कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, हर घर नल योजना सहित 9 सूत्रीय मांगें सौंपीं मीरजापुर। जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने सरकार की योजनाओं को लेकर गंभीर सवाल उठाए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि जल जीवन मिशन के तहत संचालित ‘हर घर नल योजना’ के कार्य अब तक कई गांवों में अधूरे हैं, जिससे ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। इन्हीं समस्याओं को लेकर कांग्रेस पदाधिकारी नवसूत्रीय मांगों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रमुख रूप से मीरजापुर नगर की जर्जर सड़कों की शीघ्र मरम्मत, एसआईआर (SIR) प्रक्रिया में जाति विशेष को आधार बनाकर नाम न काटे जाने, तथा ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बढ़ती बिजली मीटर रीडिंग की समस्या को दूर करने की मांग शामिल रही। कांग्रेस पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो पार्टी को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। वहीं प्रशासन की ओर से ज्ञापन में उठाए गए बिंदुओं की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, हर घर नल योजना सहित 9 सूत्रीय मांगें सौंपीं मीरजापुर। जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने सरकार की योजनाओं को लेकर गंभीर सवाल उठाए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि जल जीवन मिशन के तहत संचालित ‘हर घर नल योजना’ के कार्य अब तक कई गांवों में अधूरे हैं, जिससे ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। इन्हीं समस्याओं को लेकर कांग्रेस पदाधिकारी नवसूत्रीय मांगों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रमुख रूप से मीरजापुर नगर की जर्जर सड़कों की शीघ्र मरम्मत, एसआईआर (SIR) प्रक्रिया में जाति विशेष को आधार बनाकर नाम न काटे जाने, तथा ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बढ़ती बिजली मीटर रीडिंग की समस्या को दूर करने की मांग शामिल रही। कांग्रेस पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो पार्टी को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। वहीं प्रशासन की ओर से ज्ञापन में उठाए गए बिंदुओं की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
- मिर्ज़ापुर: SIR में नाम कटने की शिकायत लेकर DM कार्यालय पहुचे लोग ,लगाया आरोप! #mirzapurNews #mirzapur #mirzapurkhabar #MirzapurNews #BreakingNews #breakingnews #Breaking #BREAKING #UPNews #UttarPradesh #UPBreakingNews #sir4
- मीरजापुर। जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने सरकार की योजनाओं को लेकर गंभीर सवाल उठाए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि जल जीवन मिशन के तहत संचालित ‘हर घर नल योजना’ के कार्य अब तक कई गांवों में अधूरे हैं, जिससे ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। इन्हीं समस्याओं को लेकर कांग्रेस पदाधिकारी नवसूत्रीय मांगों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रमुख रूप से मीरजापुर नगर की जर्जर सड़कों की शीघ्र मरम्मत, एसआईआर (SIR) प्रक्रिया में जाति विशेष को आधार बनाकर नाम न काटे जाने, तथा ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बढ़ती बिजली मीटर रीडिंग की समस्या को दूर करने की मांग शामिल रही। कांग्रेस पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो पार्टी को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। वहीं प्रशासन की ओर से ज्ञापन में उठाए गए बिंदुओं की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।1
- मिर्जापुर के कलेक्ट्रेट सभागार में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने सरकार की योजनाओं को लेकर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि जल जीवन मिशन के तहत गांवों में पेयजल व्यवस्था के लिए कराए जा रहे कार्य अधूरे हैं, जिससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने नवसूत्रीय मांगों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्याएं रखीं। उनकी मांगों में मिर्जापुर नगर की जर्जर सड़कों की हालत में सुधार, एसआईआर में जाति विशेष को देखकर नाम न काटे जाने, और ग्रामीण व शहरी इलाकों में बढ़ते बिजली मीटर रीडिंग की समस्या शामिल हैं। प्रशासन ने मांगों पर जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।3
- मीरजापुर | दिनांक 04.02.2026 को समय करीब 08.30 बजे शाम शराब के नशे मे पंचदेव नोनिया चौहान पुत्र स्व0 डांगर नोनिया चौहान निवासी पक्का पोखरा थाना कोतवाली शहर जनपद मीरजापुर का झगडा रमेश बेंनवंशी धरीकार पुत्र स्व0 मेवा लाल निवासी पक्का पोखरा थाना कोतवाली शहर जनपद मीरजापुर से हो गया। इसमे रमेश ने धारदार हथियार से हमला कर दिया । ऐसे मे घर व आसपास के लोग शोर सुनकर पहुंचे तो मौके पर पंचदेव जमीन पर गिरा पड़ा था, जिसे जिला चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टर ने पंचदेव को मृत घोषित कर दिया। परिवारीजन की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर दिया गया है। फील्ड यूनिट ने मौके से खूना लूद इकट्ठा किया है व आलाकत्ल की तलाश की जा रही है। इसमें नामजद रमेश को भी चोट लगी थी, जिसे जिला अस्पताल से डॉक्टर ने प्राथमिक ईलाज बाद रेफर कर दिया है, उसकी हालत स्थिर है। पुलिस बल की निगरानी में है। मौक पर शान्ति व्यवस्था की स्थित नियंत्रण में है प्रयाप्त पुलिस पीएसी बल तैनात है। पुलिस पूर्ण रूप से मृतक परिवार के साथ है एवं यह सुनिश्चित करेगी की अभियुक्त को कड़ी से कडी सजा न्यायालय से निर्धारित हो ।1
- भदोही। जनपद में पोस्टमार्टम प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक भदोही श्री शुभम अग्रवाल द्वारा जिला शवगृह में नवनिर्मित पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी सेल का विधिवत उद्घाटन किया गया। निरीक्षक श्री अजय कुमार यादव के नेतृत्व में संचालित इस सेल के माध्यम से अब पोस्टमार्टम की संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी जाएगी। इससे विशेष रूप से दहेज मृत्यु, पुलिस अभिरक्षा में मृत्यु तथा अन्य संदिग्ध और संवेदनशील मामलों में साक्ष्यों की विश्वसनीयता और मजबूती सुनिश्चित की जा सकेगी। अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी से जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और किसी भी प्रकार की शंका या विवाद की संभावना कम होगी। आवश्यकतानुसार इन वीडियो साक्ष्यों को न्यायालय अथवा संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराया जा सकेगा, जिससे न्यायिक प्रक्रिया को बल मिलेगा। नवस्थापित सेल अत्याधुनिक कंप्यूटर सिस्टम एवं आधुनिक वीडियोग्राफी उपकरणों से सुसज्जित है। डिजिटल माध्यम से रिकॉर्ड सुरक्षित रखने की व्यवस्था की गई है, जिससे साक्ष्यों का सुव्यवस्थित संरक्षण संभव हो सके। पुलिस अधीक्षक भदोही ने सेल में तैनात पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने, तकनीकी दक्षता बनाए रखने तथा साक्ष्यों की गोपनीयता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस पहल को जनपद में न्यायिक प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी एवं विश्वसनीय बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।1
- Jai Sri ram bhai log jyada spot kare aur suresh bhaiya ko ashirvad de1
- भदोही जिले में सरसों की फसल जोरो पर इस वर्ष1
- मैनपुरी में सनसनीखेज वारदात: एकतरफा प्यार में 12वीं के छात्र ने महिला टीचर पर किया हमला उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां 12वीं कक्षा के एक छात्र ने एकतरफा प्रेम में महिला शिक्षिका पर जानलेवा हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, महिला टीचर ट्यूशन पढ़ाने जा रही थीं, तभी आरोपी छात्र ने रास्ता रोक लिया। दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद छात्र ने अचानक हमला करते हुए शिक्षिका के दोनों होंठ बुरी तरह काट लिए। हमले के दौरान आरोपी ने शिक्षिका को गली में घसीटकर जमीन पर पटक दिया। घटना में महिला टीचर गंभीर रूप से घायल हो गईं। खून निकलता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल शिक्षिका को इलाज के लिए आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं। इस बीच घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरी वारदात कैद है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपी छात्र की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।1