नहाए-खाए के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय महापर्व छठ, रफीगंज में घाटों की हुई साफ-सफाई आस्था और श्रद्धा का महापर्व छठ रविवार को नहाए-खाए के साथ शुरू हो गया। चार दिवसीय इस पर्व को लेकर रफीगंज शहर में भक्तिमय माहौल बन गया है। छठ व्रतियों द्वारा पूरे विधि-विधान के साथ पर्व की शुरुआत की गई। छठ पर्व को लेकर शहर के विभिन्न घाटों की साफ-सफाई की गई। आरबीआर स्थित छठ घाट एवं विष्णुपुरी चरकावां छठ घाट पर स्थानीय लोगों और प्रशासन के सहयोग से विशेष सफाई अभियान चलाया गया, ताकि व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस वर्ष शहर के डाक बंगला स्थित धावा नदी में पानी का अभाव होने के कारण वहां छठ की कोई विशेष तैयारी नहीं की गई है। ऐसे में शहर के छठ व्रतियों को आरबीआर स्थित तालाब पर ही निर्भर रहना पड़ेगा। इधर, छठ पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग विश्व प्रसिद्ध देव सूर्य मंदिर जाने के लिए अभी से ही रवाना हो रहे हैं, जिससे सड़कों और ट्रेनों में भीड़ बढ़ने लगी है। छठ पर्व के मद्देनजर प्रशासन भी सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर सतर्क नजर आ रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
नहाए-खाए के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय महापर्व छठ, रफीगंज में घाटों की हुई साफ-सफाई आस्था और श्रद्धा का महापर्व छठ रविवार को नहाए-खाए के साथ शुरू हो गया। चार दिवसीय इस पर्व को लेकर रफीगंज शहर में भक्तिमय माहौल बन गया है। छठ व्रतियों द्वारा पूरे विधि-विधान के साथ पर्व की शुरुआत की गई। छठ पर्व को लेकर शहर के विभिन्न घाटों की साफ-सफाई की गई। आरबीआर स्थित छठ घाट एवं विष्णुपुरी चरकावां छठ घाट पर स्थानीय लोगों और प्रशासन के सहयोग से विशेष सफाई अभियान चलाया गया, ताकि व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस वर्ष शहर के डाक बंगला स्थित धावा नदी में पानी का अभाव होने के कारण वहां छठ की कोई विशेष तैयारी नहीं की गई है। ऐसे में शहर के छठ व्रतियों को आरबीआर स्थित तालाब पर ही निर्भर रहना पड़ेगा। इधर, छठ पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग विश्व प्रसिद्ध देव सूर्य मंदिर जाने के लिए अभी से ही रवाना हो रहे हैं, जिससे सड़कों और ट्रेनों में भीड़ बढ़ने लगी है। छठ पर्व के मद्देनजर प्रशासन भी सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर सतर्क नजर आ रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
- User8640Madanpur, Aurangabad😡on 26 March
- User8640Madanpur, Aurangabad😂on 26 March
- User9584Mohania, Kaimur (Bhabua)👌on 22 March
- या–डेहरी पैसेंजर ट्रेन पर चढ़ने के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। गया जाने के लिए पुराने आरपीएफ बैरक के पास ट्रेन पकड़ने की कोशिश कर रहे एक युवक का पैर फिसल गया, जिससे वह ट्रेन के नीचे आ गया। इस हादसे में उसके दोनों पैर कट गए और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान नाराइज गांव निवासी संजय ठाकुर के 22 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में की गई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों एवं रेलवे कर्मियों की मदद से उसे तुरंत रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां तैनात डॉक्टर धनंजय कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया रेफर कर दिया। इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर राम सुमेर ने बताया कि युवक चलती ट्रेन पर चढ़ने का प्रयास कर रहा था, इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हो गया। फिलहाल युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।1
- गोह(औरंगाबाद) गोह थाना क्षेत्र के जमुआईन गांव में दहेज को लेकर विवाहिता की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। मृतका की पहचान उसी गांव निवासी राजेश सिंह के 30 वर्षीय पत्नी मंजू देवी के रूप में हुई है। इसे लेकर मृतका के पिता रफीगंज थाना क्षेत्र के औरवां गांव निवासी सत्येन्द्र सिंह ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कराया है। उक्त आवेदन में उल्लेख किया गया है कि मेरी पुत्री से बराबर दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था और अंततः शुक्रवार को इलाज के बहाने गयाजी में ले जाकर हत्या कर शव को जला दिया गया। हालांकि उक्त आवेदन में यह नही बताया गया है कि दहेज की रकम कितने रुपये की मांग किया जाता था। इधर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज किया गया है, जिसमें पति राजेश सिंह सहित छह लोगों को आरोपी बनाया गया है, जांच पड़ताल की जा रही है।1
- Arwal jila ke radhenager aag lga jisme fire 🚒 112 ke team time pe pahucha kr gehum jalne bachaya thanks for fir bigediyer.and 112 both.....1
- कटिहार के फलका थाना क्षेत्र में एक कैदी की मौत के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। गुस्साई भीड़ ने पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना ने एक बार फिर कानून व्यवस्था और पुलिस कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर ऐसी स्थिति क्यों बनी? क्या प्रशासन समय रहते हालात संभाल सकता था? 👉 पूरी खबर जानिए और अपनी राय जरूर दीजिए। #Katihar #BiharNews #LawAndOrder #BreakingNews #Police #PublicReaction #IndiaNews #ViralNews #NewsUpdate1
- गया जिले के आमस पुलिस ने आमस बाजार से एक दुकानदार को 2.214 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, शेरघाटी-1 के निर्देश पर गठित एक विशेष टीम ने की। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आमस बाजार में एक व्यक्ति अपनी दुकान में अवैध रूप से गांजा बेच रहा है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए अंचलाधिकारी आमस और आमस थाना के पुलिस पदाधिकारियों को मिलाकर एक टीम बनाई गई। टीम ने आमस थाना क्षेत्र के आमस बाजार स्थित शंभू साव के घर और दुकान पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान उनके घर से कुल 2.214 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से ही आरोपी आमस बाजार निवासी स्वर्गीय लक्ष्मी साव के 55 वर्षीय पुत्र शंभु साव को गिरफ्तार कर लिया। बरामद गांजा जब्त कर लिया गया है और आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।उल्लेखनीय है कि आरोपी पूर्व में 2007 और 2023 में गंजा के कांड में जेल जा चुका है छापेमारी दल में अंचलाधिकारी अरशद मदनी,थानाध्यक्ष धनंजय कुमार, एसआई अखिलेश कुमार, एएसआई बजरंगी सिंह और एएसआई भीम पासवान सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- औरंगाबाद में फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर ठगी करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी के पास कई विभागों के अवैध आई कार्ड बरामद। औरंगाबाद में फर्जी आईपीएस बनकर ठगी और धमकी देने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के राजेश शुक्ला को दाउदनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, दाउदनगर के कपड़ा कारोबारी उत्तर दरवाजा मोहल्ला, वार्ड संख्या-10 के रहने वाले राकेश कुमार ने आरोप लगाया है कि 19 फरवरी को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम राजेश शुक्ला बताते हुए खुद को उत्तर प्रदेश कैडर का आईपीएस अधिकारी बताया। बाद में मुलाकात के दौरान उसने अपना आई कार्ड भी दिखाया, जिससे प्रभावित होकर व्यवसायी ने उस पर विश्वास कर लिया। आरोप है कि परिचय बढ़ाने के बाद उक्त व्यक्ति ने किसी जरूरी काम का हवाला देते हुए पैसों की मांग की। उसके पद के प्रभाव में आकर राकेश कुमार ने 15 मार्च को दो किस्तों में 37,000 और 10,000 रुपये, कुल 47,000 रुपये ऑनलाइन माध्यम से उसके खाते में भेज दिए। मामले का खुलासा तब हुआ जब 2 अप्रैल को आरोपित अचानक राकेश कुमार की दुकान पर पहुंच गया और दोबारा आईपीएस अधिकारी होने का रौब दिखाते हुए, 20 हजार रुपये की अवैध मांग करने लगा। जब व्यवसायी ने पैसे देने से इंकार किया, तो राजेश शुक्ला ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। दुकान पर हो रहे हंगामे को सुनकर आसपास के लोग और दुकान के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राजेश को हिरासत में लिया और आवश्यक पूछताछ की, जिसमें राजेश ने अपना अपराध स्वीकार किया। इस मामले को लेकर पीड़ित ने दाउदनगर थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है। इस मामले में दाउदनगर एसडीपीओ अशोक दास ने बताया कि फर्जी आईपीएस बनकर ठगी और जालसाजी मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी अपराध स्वीकार किया। इसके पास से सीआईए, एनआईए, भारतीय जनता पार्टी का चुनावी कार्ड, मानवाधिकार का नियुक्ति पत्र, खाकी वस्त्र, सहित कई अन्य अवैध दस्तावेज मिले हैं। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।1
- हसपुरा, औरंगाबाद बैंक की ओर से ग्रामीणों को जागरूक किया गया हसपुरा प्रखंड क्षेत्र के हसपुरा पीरू,सिहाड़ी सहित अन्य बिहार ग्रामीण बैंक में औरंगाबाद कला जत्था के कलाकारों द्वारा लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया1
- Raghou chadda ek aisa eklouta inshan hai jo bharat sarkar bhid gya .. school se lekr airport tk ..awaj uthaya .i stand with Raghou chadda....1