सादड़ी सब्जियों से भरी पिकअप से 885 किलो डोडा पोस्त जब्तः रणकपुर चौकी पर नाकाबंदी तोड़ी, गाड़ी छोड़कर भागे तस्कर; कीमत 1.35 करोड़ रुपए सादड़ी पुलिस और जिला विशेष टीम (DST) ने सब्जियों से भरी पिकअप से 885 किलो डोडा पोस्त बरामद किया है। जब्त डोडा पोस्त की बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 35 लाख रुपए बताई जा रही है। रणकपुर चौकी के पास नाकाबंदी तोड़कर भागे तस्कर पीछा करने पर किंग एबोर्ड होटल के पीछे पिकअप छोड़कर फरार हो गए। सादड़ी थानाधिकारी हनवंत सिंह सोढा ने बताया-रणकपुर चौकी के पास सादड़ी पुलिस और DST की टीम ने नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान सब्जियों से भरी एक पिकअप वहां पहुंची। पुलिस ने चालक को गाड़ी रोकने का इशारा किया। चालक ने रुकने के बजाय नाकाबंदी तोड़कर भागने की कोशिश की। टायर पंचर स्टिक लगाकर रोकी गाड़ी पुलिस ने पिकअप को रोकने के लिए टायर पंचर करने वाली स्टिक भी लगाई। इसके बावजूद ड्राइवर गाड़ी भगाकर ले गया। इसके बाद पुलिस और DST की टीम ने पिकअप का पीछा किया। टीम को पीछे आता देख तस्कर किंग एबोर्ड होटल के पीछे पिकअप छोड़कर मौके से फरार हो गए।तलाशी में मिले 45 कट्टे पुलिस टीम ने पिकअप की तलाशी ली तो सब्जियों के बीच 45 कट्टों में भरा डोडा पोस्त मिला। वजन करने पर कुल 885 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार जब्त मादक पदार्थ का बाजार मूल्य करीब 1 करोड़ 35 लाख रुपए है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन के नेतृत्व में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। कार्रवाई में DST के सब इंस्पेक्टर राजेन्द्र सिंह और सादड़ी थानाधिकारी हनवंत सिंह सोढा की टीम शामिल रही। पिकअब जब्त की फिलहाल तस्कर मौके से फरार हैं। पुलिस ने डोडा पोस्त और पिकअप को जब्त कर लिया है। फरार तस्करों की पहचान और तस्करी से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
सादड़ी सब्जियों से भरी पिकअप से 885 किलो डोडा पोस्त जब्तः रणकपुर चौकी पर नाकाबंदी तोड़ी, गाड़ी छोड़कर भागे तस्कर; कीमत 1.35 करोड़ रुपए सादड़ी पुलिस और जिला विशेष टीम (DST) ने सब्जियों से भरी पिकअप से 885 किलो डोडा पोस्त बरामद किया है। जब्त डोडा पोस्त की बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 35 लाख रुपए बताई जा रही है। रणकपुर चौकी के पास नाकाबंदी तोड़कर भागे तस्कर पीछा करने पर किंग एबोर्ड होटल के पीछे पिकअप छोड़कर फरार हो गए। सादड़ी थानाधिकारी हनवंत सिंह सोढा ने बताया-रणकपुर चौकी के पास सादड़ी पुलिस और DST की टीम ने नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान सब्जियों से भरी एक पिकअप वहां पहुंची। पुलिस ने चालक को गाड़ी रोकने का इशारा किया। चालक ने रुकने के बजाय नाकाबंदी तोड़कर भागने की कोशिश की। टायर पंचर स्टिक लगाकर रोकी गाड़ी पुलिस ने पिकअप को रोकने के लिए टायर पंचर करने वाली स्टिक भी लगाई। इसके बावजूद ड्राइवर गाड़ी भगाकर ले गया। इसके
बाद पुलिस और DST की टीम ने पिकअप का पीछा किया। टीम को पीछे आता देख तस्कर किंग एबोर्ड होटल के पीछे पिकअप छोड़कर मौके से फरार हो गए।तलाशी में मिले 45 कट्टे पुलिस टीम ने पिकअप की तलाशी ली तो सब्जियों के बीच 45 कट्टों में भरा डोडा पोस्त मिला। वजन करने पर कुल 885 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार जब्त मादक पदार्थ का बाजार मूल्य करीब 1 करोड़ 35 लाख रुपए है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन के नेतृत्व में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। कार्रवाई में DST के सब इंस्पेक्टर राजेन्द्र सिंह और सादड़ी थानाधिकारी हनवंत सिंह सोढा की टीम शामिल रही। पिकअब जब्त की फिलहाल तस्कर मौके से फरार हैं। पुलिस ने डोडा पोस्त और पिकअप को जब्त कर लिया है। फरार तस्करों की पहचान और तस्करी से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
- सादड़ी सब्जियों से भरी पिकअप से 885 किलो डोडा पोस्त जब्तः रणकपुर चौकी पर नाकाबंदी तोड़ी, गाड़ी छोड़कर भागे तस्कर; कीमत 1.35 करोड़ रुपए सादड़ी पुलिस और जिला विशेष टीम (DST) ने सब्जियों से भरी पिकअप से 885 किलो डोडा पोस्त बरामद किया है। जब्त डोडा पोस्त की बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 35 लाख रुपए बताई जा रही है। रणकपुर चौकी के पास नाकाबंदी तोड़कर भागे तस्कर पीछा करने पर किंग एबोर्ड होटल के पीछे पिकअप छोड़कर फरार हो गए। सादड़ी थानाधिकारी हनवंत सिंह सोढा ने बताया-रणकपुर चौकी के पास सादड़ी पुलिस और DST की टीम ने नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान सब्जियों से भरी एक पिकअप वहां पहुंची। पुलिस ने चालक को गाड़ी रोकने का इशारा किया। चालक ने रुकने के बजाय नाकाबंदी तोड़कर भागने की कोशिश की। टायर पंचर स्टिक लगाकर रोकी गाड़ी पुलिस ने पिकअप को रोकने के लिए टायर पंचर करने वाली स्टिक भी लगाई। इसके बावजूद ड्राइवर गाड़ी भगाकर ले गया। इसके बाद पुलिस और DST की टीम ने पिकअप का पीछा किया। टीम को पीछे आता देख तस्कर किंग एबोर्ड होटल के पीछे पिकअप छोड़कर मौके से फरार हो गए।तलाशी में मिले 45 कट्टे पुलिस टीम ने पिकअप की तलाशी ली तो सब्जियों के बीच 45 कट्टों में भरा डोडा पोस्त मिला। वजन करने पर कुल 885 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार जब्त मादक पदार्थ का बाजार मूल्य करीब 1 करोड़ 35 लाख रुपए है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन के नेतृत्व में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। कार्रवाई में DST के सब इंस्पेक्टर राजेन्द्र सिंह और सादड़ी थानाधिकारी हनवंत सिंह सोढा की टीम शामिल रही। पिकअब जब्त की फिलहाल तस्कर मौके से फरार हैं। पुलिस ने डोडा पोस्त और पिकअप को जब्त कर लिया है। फरार तस्करों की पहचान और तस्करी से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।2
- INDIA गठबंधन ने राष्ट्रपति से मिले और इसके बारे में Rahul Gandhi बताते हुए मैं अभी भारत के राष्ट्रपति के साथ एक बहुत ही अविश्वसनीय मीटिंग में बैठा था। हमने उन्हें अपना मेमोरेंडम दिया जिसमें PM मोदी और HM अमित शाह द्वारा भारत के चुनावी सिस्टम में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई थी। मैं हैरान था कि राष्ट्रपति ने वोट चोरी से इनकार नहीं किया। इसके बजाय, उन्होंने हमसे सबूत लाने को कहा। हम उन्हें ढेर सारे सबूत लाकर देंगे। INDIA ब्लॉक खुशी-खुशी उनके सामने हर सबूत पेश करेगा। हम उनके इस भरोसे का स्वागत करते हैं कि वह मामले की जांच करेंगी और कार्रवाई करेंगी। #INDIAAlliance #RahulGandhi #राष्ट्रपतिभवन2
- आज की दस बड़ी खबरें कहा क्या हुआ देखिए एक ही नजर में दस बड़ी खबरें नमस्कार, आप देख रहे हैं एसएलएन डिजिटल नेटवर्क राजस्थान। इवनिंग बुलेटिन में आपका स्वागत है। मैं हूं जितेंद्र सिंह चौहान। वागड़ और मेवाड़ की आज की प्रमुख खबरों में आपका स्वागत है। सबसे पहले बड़ी सुर्खियों पर एक नजर। अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, फोकलेन मशीन और ब्लास्टिंग ट्रैक्टर डिटेन डूंगरपुर के देवड़ा थाना क्षेत्र में कार और बाइक की भिड़ंत, 22 वर्षीय युवक की मौत, दो अन्य घायल। बांसवाड़ा के देवदा गांव में तेज रफ्तार ट्रोले ने युवक को कुचला, चालक मौके से फरार। सलूंबर जिले में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचने के बाद युवक ने तोड़ा दम। साबला कस्बे की एक दुकान में लगी भीषण आग कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू डूंगरपुर शहर के गोपसागर झील क्षेत्र की बदलेगी सूरत, दिवाली से पहले सौंदर्यीकरण अभियान शुरू। पंचायत चुनाव को लेकर डूंगरपुर में हलचल तेज होने की उम्मीद, फिलहाल नामांकन केंद्रों पर सन्नाटा। उदयपुर में घर से सोने का कड़ा चुराने के आरोप में नौकर गिरफ्तार। दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के असर से उदयपुर आने-जाने वाली मेवाड़ एक्सप्रेस रद्द। असम में ड्यूटी के दौरान कार्डियक अरेस्ट से सेना के जवान का निधन, चित्तौड़गढ़ में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई। अब खबरें विस्तार से डूंगरपुर। जिले में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन पृथ्वी के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक फोकलेन मशीन और एक ब्लास्टिंग ट्रैक्टर को डिटेन किया है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए खनन विभाग को पत्राचार कर सूचित किया है। पुलिस के अनुसार, राजस्थान पत्रिका में वसुंधरा विहार की पहाड़ियों को लेकर प्रकाशित समाचार 'वसुंधरा विहार: पहाड़ों की छलनी' को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की गई। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशानुसार वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींव सिंह और डूंगरपुर वृत्ताधिकारी रूप सिंह के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। कोतवाली थाना प्रभारी हिमांशु सिंह राजावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर एक फोकलेन मशीन और एक ब्लास्टिंग ट्रैक्टर को डिटेन किया। पुलिस ने मामले में अग्रिम कार्रवाई के लिए खनन विभाग को सूचित किया है। अब खनन विभाग की ओर से नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। डूंगरपुर जिले के दोवड़ा थाना क्षेत्र में रामगढ़ मोड़ के पास कार और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। मृतक की पहचान 22 वर्षीय विकास रोत के रूप में हुई है, जो भंडारिया गांव का निवासी था। मिली जानकारी के अनुसार, विकास अपने दोस्त राहुल और एक युवती के साथ बाइक पर गड़ा सियालिया की ओर जा रहा था। इसी दौरान धाणी ढूंढा गांव के पास एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर देवड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से डूंगरपुर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल राहुल को परिजन उदयपुर लेकर गए, जबकि युवती का इलाज डूंगरपुर अस्पताल में जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार कार चालक की तलाश की जा रही है। सड़क पर थोड़ी-सी लापरवाही भी किसी परिवार की खुशियां छीन सकती है। इसलिए वाहन चलाते समय गति पर नियंत्रण रखें और यातायात नियमों का पालन करें। बांसवाड़ा के देवदा गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। यहां तेज रफ्तार ट्रोले ने एक युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक के शरीर का बायां हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद ट्रोला चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर एमजी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मामला घाटोल थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश में जुटी है। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार भारी वाहनों से होने वाले खतरे की ओर ध्यान दिलाता है। ग्रामीण इलाकों में सड़क पर पैदल चलने वाले लोगों और दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा बेहद जरूरी है। वहीं, भारी वाहन चालकों को भी गति सीमा और सड़क सुरक्षा नियमों का विशेष ध्यान रखना चाहिए सलूंबर जिले के सराड़ा थाना क्षेत्र के डींगरी गांव में कार की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई। हादसा देर रात करीब 10 बजे हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बंशीलाल और उसका साथी गणेशलाल मेघवाल रास्ते में टॉयलेट के लिए रुके थे। गणेशलाल टॉयलेट करने चला गया, जबकि बंशीलाल बाइक के पास खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार ने बंशीलाल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बंशीलाल उछलकर दूर जा गिरा। उसके चेहरे और सीने पर गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की मदद से घायल बंशीलाल को तत्काल झाड़ोल अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे उदयपुर के एमबी अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। लगातार सामने आ रहे सड़क हादसों के बीच जरूरी है कि वाहन चालक रात के समय विशेष सावधानी बरतें और सड़क किनारे वाहन रोकते समय सुरक्षा का ध्यान रखें। डूंगरपुर जिले के साबला में इलेक्ट्रिक दुकान एवं गोदाम में लगी भीषण आग पर आखिरकार काबू पा लिया गया है। आग लगने की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। सूचना मिलते ही सागवाड़ा, डूंगरपुर, परतापुर और सलूंबर से दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग बुझाने का कार्य किया और आग पर काबू पाया। इलेक्ट्रिक दुकान और गोदाम में आग लगने से नुकसान की आशंका है। हालांकि, आग लगने के कारणों और हुए नुकसान का आकलन अभी सामने आना बाकी है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में स्थिति पर नजर रखी जा रही है। अब एक ऐसी खबर, जो डूंगरपुर शहर की खूबसूरती और पर्यटन से जुड़ी है। डूंगरपुर शहर की पहचान मानी जाने वाली गोपसागर झील अब स्वच्छता और सुंदरता के नए रंग में नजर आएगी। नगर परिषद ने दिवाली से पहले झील की पाल और आसपास के क्षेत्र को आकर्षक बनाने के लिए सौंदर्यीकरण अभियान शुरू कर दिया है। अभियान के पहले चरण में झील की पाल पर 26 खजूर के पेड़ लगाने की शुरुआत की गई है। इसके बाद दूसरे चरण में झील और उसके आसपास के क्षेत्र को व्यवस्थित और खूबसूरत बनाने के लिए अन्य कार्य किए जाएंगे। नगर परिषद का लक्ष्य दिवाली तक झील क्षेत्र की सूरत बदलना है, ताकि यह जगह शहरवासियों के साथ-साथ बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन सके। गोपसागर झील डूंगरपुर की पहचान का अहम हिस्सा है। ऐसे में इसके सौंदर्यीकरण से शहर की सुंदरता बढ़ने के साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। अब देखने वाली बात होगी कि नगर परिषद की यह पहल तय समय में कितनी आगे बढ़ती है और शहरवासियों को इसका कितना लाभ मिलता है। डूंगरपुर जिले में पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया 8 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है, लेकिन फिलहाल नामांकन केंद्रों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। शारदीय नवरात्र के चलते राजनीतिक दलों ने अभी तक अपने उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप नहीं दिया है। वहीं, कई संभावित प्रत्याशी भी नामांकन पत्र दाखिल करने से दूरी बनाए हुए हैं। धार्मिक मान्यताओं के चलते शुभ कार्यों को टालने की परंपरा का असर चुनावी गतिविधियों पर भी देखने को मिल रहा है। हालांकि, राजनीतिक विश्लेषकों और पार्टी सूत्रों के अनुसार, नवरात्र शुरू होने के साथ ही चुनावी गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है। संभावना जताई जा रही है कि राजनीतिक दल नवरात्र के शुरुआती दिनों में अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकते हैं। इसके बाद उम्मीदवार शुभ मुहूर्त देखकर समर्थकों के साथ रिटर्निंग अधिकारियों के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचेंगे। ऐसे में फिलहाल नामांकन केंद्रों पर भले ही शांति दिखाई दे रही हो, लेकिन आने वाले दिनों में पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने की संभावना है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि राजनीतिक दल अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कब करते हैं और चुनावी मैदान में मुकाबला कितना दिलचस्प होता है। उदयपुर की हिरण मगरी थाना पुलिस ने घर से सोने का कड़ा चुराने के आरोप में एक नौकर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी शुभम सोलंकी, मध्यप्रदेश के देवास का निवासी है। उसके पिता का नाम बसंतीलाल बताया गया है। मामला तब सामने आया, जब प्रार्थी प्रतीक जैन ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार, प्रतीक जैन अपने घर से जिम जाने के लिए निकले थे। जाने से पहले उन्होंने हमेशा की तरह अपने हाथ में पहना सोने का कड़ा उतारकर ड्रेसिंग टेबल पर रख दिया था। शाम को जब वह घर लौटे तो कड़ा वहां नहीं मिला। घर में तलाश करने के बाद भी जब कड़ा नहीं मिला, तो पुलिस को सूचना दी गई। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और घर में काम करने वाले नौकर से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने कथित तौर पर पांच तोले वजन का सोने का कड़ा अपने बैग में रखकर ले जाने की बात स्वीकार की। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस को आशंका है कि पूछताछ के दौरान मामले से जुड़े अन्य तथ्य भी सामने आ सकते हैं। दिल्ली में शनिवार को प्रस्तावित सीजेपी के आंदोलन का असर उदयपुर के रेल यातायात पर भी पड़ा है। रेलवे ने परिचालन संबंधी कारणों के चलते उदयपुर और दिल्ली के बीच चलने वाली मेवाड़ एक्सप्रेस को शुक्रवार के लिए रद्द कर दिया है। वहीं, शनिवार को दिल्ली से उदयपुर आने वाली मेवाड़ एक्सप्रेस भी रद्द किए जाने की जानकारी दी गई है। ट्रेन रद्द होने से इस मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार, इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को संबंधित ट्रेन सेवा का लाभ नहीं मिल सकेगा। इसके अलावा राजस्थान से दिल्ली की ओर जाने वाली कुछ अन्य ट्रेनों के शेड्यूल में भी बदलाव किया गया है। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी जाती है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें। ट्रेन का स्टेटस, रद्द होने की सूचना और समय-सारणी में बदलाव की जानकारी के लिए रेलवे के आधिकारिक माध्यमों का इस्तेमाल करें, ताकि स्टेशन पहुंचने के बाद किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। अब एक दुखद खबर, जिसने पूरे क्षेत्र को भावुक कर दिया। सेना के जवान जितेंद्र सिंह चौहान का असम में ड्यूटी के दौरान कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। 41 वर्षीय जितेंद्र सिंह चौहान की पदोन्नति होने वाली थी, लेकिन इससे करीब 25 दिन पहले ही उनका निधन हो गया। शुक्रवार सुबह जवान की पार्थिव देह चित्तौड़गढ़ जिले के पैतृक गांव गंगरार क्षेत्र में लाई गई, जहां सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। जवान के छोटे भाई ललित सिंह और उनकी 13 वर्षीय बेटी कीर्तिराज ने पिता को मुखाग्नि दी। अंतिम दर्शन के दौरान पत्नी श्याम कंवर अपने पति के पार्थिव शरीर पर माला चढ़ाते समय भावुक हो गईं और फूट-फूटकर रो पड़ीं। वहीं, जवान के पिता रखुवीर सिंह अपनी एक साल की पोती को गोद में लेकर बिलख पड़े। परिवार के लिए यह बेहद कठिन समय है। जिस जवान के कंधों पर देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी थी, उसके असमय चले जाने से परिवार और गांव में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार, जितेंद्र सिंह असम में तैनात थे और कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हुआ। उन्हें एक नवंबर को हवलदार से नायब सूबेदार के पद पर पदोन्नति मिलने वाली थी। देश की सेवा करते हुए अपने प्राण गंवाने वाले जवान को विनम्र श्रद्धांजलि। हमारी ओर से शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं। तो ये थीं वागड़ और मेवाड़ की आज की प्रमुख खबरें। आज के बुलेटिन में आपने देखा कि डूंगरपुर, बांसवाड़ा और सलूंबर में सड़क हादसों ने कई परिवारों को गहरे दुख में डाल दिया। वहीं, डूंगरपुर में गोपसागर झील के सौंदर्यीकरण की पहल और पंचायत चुनाव से जुड़ी गतिविधियां भी चर्चा में रहीं। उदयपुर में चोरी के मामले में गिरफ्तारी, मेवाड़ एक्सप्रेस के रद्द होने और सेना के जवान के निधन की खबरें भी आज सुर्खियों में रहीं। फिलहाल इस बुलेटिन में इतना ही। खबरों से जुड़े रहने के लिए देखते रहिए एसएलएन डिजिटल नेटवर्क राजस्थान मैं हूं आपका जितेंद्र सिंह चौहान।1
- पावागढ़ धाम से डूंगला पानी आएगी मां महाकाली की ज्योत, 51 श्रद्धालु रवाना; 9 दिन गूंजेंगे जयकारे ! कुशलगढ़ के समीपवर्ती ग्राम पंचायत लोहारिया बड़ा के गांव डूंगला पानी में मां महाकाली के प्रति अटूट श्रद्धा का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। महाकाली नवयुवक गरबा मंडल डुबाना माताजी के तत्वावधान में रामचंद्र कलारा एवं देवीलाल खड़िया के नेतृत्व में 51 श्रद्धालु गुजरात स्थित पावागढ़ शक्तिपीठ से मां महाकाली की पावन ज्योत लेने के लिए शनिवार सुबह 5 बजे रवाना हुए। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 11 अक्टूबर को ज्योत लेकर वापस श्रद्धालु डूंगला पानी पहुंचेंगे। इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ नौ दिवसीय गरबा महोत्सव शुरू होगा। यह धार्मिक परंपरा पिछले सात वर्षों से निरंतर निभाई जा रही है। महोत्सव के दौरान श्रद्धालु मां महाकाली की आराधना कर सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली और अच्छी वर्षा की कामना करेंगे। नौ दिवसीय आराधना पूर्ण होने पर ज्योत को पुनः पावागढ़ शक्तिपीठ ले जाकर विधि-विधान से विसर्जित किया जाएगा। ज्योत लेने रवाना हुए श्रद्धालुओं के जत्थे का कल्लाजी एवं तेजाजी गादीपति बहादुर अड़, पार सिंह कटारा, लाला, पारसिंह अड़, दीपचंद, इलेश सहित अन्य समाजजनों ने स्वागत कर मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। जत्थे में मिठ्ठल डामोर, माजू, भरत, प्रकाश हुकी, विक्रम, कानहींग, मीरा, पायल, कल्पना, अंशु, निर्मला, दीपिका, संता, ललिता, काजल, भूली, शीतल, सुरेखा, असीना, भावना, बादर, भूरी, शिला, जीतमल, सुभाष, रघु, जगली, लीला सहित अन्य ग्रामीण शामिल हैं। यह जानकारी समाज सेवी महेश परमार ने दी ने दी।1
- वंदे भारत ट्रेन जिसका सफर करने का मौका मिला इसमें यात्रियों के लिए बहुत सारी सुविधाएं दी गई है सफरभी इतना मजेदार के देश की प्रधानमंत्री और उनकी पूरी टीम को बधाई देने को मन कर किया धन्यवाद बहुत ही शानदार और आरामदायक सफर के साथ माननीय प्रधानमंत्री जी से हम उम्मीद करते हैं कि आगे इस को मुंबई तक चलाया जाए तो वागड़ वासियों को और अच्छी सुविधा मिल जाए और आम नागरिक को के लिए एक लोकल डिब्बे की भी व्यवस्था हो तो बेहतर रहेगा1
- लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 हेड लाइन श्रीनाथ बैग्लोज कॉलोनी में एक माह पूर्व बंद मकान में हुई चौरी का खुलासा। :- चोरी करने वाला आरोपी पूर्व नौकर ही निकला किया गिरफतार। :- चोरी के रूपयो से खरीदी गई आई 20 कार व वारदात में प्रयुक्त स्कुटी को किया जब्त लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 हेड लाइन श्रीनाथ बैग्लोज कॉलोनी में एक माह पूर्व बंद मकान में हुई चौरी का खुलासा। :- चोरी करने वाला आरोपी पूर्व नौकर ही निकला किया गिरफतार। :- चोरी के रूपयो से खरीदी गई आई 20 कार व वारदात में प्रयुक्त स्कुटी को किया जब्त। एंकर इंट्रो श्री नाथ बगलोज बलादित डॉ दीपक गोगरा के मकान में 3लाख रुपए की चोरी का पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन जिला डूंगरपुर द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरन्त मामले का खुलासा करने निर्देश प्रदान किये गये जिस पर खींव सिह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डूंगरपुर एवं रूप सिह वृताधिकारी वृत डूंगरपुर के सुपरविजन में हिमांशु सिह राजावत पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी कोतवाली के नेतृत्व में तुरन्त ही एक टीम का गठन माल मुल्जिमान की तलाष प्रारम्भ की गई टीम द्वारा आसुचना संकलन, सीसीटीवी व परम्परागत पुलिसिंग का समन्वय करते हुए एक संदिग्ध कुश को डिटेन कर मनौवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ की गई तो आरोपी ने घटना कारीत करना स्वीकार किया एवं आरोपी ने चोरी किये रूपयो से खरीदी आई 20 कार तथा घटना में प्रयुक्त स्कूटी को जब्त किया गया घटना अभियुक्त प्रार्थी के घर पर पूर्व में नौकर था जिसे घर की चाबीयों व रूपये कहाँ पर रहते है इस बारे में उसे पुर्ण जानकारी थी जिस कारण प्रार्थी के घर पर कोई नही होने पर मौके का फायदा उठाकर मौज शौक हेतु कार खरीदने हेतु रूपयो की आवश्यकता होने पर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त 1. कुश पिता शंकर लाल ननोमा उम्र 25 साल निवासी रिछा थाना साबला हाल निवासी गली नंबर 06 लक्ष्मी नगर रवि हॉस्पीटल के पास पुलिस थाना कोतवाली जिला डुंगरपुर2
- भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 डूंगरपुर कोतवाली पुलिस का बड़ा खुलासा: बंद मकान से 3 लाख की चोरी करने वाला पूर्व नौकर गिरफ्तार, चोरी के पैसों से खरीदी आई 20 कार व स्कूटी जब्त भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 डूंगरपुर कोतवाली पुलिस का बड़ा खुलासा: बंद मकान से 3 लाख की चोरी करने वाला पूर्व नौकर गिरफ्तार, चोरी के पैसों से खरीदी आई 20 कार व स्कूटी जब्त डूंगरपुर। श्रीनाथ बैगलोज कॉलोनी में एक मकान से हुई 3 लाख रुपये की चोरी के मामले का कोतवाली थाना पुलिस ने महज कुछ ही समय में पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मकान मालिक के पूर्व नौकर को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की रकम से खरीदी गई आई-20 (i20) कार और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी जब्त कर ली है। क्या थी पूरी घटना? पुलिस के अनुसार, प्रार्थी दीपक घोगरा (निवासी पाल देवल हाल श्री नाथ बैगलोज बालाडीट, थाना कोतवाली) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 10 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 6:15 बजे वे अपने अस्पताल गए थे और उनकी पत्नी व बच्चे बाजार गए हुए थे। रात लगभग 9:00 बजे जब वे वापस लौटे, तो कमरे में बैग में रखे 3,00,000 रुपये गायब थे। पुलिस की त्वरित कार्रवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री खींव सिंह और वृत्ताधिकारी श्री रूप सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी (पुलिस निरीक्षक) हिमांशु सिंह राजावत के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने आसूचना संकलन, सीसीटीवी फुटेज की जांच और पारंपरिक पुलिसिंग के जरिए एक संदिग्ध युवक कुश ननोमा को हिरासत में लिया। कड़ाई और मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर आरोपी ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। मौज-शौक और कार खरीदने के लिए की थी चोरी पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी कुश पहले प्रार्थी के घर पर नौकर के रूप में काम करता था। उसे घर की चाबियों और रुपयों के रखे होने के स्थान की पूरी जानकारी थी। मौका मिलते ही उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया और चोरी किए गए रुपयों से अपने मौज-शौक के लिए आई-20 कार खरीद ली। गिरफ्तार अभियुक्त: कुश (उम्र 25 वर्ष), पिता शंकर लाल ननोमा, निवासी रिछा (थाना साबला), हाल निवासी गली नंबर 06, लक्ष्मी नगर, रवि हॉस्पिटल के पास (थाना कोतवाली, डूंगरपुर)। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम: श्री हिमांशु सिंह राजावत (थानाधिकारी कोतवाली) श्री महिपाल (एएसआई) श्री लक्ष्मण सिंह (हेड कानि. 144) श्री नरेन्द्र सिंह (कानि. 730) श्री पुष्पेन्द्र सिंह (कानि. 654) श्री पंकज (कानि. 607) श्री राजवीर सिंह (कानि. 657)1
- बच्चों के चरित्र निर्माण में मां की भूमिका अहम, विद्या निकेतन में मातृ सम्मेलन ने दिया संस्कारों का संदेश विद्या भारती संस्थान, बांसवाड़ा द्वारा संचालित विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय कुशलगढ़ में माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय के भैया-बहनों की माताओं का संयुक्त मातृ सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन का विषय “बच्चों के चरित्र निर्माण में माता की भूमिका” रहा। वक्ताओं ने संस्कारयुक्त शिक्षा, भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य में माताओं की भूमिका पर जोर दिया। कार्यक्रम सेवानिवृत्त हिंदी व्याख्याता ऊषा प्रजापत के मुख्य आतिथ्य, अध्यापिका कीर्ति राव के मुख्य वक्तव्य तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल और सचिव रमेश चंद्र चौहान की उपस्थिति में हुआ। मुख्य वक्ता कीर्ति राव ने कहा कि बच्चों के संस्कार और चरित्र निर्माण में माता की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। माताओं को बच्चों के लिए समय निकालकर उनकी गतिविधियों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने मातृभाषा में प्रारंभिक शिक्षा के साथ अंग्रेजी ज्ञान और भारतीय संस्कृति से जुड़ाव बनाए रखने पर बल दिया। मुख्य अतिथि ऊषा प्रजापत ने कहा कि केवल अंग्रेजी माध्यम से ही सफलता मिलती है, यह धारणा सही नहीं है। हिंदी माध्यम से पढ़कर भी विद्यार्थी डॉक्टर, इंजीनियर और आरएएस अधिकारी बनते हैं। शिक्षा का उद्देश्य बच्चों को योग्य बनाने के साथ संस्कारवान नागरिक बनाना भी है। अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने कहा कि पालक, बालक और शिक्षक के सामूहिक प्रयासों से ही सर्वांगीण विकास संभव है। सचिव रमेश चंद्र चौहान ने विद्यालय को पूरे समाज का बताते हुए अभिभावकों से बच्चों की शैक्षिक प्रगति और व्यवहार की जानकारी लेने के लिए नियमित विद्यालय आने का आग्रह किया। संस्था प्रधान दिग्पाल सिंह राठौड़ ने बच्चों के मोबाइल उपयोग को सीमित रखने, अनुशासन, नियमित अध्ययन और अच्छी आदतों के विकास पर जोर दिया। प्राथमिक विद्यालय के संस्था प्रधान बलवीर सिंह देवदा ने भी विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर बालिकाओं पायल देवदा, सोनल मईडा एवं ईशानी चौहान ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन कुलदीप सिंह बारोट ने किया। अंत में रमेश चंद्र चौहान ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में रूपसिंह लबाना, भवानी सिंह राठौड़, मंजू चौहान, आशीष पचाल, प्राची पटेल सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।2