Shuru
Apke Nagar Ki App…
hamare yaha par sadak nahi bani hai or nale me se kachra bhi saf nahi kiya jatha
Ashik Parihar
hamare yaha par sadak nahi bani hai or nale me se kachra bhi saf nahi kiya jatha
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- ग्वालियर मीडिया पर भड़के शिखर धवन। #gwalior #latestnews #gwaliorcity1
- Post by Ashik Parihar1
- Post by Saurabh gautam1
- ।डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश US ट्रेड डील के विरोध में युवा कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना US ट्रेड डील के विरोध में युवा कांग्रेस कमेटी ग्वालियर ग्रामीण के कार्यकर्ता कृषि उपज मंडी के मुख्य गेट पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। इस प्रदर्शन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। डबरा में US ट्रेड डील के विरोध को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। युवा कांग्रेस कमेटी ग्वालियर ग्रामीण के बैनर तले कार्यकर्ता कृषि उपज मंडी गेट पर धरने पर बैठे हैं। धरने के आज सातवें दिन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हेबरन सिंह कंसाना , महिला प्रदेश उपाध्यक्ष मनीषा रावत , यूथ कांग्रेस के जिला ग्रामीण अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, ग्वालियर शहर अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल जौहरे भी शामिल हुए। नेताओं ने इस ट्रेड डील को किसान और छोटे व्यापारियों के हितों के खिलाफ बताया। वहीं महिला प्रदेश उपाध्यक्ष मनीषा रावत ने कहा कि आज हमारा युवा कांग्रेस इस US डील के खिलाफ सड़कों पर उतर चुका है और महिला कांग्रेस भी उनके साथ धरने में शामिल और साथ देने के लिए तैयार है , जब तक यह ठीक रद्द नहीं हो जाती तब तक यह धरना जारी रहेगा , यह डील भारतीय बाजार को नुकसान पहुंचा सकती है और किसानों की आय पर सीधा असर डालेगी। वहीं यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हेबरन सिंह ने भितरवार कृषि उपज मंडी में किसान और नायब तहसीलदार के बीच हुई झड़प को लेकर कहा कि प्रशासन ने किसान को बलपूर्वक ले जाकर थाने में बंद कर दिया और उसे पर मामला दर्ज कर दिया गया , यह सरासर गलत है क्योंकि किसान अपनी मांगों को उठना है तो उसे बल पूर्वक दबाने का प्रयास किया जाता है , पूरी कांग्रेस किसान के साथ है हम किसान के हक की लड़ाई लड़ेंगे , और किसान भाई को न्याय दिलवा कर रहेंगे। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि जब तक केंद्र सरकार इस ट्रेड डील पर पुनर्विचार नहीं करती, तब तक उनका यह आंदोलन जारी रहेगा । फिलहाल डबरा में कांग्रेस का यह विरोध प्रदर्शन जारी है और आगे इसे और उग्र करने की रणनीति बनाई जा रही है। आज धरने में ग्वालियर ग्रामीण के महासचिब जयप्रकाश शर्मा, अरविंद रावत, विधानसभा अध्यक्ष जमील खान, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष राजबहादुर रावत, केदार रावत, सुमित साहू, हीरा सिंह, नीरज यादव, मीरा राजोरिया, महेंद्र चौबे, सहित कांग्रेस के जिले एवं ब्लॉक के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।4
- Post by Reporter Vicky patariya1
- Post by दिगेन्द्र कुमार बाजपेई1
- ग्वालियर BMO डॉ. सुनील पाराशर का रिश्वत का वीडियो हुआ वायरल… जाति के आधार पर तय कमीशन?1
- सभापति तोमर के वार्ड में महीनों से खुदी पड़ी नाली, रहवासी परेशान..... सभापति के वार्ड में ही खुली नाली: शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं, स्वच्छता दावों पर सवाल ग्वालियर के वार्ड 55, शिवाजी नगर (अमखो बस स्टैंड के पास) से नगर निगम की लापरवाही का मामला सामने आया है। स्थानीय रहवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद खुली नाली वैसे ही पड़ी है और कोई सुनवाई नहीं हो रही। बताया जा रहा है कि यह क्षेत्र नगर निगम के सभापति मनोज सिंह तोमर के वार्ड में ही आता है। ऐसे में रहवासी सवाल उठा रहे हैं कि जब जिम्मेदार प्रतिनिधि के क्षेत्र का यह हाल है, तो बाकी शहर की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नालियों की हालत बेहद खराब है और गंदगी लगातार फैल रही है। यह स्थिति न केवल स्वास्थ्य के लिए खतरा है, बल्कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 की तैयारियों पर भी सवाल खड़े करती है। स्थानीय लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द नाली को ढकने और सफाई व्यवस्था सुधारने के ठोस कदम उठाए जाएं। #ग्वालियर #नागरिकमुद्दा #स्वच्छसर्वेक्षण #जमीनी हकीकत1