Shuru
Apke Nagar Ki App…
सतना के रामपुर बघेलान में मंगलवार, दिनांक 21/07/2026 को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में कलेक्टर सतना की उपस्थिति रहने की सूचना मिलने पर नगर परिषद रामपुर बघेलान द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। कलेक्टर महोदय सतना के आगमन की सूचना मिलने पर ही नगर परिषद ने तहसील रामपुर बघेलान के परिसर में यह स्वच्छता अभियान चलाया।
प्रशांत कुमार त्रिपाठी
सतना के रामपुर बघेलान में मंगलवार, दिनांक 21/07/2026 को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में कलेक्टर सतना की उपस्थिति रहने की सूचना मिलने पर नगर परिषद रामपुर बघेलान द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। कलेक्टर महोदय सतना के आगमन की सूचना मिलने पर ही नगर परिषद ने तहसील रामपुर बघेलान के परिसर में यह स्वच्छता अभियान चलाया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सतना के रामपुर बघेलान में मंगलवार, दिनांक 21/07/2026 को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में कलेक्टर सतना की उपस्थिति रहने की सूचना मिलने पर नगर परिषद रामपुर बघेलान द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। कलेक्टर महोदय सतना के आगमन की सूचना मिलने पर ही नगर परिषद ने तहसील रामपुर बघेलान के परिसर में यह स्वच्छता अभियान चलाया।1
- ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी ने मध्य प्रदेश के चित्रकूट थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 251/2026 की निष्पक्ष जांच कराने की मांग को लेकर रीवा पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) को पत्र भेजा है। उन्होंने पत्र में स्पष्ट किया है कि सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुन पाण्डेय के खिलाफ यह मामला तब सामने आया है जब उन्होंने जनहित के मुद्दे उठाए। ऐसे में इस मामले की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इसकी जांच थाना स्तर पर कराने के बजाय किसी स्वतंत्र एवं वरिष्ठ राजपत्रित अधिकारी से कराई जानी चाहिए। चतुर्वेदी ने अपने पत्र में यह भी मांग की है कि नगर परिषद चित्रकूट की जनसुनवाई के दौरान हुई घटना, मीडिया में दिए गए सार्वजनिक बयान और उपलब्ध वीडियो साक्ष्यों को भी इस जांच का हिस्सा बनाया जाना चाहिए, ताकि पूरे मामले के सभी तथ्यों की निष्पक्ष और न्यायसंगत जांच हो सके। उनका कहना है कि निष्पक्ष जांच से न केवल वास्तविक तथ्यों का खुलासा होगा, बल्कि आम जनता का कानून और न्याय व्यवस्था पर विश्वास भी मजबूत होगा।1
- मध्यप्रदेश विधानसभा में यूसीसी (UCC) अध्यादेश पेश कर दिया गया है। इस विषय पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि इससे मुस्लिम महिलाओं को हलाला जैसी परेशानियों से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश अब 'एक देश-एक विधान-एक प्रधान' की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सरकार की तैयारी इसी मानसून सत्र में यूसीसी को कानून बनाने की है, जिसके लिए मुख्यमंत्री ने विपक्ष से प्रदेशहित में सहयोग करने की अपील की है। इसके अतिरिक्त, मध्यप्रदेश पुलिस की दक्षता बढ़ाने पर भी सरकार का विशेष जोर है। इसी के तहत सरकार ने 8 साल बाद सब-इंस्पेक्टर भर्ती को मंजूरी प्रदान की है।2
- रीवा के सुपर स्पेशलिटी में राजेंद्र शुक्ल ने औचक निरीक्षण किया है।1
- मध्य प्रदेश के अमरपाटन में पड़हा के पास एक सड़क हादसा हुआ है, जहां रीवा-नागपुर मार्ग पर जा रही विजयंत ट्रेवल्स की बस को एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस भिड़ंत में बस में सवार कई यात्री घायल हो गए हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद अमरपाटन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायल यात्रियों को रेस्क्यू किया और उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।1