Shuru
Apke Nagar Ki App…
मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा,किसानों की सेवा ही मेरे लिए भगवान की पूजा है, और सच्ची सेवा तभी है जब आपकी आय बढ़े। इसके लिए आवश्यक है कि किसानों को योजनाओं और तकनीकों की सही जानकारी और प्रशिक्षण दिया जाए; इसी उद्देश्य के साथ 11, 12 और 13 अप्रैल को रायसेन में राष्ट्रीय कृषि मेले का आयोजन किया जा रहा है। ये मेला एक कर्मकांड नहीं है; इस मेले में अलग-अलग योजनाओं के बारे में किसानों के लिए अलग-अलग सत्र होंगे, जिसमें कृषि वैज्ञानिक, विशेषज्ञ, उन्नत किसान, अधिकारीगण किसानों को प्रशिक्षण देंगे। तो आइए किसान भाई-बहनों, रायसेन आपका इंतजार कर रहा है।
Bhupendra Rai दबंग इंडिया
मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा,किसानों की सेवा ही मेरे लिए भगवान की पूजा है, और सच्ची सेवा तभी है जब आपकी आय बढ़े। इसके लिए आवश्यक है कि किसानों को योजनाओं और तकनीकों की सही जानकारी और प्रशिक्षण दिया जाए; इसी उद्देश्य के साथ 11, 12 और 13 अप्रैल को रायसेन में राष्ट्रीय कृषि मेले का आयोजन किया जा रहा है। ये मेला एक कर्मकांड नहीं है; इस मेले में अलग-अलग योजनाओं के बारे में किसानों के लिए अलग-अलग सत्र होंगे, जिसमें कृषि वैज्ञानिक, विशेषज्ञ, उन्नत किसान, अधिकारीगण किसानों को प्रशिक्षण देंगे। तो आइए किसान भाई-बहनों, रायसेन आपका इंतजार कर रहा है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- 👉 भ्रष्टाचार उजागर करने वाले पत्रकार को धमकी? बम्होरी पंचायत का मामला गरमाया बटियागढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत बम्होरी (लड़ाई) से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। पत्रकार निरपत सेन ने कथित तौर पर पंचायत में भ्रष्टाचार से जुड़ी एक ऑडियो वायरल की थी, जिसके बाद उन्होंने आरोप लगाया है कि सरपंच पक्ष द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इसी पंचायत से एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें सरपंच प्रतिनिधि का नाम सामने आया था और भ्रष्टाचार को लेकर बातचीत सुनी गई थी। अब नया आरोप है कि ऑडियो वायरल होने के बाद कुछ लोग शराब के नशे में पत्रकार को धमकाते और खोजते हुए दिखाई दे रहे हैं। ❗ सवाल ये है कि: क्या भ्रष्टाचार उजागर करना अब खतरे से खाली नहीं रहा? क्या पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी? प्रशासन इस पूरे मामले में क्या कार्रवाई करेगा? 📌 अगर आरोप सही हैं, तो यह मामला बेहद गंभीर है और निष्पक्ष जांच व सख्त कार्रवाई की जरूरत है।1
- सड़क हादसा युवक फसा, दमोह बायपास पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जब एक युवक ट्रक के नीचे फंस गया। जिंदगी और मौत से जूझ रहा था, तब पशुपालन मंत्री के बेटे लोकेन्द्र पटेल और उनके साथी उदयभान पटेल(प्रतिनिधि जनपद उपाध्यक्ष पथरिया) किसी फरिश्ते से कम साबित नहीं हुए. बिना किसी VIP रुतबे या एम्बुलेंस का इंतज़ार किए, दोनों ने तुरंत युवक को ट्रक के नीचे से सुरक्षित बाहर निकालवाया और अपनी ही कार से फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया. आज के दौर में जहां लोग अक्सर तमाशबीन बन जाते हैं, वहां इन दोनों युवाओं ने साबित कर दिया कि इंसानियत से बड़ा कोई पद नहीं होता |1
- Post by भगवत सिंह लोधी पत्रकार1
- बंडा - सागर कलेक्टर संदीप जी आर के आदेश का उल्लघंन पूर्व में आदेश जारी किया गया था कि कोई भी व्यक्ति गेहूं की नरवाई जलाने पर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया जाएगा। वहीं बंडा के जगथर में बड़ी खेर माता मंदिर के पीछे और तालाब के पास 20 एकड़ भूमि नरवाई में लगीं आग, वहीं गांव के एक व्यक्ति के द्वारा बंडा फायर ब्रिगेड को सूचना दी। वहीं फायर ब्रिगेड को जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।4
- लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले नौ दिन बाद मोतीचूर नदी में किया गया महाकाली का विसर्जन, चल समारोह के दौरान थिरके भक्त राजेश बबेले बीना।नौ दिन बाद मोतीचूर नदी में किया गया महाकाली का विसर्जन, चल समारोह के दौरान थिरके भक्त। उल्लेखनीय है कि 9 दिनों से विराजी छोटी बजरिया स्थित गुप्ता गार्डन में महाकाली की पूजा-पाठ के बाद मां महाकाली का विसर्जन चल समारोह निकाला गया। चैत्र नवरात्र के मौके पर स्थापित की गई माता की प्रतिमा को पूरे शहर में घुमाने के बाद मोतीचूर नदी ले जाया गया, जहां विसर्जन की रस्में पूरी की गईं। यह चल समारोह गुप्ता गार्डन से शुरू होकर रेलवे कॉलोनी, सागर गेट, गांधी तिराहा, कॉलेज तिराहा, सर्वोदय चौराहा और अंबेडकर तिराहा जैसे मुख्य इलाकों से गुजरा। पूरे रास्ते श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते और नाचते-गाते चल रहे थे। कात्यायनी मंदिर के पास खटीक समाज के लोगों ने मां की भव्य आरती उतारी, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। *15 फीट ऊंची प्रतिमा रही आकर्षण का केंद्र* महाकाली सेवा समिति पिछले 5 सालों से गुप्ता गार्डन में माता की झांकी सजाती आ रही है। इस साल भी यहां करीब 15 फीट ऊंची महाकाली की विशाल प्रतिमा स्थापित की गई थी, जिसे देखने के लिए शहर ही नहीं बल्कि आसपास के गांवों से भी भारी भीड़ उमड़ी। *9 दिनों तक चला भक्ति का दौर* इन नौ दिनों के दौरान झांकी स्थल पर कई धार्मिक कार्यक्रम हुए, जिनमें भजन संध्या, महाआरती और 56 भोग का प्रसाद वितरण प्रमुख रहे। भक्तों की टोलियों ने मां को चुनरी भी चढ़ाई। मेले जैसा माहौल रहने के बाद शनिवार को विधि-विधान के साथ माता को विदाई दी गई।3
- कटनी में आयोजित पुस्तक एवं गणवेश मेला छात्रों और अभिभावकों के लिए राहत का बड़ा जरिया बनकर उभरा है। सुभाष चौक स्थित साधुराम स्कूल में लगे इस तीन दिवसीय मेले के दूसरे दिन रविवार को भारी भीड़ देखने को मिली। अवकाश के चलते बड़ी संख्या में विद्यार्थी अपने परिवार के साथ पहुंचे और रियायती दरों पर किताबें, यूनिफॉर्म, जूते, कॉपियां और स्टेशनरी की जमकर खरीददारी की। अभिभावकों ने इस पहल के लिए कलेक्टर आशीष तिवारी की सराहना करते हुए कहा कि एक ही स्थान पर सस्ती और अच्छी गुणवत्ता की सामग्री मिलना बड़ी राहत है। खास बात यह रही कि कॉपियों पर 40 से 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। मेले में लगा ‘बुक बैंक’ भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जहां लोग जरूरतमंद छात्रों के लिए पुस्तकें दान कर रहे हैं। इसके साथ ही कैरियर काउंसलिंग स्टॉल पर विद्यार्थियों को भविष्य की पढ़ाई और कोर्स चयन को लेकर मार्गदर्शन दिया जा रहा है। जिला प्रशासन ने जानकारी दी है कि यह पुस्तक मेला सोमवार को भी जारी रहेगा, जिससे अधिक से अधिक छात्र इसका लाभ उठा सकें। 👉 कुल मिलाकर यह मेला शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सहयोग का भी बेहतरीन उदाहरण बन रहा है।1
- बुंदेलखंड के इस क्षेत्र की बदल रही तस्वीर, जल गंगा संवर्धन अभियान और स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ जनभागीदारी बनी वजह1
- दमोह बायपास हादसा: मंत्री पुत्र लोकेन्द्र पटेल बने मसीहा, ट्रक के नीचे फंसे युवक की बचाई जान कैप्शन / पोस्ट: दमोह बायपास पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में इंसानियत की मिसाल देखने को मिली। जब एक युवक ट्रक के नीचे फंसकर जिंदगी और मौत से जूझ रहा था, तब पशुपालन मंत्री के बेटे लोकेन्द्र पटेल और उनके साथी उदयभान पटेल (प्रतिनिधि, जनपद उपाध्यक्ष पथरिया) किसी फरिश्ते से कम साबित नहीं हुए। बिना किसी VIP रुतबे का दिखावा किए और एम्बुलेंस का इंतज़ार किए बिना, दोनों ने तुरंत युवक को सुरक्षित बाहर निकलवाया और अपनी ही कार से जिला अस्पताल पहुंचाया। आज के दौर में जहां लोग अक्सर मूकदर्शक बने रहते हैं, वहां इन युवाओं ने यह साबित कर दिया कि इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है।1