Shuru
Apke Nagar Ki App…
इस बार लोहरदगा में होने जा रहा है दुर्गा पूजा के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा और रामलीला इस बार लोहरदगा में होने जा रहा है दुर्गा पूजा के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा और रामलीला
Sirf such
इस बार लोहरदगा में होने जा रहा है दुर्गा पूजा के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा और रामलीला इस बार लोहरदगा में होने जा रहा है दुर्गा पूजा के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा और रामलीला
More news from झारखंड and nearby areas
- सरकार रही नाकाम तो ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा श्रमदान से बदली छापर टोली गांव की सूरत लोहरदगा जिला अंतर्गत भंडरा प्रखंड क्षेत्र के मसमानो पंचायत के छापर टोली में लंबे समय से सडक,पुलिया तथा बजबजाती नलियों से परेशान ग्रामीण संगठित हो अनूठा पहल कर मिशल पेश करते हुए मरमती कार्य मे जुटे सरकार के नकामी को देखते हुए विभाग के प्रति नराजगी जताया और श्रमदान कर लम्बे समय के बाद गांव के लोग मरमती एवं नाली के साफ सफाई में जुटे।1
- आदिवासी हिंदू नहीं हैं बयान पर क्या सोचते हैं.? #shorts #shortvideo #mandir #durgapuja #jaishreeram1
- आदिवासी नेता अरविंद उरांव ने कहा की झारखंड में डेमोग्राफिक चेंज हो रहा है... गैर आदिवासी से शादी करने वाली आदिवासी महिलाओं का...1
- इस बार लोहरदगा में होने जा रहा है दुर्गा पूजा के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा और रामलीला इस बार लोहरदगा में होने जा रहा है दुर्गा पूजा के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा और रामलीला1
- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर लोहरदगा समाहरणालय परिसर में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मिलकर सामूहिक श्रमदान किया गया और पूरे परिसर की साफ-सफाई की गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर लोहरदगा समाहरणालय परिसर में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मिलकर सामूहिक श्रमदान किया गया और पूरे परिसर की साफ-सफाई की गई1
- एम्बुलेंस के बाद बालूमाथ अस्पताल की सुविधाएं सुधारने में जुटा DVC-DML, सोमवार को सिविल टीम करेगी निरीक्षण संतोष कुमार लातेहार। लातेहार जिले के बालूमाथ क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में DVC एवं उसके MDO Develecto Mining Limited (DML), Tubed Coal Block ने एक और पहल शुरू की है। आम लोगों के लिए चालक एवं ईंधन सहित एम्बुलेंस उपलब्ध कराने के बाद अब बालूमाथ अस्पताल की बुनियादी सुविधाओं और आवश्यक निर्माण कार्यों में सुधार को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।01 अक्टूबर 2026 को DVC-DML की ओर से चालक एवं ईंधन की व्यवस्था सहित एम्बुलेंस अंचल अधिकारी बालूमाथ बिरेंद्र राम एवं थाना प्रभारी अनुभव कुमार सिन्हा को संयुक्त रूप से सौंपी गई थी। इस दौरान मौजूद अधिकारियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों ने अस्पताल की बाउंड्री वॉल समेत अन्य आवश्यक सुविधाओं के विकास का मुद्दा DVC-DML के अधिकारियों के समक्ष रखा था।मांग पर त्वरित संज्ञान लेते हुए DVC-DML की CSR टीम ने अस्पताल का दौरा किया। टीम ने स्थानीय लोगों, चिकित्सकों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं अस्पताल कर्मियों से बातचीत कर अस्पताल की वर्तमान आवश्यकताओं की जानकारी ली। चर्चा के दौरान अस्पताल की सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे सामने रखे गए।प्रमुख मांगों में अस्पताल की बाउंड्री वॉल का निर्माण, नई एम्बुलेंस के लिए शेड, बाथरूम का जीर्णोद्धार, बोरिंग की व्यवस्था, इलेक्ट्रिकल वायरिंग, नया OT ड्रेसिंग रूम, अस्पताल परिसर में पेवर टाइल्स लगाने तथा पुरानी पानी की पाइपलाइन को तत्काल बदलना शामिल है। इसके अलावा अस्पताल की अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास पर भी चर्चा हुई।DVC-DML के अधिकारियों ने बताया कि आगामी सोमवार को कंपनी की सिविल टीम अस्पताल का स्थल निरीक्षण करेगी। निरीक्षण के बाद प्रस्तावित कार्यों का तकनीकी आकलन किया जाएगा और आवश्यकतानुसार आगे की कार्रवाई शुरू करने का प्रयास किया जाएगा। विशेष रूप से खराब पानी की पाइपलाइन को बदलने की आवश्यकता पर प्राथमिकता से ध्यान देने की बात कही गई।इस पहल में DVC की ओर से अरविंद ठाकुर, शैलेंद्र कुमार, जय प्रकाश एवं अमित चक्रपाणि तथा DML की ओर से बलराम पांडेय, मो. इस्तखार खान एवं श्यामल चक्रवर्ती सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।उल्लेखनीय है कि DVC-DML द्वारा उपलब्ध कराई गई एम्बुलेंस में चालक एवं ईंधन की व्यवस्था भी की गई है। इससे दुर्घटना, आकस्मिक बीमारी अथवा अन्य आपात स्थिति में स्थानीय लोगों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में मदद मिलेगी। एम्बुलेंस उपलब्ध कराने के बाद अस्पताल की बुनियादी सुविधाओं के सुधार की दिशा में शुरू की गई पहल को स्थानीय स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।3
- पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मनिका में मॉडल यूथ ग्राम सभा में छात्राओं ने निभाई जनप्रतिनिधियों की भूमिका रूपेश कुमार लातेहार : पीएमश्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, मनिका में शुक्रवार को मॉडल यूथ ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को ग्राम सभा की कार्यप्रणाली, लोकतांत्रिक प्रक्रिया, नेतृत्व क्षमता और स्थानीय विकास से जुड़े मुद्दों की व्यावहारिक जानकारी देना था। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों की भूमिका निभाते हुए मॉडल ग्राम सभा का जीवंत प्रस्तुतीकरण किया। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण, महिला एवं बाल विकास समेत गांव के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। छात्राओं ने अपनी भूमिकाओं के माध्यम से समस्याओं को सदन के समक्ष रखने और उनके समाधान पर विचार-विमर्श करने का अभ्यास किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी गौतम साहू, जिला शिक्षा अधीक्षक ऋषिकेश कुमार एवं एडीपीओ उपस्थित रहे। अतिथियों ने छात्राओं की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियों से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, निर्णय लेने की क्षमता और लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ विकसित होती है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में पिरामल फाउंडेशन की तकनीकी सहयोगी जया कुमारी, नोडल शिक्षक ताराचंद प्रजापति, शिक्षिका सह वार्डन जयंती, सीआरपी संतोष तिवारी, लेखापाल उमेश अग्रवाल समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में अभिभावकों ने भी सहभागिता की।3
- प्रमंडलीय कबड्डी में लातेहार की बेटियों का दम, गढ़वा के खिलाड़ियों ने भी मारी बाजी रूपेश कुमार, लातेहार : जिला खेल स्टेडियम में शुक्रवार को प्रमंडलीय आमंत्रण कप कबड्डी प्रतियोगिता-2026 का रोमांचक समापन हुआ। पलामू, गढ़वा और लातेहार की महिला व पुरुष टीमों के बीच हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमखम के साथ खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग में लातेहार और बालक वर्ग में गढ़वा की टीम ने विजेता का खिताब हासिल किया। बालिका वर्ग में लातेहार विजेता, गढ़वा उपविजेता और पलामू तीसरे स्थान पर रहा। वहीं बालक वर्ग में गढ़वा विजेता, पलामू उपविजेता तथा लातेहार की टीम तीसरे स्थान पर रही। बालिका वर्ग में लातेहार की प्रिया और बालक वर्ग में पलामू के विशाल कुमार को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि उपायुक्त संदीप कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन खिलाड़ियों के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण है। उन्होंने आयोजन समिति और कबड्डी संघ के प्रयासों की सराहना की। प्रतियोगिता का उद्घाटन मनिका विधायक रामचंद्र सिंह और जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी की मौजूदगी में हुआ था। आयोजन समिति के अध्यक्ष सह नगर पंचायत अध्यक्ष महेश कुमार सिंह, महासचिव पंकज तिवारी और कोषाध्यक्ष हरिशंकर यादव की देखरेख में प्रतियोगिता संपन्न हुई। लातेहार जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष विनोद उरांव, सचिव अशफाक अहमद (मुन्ना), कोषाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह सहित संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राष्ट्रीय स्तर के रेफरी समेत अन्य ऑफिशियल ने मुकाबलों का संचालन किया। पूरे दिन स्टेडियम खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों से गुलजार रहा।4