US ट्रेड डील के विरोध में युवा कांग्रेस कमेटी ग्वालियर ग्रामीण के कार्यकर्ता कृषि उपज मंडी के मुख्य गेट पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे। ।डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश US ट्रेड डील के विरोध में युवा कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना US ट्रेड डील के विरोध में युवा कांग्रेस कमेटी ग्वालियर ग्रामीण के कार्यकर्ता कृषि उपज मंडी के मुख्य गेट पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। इस प्रदर्शन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। डबरा में US ट्रेड डील के विरोध को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। युवा कांग्रेस कमेटी ग्वालियर ग्रामीण के बैनर तले कार्यकर्ता कृषि उपज मंडी गेट पर धरने पर बैठे हैं। धरने के आज सातवें दिन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हेबरन सिंह कंसाना , महिला प्रदेश उपाध्यक्ष मनीषा रावत , यूथ कांग्रेस के जिला ग्रामीण अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, ग्वालियर शहर अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल जौहरे भी शामिल हुए। नेताओं ने इस ट्रेड डील को किसान और छोटे व्यापारियों के हितों के खिलाफ बताया। वहीं महिला प्रदेश उपाध्यक्ष मनीषा रावत ने कहा कि आज हमारा युवा कांग्रेस इस US डील के खिलाफ सड़कों पर उतर चुका है और महिला कांग्रेस भी उनके साथ धरने में शामिल और साथ देने के लिए तैयार है , जब तक यह ठीक रद्द नहीं हो जाती तब तक यह धरना जारी रहेगा , यह डील भारतीय बाजार को नुकसान पहुंचा सकती है और किसानों की आय पर सीधा असर डालेगी। वहीं यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हेबरन सिंह ने भितरवार कृषि उपज मंडी में किसान और नायब तहसीलदार के बीच हुई झड़प को लेकर कहा कि प्रशासन ने किसान को बलपूर्वक ले जाकर थाने में बंद कर दिया और उसे पर मामला दर्ज कर दिया गया , यह सरासर गलत है क्योंकि किसान अपनी मांगों को उठना है तो उसे बल पूर्वक दबाने का प्रयास किया जाता है , पूरी कांग्रेस किसान के साथ है हम किसान के हक की लड़ाई लड़ेंगे , और किसान भाई को न्याय दिलवा कर रहेंगे। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि जब तक केंद्र सरकार इस ट्रेड डील पर पुनर्विचार नहीं करती, तब तक उनका यह आंदोलन जारी रहेगा । फिलहाल डबरा में कांग्रेस का यह विरोध प्रदर्शन जारी है और आगे इसे और उग्र करने की रणनीति बनाई जा रही है। आज धरने में ग्वालियर ग्रामीण के महासचिब जयप्रकाश शर्मा, अरविंद रावत, विधानसभा अध्यक्ष जमील खान, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष राजबहादुर रावत, केदार रावत, सुमित साहू, हीरा सिंह, नीरज यादव, मीरा राजोरिया, महेंद्र चौबे, सहित कांग्रेस के जिले एवं ब्लॉक के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
US ट्रेड डील के विरोध में युवा कांग्रेस कमेटी ग्वालियर ग्रामीण के कार्यकर्ता कृषि उपज मंडी के मुख्य गेट पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे। ।डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश US ट्रेड डील के विरोध में युवा कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना US ट्रेड डील के विरोध में युवा कांग्रेस कमेटी ग्वालियर ग्रामीण के कार्यकर्ता कृषि उपज मंडी के मुख्य गेट पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। इस प्रदर्शन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। डबरा में US ट्रेड डील के विरोध को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। युवा कांग्रेस कमेटी ग्वालियर ग्रामीण के बैनर तले कार्यकर्ता कृषि उपज मंडी गेट पर
धरने पर बैठे हैं। धरने के आज सातवें दिन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हेबरन सिंह कंसाना , महिला प्रदेश उपाध्यक्ष मनीषा रावत , यूथ कांग्रेस के जिला ग्रामीण अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, ग्वालियर शहर अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल जौहरे भी शामिल हुए। नेताओं ने इस ट्रेड डील को किसान और छोटे व्यापारियों के हितों के खिलाफ बताया। वहीं महिला प्रदेश उपाध्यक्ष मनीषा रावत ने कहा कि आज हमारा युवा कांग्रेस इस US डील के खिलाफ सड़कों पर उतर चुका है और महिला कांग्रेस भी उनके साथ धरने में शामिल और साथ देने के लिए तैयार है , जब तक यह ठीक रद्द
नहीं हो जाती तब तक यह धरना जारी रहेगा , यह डील भारतीय बाजार को नुकसान पहुंचा सकती है और किसानों की आय पर सीधा असर डालेगी। वहीं यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हेबरन सिंह ने भितरवार कृषि उपज मंडी में किसान और नायब तहसीलदार के बीच हुई झड़प को लेकर कहा कि प्रशासन ने किसान को बलपूर्वक ले जाकर थाने में बंद कर दिया और उसे पर मामला दर्ज कर दिया गया , यह सरासर गलत है क्योंकि किसान अपनी मांगों को उठना है तो उसे बल पूर्वक दबाने का प्रयास किया जाता है , पूरी कांग्रेस किसान के साथ है हम
किसान के हक की लड़ाई लड़ेंगे , और किसान भाई को न्याय दिलवा कर रहेंगे। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि जब तक केंद्र सरकार इस ट्रेड डील पर पुनर्विचार नहीं करती, तब तक उनका यह आंदोलन जारी रहेगा । फिलहाल डबरा में कांग्रेस का यह विरोध प्रदर्शन जारी है और आगे इसे और उग्र करने की रणनीति बनाई जा रही है। आज धरने में ग्वालियर ग्रामीण के महासचिब जयप्रकाश शर्मा, अरविंद रावत, विधानसभा अध्यक्ष जमील खान, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष राजबहादुर रावत, केदार रावत, सुमित साहू, हीरा सिंह, नीरज यादव, मीरा राजोरिया, महेंद्र चौबे, सहित कांग्रेस के जिले एवं ब्लॉक के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- दतिया पुलिस अधीक्षक सूरज वर्मा ने रात्रि में किया इंदरगढ़ थाने का औचक निरीक्षण दतिया से जिला ब्यूरो चीफ संजीव रिछारिया की रिपोर्ट1
- ब्रेकिंग न्यूज इंदरगढ़ से दतिया जिले का नगर इंदरगढ़ विकास के हर क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बना रहा है इसी क्रम में गांधी पब्लिक स्कूल इंदरगढ़ शिक्षा के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाने आधुनिक शिक्षा संस्कारों सहित ।1
- सभापति तोमर के वार्ड में महीनों से खुदी पड़ी नाली, रहवासी परेशान..... सभापति के वार्ड में ही खुली नाली: शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं, स्वच्छता दावों पर सवाल ग्वालियर के वार्ड 55, शिवाजी नगर (अमखो बस स्टैंड के पास) से नगर निगम की लापरवाही का मामला सामने आया है। स्थानीय रहवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद खुली नाली वैसे ही पड़ी है और कोई सुनवाई नहीं हो रही। बताया जा रहा है कि यह क्षेत्र नगर निगम के सभापति मनोज सिंह तोमर के वार्ड में ही आता है। ऐसे में रहवासी सवाल उठा रहे हैं कि जब जिम्मेदार प्रतिनिधि के क्षेत्र का यह हाल है, तो बाकी शहर की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नालियों की हालत बेहद खराब है और गंदगी लगातार फैल रही है। यह स्थिति न केवल स्वास्थ्य के लिए खतरा है, बल्कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 की तैयारियों पर भी सवाल खड़े करती है। स्थानीय लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द नाली को ढकने और सफाई व्यवस्था सुधारने के ठोस कदम उठाए जाएं। #ग्वालियर #नागरिकमुद्दा #स्वच्छसर्वेक्षण #जमीनी हकीकत1
- Post by Ashik Parihar1
- दतिया में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दतिया जिले में 2 मई 2026 को लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के मार्गदर्शन में जिला, नगरीय निकाय, ग्राम पंचायत एवं आंगनबाड़ी स्तर पर किया जाएगा। उत्सव में लाड़ली बालिकाओं, उनके अभिभावकों, लाड़ली क्लब के सदस्यों तथा जनप्रतिनिधियों की सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को प्रोत्साहित करना और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाली बालिकाओं का सम्मान किया जाएगा। साथ ही लाड़ली लक्ष्मी योजना की बालिकाओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए जाएंगे। इसके अलावा “लाड़ली लक्ष्मी वाटिका” में प्रत्येक स्तर पर एक-एक पेड़ रोपित किया जाएगा और विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को आयोजन को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं।1
- Post by BOLTA MP1
- 🎙️ ग्वालियर प्रवाह न्यूज़ | शॉर्ट स्क्रिप्ट ग्वालियर में आज नज़ारा कुछ अलग ही देखने को मिला… जब टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ Shikhar Dhawan अपनी पत्नी Sophie Dhawan के साथ शहर पहुंचे। जैसे ही धवन के आने की खबर फैली… फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी—हर कोई एक झलक पाने और सेल्फी लेने को बेताब नजर आया। इस खास मौके पर युवा चेहरे Mahanaryaman Scindia की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। धवन ने भी ग्वालियरवासियों का प्यार दिल से स्वीकार किया और शहर के प्रति अपना जुड़ाव जाहिर किया। 👉 कुल मिलाकर… क्रिकेट, क्रेज और सेलिब्रिटी का शानदार संगम—ग्वालियर में बना चर्चा का बड़ा विषय। 📍 ग्वालियर प्रवाह न्यूज़ — सबसे तेज़, सबसे अलग #Gwalior #ShikharDhawan #CricketNews #ScindiaFamily #TrendingNews #GwaliorPravah1
- जबलपुर के बरगी बांध में हुए क्रूज़ हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। State Disaster Emergency Response Force (SDERF) की टीम ने अब तक 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। जानकारी के अनुसार क्रूज़ पर कुल 29 लोग सवार थे, जिनकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन लगातार चलाया जा रहा है। हादसे के बाद जिला प्रशासन और बचाव दल मौके पर सक्रिय हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर और कमिश्नर मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। वहीं, स्थानीय सांसद आशीष दुबे भी घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। मोहन यादव के निर्देश पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह और पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र भावसिंह लोधी भी मौके पर पहुंच रहे हैं, ताकि राहत कार्यों की निगरानी की जा सके। प्रशासन द्वारा लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करने की अपील की गई है।1
- जनपद पंचायत दतिया के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में सचिवों द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करके उपसरपंच और पंच को नहीं दिया जा रहा है मानदेय- ---- एड.छोटू गौतम प्र. जनपद सदस्य दतिया में उक्त मामले को लेकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दतिया को शिकायती आवेदन पत्र देकर सचिवों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने एवं उपसरपंच एवं पंच को मानदेय दिलाए जाने के संबंध में मुलाकात की। मध्य प्रदेश शासन के अनुसार पंच को ₹300 प्रति बैठक एवं अधिकतम 1800 रुपए प्रतिवर्ष के हिसाब से मानदेय दिया जाना सुनिश्चित किया गया है। सात दिवस के अंदर अगर कोई कार्रवाई नहीं होती है तो जनपद पंचायत दतिया का घेराव किया जाएगा और उच्च स्तर की जांच एजेंसी से उक्त मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराई जाने का काम किया जाएगा।3