026 की रात आरोपी को मौका मिला तो वह ग्राम पृथ्वीपुरा पहुंचा। उस समय गिरजाशंकर खेत पर लेटे हुए थे। आरोपी ने कथित तौर पर लकड़ी के डंडे से उनके सिर पर कई बार वार किए। आरोपी के अनुसार, जब उसे लगा कि गिरजाशंकर की मौत हो चुकी है, तो उसने हत्या में इस्तेमाल डंडे को समरसेबल के सामने बने सूखे नाले में फेंक दिया और वहां से भाग गया। अगले दिन 22 जून को घटना की जानकारी सामने आने के बाद मृतक के बेटे ने पुलिस को तहरीर दी थी। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। करीब दो महीने बाद इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंचने में सफल रही। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजू दुबे उर्फ राजकुमार (करीब 50 वर्ष), पुत्र प्रभुदयाल दुबे, निवासी ग्राम बिठौली, थाना बिठौली, जनपद इटावा के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह का कहना है कि मामले में बरामद आलाकत्ल डंडे को विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है और विवेचना में सामने आए अन्य साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। बाइट:- विनय कुमार सिंह--एसपी (जालौन)4
- प्रताड़ना के चलते फांसी मामले में वांछित राजबहादुर यादव गिरफ्तार प्रताड़ना के चलते फांसी मामले में वांछित राजबहादुर यादव गिरफ्तार दो दशक में करोड़ों की संपत्ति जुटाने का आरोप, मकान के सौदे और दो लाख रुपये के लेनदेन से जुड़ा मामला जालौन। थाना कोतवाली जालौन क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी प्रदीप कुमार की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी राजबहादुर यादव पुत्र स्वर्गीय सीताराम यादव, उम्र करीब 62 वर्ष, निवासी मोहल्ला धुँवाताल जालौन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में गंभीर धाराओं के साथ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा भी शामिल है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। मकान के सौदे और रुपये के विवाद से जुड़ा मामला मामले की पृष्ठभूमि के अनुसार प्रदीप कुमार का सात माह का बेटा धीरज काफी समय से बीमार चल रहा था और उसका इलाज कराया जा रहा था। परिजनों के अनुसार बेटे के इलाज के लिए प्रदीप ने मोहल्ला धुँवाताल निवासी राजबहादुर यादव से करीब दो लाख रुपये उधार लिए थे। इसके एवज में मकान का सौदा किए जाने की बात सामने आई थी। प्रदीप की पत्नी शीला देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया था कि उधार ली गई रकम में से करीब डेढ़ लाख रुपये वापस किए जा चुके थे, इसके बावजूद मकान वापस नहीं किया गया। बाद में राजबहादुर यादव द्वारा करीब छह लाख रुपये में मकान लेने की बात कहे जाने का भी आरोप लगाया गया। परिजनों का आरोप है कि राजबहादुर यादव, उनके भाई और दस्तावेज लेखक माताप्रसाद ने आपसी सांठगांठ कर मकान को राजबहादुर के भाई के नाम कर दिया और रुपये के चेक के माध्यम से लेनदेन किए जाने की बात कही गई। 14 अगस्त को रुपये मांगने पर जातिसूचक गाली देने का आरोप परिजनों के मुताबिक प्रदीप ने बकाया रकम की मांग की थी। आरोप है कि 14 अगस्त को रुपये मांगने पर उसके साथ जातिसूचक गालियां दी गईं और उसे वहां से भगा दिया गया। इसके बाद प्रदीप मानसिक रूप से काफी परेशान हो गया था। परिजनों के अनुसार शनिवार रात प्रदीप ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस जांच में सामने आएंगे कई अहम सवाल प्रकरण में अब राजबहादुर यादव की गिरफ्तारी के बाद पुलिस जांच और तेज होने की उम्मीद है। पुलिस के सामने मकान के कथित सौदे, रुपये के लेनदेन, दस्तावेज तैयार कराने और मृतक द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच अहम होगी। मृतक की पत्नी की ओर से लगाए गए आरोपों में यह भी कहा गया है कि राजबहादुर मूल रूप से जालौन के निवासी नहीं हैं, बल्कि कानपुर देहात में रहते थे और कुछ समय पहले रिश्तेदारी के चलते जालौन आए थे। स्थानीय लोगों के हवाले से खबर में यह आरोप भी सामने आया है कि पिछले करीब दो दशकों में उन्होंने बड़ी मात्रा में संपत्ति अर्जित की है। हालांकि इन संपत्तियों और उनकी आय के स्रोतों की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। करोड़ों की संपत्ति के आरोपों की भी उठी चर्चा मामले के बीच राजबहादुर यादव पर पिछले दो दशकों में करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित करने के आरोप भी चर्चा में हैं। यदि पुलिस अथवा संबंधित जांच एजेंसी द्वारा उनकी चल-अचल संपत्तियों की निष्पक्ष और विस्तृत जांच की जाती है तो संपत्ति अर्जित करने के स्रोतों तथा संबंधित दस्तावेजों की स्थिति सामने आ सकती है। हालांकि संपत्तियों की वास्तविक कीमत, स्वामित्व और आय के स्रोतों से जुड़े आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। गंभीर धाराओं में दर्ज है मुकदमा थाना कोतवाली जालौन में दर्ज मु0अ0सं0 182/2026 में पुलिस ने धारा 108, 316(2), 318(4), 352, 351(2) बीएनएस तथा धारा 3(2)(va) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार वांछित अभियुक्त राजबहादुर यादव को 20 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब गिरफ्तारी के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि मकान के कथित सौदे, रुपये के लेनदेन और मृतक द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच में कौन-कौन से तथ्य सामने आते हैं।1
- प्रताड़ना के चलते फांसी मामले में वांछित राजबहादुर यादव गिरफ्तार दो दशक में करोड़ों की संपत्ति जुटाने का आरोप, मकान के सौदे और दो लाख रुपये के लेनदेन से जुड़ा मामला जालौन। थाना कोतवाली जालौन क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी प्रदीप कुमार की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी राजबहादुर यादव पुत्र स्वर्गीय सीताराम यादव, उम्र करीब 62 वर्ष, निवासी मोहल्ला धुँवाताल जालौन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में गंभीर धाराओं के साथ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा भी शामिल है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। मकान के सौदे और रुपये के विवाद से जुड़ा मामला मामले की पृष्ठभूमि के अनुसार प्रदीप कुमार का सात माह का बेटा धीरज काफी समय से बीमार चल रहा था और उसका इलाज कराया जा रहा था। परिजनों के अनुसार बेटे के इलाज के लिए प्रदीप ने मोहल्ला धुँवाताल निवासी राजबहादुर यादव से करीब दो लाख रुपये उधार लिए थे। इसके एवज में मकान का सौदा किए जाने की बात सामने आई थी। प्रदीप की पत्नी शीला देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया था कि उधार ली गई रकम में से करीब डेढ़ लाख रुपये वापस किए जा चुके थे, इसके बावजूद मकान वापस नहीं किया गया। बाद में राजबहादुर यादव द्वारा करीब छह लाख रुपये में मकान लेने की बात कहे जाने का भी आरोप लगाया गया। परिजनों का आरोप है कि राजबहादुर यादव, उनके भाई और दस्तावेज लेखक माताप्रसाद ने आपसी सांठगांठ कर मकान को राजबहादुर के भाई के नाम कर दिया और रुपये के चेक के माध्यम से लेनदेन किए जाने की बात कही गई। 14 अगस्त को रुपये मांगने पर जातिसूचक गाली देने का आरोप परिजनों के मुताबिक प्रदीप ने बकाया रकम की मांग की थी। आरोप है कि 14 अगस्त को रुपये मांगने पर उसके साथ जातिसूचक गालियां दी गईं और उसे वहां से भगा दिया गया। इसके बाद प्रदीप मानसिक रूप से काफी परेशान हो गया था। परिजनों के अनुसार शनिवार रात प्रदीप ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस जांच में सामने आएंगे कई अहम सवाल प्रकरण में अब राजबहादुर यादव की गिरफ्तारी के बाद पुलिस जांच और तेज होने की उम्मीद है। पुलिस के सामने मकान के कथित सौदे, रुपये के लेनदेन, दस्तावेज तैयार कराने और मृतक द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच अहम होगी। मृतक की पत्नी की ओर से लगाए गए आरोपों में यह भी कहा गया है कि राजबहादुर मूल रूप से जालौन के निवासी नहीं हैं, बल्कि कानपुर देहात में रहते थे और कुछ समय पहले रिश्तेदारी के चलते जालौन आए थे। स्थानीय लोगों के हवाले से खबर में यह आरोप भी सामने आया है कि पिछले करीब दो दशकों में उन्होंने बड़ी मात्रा में संपत्ति अर्जित की है। हालांकि इन संपत्तियों और उनकी आय के स्रोतों की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। करोड़ों की संपत्ति के आरोपों की भी उठी चर्चा मामले के बीच राजबहादुर यादव पर पिछले दो दशकों में करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित करने के आरोप भी चर्चा में हैं। यदि पुलिस अथवा संबंधित जांच एजेंसी द्वारा उनकी चल-अचल संपत्तियों की निष्पक्ष और विस्तृत जांच की जाती है तो संपत्ति अर्जित करने के स्रोतों तथा संबंधित दस्तावेजों की स्थिति सामने आ सकती है। हालांकि संपत्तियों की वास्तविक कीमत, स्वामित्व और आय के स्रोतों से जुड़े आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। गंभीर धाराओं में दर्ज है मुकदमा थाना कोतवाली जालौन में दर्ज मु0अ0सं0 182/2026 में पुलिस ने धारा 108, 316(2), 318(4), 352, 351(2) बीएनएस तथा धारा 3(2)(va) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार वांछित अभियुक्त राजबहादुर यादव को 20 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब गिरफ्तारी के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि मकान के कथित सौदे, रुपये के लेनदेन और मृतक द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच में कौन-कौन से तथ्य सामने आते हैं।1