logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, कपिलवस्तु पुलिस ने कोर्ट भेजा सिद्धार्थनगर जिले के कपिलवस्तु थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय भेज दिया। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी विकास उर्फ नूर आलम निवासी रसूलपुर, थाना गोरखनाथ, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी थाना कपिलवस्तु में दर्ज मुकदमा संख्या 59/2026 में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे सिद्धार्थनगर न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक सदरुल आलमीन तथा कांस्टेबल पवन यादव और रत्नेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

1 hr ago
user_पत्रकारिता
पत्रकारिता
Local News Reporter बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
61f75aba-c7c8-4a6c-8655-b3c0a131ba4b

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, कपिलवस्तु पुलिस ने कोर्ट भेजा सिद्धार्थनगर जिले के कपिलवस्तु थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय भेज दिया। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी विकास उर्फ नूर आलम निवासी रसूलपुर, थाना गोरखनाथ, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी थाना कपिलवस्तु में दर्ज मुकदमा संख्या 59/2026 में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे सिद्धार्थनगर न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक सदरुल आलमीन तथा कांस्टेबल पवन यादव और रत्नेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उप जिलाधिकारी बांसी तहसील की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस हुआ संपन्न। आज दिनाक 1 अगस्त दिन शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक शासन के आदेश के क्रम में बांसी तहसिल सभागार में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसिल समाधान दिवस का आयोजन हुआ इस समाधान दिवस में कुल 70 मामले आए हैं जिनमें से 7 मामलों का निस्तारण तुरंत कराया गया बाक़ी मामलों में टीम गठित कर आगे कार्रवाई जारी रहेगी ।
    1
    उप जिलाधिकारी बांसी तहसील की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस हुआ संपन्न।
आज दिनाक 1 अगस्त दिन शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक शासन के आदेश के क्रम में बांसी तहसिल सभागार में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसिल समाधान दिवस का आयोजन हुआ इस समाधान दिवस में कुल 70 मामले आए हैं जिनमें से 7 मामलों का निस्तारण तुरंत कराया गया बाक़ी मामलों में टीम गठित कर आगे कार्रवाई जारी रहेगी ।
    user_Rashid Malik
    Rashid Malik
    Local News Reporter बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पुलिस चौकी में "दिमाग मत खराब करो" सुनकर फूट पड़ा भाजपा के वरिष्ठ नेता का दर्द संत कबीर नगर के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र की मगर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम बरी में खलिहान की जमीन को लेकर हुए विवाद के बाद भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष दयाराम कनौजिया का दर्द सबके सामने आ गया दयाराम कनौजिया, जो वर्ष 1988 से भाजपा से जुड़े हैं और 38 वर्षों तक संगठन की सेवा कर चुके हैं, ने आरोप लगाया कि पुलिस चौकी में उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया। उनका कहना है कि विपक्षी पक्ष को कुर्सी पर बैठाकर सम्मान दिया गया, जबकि उनसे कथित तौर पर कहा गया, "दिमाग मत खराब करो, नेतागिरी ज्यादा मत करो।" दयाराम कनौजिया ने भावुक होकर कहा कि उन्होंने 38 वर्षों तक पार्टी की निष्ठापूर्वक सेवा की, लेकिन अपनी ही सरकार में उन्हें सम्मान के बजाय अपमान का सामना करना पड़ा। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और न्याय की मांग की है।
    1
    पुलिस चौकी में "दिमाग मत खराब करो" सुनकर फूट पड़ा भाजपा के वरिष्ठ नेता का दर्द

संत कबीर नगर के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र की मगर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम बरी में खलिहान की जमीन को लेकर हुए विवाद के बाद भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष दयाराम कनौजिया का दर्द सबके सामने आ गया

दयाराम कनौजिया, जो वर्ष 1988 से भाजपा से जुड़े हैं और 38 वर्षों तक संगठन की सेवा कर चुके हैं, ने आरोप लगाया कि पुलिस चौकी में उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया। उनका कहना है कि विपक्षी पक्ष को कुर्सी पर बैठाकर सम्मान दिया गया, जबकि उनसे कथित तौर पर कहा गया, "दिमाग मत खराब करो, नेतागिरी ज्यादा मत करो।"

दयाराम कनौजिया ने भावुक होकर कहा कि उन्होंने 38 वर्षों तक पार्टी की निष्ठापूर्वक सेवा की, लेकिन अपनी ही सरकार में उन्हें सम्मान के बजाय अपमान का सामना करना पड़ा। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और न्याय की मांग की है।
    user_Vipin Rai Journalist
    Vipin Rai Journalist
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    52 min ago
  • गैस एजेंसी में महिला से मा**रपी**ट, अ**र्धन****ग्न करने का आरोप, पति को पुलिस ने उठाया दिनांक -1-8-2026 लोकेशन बस्ती रिपोर्टर सुनील दूबे गैस एजेंसी में महिला से मा**रपी**ट, अ**र्धन****ग्न करने का आरोप, पति को पुलिस ने उठाया उदय H.P. गैस एजेंसी बारीघाट का मामला, SP से FIR की मांग बस्ती-थाना लालगंज क्षेत्र के बारीघाट स्थित उदय H.P. गैस एजेंसी में सिलेंडर लेने गई एक महिला के साथ मारपीट और अ***र्धन****ग्न करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक बस्ती को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थनी *संगीता पत्नी उमेश निवासी बर्तनिया ने बताया कि 30 जुलाई 2026 को सुबह करीब 11 बजे वह अपने पति के साथ गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने गई थी। वहां महिला व पुरुष की अलग-अलग लाइन लगी थी। वह महिला लाइन में खड़ी होकर इंतजार करने लगी। दोपहर 3 बजे नम्बर आने पर एजेंसी के संरक्षक धीरेन्द्र पुत्र रामकिशोर* और उनके लड़के ने गाली देते हुए कहा कि "अभी 2 घंटे और रुको, पुरुष वाली लाइन में लगो"। विरोध करने पर दोनों ने प्रार्थनी का बाल पकड़कर गाली-गलौज करते हुए केबिन में ले जाकर मारपीट की और अर्धनग्न कर दिया। शोर सुनकर जब प्रार्थनी का पति बचाने पहुंचा तो वहां मौजूद कर्मचारी *रविन्द्र, शिवचरन, मुलायम, अभिषेक मौर्या* और 3-4 अज्ञात लोगों ने कैमरा बंद कर पति-पत्नी दोनों की लाठी-डंडों से बुरी तरह पिटाई कर अधमरा कर दिया। प्रार्थनी का आरोप है कि बीच-बचाव के बाद किसी तरह जान बची। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर पुलिस बुलाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कुछ देर बाद विपक्षी के कहने पर लालगंज चौकी पुलिस आई और प्रार्थनी के पति को ही उठाकर थाने ले गई। पीड़िता ने पत्र में यह भी लिखा है कि इस एजेंसी के संरक्षक व कर्मचारी आए दिन उपभोक्ताओं के साथ मारपीट करते हैं, जिससे लोग एजेंसी जाने से डरते हैं। प्रार्थनी ने SP बस्ती से मांग की है कि मामले को देखते हुए उक्त लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए।
    2
    गैस एजेंसी में महिला से मा**रपी**ट, अ**र्धन****ग्न करने का आरोप, पति को पुलिस ने उठाया 
दिनांक -1-8-2026
लोकेशन बस्ती 
रिपोर्टर सुनील दूबे 
गैस एजेंसी में महिला से मा**रपी**ट, अ**र्धन****ग्न करने का आरोप, पति को पुलिस ने उठाया 
उदय H.P. गैस एजेंसी बारीघाट का मामला, SP से FIR की मांग  
बस्ती-थाना लालगंज क्षेत्र के बारीघाट स्थित उदय H.P. गैस एजेंसी में सिलेंडर लेने गई एक महिला के साथ मारपीट और अ***र्धन****ग्न करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक बस्ती को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थनी *संगीता पत्नी उमेश निवासी बर्तनिया ने बताया कि 30 जुलाई 2026 को सुबह करीब 11 बजे वह अपने पति के साथ गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने गई थी।
वहां महिला व पुरुष की अलग-अलग लाइन लगी थी। वह महिला लाइन में खड़ी होकर इंतजार करने लगी।
दोपहर 3 बजे नम्बर आने पर एजेंसी के संरक्षक धीरेन्द्र पुत्र रामकिशोर* और उनके लड़के ने गाली देते हुए कहा कि "अभी 2 घंटे और रुको, पुरुष वाली लाइन में लगो"।
विरोध करने पर दोनों ने प्रार्थनी का बाल पकड़कर गाली-गलौज करते हुए केबिन में ले जाकर मारपीट की और अर्धनग्न कर दिया। शोर सुनकर जब प्रार्थनी का पति बचाने पहुंचा तो वहां मौजूद कर्मचारी *रविन्द्र, शिवचरन, मुलायम, अभिषेक मौर्या* और 3-4 अज्ञात लोगों ने कैमरा बंद कर पति-पत्नी दोनों की लाठी-डंडों से बुरी तरह पिटाई कर अधमरा कर दिया। 
प्रार्थनी का आरोप है कि बीच-बचाव के बाद किसी तरह जान बची। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर पुलिस बुलाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कुछ देर बाद विपक्षी के कहने पर लालगंज चौकी पुलिस आई और प्रार्थनी के पति को ही उठाकर थाने ले गई।
पीड़िता ने पत्र में यह भी लिखा है कि इस एजेंसी के संरक्षक व कर्मचारी आए दिन उपभोक्ताओं के साथ मारपीट करते हैं, जिससे लोग एजेंसी जाने से डरते हैं। 
प्रार्थनी ने SP बस्ती से मांग की है कि मामले को देखते हुए उक्त लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए।
    user_सुनील दूबे
    सुनील दूबे
    Local News Reporter बस्ती, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *सांसद पप्पू यादव आज भगवा पहनकर संसद पहुंचे... दानपेटी लेकर बैठ गए...* फिर राहुल गांधी आए... उन्हें प्रणाम किया... और दान दिया... विरोध प्रदर्शन का नया अंदाज दिखा... *सांसद पप्पू यादव आज भगवा पहनकर संसद पहुंचे... दानपेटी लेकर बैठ गए...* फिर राहुल गांधी आए... उन्हें प्रणाम किया... और दान दिया... विरोध प्रदर्शन का नया अंदाज दिखा...
    1
    *सांसद पप्पू यादव आज भगवा पहनकर संसद पहुंचे... दानपेटी लेकर बैठ गए...*

फिर राहुल गांधी आए... उन्हें प्रणाम किया... और दान दिया... 

विरोध प्रदर्शन का नया अंदाज दिखा...
*सांसद पप्पू यादव आज भगवा पहनकर संसद पहुंचे... दानपेटी लेकर बैठ गए...*
फिर राहुल गांधी आए... उन्हें प्रणाम किया... और दान दिया... 
विरोध प्रदर्शन का नया अंदाज दिखा...
    user_Mulayam Singh Yadav
    Mulayam Singh Yadav
    TV News Anchor शोहरतगढ़, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • *लखनऊ के अर्जुनगंज में गाय ने एक बच्चे पर हमला कर दिया* शाम को बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था उतने में ही गाय ने बच्चे पर हमला कर दिया बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया बच्चों की हालात सीरियस बच्चे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया उसके बाद सिविल अस्पताल रेफर कर गया *इलाके में डर का माहौल* *लखनऊ के अर्जुनगंज में गाय ने एक बच्चे पर हमला कर दिया* शाम को बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था उतने में ही गाय ने बच्चे पर हमला कर दिया बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया बच्चों की हालात सीरियस बच्चे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया उसके बाद सिविल अस्पताल रेफर कर गया *इलाके में डर का माहौल*
    1
    *लखनऊ के अर्जुनगंज में गाय ने एक बच्चे पर हमला कर दिया*

शाम को बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था उतने में ही गाय ने बच्चे पर हमला कर दिया 

बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया बच्चों की हालात सीरियस

बच्चे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया उसके बाद सिविल अस्पताल रेफर कर गया 

*इलाके में डर का माहौल*
*लखनऊ के अर्जुनगंज में गाय ने एक बच्चे पर हमला कर दिया*
शाम को बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था उतने में ही गाय ने बच्चे पर हमला कर दिया 
बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया बच्चों की हालात सीरियस
बच्चे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया उसके बाद सिविल अस्पताल रेफर कर गया 
*इलाके में डर का माहौल*
    user_Mulayam Singh Yadav
    Mulayam Singh Yadav
    TV News Anchor शोहरतगढ़, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.