logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिहार सरकार द्वारा गोपालगंज की छाड़ी नदी को लेकर वरिष्ठ पत्रकार विजय तिवारी ने बेहद गंभीर आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि इस मामले में सरकार और सरकारी सिस्टम के जरिए ₹150 करोड़ की भारी-भरकम राशि लूट ली गई है।

5 hrs ago
user_गोपालगंज की जनता
गोपालगंज की जनता
Local News Reporter गोपालगंज, गोपालगंज, बिहार•
5 hrs ago

बिहार सरकार द्वारा गोपालगंज की छाड़ी नदी को लेकर वरिष्ठ पत्रकार विजय तिवारी ने बेहद गंभीर आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि इस मामले में सरकार और सरकारी सिस्टम के जरिए ₹150 करोड़ की भारी-भरकम राशि लूट ली गई है।

More news from बिहार and nearby areas
  • सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं. इस आंदोलन की शुरुआत कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने की थी, जिसमें पिछले महीने 28 जून को सोनम वांगचुक भी शामिल हो गए थे. प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितता के मामले में कॉकरोच जनता पार्टी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही है. हालांकि, इस अनशन को लेकर केंद्र सरकार बहुत हरकत में नहीं दिख रही है, लेकिन सोनम वांगचुक के इस आंदोलन की चर्चा अंतरराष्ट्रीय मीडिया में अच्छी-खासी हो रही है.
    1
    सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं. इस आंदोलन की शुरुआत कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने की थी, जिसमें पिछले महीने 28 जून को सोनम वांगचुक भी शामिल हो गए थे.

प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितता के मामले में कॉकरोच जनता पार्टी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही है. हालांकि, इस अनशन को लेकर केंद्र सरकार बहुत हरकत में नहीं दिख रही है, लेकिन सोनम वांगचुक के इस आंदोलन की चर्चा अंतरराष्ट्रीय मीडिया में अच्छी-खासी हो रही है.
    user_KRISHNA PRASAD KUSHWAHA
    KRISHNA PRASAD KUSHWAHA
    Teacher पहाड़पुर, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    17 hrs ago
  • बलिया के रेवती क्षेत्र में बिजली विभाग के अधिकारियों की मनमानी पर बांसडीह की बीजेपी विधायक केतकी सिंह बेहद नाराज हो गईं। यहाँ के बेशर्म बिजली विभाग के अधिकारियों ने बीजेपी विधायक केतकी सिंह का फोन तक नहीं उठाया। आखिरकार अधिकारियों के इस रवैये से थक-हारकर उन्होंने एसडीएम से बात की और व्यवस्था ठीक करने को कहा।
    1
    बलिया के रेवती क्षेत्र में बिजली विभाग के अधिकारियों की मनमानी पर बांसडीह की बीजेपी विधायक केतकी सिंह बेहद नाराज हो गईं। यहाँ के बेशर्म बिजली विभाग के अधिकारियों ने बीजेपी विधायक केतकी सिंह का फोन तक नहीं उठाया। आखिरकार अधिकारियों के इस रवैये से थक-हारकर उन्होंने एसडीएम से बात की और व्यवस्था ठीक करने को कहा।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    47 min ago
  • पश्चिम चंपारण के बैरिया प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत पखनाहा से बेतिया को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर स्थित पखनाहा बाजार में हल्की बारिश के बाद ही जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। सड़क पर पानी भर जाने के कारण आम लोगों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने शुक्रवार की दोपहर को इस समस्या को लेकर गहरी नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि मामूली बारिश होने पर भी सड़क पर पानी जमा हो जाता है, जिससे आवागमन बाधित हो जाता है और बाजार आने-जाने वाले लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से परेशान होकर ग्रामीणों ने जलजमाव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। इसके जरिए उन्होंने स्थानीय सांसद डॉ. संजय जायसवाल एवं विधायक नारायण प्रसाद से शीघ्र और स्थायी समाधान की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले मानसून में स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। इसके साथ ही, ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से भी सड़क की जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त कराने तथा इस जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है।
    1
    पश्चिम चंपारण के बैरिया प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत पखनाहा से बेतिया को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर स्थित पखनाहा बाजार में हल्की बारिश के बाद ही जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। सड़क पर पानी भर जाने के कारण आम लोगों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने शुक्रवार की दोपहर को इस समस्या को लेकर गहरी नाराजगी जताई है।

ग्रामीणों का कहना है कि मामूली बारिश होने पर भी सड़क पर पानी जमा हो जाता है, जिससे आवागमन बाधित हो जाता है और बाजार आने-जाने वाले लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से परेशान होकर ग्रामीणों ने जलजमाव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। इसके जरिए उन्होंने स्थानीय सांसद डॉ. संजय जायसवाल एवं विधायक नारायण प्रसाद से शीघ्र और स्थायी समाधान की मांग की है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले मानसून में स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। इसके साथ ही, ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से भी सड़क की जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त कराने तथा इस जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    Bettiah, Pashchim Champaran•
    18 hrs ago
  • पश्चिम चंपारण के डुमरी पंचायत अंतर्गत रघुनाथपुर वार्ड संख्या-6 में घर की सफाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां विषैले कोबरा के डसने से नागेंद्र मुखिया की पुत्री कुमकुम कुमारी की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कुमकुम अपने घर की साफ-सफाई कर रही थी और पोछा लगाने के लिए फर्श पर डालने हेतु मिट्टी निकाल रही थी, तभी मिट्टी में छिपे विषैले कोबरा ने अचानक उसके पैर में डस लिया। सांप के काटते ही वह दर्द से चीख उठी। शोर सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे एक निजी क्लीनिक ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। युवती की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने जब घर के आसपास तलाश की तो उन्हें वही कोबरा सांप मिल गया, जिसे ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से मारकर ढेर कर दिया। बरसात के मौसम में लगातार बढ़ रही सर्पदंश की घटनाओं ने ग्रामीणों की चिंता काफी बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से गांवों में जागरूकता अभियान चलाने, सर्पदंश से बचाव की जानकारी देने तथा ग्रामीण अस्पतालों में समय पर एंटी-स्नेक वेनम और बेहतर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने की पुरजोर मांग की है।
    1
    पश्चिम चंपारण के डुमरी पंचायत अंतर्गत रघुनाथपुर वार्ड संख्या-6 में घर की सफाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां विषैले कोबरा के डसने से नागेंद्र मुखिया की पुत्री कुमकुम कुमारी की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कुमकुम अपने घर की साफ-सफाई कर रही थी और पोछा लगाने के लिए फर्श पर डालने हेतु मिट्टी निकाल रही थी, तभी मिट्टी में छिपे विषैले कोबरा ने अचानक उसके पैर में डस लिया। सांप के काटते ही वह दर्द से चीख उठी।

शोर सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे एक निजी क्लीनिक ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। युवती की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने जब घर के आसपास तलाश की तो उन्हें वही कोबरा सांप मिल गया, जिसे ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से मारकर ढेर कर दिया।

बरसात के मौसम में लगातार बढ़ रही सर्पदंश की घटनाओं ने ग्रामीणों की चिंता काफी बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से गांवों में जागरूकता अभियान चलाने, सर्पदंश से बचाव की जानकारी देने तथा ग्रामीण अस्पतालों में समय पर एंटी-स्नेक वेनम और बेहतर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने की पुरजोर मांग की है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    19 hrs ago
  • बेतिया नगर निगम क्षेत्र के ऐतिहासिक राज कचहरी परिसर में सड़क निर्माण की दिशा में बड़ी पहल करते हुए महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने 81.10 लाख रुपये की लागत से बनने वाली पीसीसी सड़क का कार्यादेश जारी किया है। यह सड़क जोड़ा शिवालय मंदिर के पास राज ड्योढ़ी के पूर्वी गेट से भवानी मंडप होते हुए राज कचहरी कार्यालय तक और संत कबीर चौक के पास राज ड्योढ़ी के दक्षिणी गेट से टेंपो स्टैंड पुल तक बनाई जाएगी। महापौर ने स्पष्ट किया है कि राज कचहरी परिसर बेतिया नगर निगम की ऐतिहासिक धरोहर है, इसलिए सड़क निर्माण की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। इस योजना के लिए पहले 97.58 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिली थी, जिसके बाद निविदा प्रक्रिया पूरी कर निर्माण एजेंसी शक्ति कंस्ट्रक्शन को 81.10 लाख रुपये का कार्यादेश दिया गया है। निर्माण एजेंसी को तीन महीने की निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है। सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच एमआईटी मुजफ्फरपुर के सक्षम प्राधिकार द्वारा की जाएगी और जांच में काम संतोषजनक पाए जाने के बाद ही एजेंसी को भुगतान का प्रावधान किया गया है। कार्यादेश की शर्तों के अनुसार, निर्माण एजेंसी को सड़क निर्माण के बाद अगले 36 महीने (तीन वर्ष) तक इसका रखरखाव भी करना होगा। इस रखरखाव अवधि के सफलतापूर्वक पूरे होने के बाद ही सुरक्षा गारंटी मद में जमा कराई गई राशि वापस की जाएगी। इसके अलावा, कार्य शुरू होने से पहले और समाप्त होने के बाद स्थल की फोटोग्राफी कराना अनिवार्य होगा। यदि निर्धारित तीन महीने की अवधि में निर्माण कार्य पूरा नहीं होता है, तो संवेदक पर प्रतिदिन कार्यादेश राशि का 0.1 प्रतिशत अर्थदंड लगाया जा सकता है। इस पूरी योजना में किसी भी प्रकार के अग्रिम भुगतान का प्रावधान नहीं रखा गया है।
    1
    बेतिया नगर निगम क्षेत्र के ऐतिहासिक राज कचहरी परिसर में सड़क निर्माण की दिशा में बड़ी पहल करते हुए महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने 81.10 लाख रुपये की लागत से बनने वाली पीसीसी सड़क का कार्यादेश जारी किया है। यह सड़क जोड़ा शिवालय मंदिर के पास राज ड्योढ़ी के पूर्वी गेट से भवानी मंडप होते हुए राज कचहरी कार्यालय तक और संत कबीर चौक के पास राज ड्योढ़ी के दक्षिणी गेट से टेंपो स्टैंड पुल तक बनाई जाएगी। महापौर ने स्पष्ट किया है कि राज कचहरी परिसर बेतिया नगर निगम की ऐतिहासिक धरोहर है, इसलिए सड़क निर्माण की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

इस योजना के लिए पहले 97.58 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिली थी, जिसके बाद निविदा प्रक्रिया पूरी कर निर्माण एजेंसी शक्ति कंस्ट्रक्शन को 81.10 लाख रुपये का कार्यादेश दिया गया है। निर्माण एजेंसी को तीन महीने की निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है। सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच एमआईटी मुजफ्फरपुर के सक्षम प्राधिकार द्वारा की जाएगी और जांच में काम संतोषजनक पाए जाने के बाद ही एजेंसी को भुगतान का प्रावधान किया गया है।

कार्यादेश की शर्तों के अनुसार, निर्माण एजेंसी को सड़क निर्माण के बाद अगले 36 महीने (तीन वर्ष) तक इसका रखरखाव भी करना होगा। इस रखरखाव अवधि के सफलतापूर्वक पूरे होने के बाद ही सुरक्षा गारंटी मद में जमा कराई गई राशि वापस की जाएगी। इसके अलावा, कार्य शुरू होने से पहले और समाप्त होने के बाद स्थल की फोटोग्राफी कराना अनिवार्य होगा। यदि निर्धारित तीन महीने की अवधि में निर्माण कार्य पूरा नहीं होता है, तो संवेदक पर प्रतिदिन कार्यादेश राशि का 0.1 प्रतिशत अर्थदंड लगाया जा सकता है। इस पूरी योजना में किसी भी प्रकार के अग्रिम भुगतान का प्रावधान नहीं रखा गया है।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    50 min ago
  • बिहार के बैरिया प्रखंड क्षेत्र के बैजुआ भगवानपुर और मसान ढाब गांवों में गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि लोग अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर हैं। स्थानीय ग्रामीण गुड्डू कुशवाहा सहित दर्जनों लोगों का कहना है कि बाढ़ जैसी स्थिति होने के बावजूद प्रशासन की तरफ से अब तक सरकारी नाव उपलब्ध नहीं कराई गई है। इसके अलावा, अन्य जरूरी संसाधनों की व्यवस्था न होने से लोगों को आवागमन, रोजमर्रा के कार्यों और आवश्यक सामग्री लाने-ले जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल सरकारी नाव, राहत सामग्री और आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। इस संबंध में अंचलाधिकारी बैरिया से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका, जिसके कारण उनकी आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी है।
    1
    बिहार के बैरिया प्रखंड क्षेत्र के बैजुआ भगवानपुर और मसान ढाब गांवों में गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि लोग अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर हैं।

स्थानीय ग्रामीण गुड्डू कुशवाहा सहित दर्जनों लोगों का कहना है कि बाढ़ जैसी स्थिति होने के बावजूद प्रशासन की तरफ से अब तक सरकारी नाव उपलब्ध नहीं कराई गई है। इसके अलावा, अन्य जरूरी संसाधनों की व्यवस्था न होने से लोगों को आवागमन, रोजमर्रा के कार्यों और आवश्यक सामग्री लाने-ले जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल सरकारी नाव, राहत सामग्री और आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। इस संबंध में अंचलाधिकारी बैरिया से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका, जिसके कारण उनकी आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी है।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    Bettiah, Pashchim Champaran•
    18 hrs ago
  • पश्चिम चंपारण के रामनगर प्रखंड स्थित बड़ा बेलवा गांव के समीप मसान नदी के किनारे एक बाघ ने गाय के बछड़े को अपना शिकार बना लिया है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है और ग्रामीणों के बीच भय का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम कृष्णा यादव अपने मवेशियों को चराने के लिए मसान नदी के किनारे गए थे। इसी दौरान वहां पहले से घात लगाकर बैठे बाघ ने अचानक हमला कर गाय के बछड़े को दबोच लिया, जिससे आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने फौरन इसकी सूचना वन विभाग के राघिया रेंज कार्यालय को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बाघ की ट्रैकिंग शुरू कर दी है। वन अधिकारियों के मुताबिक, यह बाघ पिछले करीब एक सप्ताह से रिहायशी इलाके के आसपास लगातार देखा जा रहा है, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अकेले जंगल या नदी किनारे न जाने और मवेशियों को खुले में न छोड़ने की अपील की है। लगातार रिहायशी इलाकों में बाघ की इस मौजूदगी ने लोगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और अब सबकी निगाहें वन विभाग की कार्रवाई पर टिकी हैं।
    1
    पश्चिम चंपारण के रामनगर प्रखंड स्थित बड़ा बेलवा गांव के समीप मसान नदी के किनारे एक बाघ ने गाय के बछड़े को अपना शिकार बना लिया है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है और ग्रामीणों के बीच भय का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम कृष्णा यादव अपने मवेशियों को चराने के लिए मसान नदी के किनारे गए थे। इसी दौरान वहां पहले से घात लगाकर बैठे बाघ ने अचानक हमला कर गाय के बछड़े को दबोच लिया, जिससे आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने फौरन इसकी सूचना वन विभाग के राघिया रेंज कार्यालय को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बाघ की ट्रैकिंग शुरू कर दी है।

वन अधिकारियों के मुताबिक, यह बाघ पिछले करीब एक सप्ताह से रिहायशी इलाके के आसपास लगातार देखा जा रहा है, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अकेले जंगल या नदी किनारे न जाने और मवेशियों को खुले में न छोड़ने की अपील की है। लगातार रिहायशी इलाकों में बाघ की इस मौजूदगी ने लोगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और अब सबकी निगाहें वन विभाग की कार्रवाई पर टिकी हैं।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    20 hrs ago
  • पश्चिम चंपारण के नौतन थाना क्षेत्र अंतर्गत श्यामपुर कोतराहां गांव के बैजु भगत टोला (वार्ड संख्या-08) में जमीन के हिस्से के विवाद को लेकर 38 वर्षीय विजय भगत की हत्या कर शव जला देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है, जबकि आरोपित घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। मृतक की पत्नी नीतू देवी ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि गुरुवार को जमीन के बंटवारे को लेकर उनके पति का उनके बड़े भाई परशुराम भगत, पिता मैनेजर भगत, मां, भाभी और देयादिन मरछिया देवी से विवाद हुआ था। शुक्रवार की दोपहर जब वह बकरी चराने सरेह गई थीं, तभी सभी आरोपितों ने मिलकर उनके पति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। उनका आरोप है कि इसके बाद चचेरे ससुर रामजी भगत और चचेरे देवर राजेश्वर भगत ने शव को ले जाकर जला दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने नीतू देवी का मोबाइल भी छीन लिया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही सभी आरोपी फरार हो चुके थे। मृतक विजय भगत अपने पीछे पत्नी नीतू देवी, 10 वर्षीय पुत्र अभिषेक और दो पुत्रियों को छोड़ गए हैं, जिससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
    1
    पश्चिम चंपारण के नौतन थाना क्षेत्र अंतर्गत श्यामपुर कोतराहां गांव के बैजु भगत टोला (वार्ड संख्या-08) में जमीन के हिस्से के विवाद को लेकर 38 वर्षीय विजय भगत की हत्या कर शव जला देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है, जबकि आरोपित घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं।

मृतक की पत्नी नीतू देवी ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि गुरुवार को जमीन के बंटवारे को लेकर उनके पति का उनके बड़े भाई परशुराम भगत, पिता मैनेजर भगत, मां, भाभी और देयादिन मरछिया देवी से विवाद हुआ था। शुक्रवार की दोपहर जब वह बकरी चराने सरेह गई थीं, तभी सभी आरोपितों ने मिलकर उनके पति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। उनका आरोप है कि इसके बाद चचेरे ससुर रामजी भगत और चचेरे देवर राजेश्वर भगत ने शव को ले जाकर जला दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने नीतू देवी का मोबाइल भी छीन लिया।

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही सभी आरोपी फरार हो चुके थे। मृतक विजय भगत अपने पीछे पत्नी नीतू देवी, 10 वर्षीय पुत्र अभिषेक और दो पुत्रियों को छोड़ गए हैं, जिससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
    user_Akash Kumar
    Akash Kumar
    TV News Anchor नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.