logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एम्बुलेंस के बाद बालूमाथ अस्पताल की सुविधाएं सुधारने में जुटा DVC-DML, सोमवार को सिविल टीम करेगी निरीक्षण संतोष कुमार लातेहार। लातेहार जिले के बालूमाथ क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में DVC एवं उसके MDO Develecto Mining Limited (DML), Tubed Coal Block ने एक और पहल शुरू की है। आम लोगों के लिए चालक एवं ईंधन सहित एम्बुलेंस उपलब्ध कराने के बाद अब बालूमाथ अस्पताल की बुनियादी सुविधाओं और आवश्यक निर्माण कार्यों में सुधार को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।01 अक्टूबर 2026 को DVC-DML की ओर से चालक एवं ईंधन की व्यवस्था सहित एम्बुलेंस अंचल अधिकारी बालूमाथ बिरेंद्र राम एवं थाना प्रभारी अनुभव कुमार सिन्हा को संयुक्त रूप से सौंपी गई थी। इस दौरान मौजूद अधिकारियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों ने अस्पताल की बाउंड्री वॉल समेत अन्य आवश्यक सुविधाओं के विकास का मुद्दा DVC-DML के अधिकारियों के समक्ष रखा था।मांग पर त्वरित संज्ञान लेते हुए DVC-DML की CSR टीम ने अस्पताल का दौरा किया। टीम ने स्थानीय लोगों, चिकित्सकों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं अस्पताल कर्मियों से बातचीत कर अस्पताल की वर्तमान आवश्यकताओं की जानकारी ली। चर्चा के दौरान अस्पताल की सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे सामने रखे गए।प्रमुख मांगों में अस्पताल की बाउंड्री वॉल का निर्माण, नई एम्बुलेंस के लिए शेड, बाथरूम का जीर्णोद्धार, बोरिंग की व्यवस्था, इलेक्ट्रिकल वायरिंग, नया OT ड्रेसिंग रूम, अस्पताल परिसर में पेवर टाइल्स लगाने तथा पुरानी पानी की पाइपलाइन को तत्काल बदलना शामिल है। इसके अलावा अस्पताल की अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास पर भी चर्चा हुई।DVC-DML के अधिकारियों ने बताया कि आगामी सोमवार को कंपनी की सिविल टीम अस्पताल का स्थल निरीक्षण करेगी। निरीक्षण के बाद प्रस्तावित कार्यों का तकनीकी आकलन किया जाएगा और आवश्यकतानुसार आगे की कार्रवाई शुरू करने का प्रयास किया जाएगा। विशेष रूप से खराब पानी की पाइपलाइन को बदलने की आवश्यकता पर प्राथमिकता से ध्यान देने की बात कही गई।इस पहल में DVC की ओर से अरविंद ठाकुर, शैलेंद्र कुमार, जय प्रकाश एवं अमित चक्रपाणि तथा DML की ओर से बलराम पांडेय, मो. इस्तखार खान एवं श्यामल चक्रवर्ती सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।उल्लेखनीय है कि DVC-DML द्वारा उपलब्ध कराई गई एम्बुलेंस में चालक एवं ईंधन की व्यवस्था भी की गई है। इससे दुर्घटना, आकस्मिक बीमारी अथवा अन्य आपात स्थिति में स्थानीय लोगों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में मदद मिलेगी। एम्बुलेंस उपलब्ध कराने के बाद अस्पताल की बुनियादी सुविधाओं के सुधार की दिशा में शुरू की गई पहल को स्थानीय स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

6 hrs ago
user_संतोष कुमार
संतोष कुमार
Court reporter Latehar, Jharkhand•
6 hrs ago
1e538837-7188-4033-a864-4f9b2f3ee866

एम्बुलेंस के बाद बालूमाथ अस्पताल की सुविधाएं सुधारने में जुटा DVC-DML, सोमवार को सिविल टीम करेगी निरीक्षण संतोष कुमार लातेहार। लातेहार जिले के बालूमाथ क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में DVC एवं उसके MDO Develecto Mining Limited (DML), Tubed Coal Block ने एक और पहल शुरू की है। आम लोगों के लिए चालक एवं ईंधन सहित एम्बुलेंस उपलब्ध कराने के बाद अब बालूमाथ अस्पताल की बुनियादी सुविधाओं और आवश्यक निर्माण कार्यों में सुधार को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।01 अक्टूबर 2026 को DVC-DML की ओर से चालक एवं ईंधन की व्यवस्था सहित एम्बुलेंस अंचल अधिकारी बालूमाथ बिरेंद्र राम एवं थाना प्रभारी अनुभव कुमार सिन्हा को संयुक्त रूप से सौंपी गई थी। इस दौरान मौजूद अधिकारियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों ने अस्पताल की बाउंड्री वॉल समेत अन्य आवश्यक सुविधाओं के विकास का मुद्दा

9cca6541-b199-4cf2-98a2-c76e33c0025a

DVC-DML के अधिकारियों के समक्ष रखा था।मांग पर त्वरित संज्ञान लेते हुए DVC-DML की CSR टीम ने अस्पताल का दौरा किया। टीम ने स्थानीय लोगों, चिकित्सकों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं अस्पताल कर्मियों से बातचीत कर अस्पताल की वर्तमान आवश्यकताओं की जानकारी ली। चर्चा के दौरान अस्पताल की सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे सामने रखे गए।प्रमुख मांगों में अस्पताल की बाउंड्री वॉल का निर्माण, नई एम्बुलेंस के लिए शेड, बाथरूम का जीर्णोद्धार, बोरिंग की व्यवस्था, इलेक्ट्रिकल वायरिंग, नया OT ड्रेसिंग रूम, अस्पताल परिसर में पेवर टाइल्स लगाने तथा पुरानी पानी की पाइपलाइन को तत्काल बदलना शामिल है। इसके अलावा अस्पताल की अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास पर भी चर्चा हुई।DVC-DML के अधिकारियों ने बताया कि आगामी सोमवार को कंपनी की सिविल टीम अस्पताल का स्थल निरीक्षण करेगी। निरीक्षण के बाद प्रस्तावित कार्यों का तकनीकी आकलन किया जाएगा

और आवश्यकतानुसार आगे की कार्रवाई शुरू करने का प्रयास किया जाएगा। विशेष रूप से खराब पानी की पाइपलाइन को बदलने की आवश्यकता पर प्राथमिकता से ध्यान देने की बात कही गई।इस पहल में DVC की ओर से अरविंद ठाकुर, शैलेंद्र कुमार, जय प्रकाश एवं अमित चक्रपाणि तथा DML की ओर से बलराम पांडेय, मो. इस्तखार खान एवं श्यामल चक्रवर्ती सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।उल्लेखनीय है कि DVC-DML द्वारा उपलब्ध कराई गई एम्बुलेंस में चालक एवं ईंधन की व्यवस्था भी की गई है। इससे दुर्घटना, आकस्मिक बीमारी अथवा अन्य आपात स्थिति में स्थानीय लोगों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में मदद मिलेगी। एम्बुलेंस उपलब्ध कराने के बाद अस्पताल की बुनियादी सुविधाओं के सुधार की दिशा में शुरू की गई पहल को स्थानीय स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

More news from Jharkhand and nearby areas
  • एम्बुलेंस के बाद बालूमाथ अस्पताल की सुविधाएं सुधारने में जुटा DVC-DML, सोमवार को सिविल टीम करेगी निरीक्षण संतोष कुमार लातेहार। लातेहार जिले के बालूमाथ क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में DVC एवं उसके MDO Develecto Mining Limited (DML), Tubed Coal Block ने एक और पहल शुरू की है। आम लोगों के लिए चालक एवं ईंधन सहित एम्बुलेंस उपलब्ध कराने के बाद अब बालूमाथ अस्पताल की बुनियादी सुविधाओं और आवश्यक निर्माण कार्यों में सुधार को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।01 अक्टूबर 2026 को DVC-DML की ओर से चालक एवं ईंधन की व्यवस्था सहित एम्बुलेंस अंचल अधिकारी बालूमाथ बिरेंद्र राम एवं थाना प्रभारी अनुभव कुमार सिन्हा को संयुक्त रूप से सौंपी गई थी। इस दौरान मौजूद अधिकारियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों ने अस्पताल की बाउंड्री वॉल समेत अन्य आवश्यक सुविधाओं के विकास का मुद्दा DVC-DML के अधिकारियों के समक्ष रखा था।मांग पर त्वरित संज्ञान लेते हुए DVC-DML की CSR टीम ने अस्पताल का दौरा किया। टीम ने स्थानीय लोगों, चिकित्सकों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं अस्पताल कर्मियों से बातचीत कर अस्पताल की वर्तमान आवश्यकताओं की जानकारी ली। चर्चा के दौरान अस्पताल की सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे सामने रखे गए।प्रमुख मांगों में अस्पताल की बाउंड्री वॉल का निर्माण, नई एम्बुलेंस के लिए शेड, बाथरूम का जीर्णोद्धार, बोरिंग की व्यवस्था, इलेक्ट्रिकल वायरिंग, नया OT ड्रेसिंग रूम, अस्पताल परिसर में पेवर टाइल्स लगाने तथा पुरानी पानी की पाइपलाइन को तत्काल बदलना शामिल है। इसके अलावा अस्पताल की अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास पर भी चर्चा हुई।DVC-DML के अधिकारियों ने बताया कि आगामी सोमवार को कंपनी की सिविल टीम अस्पताल का स्थल निरीक्षण करेगी। निरीक्षण के बाद प्रस्तावित कार्यों का तकनीकी आकलन किया जाएगा और आवश्यकतानुसार आगे की कार्रवाई शुरू करने का प्रयास किया जाएगा। विशेष रूप से खराब पानी की पाइपलाइन को बदलने की आवश्यकता पर प्राथमिकता से ध्यान देने की बात कही गई।इस पहल में DVC की ओर से अरविंद ठाकुर, शैलेंद्र कुमार, जय प्रकाश एवं अमित चक्रपाणि तथा DML की ओर से बलराम पांडेय, मो. इस्तखार खान एवं श्यामल चक्रवर्ती सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।उल्लेखनीय है कि DVC-DML द्वारा उपलब्ध कराई गई एम्बुलेंस में चालक एवं ईंधन की व्यवस्था भी की गई है। इससे दुर्घटना, आकस्मिक बीमारी अथवा अन्य आपात स्थिति में स्थानीय लोगों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में मदद मिलेगी। एम्बुलेंस उपलब्ध कराने के बाद अस्पताल की बुनियादी सुविधाओं के सुधार की दिशा में शुरू की गई पहल को स्थानीय स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
    3
    एम्बुलेंस के बाद बालूमाथ अस्पताल की सुविधाएं सुधारने में जुटा DVC-DML, सोमवार को सिविल टीम करेगी निरीक्षण
संतोष कुमार 
लातेहार। लातेहार जिले के बालूमाथ क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में DVC एवं उसके MDO Develecto Mining Limited (DML), Tubed Coal Block ने एक और पहल शुरू की है। आम लोगों के लिए चालक एवं ईंधन सहित एम्बुलेंस उपलब्ध कराने के बाद अब बालूमाथ अस्पताल की बुनियादी सुविधाओं और आवश्यक निर्माण कार्यों में सुधार को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।01 अक्टूबर 2026 को DVC-DML की ओर से चालक एवं ईंधन की व्यवस्था सहित एम्बुलेंस अंचल अधिकारी बालूमाथ बिरेंद्र राम एवं थाना प्रभारी अनुभव कुमार सिन्हा को संयुक्त रूप से सौंपी गई थी। इस दौरान मौजूद अधिकारियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों ने अस्पताल की बाउंड्री वॉल समेत अन्य आवश्यक सुविधाओं के विकास का मुद्दा DVC-DML के अधिकारियों के समक्ष रखा था।मांग पर त्वरित संज्ञान लेते हुए DVC-DML की CSR टीम ने अस्पताल का दौरा किया। टीम ने स्थानीय लोगों, चिकित्सकों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं अस्पताल कर्मियों से बातचीत कर अस्पताल की वर्तमान आवश्यकताओं की जानकारी ली। चर्चा के दौरान अस्पताल की सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे सामने रखे गए।प्रमुख मांगों में अस्पताल की बाउंड्री वॉल का निर्माण, नई एम्बुलेंस के लिए शेड, बाथरूम का जीर्णोद्धार, बोरिंग की व्यवस्था, इलेक्ट्रिकल वायरिंग, नया OT ड्रेसिंग रूम, अस्पताल परिसर में पेवर टाइल्स लगाने तथा पुरानी पानी की पाइपलाइन को तत्काल बदलना शामिल है। इसके अलावा अस्पताल की अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास पर भी चर्चा हुई।DVC-DML के अधिकारियों ने बताया कि आगामी सोमवार को कंपनी की सिविल टीम अस्पताल का स्थल निरीक्षण करेगी। निरीक्षण के बाद प्रस्तावित कार्यों का तकनीकी आकलन किया जाएगा और आवश्यकतानुसार आगे की कार्रवाई शुरू करने का प्रयास किया जाएगा। विशेष रूप से खराब पानी की पाइपलाइन को बदलने की आवश्यकता पर प्राथमिकता से ध्यान देने की बात कही गई।इस पहल में DVC की ओर से अरविंद ठाकुर, शैलेंद्र कुमार, जय प्रकाश एवं अमित चक्रपाणि तथा DML की ओर से बलराम पांडेय, मो. इस्तखार खान एवं श्यामल चक्रवर्ती सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।उल्लेखनीय है कि DVC-DML द्वारा उपलब्ध कराई गई एम्बुलेंस में चालक एवं ईंधन की व्यवस्था भी की गई है। इससे दुर्घटना, आकस्मिक बीमारी अथवा अन्य आपात स्थिति में स्थानीय लोगों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में मदद मिलेगी। एम्बुलेंस उपलब्ध कराने के बाद अस्पताल की बुनियादी सुविधाओं के सुधार की दिशा में शुरू की गई पहल को स्थानीय स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
    user_संतोष कुमार
    संतोष कुमार
    Court reporter Latehar, Jharkhand•
    6 hrs ago
  • पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मनिका में मॉडल यूथ ग्राम सभा में छात्राओं ने निभाई जनप्रतिनिधियों की भूमिका रूपेश कुमार लातेहार : पीएमश्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, मनिका में शुक्रवार को मॉडल यूथ ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को ग्राम सभा की कार्यप्रणाली, लोकतांत्रिक प्रक्रिया, नेतृत्व क्षमता और स्थानीय विकास से जुड़े मुद्दों की व्यावहारिक जानकारी देना था। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों की भूमिका निभाते हुए मॉडल ग्राम सभा का जीवंत प्रस्तुतीकरण किया। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण, महिला एवं बाल विकास समेत गांव के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। छात्राओं ने अपनी भूमिकाओं के माध्यम से समस्याओं को सदन के समक्ष रखने और उनके समाधान पर विचार-विमर्श करने का अभ्यास किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी गौतम साहू, जिला शिक्षा अधीक्षक ऋषिकेश कुमार एवं एडीपीओ उपस्थित रहे। अतिथियों ने छात्राओं की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियों से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, निर्णय लेने की क्षमता और लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ विकसित होती है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में पिरामल फाउंडेशन की तकनीकी सहयोगी जया कुमारी, नोडल शिक्षक ताराचंद प्रजापति, शिक्षिका सह वार्डन जयंती, सीआरपी संतोष तिवारी, लेखापाल उमेश अग्रवाल समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में अभिभावकों ने भी सहभागिता की।
    3
    पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मनिका में मॉडल यूथ ग्राम सभा में छात्राओं ने निभाई जनप्रतिनिधियों की भूमिका
रूपेश कुमार लातेहार  : पीएमश्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, मनिका में शुक्रवार को मॉडल यूथ ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को ग्राम सभा की कार्यप्रणाली, लोकतांत्रिक प्रक्रिया, नेतृत्व क्षमता और स्थानीय विकास से जुड़े मुद्दों की व्यावहारिक जानकारी देना था। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों की भूमिका निभाते हुए मॉडल ग्राम सभा का जीवंत प्रस्तुतीकरण किया। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण, महिला एवं बाल विकास समेत गांव के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। छात्राओं ने अपनी भूमिकाओं के माध्यम से समस्याओं को सदन के समक्ष रखने और उनके समाधान पर विचार-विमर्श करने का अभ्यास किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी गौतम साहू, जिला शिक्षा अधीक्षक ऋषिकेश कुमार एवं एडीपीओ उपस्थित रहे। अतिथियों ने छात्राओं की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियों से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, निर्णय लेने की क्षमता और लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ विकसित होती है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में पिरामल फाउंडेशन की तकनीकी सहयोगी जया कुमारी, नोडल शिक्षक ताराचंद प्रजापति, शिक्षिका सह वार्डन जयंती, सीआरपी संतोष तिवारी, लेखापाल उमेश अग्रवाल समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में अभिभावकों ने भी सहभागिता की।
    user_Dr.Rupesh Kumar
    Dr.Rupesh Kumar
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    7 hrs ago
  • जिला खेल स्टेडियम लातेहार में शुक्रवार की शाम 5:00 बजे प्रमंडलीय आमंत्रण कप कबड्डी प्रतियोगिता 2026 का समापन हुआ। आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन मनिका विधायक रामचंद्र सिंह सहित कई लोगों ने किया एवं समापन के अवसर पर पुरस्कार का वितरण लातेहार उपायुक्त संदीप कुमार ने किया। आयोजित प्रतियोगिता में बालक वर्ग में प्रथम स्थान गढ़वा एवं बालिका वर्ग में प्रथम स्थान लातेहार में प्राप्त किया।
    1
    जिला खेल स्टेडियम लातेहार में शुक्रवार की शाम 5:00 बजे प्रमंडलीय आमंत्रण कप कबड्डी प्रतियोगिता 2026 का समापन हुआ।
आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन मनिका विधायक रामचंद्र सिंह सहित कई लोगों ने किया एवं समापन के अवसर पर पुरस्कार का वितरण लातेहार उपायुक्त संदीप कुमार ने किया। आयोजित प्रतियोगिता में बालक वर्ग में प्रथम स्थान गढ़वा एवं बालिका वर्ग में प्रथम स्थान लातेहार में प्राप्त किया।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    8 hrs ago
  • डोमाखाड़ कोयल नदी से कलश यात्रा के साथ वन्य प्राणी सप्ताह सह प्रकृति पूजा एवं मेला शुरू *डोमाखाड़ कोयल नदी से गारू तक गूंजा प्रकृति संरक्षण का संदेश* *14 किमी की भव्य कलश यात्रा के साथ वन्य प्राणी सप्ताह सह प्रकृति पूजा एवं मेला शुरू* विधायक रामचंद्र सिंह व डीडी कुमार आशीष ने किया उद्घाटन, 9 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन जोहार झारखण्ड /आरपी सिंह गारू प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल मैदान शुक्रवार को आस्था, संस्कृति और प्रकृति संरक्षण के संदेश से गूंज उठा। वन्य प्राणी सप्ताह सह प्रकृति पूजा एवं मेला का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। डोमाखाड़ स्थित कोयल नदी से शुरू हुई कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, किशोरियां एवं पुरुष शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के बीच कोयल नदी से कलश में जल भरा और करीब 14 किलोमीटर पैदल यात्रा कर गारू खेल मैदान पहुंचे। कार्यक्रम का उद्घाटन मनिका विधायक रामचंद्र सिंह एवं पलामू टाइगर रिजर्व दक्षिणी वन प्रमंडल के उपनिदेशक कुमार आशीष ने किया। गारू पहुंचने के बाद विधि-विधान के साथ मां दुर्गा एवं केशरा चंडी की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान पूरा क्षेत्र धार्मिक एवं उत्सवी माहौल में नजर आया। एक सप्ताह तक होंगे विविध आयोजन गारू पूर्वी वन क्षेत्र के रेंजर उमेश कुमार दुबे ने बताया कि कार्यक्रम 2 से 9 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान खेल, सांस्कृतिक, धार्मिक एवं जागरूकता से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पुरुषों एवं किशोरियों के लिए फुटबॉल टूर्नामेंट, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता होगी। बच्चों के लिए भाषण एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। वन्यजीव संरक्षण पर रहेगा विशेष जोर आयोजन का उद्देश्य मनोरंजन के साथ-साथ लोगों को वन्यजीव एवं प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करना भी है। कार्यक्रम में वन्य प्राणियों पर आधारित झांकी, नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता कार्यक्रम विशेष आकर्षण होंगे। धार्मिक आयोजनों के तहत कथा-प्रवचन एवं दुर्गा सप्तशती पाठ भी होगा। भक्ति जागरण में गूंजेंगे भजनों के स्वर वन्य प्राणी सप्ताह एवं प्रकृति पूजा मेले के दौरान रंगारंग भक्ति जागरण का भी आयोजन किया जाएगा। भक्ति जागरण में विभिन्न चर्चित गायक अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं एवं दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। कार्यक्रम में मनीता श्री, प्रकाश पंडित, कुणाल तिवारी, पवन दीवाना एवं शशि श्रीवास्तव, रानी पांडेय समेत अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। भक्ति जागरण को लेकर आयोजन समिति की ओर से विशेष तैयारियां की जा रही हैं। धार्मिक माहौल के बीच भक्ति गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मेले में आने वाले लोगों को मनोरंजन का भी अवसर मिलेगा। मेले में उमड़ेगा मनोरंजन का रंग खेल मैदान में आयोजित मेले में झूला, उछल-कूद, चक्कर समेत मनोरंजन के विभिन्न साधन लगाए गए हैं। शाम के समय सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के कारण मेले में लोगों की भीड़ जुट रही है। मुख्य रूप मौजूद रहे कार्यक्रम में जिप सदस्य जीरा देवी, विधायक प्रतिनिधि मनोज यादव, वनपाल अमृत कुमार श्रीवास्तव, सालिमोन कुल्लू, विवेक सिंह विशाल, आयोजन समिति के अध्यक्ष मंगल उरांव, भाजपा नेता सुनेश्वर सिंह समेत वन विभाग के कर्मी, आयोजन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम की खास बातें आयोजन: 2 से 9 अक्टूबर स्थल: खेल मैदान, गारू कलश यात्रा: डोमाखाड़ कोयल नदी से गारू तक दूरी: करीब 14 किलोमीटर मुख्य आयोजन: फुटबॉल टूर्नामेंट सांस्कृतिक कार्यक्रम: नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता बच्चों के लिए: भाषण एवं क्विज प्रतियोगिता विशेष आकर्षण: वन्य प्राणी झांकी एवं नुक्कड़ नाटक धार्मिक आयोजन: कथा-प्रवचन एवं दुर्गा सप्तशती पाठ भक्ति जागरण: मनीता श्री, प्रकाश पंडित, कुणाल तिवारी, पवन दीवाना, शशि श्रीवास्तव, रानी पांडेय एवं अन्य कलाकार आस्था • संस्कृति • प्रकृति • मनोरंजन
    3
    डोमाखाड़ कोयल नदी से कलश यात्रा के साथ वन्य प्राणी सप्ताह सह प्रकृति पूजा एवं मेला शुरू 
*डोमाखाड़ कोयल नदी से गारू तक गूंजा प्रकृति संरक्षण का संदेश*
*14 किमी की भव्य कलश यात्रा के साथ वन्य प्राणी सप्ताह सह प्रकृति पूजा एवं मेला शुरू*
विधायक रामचंद्र सिंह व डीडी कुमार आशीष ने किया उद्घाटन, 9 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन
जोहार झारखण्ड /आरपी सिंह 
गारू प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल मैदान शुक्रवार को आस्था, संस्कृति और प्रकृति संरक्षण के संदेश से गूंज उठा। वन्य प्राणी सप्ताह सह प्रकृति पूजा एवं मेला का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। डोमाखाड़ स्थित कोयल नदी से शुरू हुई कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, किशोरियां एवं पुरुष शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के बीच कोयल नदी से कलश में जल भरा और करीब 14 किलोमीटर पैदल यात्रा कर गारू खेल मैदान पहुंचे।
कार्यक्रम का उद्घाटन मनिका विधायक रामचंद्र सिंह एवं पलामू टाइगर रिजर्व दक्षिणी वन प्रमंडल के उपनिदेशक कुमार आशीष ने किया। गारू पहुंचने के बाद विधि-विधान के साथ मां दुर्गा एवं केशरा चंडी की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान पूरा क्षेत्र धार्मिक एवं उत्सवी माहौल में नजर आया।
एक सप्ताह तक होंगे विविध आयोजन
गारू पूर्वी वन क्षेत्र के रेंजर उमेश कुमार दुबे ने बताया कि कार्यक्रम 2 से 9 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान खेल, सांस्कृतिक, धार्मिक एवं जागरूकता से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पुरुषों एवं किशोरियों के लिए फुटबॉल टूर्नामेंट, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता होगी। बच्चों के लिए भाषण एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
वन्यजीव संरक्षण पर रहेगा विशेष जोर
आयोजन का उद्देश्य मनोरंजन के साथ-साथ लोगों को वन्यजीव एवं प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करना भी है। कार्यक्रम में वन्य प्राणियों पर आधारित झांकी, नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता कार्यक्रम विशेष आकर्षण होंगे। धार्मिक आयोजनों के तहत कथा-प्रवचन एवं दुर्गा सप्तशती पाठ भी होगा।
भक्ति जागरण में गूंजेंगे भजनों के स्वर
वन्य प्राणी सप्ताह एवं प्रकृति पूजा मेले के दौरान रंगारंग भक्ति जागरण का भी आयोजन किया जाएगा। भक्ति जागरण में विभिन्न चर्चित गायक अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं एवं दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। कार्यक्रम में मनीता श्री, प्रकाश पंडित, कुणाल तिवारी, पवन दीवाना एवं शशि श्रीवास्तव, रानी पांडेय समेत अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।
भक्ति जागरण को लेकर आयोजन समिति की ओर से विशेष तैयारियां की जा रही हैं। धार्मिक माहौल के बीच भक्ति गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मेले में आने वाले लोगों को मनोरंजन का भी अवसर मिलेगा।
मेले में उमड़ेगा मनोरंजन का रंग
खेल मैदान में आयोजित मेले में झूला, उछल-कूद, चक्कर समेत मनोरंजन के विभिन्न साधन लगाए गए हैं। शाम के समय सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के कारण मेले में लोगों की भीड़ जुट रही है।
मुख्य रूप मौजूद रहे 
कार्यक्रम में जिप सदस्य जीरा देवी, विधायक प्रतिनिधि मनोज यादव, वनपाल अमृत कुमार श्रीवास्तव, सालिमोन कुल्लू, विवेक सिंह विशाल, आयोजन समिति के अध्यक्ष मंगल उरांव, भाजपा नेता सुनेश्वर सिंह समेत वन विभाग के कर्मी, आयोजन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
कार्यक्रम की खास बातें
आयोजन: 2 से 9 अक्टूबर
स्थल: खेल मैदान, गारू
कलश यात्रा: डोमाखाड़ कोयल नदी से गारू तक 
दूरी: करीब 14 किलोमीटर
मुख्य आयोजन: फुटबॉल टूर्नामेंट
सांस्कृतिक कार्यक्रम: नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता
बच्चों के लिए: भाषण एवं क्विज प्रतियोगिता
विशेष आकर्षण: वन्य प्राणी झांकी एवं नुक्कड़ नाटक
धार्मिक आयोजन: कथा-प्रवचन एवं दुर्गा सप्तशती पाठ
भक्ति जागरण: मनीता श्री, प्रकाश पंडित, कुणाल तिवारी, पवन दीवाना, शशि श्रीवास्तव, रानी पांडेय एवं अन्य कलाकार
आस्था • संस्कृति • प्रकृति • मनोरंजन
    user_𝑅 𝑃 𝑆𝐼𝑁𝐺𝐻 𝑃𝑅𝐸𝑆𝑆
    𝑅 𝑃 𝑆𝐼𝑁𝐺𝐻 𝑃𝑅𝐸𝑆𝑆
    गारू, लातेहार, झारखंड•
    6 hrs ago
  • आदिवासी हिंदू नहीं हैं बयान पर क्या सोचते हैं.? #shorts #shortvideo #mandir #durgapuja #jaishreeram
    1
    आदिवासी हिंदू नहीं हैं बयान पर क्या सोचते हैं.? #shorts #shortvideo #mandir #durgapuja #jaishreeram
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    17 hrs ago
  • आदिवासी नेता अरविंद उरांव ने कहा की झारखंड में डेमोग्राफिक चेंज हो रहा है... गैर आदिवासी से शादी करने वाली आदिवासी महिलाओं का...
    1
    आदिवासी नेता अरविंद उरांव ने कहा की झारखंड में डेमोग्राफिक चेंज हो रहा है... 
गैर आदिवासी से शादी करने वाली आदिवासी महिलाओं का...
    user_Badri Narayan Sahu
    Badri Narayan Sahu
    किसको, लोहरदगा, झारखंड•
    17 hrs ago
  • इस बार लोहरदगा में होने जा रहा है दुर्गा पूजा के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा और रामलीला इस बार लोहरदगा में होने जा रहा है दुर्गा पूजा के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा और रामलीला
    1
    इस बार लोहरदगा में होने जा रहा है दुर्गा पूजा के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा और रामलीला
इस बार लोहरदगा में होने जा रहा है दुर्गा पूजा के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा और रामलीला
    user_Sirf such
    Sirf such
    Local News Reporter लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    18 hrs ago
  • प्रमंडलीय कबड्डी में लातेहार की बेटियों का दम, गढ़वा के खिलाड़ियों ने भी मारी बाजी रूपेश कुमार, लातेहार : जिला खेल स्टेडियम में शुक्रवार को प्रमंडलीय आमंत्रण कप कबड्डी प्रतियोगिता-2026 का रोमांचक समापन हुआ। पलामू, गढ़वा और लातेहार की महिला व पुरुष टीमों के बीच हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमखम के साथ खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग में लातेहार और बालक वर्ग में गढ़वा की टीम ने विजेता का खिताब हासिल किया। बालिका वर्ग में लातेहार विजेता, गढ़वा उपविजेता और पलामू तीसरे स्थान पर रहा। वहीं बालक वर्ग में गढ़वा विजेता, पलामू उपविजेता तथा लातेहार की टीम तीसरे स्थान पर रही। बालिका वर्ग में लातेहार की प्रिया और बालक वर्ग में पलामू के विशाल कुमार को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि उपायुक्त संदीप कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन खिलाड़ियों के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण है। उन्होंने आयोजन समिति और कबड्डी संघ के प्रयासों की सराहना की। प्रतियोगिता का उद्घाटन मनिका विधायक रामचंद्र सिंह और जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी की मौजूदगी में हुआ था। आयोजन समिति के अध्यक्ष सह नगर पंचायत अध्यक्ष महेश कुमार सिंह, महासचिव पंकज तिवारी और कोषाध्यक्ष हरिशंकर यादव की देखरेख में प्रतियोगिता संपन्न हुई। लातेहार जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष विनोद उरांव, सचिव अशफाक अहमद (मुन्ना), कोषाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह सहित संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राष्ट्रीय स्तर के रेफरी समेत अन्य ऑफिशियल ने मुकाबलों का संचालन किया। पूरे दिन स्टेडियम खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों से गुलजार रहा।
    4
    प्रमंडलीय कबड्डी में लातेहार की बेटियों का दम, गढ़वा के खिलाड़ियों ने भी मारी बाजी
रूपेश कुमार, लातेहार : जिला खेल स्टेडियम में शुक्रवार को प्रमंडलीय आमंत्रण कप कबड्डी प्रतियोगिता-2026 का रोमांचक समापन हुआ। पलामू, गढ़वा और लातेहार की महिला व पुरुष टीमों के बीच हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमखम के साथ खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग में लातेहार और बालक वर्ग में गढ़वा की टीम ने विजेता का खिताब हासिल किया। बालिका वर्ग में लातेहार विजेता, गढ़वा उपविजेता और पलामू तीसरे स्थान पर रहा। वहीं बालक वर्ग में गढ़वा विजेता, पलामू उपविजेता तथा लातेहार की टीम तीसरे स्थान पर रही। बालिका वर्ग में लातेहार की प्रिया और बालक वर्ग में पलामू के विशाल कुमार को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि उपायुक्त संदीप कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन खिलाड़ियों के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण है। उन्होंने आयोजन समिति और कबड्डी संघ के प्रयासों की सराहना की। प्रतियोगिता का उद्घाटन मनिका विधायक रामचंद्र सिंह और जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी की मौजूदगी में हुआ था। आयोजन समिति के अध्यक्ष सह नगर पंचायत अध्यक्ष महेश कुमार सिंह, महासचिव पंकज तिवारी और कोषाध्यक्ष हरिशंकर यादव की देखरेख में प्रतियोगिता संपन्न हुई। लातेहार जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष विनोद उरांव, सचिव अशफाक अहमद (मुन्ना), कोषाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह सहित संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राष्ट्रीय स्तर के रेफरी समेत अन्य ऑफिशियल ने मुकाबलों का संचालन किया। पूरे दिन स्टेडियम खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों से गुलजार रहा।
    user_Dr.Rupesh Kumar
    Dr.Rupesh Kumar
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.