Shuru
Apke Nagar Ki App…
#Follow झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के लावलों प्रखंड के भावी प्रखंड अध्यक्ष विक्रम कुमार यादव एवं चतरा जिला कमेटी सदस्य
News,hamr lawalong
#Follow झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के लावलों प्रखंड के भावी प्रखंड अध्यक्ष विक्रम कुमार यादव एवं चतरा जिला कमेटी सदस्य
More news from झारखंड and nearby areas
- #Follow झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के लावलों प्रखंड के भावी प्रखंड अध्यक्ष विक्रम कुमार यादव एवं चतरा जिला कमेटी सदस्य1
- चतरा शहर के बीचों-बीच खुलेआम गोवंश कटने का आरोप, सूचना के बावजूद कार्रवाई पर सवाल” सेवा में, माननीय पुलिस महानिदेशक महोदय, झारखंड पुलिस मुख्यालय, धुर्वा, रांची। विषय: चतरा शहर के बिंड मोहल्ला, सादात चौक में कथित रूप से गायों की हत्या एवं अवैध खरीद-बिक्री की सूचना पर स्थानीय थाना द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने के संबंध में शिकायत। महोदय, सविनय निवेदन है कि चतरा शहर के बिंड मोहल्ला, सादात चौक क्षेत्र में कथित रूप से खुलेआम गायों को काटे जाने तथा उनके मांस की खरीद-बिक्री किए जाने की सूचना लगातार प्राप्त हो रही है। मेरे द्वारा इस संबंध में चतरा सदर थाना को कई बार सूचना देने का प्रयास किया गया है। इस मामले में जीरा कुरैशी, सदाम कुरैशी, मिसाल कुरैशी, दानिश कुरैशी एवं सोनू कुरैशी सहित कुछ अन्य व्यक्तियों के संबंध में स्थानीय स्तर पर संलिप्तता के आरोप सामने आ रहे हैं। आरोप है कि कुछ पुरुषों द्वारा गायों को काटने तथा घर की ही महिलाओं द्वारा मांस की खरीद-बिक्री एवं खुदरा बिक्री की जाती है। इन आरोपों की निष्पक्ष जाँच कराया जाना आवश्यक है। सबसे गंभीर बात यह है कि स्थानीय थाना को सूचना देने पर थाना प्रभारी द्वारा यह कहा जाता है कि शिकायतकर्ता स्वयं थाना में आकर सामने से सूचना दें। ऐसी स्थिति में शिकायतकर्ता को अपनी पहचान सामने आने तथा संभावित रूप से सुरक्षा संबंधी खतरे की आशंका रहती है। इसके बावजूद एक महिला द्वारा स्वयं थाना जाकर इस संबंध में सूचना दिए जाने की जानकारी है, लेकिन उसके बाद भी कथित रूप से गायों की हत्या/काटने के मामले में अपेक्षित छापेमारी या कार्रवाई नहीं की गई। शिकायतकर्ता का यह भी कहना है कि महिला की शिकायत के बाद छेड़छाड़ से संबंधित मामला दर्ज किया गया, लेकिन गायों की हत्या/काटने से संबंधित आरोपों पर कार्रवाई नहीं की गई। यदि यह तथ्य सही है तो इसकी भी उच्चस्तरीय जाँच आवश्यक है कि शिकायत की वास्तविक प्रकृति के अनुसार कार्रवाई क्यों नहीं की गई। चूँकि यह स्थान चतरा शहर के बीचों-बीच बिंड मोहल्ला, सादात चौक में बताया जा रहा है, इसलिए मामले की गंभीरता और सार्वजनिक सुरक्षा को देखते हुए तत्काल निष्पक्ष जाँच आवश्यक है। अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि: 1. पूरे मामले की जाँच स्थानीय थाना से अलग किसी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से कराई जाए। 2. बिंड मोहल्ला, सादात चौक में बताए जा रहे स्थान पर तत्काल पुलिस टीम भेजकर आवश्यक जाँच/छापेमारी की जाए। 3. गायों की हत्या, अवैध रूप से पशु रखने तथा कथित मांस की खरीद-बिक्री के आरोपों की सत्यता की जाँच की जाए। 4. जिन व्यक्तियों के नाम शिकायत में दिए गए हैं, उनकी भूमिका की निष्पक्ष जाँच की जाए और दोष सिद्ध होने पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए। 5. पूर्व में स्थानीय थाना को दी गई सूचनाओं तथा उन पर की गई कार्रवाई की भी जाँच की जाए। 6. शिकायतकर्ता/सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखते हुए उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, ताकि वह बिना भय के पुलिस को सूचना दे सके। 7. यदि स्थानीय पुलिस द्वारा सूचना मिलने के बावजूद कार्रवाई में लापरवाही बरती गई है, तो संबंधित पदाधिकारी की भूमिका की भी विभागीय जाँच कराई जाए। मेरे पास इस मामले से संबंधित वीडियो/अन्य साक्ष्य उपलब्ध हैं, जिन्हें आवश्यकता पड़ने पर जाँच अधिकारी को उपलब्ध कराया जा सकता है। कृपया मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा करें। दिनांक: 02/10/2026___________1
- *हंटरगंज कांग्रेस कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया गांधी-शास्त्री जयंती,* *तस्वीर पर माल्यार्पण कर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि,* *गांधी के विचारों को अपनाने पर दिया जोर* *विकास कुमार यादव* हंटरगंज(चतरा): प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई।कार्यक्रम की शुरुआत दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की गई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों के जीवन और देश के प्रति योगदान को याद किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष कर्मेंद्र सिंह ने की। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर देश को एक नई दिशा दी। उनके बताए रास्ते को अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि गरीब, दलित और वंचित लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सभी को मिलकर काम करना चाहिए। इस मौके पर उन्होंने स्व. लाल बहादुर शास्त्री के देश के प्रति समर्पण को भी याद किया। जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रमोद कुमार त्रिवेदी ने कहा कि गांधी और शास्त्री जैसे महापुरुषों के जीवन से समाज को हमेशा प्रेरणा मिलती रहेगी। उनके विचारों को केवल जयंती के मौके पर याद करने के बजाय उसे अपने व्यवहार में उतारने की जरूरत है।कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी कमल कुमार केशरी, ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार साहू, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह, पूर्व ओबीसी जिला अध्यक्ष सह जिला महासचिव प्रदीप कुमार गुप्ता, दिलीप कुमार साहू, विकास सिंह, एमडी सरमद, अशोक पाल, प्रियदर्शी, विजय, सहेंद्र राम, एमडी सरफुद्दीन मंसूरी, उदय राम, पूर्व जिला परिषद सदस्य जय हिंद पासवान समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।1
- एम्बुलेंस के बाद बालूमाथ अस्पताल की सुविधाएं सुधारने में जुटा DVC-DML, सोमवार को सिविल टीम करेगी निरीक्षण संतोष कुमार लातेहार। लातेहार जिले के बालूमाथ क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में DVC एवं उसके MDO Develecto Mining Limited (DML), Tubed Coal Block ने एक और पहल शुरू की है। आम लोगों के लिए चालक एवं ईंधन सहित एम्बुलेंस उपलब्ध कराने के बाद अब बालूमाथ अस्पताल की बुनियादी सुविधाओं और आवश्यक निर्माण कार्यों में सुधार को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।01 अक्टूबर 2026 को DVC-DML की ओर से चालक एवं ईंधन की व्यवस्था सहित एम्बुलेंस अंचल अधिकारी बालूमाथ बिरेंद्र राम एवं थाना प्रभारी अनुभव कुमार सिन्हा को संयुक्त रूप से सौंपी गई थी। इस दौरान मौजूद अधिकारियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों ने अस्पताल की बाउंड्री वॉल समेत अन्य आवश्यक सुविधाओं के विकास का मुद्दा DVC-DML के अधिकारियों के समक्ष रखा था।मांग पर त्वरित संज्ञान लेते हुए DVC-DML की CSR टीम ने अस्पताल का दौरा किया। टीम ने स्थानीय लोगों, चिकित्सकों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं अस्पताल कर्मियों से बातचीत कर अस्पताल की वर्तमान आवश्यकताओं की जानकारी ली। चर्चा के दौरान अस्पताल की सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे सामने रखे गए।प्रमुख मांगों में अस्पताल की बाउंड्री वॉल का निर्माण, नई एम्बुलेंस के लिए शेड, बाथरूम का जीर्णोद्धार, बोरिंग की व्यवस्था, इलेक्ट्रिकल वायरिंग, नया OT ड्रेसिंग रूम, अस्पताल परिसर में पेवर टाइल्स लगाने तथा पुरानी पानी की पाइपलाइन को तत्काल बदलना शामिल है। इसके अलावा अस्पताल की अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास पर भी चर्चा हुई।DVC-DML के अधिकारियों ने बताया कि आगामी सोमवार को कंपनी की सिविल टीम अस्पताल का स्थल निरीक्षण करेगी। निरीक्षण के बाद प्रस्तावित कार्यों का तकनीकी आकलन किया जाएगा और आवश्यकतानुसार आगे की कार्रवाई शुरू करने का प्रयास किया जाएगा। विशेष रूप से खराब पानी की पाइपलाइन को बदलने की आवश्यकता पर प्राथमिकता से ध्यान देने की बात कही गई।इस पहल में DVC की ओर से अरविंद ठाकुर, शैलेंद्र कुमार, जय प्रकाश एवं अमित चक्रपाणि तथा DML की ओर से बलराम पांडेय, मो. इस्तखार खान एवं श्यामल चक्रवर्ती सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।उल्लेखनीय है कि DVC-DML द्वारा उपलब्ध कराई गई एम्बुलेंस में चालक एवं ईंधन की व्यवस्था भी की गई है। इससे दुर्घटना, आकस्मिक बीमारी अथवा अन्य आपात स्थिति में स्थानीय लोगों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में मदद मिलेगी। एम्बुलेंस उपलब्ध कराने के बाद अस्पताल की बुनियादी सुविधाओं के सुधार की दिशा में शुरू की गई पहल को स्थानीय स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।3
- पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मनिका में मॉडल यूथ ग्राम सभा में छात्राओं ने निभाई जनप्रतिनिधियों की भूमिका रूपेश कुमार लातेहार : पीएमश्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, मनिका में शुक्रवार को मॉडल यूथ ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को ग्राम सभा की कार्यप्रणाली, लोकतांत्रिक प्रक्रिया, नेतृत्व क्षमता और स्थानीय विकास से जुड़े मुद्दों की व्यावहारिक जानकारी देना था। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों की भूमिका निभाते हुए मॉडल ग्राम सभा का जीवंत प्रस्तुतीकरण किया। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण, महिला एवं बाल विकास समेत गांव के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। छात्राओं ने अपनी भूमिकाओं के माध्यम से समस्याओं को सदन के समक्ष रखने और उनके समाधान पर विचार-विमर्श करने का अभ्यास किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी गौतम साहू, जिला शिक्षा अधीक्षक ऋषिकेश कुमार एवं एडीपीओ उपस्थित रहे। अतिथियों ने छात्राओं की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियों से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, निर्णय लेने की क्षमता और लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ विकसित होती है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में पिरामल फाउंडेशन की तकनीकी सहयोगी जया कुमारी, नोडल शिक्षक ताराचंद प्रजापति, शिक्षिका सह वार्डन जयंती, सीआरपी संतोष तिवारी, लेखापाल उमेश अग्रवाल समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में अभिभावकों ने भी सहभागिता की।3
- जिला खेल स्टेडियम लातेहार में शुक्रवार की शाम 5:00 बजे प्रमंडलीय आमंत्रण कप कबड्डी प्रतियोगिता 2026 का समापन हुआ। आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन मनिका विधायक रामचंद्र सिंह सहित कई लोगों ने किया एवं समापन के अवसर पर पुरस्कार का वितरण लातेहार उपायुक्त संदीप कुमार ने किया। आयोजित प्रतियोगिता में बालक वर्ग में प्रथम स्थान गढ़वा एवं बालिका वर्ग में प्रथम स्थान लातेहार में प्राप्त किया।1
- लेस्लीगंज मे गांधी जयंती पर एसडीपीओ ने किया माल्यार्पण,गांधी के सत्य-अहिंसा के संदेश को किया याद लेस्लीगंज मे गांधी जयंती पर एसडीपीओ ने किया माल्यार्पण,गांधी के सत्य-अहिंसा के संदेश को किया याद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को लेस्लीगंज बाजार स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर पुलिस पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में पांकी-लेस्लीगंज एसडीपीओ प्रशांत कुमार-2 ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके आदर्शों को याद किया। इस अवसर पर एसडीपीओ प्रशांत कुमार-2 ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और सद्भाव के मार्ग पर चलकर देश को आजादी की राह दिखाई। उनके विचार आज भी समाज और देश के लिए प्रेरणादायी हैं। गांधी जी के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में शांति, भाईचारा और आपसी सौहार्द को मजबूत किया जा सकता है। पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने भी गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।लोगों ने राष्ट्रपिता के विचारों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान लेस्लीगंज थाना के एसआई सुबीर किस्कू, एएसआई हरेंद्र पासवान सहित थाना के जवान मौजूद रहे।1
- *तेतरिया पीएम श्री स्कूल में मॉडल यूथ ग्राम सभा का आयोजन,* *छात्रों ने मुखिया और जनप्रतिनिधि बनकर समझी ग्राम सभा की कार्यप्रणाली* *विकास कुमार यादव* हंटरगंज(चतरा): प्रखंड के तरवागडा पंचायत स्थित पीएम श्री उच्च विद्यालय तेतरिया में गुरुवार को मॉडल यूथ ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मुखिया, उपमुखिया और अन्य जनप्रतिनिधियों की भूमिका निभाई। बच्चों ने ग्राम सभा की बैठक में पंचायत से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और अपनी बात रखी।इस दौरान विद्यार्थियों को ग्राम सभा कैसे चलती है, जनप्रतिनिधियों की क्या जिम्मेदारी होती है और पंचायत के विकास के लिए किस तरह काम किया जाता है, इसकी जानकारी दी गई। बच्चों ने अलग-अलग भूमिका निभाकर ग्राम सभा की पूरी प्रक्रिया को समझा।कार्यक्रम का संचालन राजकुमार रविदास ने किया। मौके पर तरवागड़ा पंचायत की मुखिया चमेली देवी, बीपीओ संदीप कुमार, मुखिया प्रतिनिधि दिलीप कुमार दास, उपमुखिया अभय सिंह, प्रधानाध्यापक मनोज कुमार यादव, शिक्षक अनूप कुमार उपाध्याय, नोडल शिक्षक प्रभाकर, पीरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि सम्राट कुमार सिंह समेत विद्यालय के सभी शिक्षक और ग्रामीण मौजूद थे।कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने उत्साह के साथ अपनी भूमिका निभाई। उपस्थित अतिथियों और शिक्षकों ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों को पंचायती राज व्यवस्था और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समझने में मदद मिलती है।1