Shuru
Apke Nagar Ki App…
लाडली बहना योजना: आधार और बैंक डीबीटी सत्यापन अनिवार्य महिला एवं बाल विकास विभाग ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की अगली मासिक किस्त जारी करने से पहले सभी जिलों को निर्देश जारी किए हैं। जिन पात्र महिलाओं के बैंक खातों में आधार लिंक या डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) सक्रिय नहीं है, उन्हें विशेष शिविर लगाकर यह प्रक्रिया पूरी कराने को कहा गया है। विभाग ने साफ किया है कि पात्र हितग्राहियों को बिना किसी रुकावट के सहायता राशि सीधे उनके खातों में डीबीटी के माध्यम से समय पर अंतरित की जाएगी।
Ravindra
लाडली बहना योजना: आधार और बैंक डीबीटी सत्यापन अनिवार्य महिला एवं बाल विकास विभाग ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की अगली मासिक किस्त जारी करने से पहले सभी जिलों को निर्देश जारी किए हैं। जिन पात्र महिलाओं के बैंक खातों में आधार लिंक या डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) सक्रिय नहीं है, उन्हें विशेष शिविर लगाकर यह प्रक्रिया पूरी कराने को कहा गया है। विभाग ने साफ किया है कि पात्र हितग्राहियों को बिना किसी रुकावट के सहायता राशि सीधे उनके खातों में डीबीटी के माध्यम से समय पर अंतरित की जाएगी।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- लाडली बहना योजना: आधार और बैंक डीबीटी सत्यापन अनिवार्य महिला एवं बाल विकास विभाग ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की अगली मासिक किस्त जारी करने से पहले सभी जिलों को निर्देश जारी किए हैं। जिन पात्र महिलाओं के बैंक खातों में आधार लिंक या डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) सक्रिय नहीं है, उन्हें विशेष शिविर लगाकर यह प्रक्रिया पूरी कराने को कहा गया है। विभाग ने साफ किया है कि पात्र हितग्राहियों को बिना किसी रुकावट के सहायता राशि सीधे उनके खातों में डीबीटी के माध्यम से समय पर अंतरित की जाएगी।1
- आज हर्षोल्लास के साथ हाई स्कूल बगुल्या में मनाया गया उमंग दिवस आज हाई स्कूल बगुल्या में उमंग दिवस मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में स्वास्थ्य विभाग के CHO श्री अक्षत नागर जी उपस्थित रहे, बच्चों ने श्रीमती प्रभा अम्भ मैडम द्वारा निर्देशित उमंग विषय के सभी पहलुओं को उजागर और स्पष्ट करने के लिए एक से बढ़ कर एक प्रस्तुतियाँ दी. और जीवन में उमंग के महत्व को दर्शाया आज कल बच्चे बहुत जल्दी तनाव में देखे जा रहे हैं जिसकी वजह से कई अनहोनी घटनाये देखने और सुनने में आ रही हैं उमंग कार्यक्रम ऐसे में बच्चों के लिये एक वरदान का कार्य करता है, जीवन को किस प्रकार आनंदित रहकर जिया जाये हमें सिखाता है, कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी बच्चों को प्राचार्य मैडम श्रीमती रुफिना एक्का द्वारा पुरस्कार प्रदान किये गये, समस्त स्टॉफ का सहयोग रहा.1
- ओबीसी पिछड़ा वर्ग के हक अधिकारों को लेकर न्याय के लिए दहाड़ चंद्रशेखर आजाद संसद नगीना1
- एकजुट पत्रकारिता ही अधिकारों की असली ताकत, संगठन उसी ताकत को आवाज देता है : डॉ. अरुण सक्सेना* “संघ” और “गठन” से बनता है संगठन, JUMP पत्रकार हितों की सामूहिक आवाज को देगा नई धार *देखिए संपूर्ण खबर खबर नेशनल पर* एकजुट पत्रकारिता ही अधिकारों की असली ताकत, संगठन उसी ताकत को आवाज देता है : डॉ. अरुण सक्सेना* “संघ” और “गठन” से बनता है संगठन, JUMP पत्रकार हितों की सामूहिक आवाज को देगा नई धार *देखिए संपूर्ण खबर खबर नेशनल पर* 👇👇👇👇👇👇1
- बड़ी भर्ती का ऐलान: MP पुलिस में 18 हजार पद, कुल 85 हजार सरकारी पदों पर भर्ती भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। मुख्यमंत्री के मुताबिक प्रदेश में पुलिस इंस्पेक्टर से लेकर जवान तक 18,000 पदों पर भर्ती की जा रही है। इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा कुल 85,000 नए पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। मुख्यमंत्री ने यह जानकारी 24 सितंबर 2026 को प्रदेश में रोजगार और भर्ती से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए दी। उनके बयान के अनुसार पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर से लेकर जवान स्तर तक के पद शामिल हैं। पुलिस भर्ती में 9,662 पदों को पहले चरण में मंजूरी इससे पहले मध्य प्रदेश पुलिस में 9,662 पदों पर सीधी भर्ती को प्रशासनिक मंजूरी दिए जाने की जानकारी सामने आई थी। यह 18,000 पुलिस पदों के व्यापक भर्ती लक्ष्य का पहला चरण बताया गया है। इसमें आरक्षक, आरक्षक चालक, सूबेदार, सब-इंस्पेक्टर और स्टेनोग्राफर/अन्य पद शामिल हैं। यानी फिलहाल उपलब्ध जानकारी के अनुसार 18,000 पुलिस पद कुल लक्ष्य/भर्ती योजना है, जबकि 9,662 पदों को पहले चरण में स्वीकृति मिल चुकी है। शेष पदों के लिए आगे स्वीकृति और भर्ती प्रक्रिया की बात कही गई है। 85 हजार पदों पर भर्ती का दावा मुख्यमंत्री ने पुलिस भर्ती के साथ प्रदेश में कुल 85,000 नए पदों पर भर्ती किए जाने की बात कही है। यह आंकड़ा केवल पुलिस विभाग का नहीं है, बल्कि सरकार की व्यापक भर्ती प्रक्रिया से संबंधित है। युवाओं के लिए अहम: 18,000 पुलिस पदों में किस पद के लिए कितनी वैकेंसी, आवेदन की तारीख, आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता क्या होगी—इसकी अंतिम जानकारी संबंधित विभाग/भर्ती बोर्ड के आधिकारिक विज्ञापन में ही मान्य होगी।1
- आरोन से किसानों का अध्ययन भ्रमण वाहन हरी झंडी दिखाकर रवाना आदर्श दुबे1
- इस तरह की आग उगलने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस जल्द से जल्द कार्रवाई करें जो पूरे क्षत्रिय समाज को इस तरह से अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा1
- *गुना पुलिस का अवैध शराब पर प्रहार: चांचौड़ा में 4 पेटी शराब के साथ एक धराया, दो सप्लायर भी गिरफ्तार* *गुना।* पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चांचौड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 21 हजार रुपये से अधिक की अवैध अंग्रेजी, देशी शराब और बीयर जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। *मुखबिर की सूचना पर छापा* 23 सितंबर को बीनागंज चौकी पुलिस को सूचना मिली कि ढीमर मोहल्ला चांचौड़ा निवासी सुनील भील अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना पर चौकी प्रभारी नीरज लोधी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे सुनील पुत्र नैनकराम भील (25) निवासी आमासोर को पकड़ लिया गया। तलाशी में उसके पास से 4 पेटियों में 43 क्वार्टर अंग्रेजी शराब RC, 70 क्वार्टर सफेद प्लेन देशी शराब और 24 बोतल बीयर बरामद हुई। जब्त शराब की कीमत लगभग 21,340 रुपये आंकी गई है। *पूछताछ में दो और नाम आए सामने* पूछताछ में सुनील ने बताया कि शराब सचिन राजपूत और बलराम राजपूत निवासी चांचौड़ा की है और उन्हीं के कहने पर वह बेच रहा था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ अपराध क्र. 323/26 धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर फरार सचिन पुत्र मुकेश राजपूत और बलराम पुत्र गोपाल राजपूत को भी कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में थाना प्रभारी दिलीप राजौरिया, प्रधान आरक्षक सुनील रघुवंशी, आरक्षक शिवप्रताप, मोनू करारे, अजय समाधिया, नवदीप शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।2