Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुकेत क्षेत्र में नाबालिग से 5 महीने तक गैंगरेप, गर्भवती होने पर खुला राज, 2 के खिलाफ मामला दर्ज, रामगंजमंडी उपखंड क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दो युवकों ने पिछले 5 महीनों तक डरा-धमकाकर किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाया जिससे वह 4 माह की गर्भवती हो गई। पीड़िता की तबीयत बिगड़ने और परिजनों द्वारा डॉक्टर को दिखाने पर इस पूरी वारदात का खुलासा हुआ।
Mangilal Charan
सुकेत क्षेत्र में नाबालिग से 5 महीने तक गैंगरेप, गर्भवती होने पर खुला राज, 2 के खिलाफ मामला दर्ज, रामगंजमंडी उपखंड क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दो युवकों ने पिछले 5 महीनों तक डरा-धमकाकर किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाया जिससे वह 4 माह की गर्भवती हो गई। पीड़िता की तबीयत बिगड़ने और परिजनों द्वारा डॉक्टर को दिखाने पर इस पूरी वारदात का खुलासा हुआ।
- Ravi kumarPipalda, Kota😡3 min ago
More news from Kota and nearby areas
- Post by Shyam pokra1
- चेचट। कस्बे के पास स्थित मीना कॉलोनी में खदान पर की गई ब्लास्टिंग के बाद पूरे क्षेत्र में धुएं का गुबार फैल गया। ब्लास्टिंग के बाद उठे धुएं और पोटाश जैसी तेज बदबू के कारण कॉलोनी के लोगों को सांस लेने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि खदान में अचानक की गई ब्लास्टिंग के बाद पूरे इलाके में धुआं फैल गया, जिससे घरों के अंदर तक बदबू पहुंच गई। कई लोगों ने आंखों में जलन और घुटन की भी शिकायत की। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि खदान में ब्लास्टिंग के दौरान सुरक्षा नियमों का ठीक से पालन नहीं किया जाता, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को बार-बार परेशानी झेलनी पड़ती है। लोगों ने प्रशासन से इस मामले में जांच कर उचित कार्रवाई करने और ब्लास्टिंग के समय सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।1
- रामगंजमंडी उपखंड क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दो युवकों ने पिछले 5 महीनों तक डरा-धमकाकर किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाया जिससे वह 4 माह की गर्भवती हो गई। पीड़िता की तबीयत बिगड़ने और परिजनों द्वारा डॉक्टर को दिखाने पर इस पूरी वारदात का खुलासा हुआ।1
- झालावाड़. इंदौर से जयपुर जा रही एक निजी बस और ट्रक की टक्कर में बड़ा हादसा हो गया। यह दुर्घटना सुकेत क्षेत्र में टोल के पास ब्रिज के नजदीक हुई। हादसे के समय बस में 36 यात्री सवार थे। अचानक हुए इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।1
- Post by पत्रकार आयुष गुप्ता1
- रायपुर,भारतीय किसान संघ ग्राम समिति बोरबन्द के ग्राम समिति अध्यक्ष बालाराम गुर्जर की अध्यक्षता में गायों की सुरक्षा के लिए ग्राम पंचायत सचिव गोविंद कुमार मेहर को ज्ञापन दिया गया । जिससे पंचायत प्रभारी शंकरलाल दांगी ने बताया है कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में गौवंश पर कुत्तों के द्वारा हमला कर घायल कर रहे हैं इसलिए ग्राम पंचायत द्वारा गौ वंश की सुरक्षा करने के व्यवस्था करवाए। ज्ञापन के दौरान मंत्री प्रकाश चंद्र शर्मा ,भगवान सिंह, राम गोपाल राजेश सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।1
- रावतभाटा नगर की मुख्य सडक पर आए दिन दुर्घटना होने की खबर आम होती जा रही है जानकारी देते हुए निः वर्तमान पार्षद मनीष गिरी नें पी डब्लू डी के अधिकारी जे ई एन एवं ए ई एन के नाम तहसीलदार व नगर पालिका प्रशासक विवेक गरासिया को ज्ञापन देकर कॉलोनीवासियो की ओर से मांग की एवं कोटा बैरियर चौराहे से लेकर नया बाजार, बालाराम चौराहा, एनटीसी गेट, चारभुजा मुख्य मार्ग से होते हुए प्लांट तक जगह जगह सी सी एवं डांबर रोड पर बड़े बड़े गड्डे होने के कारण हो रही दुर्घटनाओ से अवगत करवाया. उन्हीने बताया प्लांट रोड पर हनुमान मंदिर से एन एफ सी प्लांट के मुख्य गेट के बीच 3 जगह सी सी रोड मेँ गैप बढ़ता जा रहा है जिसके कारण दो पहिया वाहन चालक आए दिन दुर्घटनाओ के शिकार हो रहे है. ऐसा ही एक जानलेवा गड्ढा श्री राम मंदिर झालर बावड़ी विद्यालय के पास ओम्कारेश्वर नगर के मोड़ पर होने की जानकारी दी जिसमे से मोटे सरिये बाहर निकलने की बात कही जिन्हे अगर जल्दी ही ठीक नही किया गया तो बड़ा हादसा हो सकता है और कीसी की जान भी जा सकती है. मनीष गिरी नें पी डब्लू डी विभाग से जल्द से जल्द एक अभियान चलाकर मुख्य सडक पर हो रहे सभी गैप को भरने एवं स्पीड ब्रेकरो की मरम्मत करवाने की मांग की.उन्हीने बताया की मुख्य सडक पर पूर्व मेँ बनाए गए प्लास्टिक फाइबर के ब्रेकर पूरी तरह खत्म हो गए है परन्तु उनकी किले स्क्रू वाहनों को पंक्चर करने का काम कर रहे है ऐसे ब्रेकरो को हटा देना चाहिए और मापदंड के अनुसार ब्रेकर बनाने चाहिए. नगरवासियो की जान का खतरा बनती जा रही इस रोड की मरम्मत के लिए ज्ञापन मनीष गिरी, लष्मी लाल धाकड़ एवं समस्त कॉलोनीवासियो, नगरवासियो की ओर से तहसीलदार विवेक गरासिया को सौपा गया.2
- कोटा ग्रामीण पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 52 किलो 150 ग्राम डोडा चूरा बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 8 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि दरा गांव में शीतला माता मंदिर के पास एक सफेद रंग की संदिग्ध कार खड़ी है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार में रखे तीन प्लास्टिक कट्टों से 52 किलो 150 ग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कार को जब्त कर लिया। हालांकि कार चालक मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है।1