logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हेलीकॉप्टर क्रैश का फर्जी वीडियो अपलोड कर फैलाया भ्रम, पुलिस ने की काउंसिलिंग अल्मोड़ा। सोशल मीडिया पर हेलीकॉप्टर क्रैश होने का फेक एआई जनरेटेड वीडियो अपलोड कर भ्रामक खबर फैलाने के मामले में अल्मोड़ा पुलिस ने संज्ञान लेते हुए संबंधित नाबालिग के परिजनों को बुलाकर समझाइश दी। पुलिस के अनुसार, दो नवंबर को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर एक आईडी के माध्यम से हेलीकॉप्टर क्रैश होने का फेक एआई जनरेटेड वीडियो अपलोड किया गया था। इससे आमजन में भ्रम फैलने की आशंका थी। मामले का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक के नेतृत्व में प्रभारी चौकी मोरनौला उपनिरीक्षक नरेश कोहली ने संबंधित सोशल मीडिया आईडी के यूजर की जानकारी जुटाई। जांच में यूजर के नाबालिग होने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने छह नवंबर को नाबालिग के परिजनों को चौकी मोरनौला बुलाया और सोशल मीडिया पर इस प्रकार की भ्रामक एवं फेक एआई वीडियो अपलोड करने के संबंध में समझाया। पुलिस ने भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं करने की हिदायत दी। परिजनों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी और बच्चे की गतिविधियों एवं सोशल मीडिया उपयोग पर निगरानी रखने तथा ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न होने देने का आश्वासन दिया। अल्मोड़ा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी वीडियो या खबर को बिना सत्यता जांचे साझा न करें। पुलिस ने एआई तकनीक से तैयार फेक वीडियो और भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहने तथा सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की अपील की है।

20 hrs ago
user_Vinod Joshi
Vinod Joshi
Local News Reporter Almora, Uttarakhand•
20 hrs ago

हेलीकॉप्टर क्रैश का फर्जी वीडियो अपलोड कर फैलाया भ्रम, पुलिस ने की काउंसिलिंग अल्मोड़ा। सोशल मीडिया पर हेलीकॉप्टर क्रैश होने का फेक एआई जनरेटेड वीडियो अपलोड कर भ्रामक खबर फैलाने के मामले में अल्मोड़ा पुलिस ने संज्ञान लेते हुए संबंधित नाबालिग के परिजनों को बुलाकर समझाइश दी। पुलिस के अनुसार, दो नवंबर को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर एक आईडी के माध्यम से हेलीकॉप्टर क्रैश होने का फेक एआई जनरेटेड वीडियो अपलोड किया गया था। इससे आमजन में भ्रम फैलने की आशंका थी। मामले का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक के नेतृत्व में प्रभारी चौकी मोरनौला उपनिरीक्षक नरेश कोहली ने संबंधित सोशल मीडिया आईडी के यूजर की जानकारी जुटाई। जांच में यूजर के नाबालिग होने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने छह नवंबर को नाबालिग के परिजनों को चौकी मोरनौला बुलाया और सोशल मीडिया पर इस प्रकार की भ्रामक एवं फेक एआई वीडियो अपलोड करने के संबंध में समझाया। पुलिस ने भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं करने की हिदायत दी। परिजनों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी और बच्चे की गतिविधियों एवं सोशल मीडिया उपयोग पर निगरानी रखने तथा ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न होने देने का आश्वासन दिया। अल्मोड़ा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी वीडियो या खबर को बिना सत्यता जांचे साझा न करें। पुलिस ने एआई तकनीक से तैयार फेक वीडियो और भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहने तथा सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की अपील की है।

More news from Uttarakhand and nearby areas
  • हेलीकॉप्टर क्रैश का फर्जी वीडियो अपलोड कर फैलाया भ्रम, पुलिस ने की काउंसिलिंग अल्मोड़ा। सोशल मीडिया पर हेलीकॉप्टर क्रैश होने का फेक एआई जनरेटेड वीडियो अपलोड कर भ्रामक खबर फैलाने के मामले में अल्मोड़ा पुलिस ने संज्ञान लेते हुए संबंधित नाबालिग के परिजनों को बुलाकर समझाइश दी। पुलिस के अनुसार, दो नवंबर को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर एक आईडी के माध्यम से हेलीकॉप्टर क्रैश होने का फेक एआई जनरेटेड वीडियो अपलोड किया गया था। इससे आमजन में भ्रम फैलने की आशंका थी। मामले का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक के नेतृत्व में प्रभारी चौकी मोरनौला उपनिरीक्षक नरेश कोहली ने संबंधित सोशल मीडिया आईडी के यूजर की जानकारी जुटाई। जांच में यूजर के नाबालिग होने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने छह नवंबर को नाबालिग के परिजनों को चौकी मोरनौला बुलाया और सोशल मीडिया पर इस प्रकार की भ्रामक एवं फेक एआई वीडियो अपलोड करने के संबंध में समझाया। पुलिस ने भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं करने की हिदायत दी। परिजनों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी और बच्चे की गतिविधियों एवं सोशल मीडिया उपयोग पर निगरानी रखने तथा ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न होने देने का आश्वासन दिया। अल्मोड़ा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी वीडियो या खबर को बिना सत्यता जांचे साझा न करें। पुलिस ने एआई तकनीक से तैयार फेक वीडियो और भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहने तथा सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की अपील की है।
    1
    हेलीकॉप्टर क्रैश का फर्जी वीडियो अपलोड कर फैलाया भ्रम, पुलिस ने की काउंसिलिंग
अल्मोड़ा। सोशल मीडिया पर हेलीकॉप्टर क्रैश होने का फेक एआई जनरेटेड वीडियो अपलोड कर भ्रामक खबर फैलाने के मामले में अल्मोड़ा पुलिस ने संज्ञान लेते हुए संबंधित नाबालिग के परिजनों को बुलाकर समझाइश दी। पुलिस के अनुसार, दो नवंबर को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर एक आईडी के माध्यम से हेलीकॉप्टर क्रैश होने का फेक एआई जनरेटेड वीडियो अपलोड किया गया था। इससे आमजन में भ्रम फैलने की आशंका थी। मामले का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक के नेतृत्व में प्रभारी चौकी मोरनौला उपनिरीक्षक नरेश कोहली ने संबंधित सोशल मीडिया आईडी के यूजर की जानकारी जुटाई। जांच में यूजर के नाबालिग होने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने छह नवंबर को नाबालिग के परिजनों को चौकी मोरनौला बुलाया और सोशल मीडिया पर इस प्रकार की भ्रामक एवं फेक एआई वीडियो अपलोड करने के संबंध में समझाया। पुलिस ने भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं करने की हिदायत दी। परिजनों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी और बच्चे की गतिविधियों एवं सोशल मीडिया उपयोग पर निगरानी रखने तथा ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न होने देने का आश्वासन दिया। अल्मोड़ा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी वीडियो या खबर को बिना सत्यता जांचे साझा न करें। पुलिस ने एआई तकनीक से तैयार फेक वीडियो और भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहने तथा सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की अपील की है।
    user_Vinod Joshi
    Vinod Joshi
    Local News Reporter Almora, Uttarakhand•
    20 hrs ago
  • जिलाधिकारी ने मंगल पैलेस से त्युनरा गधेरे तक चलाया स्वच्छता अभियान जिलाधिकारी ने मंगल पैलेस से त्युनरा गधेरे तक चलाया स्वच्छता अभियान, स्वयं श्रमदान कर नागरिकों से की जनसहभागिता की अपील* स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बागेश्वर के निर्माण के लिए प्रत्येक शनिवार को विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया जाएगा। इसी क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे के नेतृत्व में मंगल पैलेस से त्युनरा गधेरे तक विशेष सफाई एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में जिलाधिकारी ने स्वयं प्रतिभाग कर सफाई कार्य किया तथा आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए नगर को स्वच्छ बनाए रखने में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता किसी एक विभाग अथवा प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाले इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को जनआंदोलन का रूप देना और नागरिकों में नियमित रूप से साफ-सफाई की आदत विकसित करना है। उन्होंने आमजन से अपील की कि घरों एवं दुकानों से निकलने वाला कूड़ा कूड़ेदान में ही रखें तथा नगरपालिका के कूड़ा संग्रहण वाहन में ही डालें। सार्वजनिक स्थानों, नदी-नालों एवं रास्तों में कूड़ा न फेंकें। उन्होंने कहा कि सरयू नदी के किनारे स्थित घाटों, गधेरों, सार्वजनिक रास्तों एवं जलस्रोतों को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। स्वच्छता के प्रति सामूहिक प्रयासों से न केवल नगर की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण एवं जनस्वास्थ्य को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने सभी नागरिकों, व्यापारियों एवं युवाओं से प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाले स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने की अपील की। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने भी नागरिकों से कूड़ा निर्धारित स्थानों एवं कूड़ा संग्रहण वाहन में ही डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने अथवा गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध नगरपालिका द्वारा चालानी कार्रवाई की जाएगी। अभियान में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, पशु चिकित्सा अधिकारी के.के. जोशी, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका विनोद जीना सहित जनप्रतिनिधि, नगरपालिका के सफाई कर्मचारी एवं अन्य संबंधित कार्मिक उपस्थित
    1
    जिलाधिकारी ने मंगल पैलेस से त्युनरा गधेरे तक चलाया स्वच्छता अभियान
जिलाधिकारी ने मंगल पैलेस से त्युनरा गधेरे तक चलाया स्वच्छता अभियान, स्वयं श्रमदान कर नागरिकों से की जनसहभागिता की अपील* 
स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बागेश्वर के निर्माण के लिए प्रत्येक शनिवार को विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया जाएगा। इसी क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे के नेतृत्व में मंगल पैलेस से त्युनरा गधेरे तक विशेष सफाई एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में जिलाधिकारी ने स्वयं प्रतिभाग कर सफाई कार्य किया तथा आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए नगर को स्वच्छ बनाए रखने में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।
जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता किसी एक विभाग अथवा प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाले इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को जनआंदोलन का रूप देना और नागरिकों में नियमित रूप से साफ-सफाई की आदत विकसित करना है। उन्होंने आमजन से अपील की कि घरों एवं दुकानों से निकलने वाला कूड़ा कूड़ेदान में ही रखें तथा नगरपालिका के कूड़ा संग्रहण वाहन में ही डालें। सार्वजनिक स्थानों, नदी-नालों एवं रास्तों में कूड़ा न फेंकें।
उन्होंने कहा कि सरयू नदी के किनारे स्थित घाटों, गधेरों, सार्वजनिक रास्तों एवं जलस्रोतों को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। स्वच्छता के प्रति सामूहिक प्रयासों से न केवल नगर की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण एवं जनस्वास्थ्य को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने सभी नागरिकों, व्यापारियों एवं युवाओं से प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाले स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने की अपील की।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने भी नागरिकों से कूड़ा निर्धारित स्थानों एवं कूड़ा संग्रहण वाहन में ही डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने अथवा गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध नगरपालिका द्वारा चालानी कार्रवाई की जाएगी।
अभियान में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, पशु चिकित्सा अधिकारी के.के. जोशी, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका विनोद जीना सहित जनप्रतिनिधि, नगरपालिका के सफाई कर्मचारी एवं अन्य संबंधित कार्मिक उपस्थित
    user_Jc pandey
    Jc pandey
    गरुड़, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • मैनपुरी अस्पताल में हंगामा! CCTV में कैद मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप | Mainpuri News उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र से अस्पताल में हंगामे का मामला सामने आया है। प्रसव के बाद बिल भुगतान को लेकर विवाद, मारपीट और महिलाओं द्वारा कपड़े फाड़कर हंगामा करने के आरोप लगे हैं। अस्पताल प्रबंधन ने CCTV फुटेज के आधार पर अपना पक्ष रखा है। आखिर क्या है पूरा मामला? देखिए यह खास रिपोर्ट।
    2
    मैनपुरी अस्पताल में हंगामा! CCTV में कैद मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप | Mainpuri News
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र से अस्पताल में हंगामे का मामला सामने आया है। प्रसव के बाद बिल भुगतान को लेकर विवाद, मारपीट और महिलाओं द्वारा कपड़े फाड़कर हंगामा करने के आरोप लगे हैं। अस्पताल प्रबंधन ने CCTV फुटेज के आधार पर अपना पक्ष रखा है। आखिर क्या है पूरा मामला? देखिए यह खास रिपोर्ट।
    user_G EXPRESS
    G EXPRESS
    Local News Reporter दुगनाकुरी, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • 🪔 दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं 🪔 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की ओर से देशवासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। आइए, प्रकाश, प्रेम, खुशहाली और सकारात्मकता के इस पावन पर्व पर हम सभी मिलकर एक विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के निर्माण का संकल्प लें। माँ लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश जी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का वास हो। आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं! 🇮🇳🪔 #Diwali #HappyDiwali #NarendraModi #PMModi #Deepawali #शुभ_दीपावली #दीपावली_की_हार्दिक_शुभकामनाएं #ViksitBharat #आत्मनिर्भरभारत #FestivalOfLights
    1
    🪔 दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं 🪔
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की ओर से देशवासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। 
आइए, प्रकाश, प्रेम, खुशहाली और सकारात्मकता के इस पावन पर्व पर हम सभी मिलकर एक विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के निर्माण का संकल्प लें।
माँ लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश जी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का वास हो।
आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं! 🇮🇳🪔
#Diwali #HappyDiwali #NarendraModi #PMModi #Deepawali #शुभ_दीपावली #दीपावली_की_हार्दिक_शुभकामनाएं #ViksitBharat #आत्मनिर्भरभारत #FestivalOfLights
    user_Jagdish Ballabh Sharma
    Jagdish Ballabh Sharma
    Teacher हल्द्वानी, नैनीताल, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • माननीय मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के क्रम में बन रहे अत्याधुनिक साइंस सेंटर का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, शीघ्र कार्य पूर्ण कर क्रियाशील करने के दिए निर्देश ​माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सीमांत जनपद चम्पावत में ‘आदर्श चम्पावत’ की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में लगभग 55.52 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक साइंस सेंटर का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है, जो विद्यार्थियों के लिए विज्ञान सीखने का एक नया केंद्र बनेगा। इसी क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार द्वारा जनपद चम्पावत में बन रहे साइंस सेंटर के निर्माण कार्यों का बारीक अवलोकन व स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सेंटर के अंतर्गत बन रहे हॉस्टल, एक्जीबिट्स के स्थल विकास, ऑडिटोरियम की रूपरेखा व निर्माण, फन साइंस गैलरी, विज्ञान एवं कृषि गैलरी, एस्ट्रोनॉमी गैलरी, प्रदर्शनी कक्ष, प्रशिक्षण हॉल, दो मंजिला साइंस गैलरी ब्लॉक, साइंस कैंपस तथा अन्य ऑक्सिलरी व्यवस्थाओं के निर्माण कार्यों का जायजा लिया गया। इस दौरान हॉस्टल, ऑडिटोरियम, ऑक्सिलरी व्यवस्थाएं और सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण पाया गया, जबकि प्लेनेटोरियम (तारामंडल) का कार्य प्रगति पर है। ​निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा कार्यदाई संस्था लोक निर्माण विभाग को कार्य की प्रगति में तेजी लाने और इसे शीघ्र अति शीघ्र पूर्ण कर इसी वर्ष क्रियाशील करने के कड़े निर्देश दिए गए। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों, कार्यदाई संस्थाओं और मौके पर कार्यरत कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्य में उच्च स्तर की गुणवत्ता को पूरी तरह से सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने सभी शेष निर्माण कार्यों को एक समयबद्ध तरीके से माइलस्टोन निर्धारित कर शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए ताकि सीमांत जनपद के विद्यार्थियों, युवाओं और विज्ञान प्रेमियों को प्रयोगात्मक व व्यावहारिक विज्ञान सीखने की आधुनिक सुविधाएं जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जा सकें। इस दौरान विभिन्न विभागीय अधिकारी तथा कर्मचारी सहित अन्य मौजूद रहे।
    1
    माननीय मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के क्रम में बन रहे अत्याधुनिक साइंस सेंटर का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, शीघ्र कार्य पूर्ण कर क्रियाशील करने के दिए निर्देश
​माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सीमांत जनपद चम्पावत में ‘आदर्श चम्पावत’ की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में लगभग 55.52 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक साइंस सेंटर का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है, जो विद्यार्थियों के लिए विज्ञान सीखने का एक नया केंद्र बनेगा। 
इसी क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार द्वारा जनपद चम्पावत में बन रहे साइंस सेंटर के निर्माण कार्यों का बारीक अवलोकन व स्थलीय निरीक्षण किया गया। 
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सेंटर के अंतर्गत बन रहे हॉस्टल, एक्जीबिट्स के स्थल विकास, ऑडिटोरियम की रूपरेखा व निर्माण, फन साइंस गैलरी, विज्ञान एवं कृषि गैलरी, एस्ट्रोनॉमी गैलरी, प्रदर्शनी कक्ष, प्रशिक्षण हॉल, दो मंजिला साइंस गैलरी ब्लॉक, साइंस कैंपस तथा अन्य ऑक्सिलरी व्यवस्थाओं के निर्माण कार्यों का जायजा लिया गया। इस दौरान हॉस्टल, ऑडिटोरियम, ऑक्सिलरी व्यवस्थाएं और सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण पाया गया, जबकि प्लेनेटोरियम (तारामंडल) का कार्य प्रगति पर है।
​निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा कार्यदाई संस्था लोक निर्माण विभाग को कार्य की प्रगति में तेजी लाने और इसे शीघ्र अति शीघ्र पूर्ण कर इसी वर्ष क्रियाशील करने के कड़े निर्देश दिए गए। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों, कार्यदाई संस्थाओं और मौके पर कार्यरत कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्य में उच्च स्तर की गुणवत्ता को पूरी तरह से सुनिश्चित किया जाए। 
जिलाधिकारी ने सभी शेष निर्माण कार्यों को एक समयबद्ध तरीके से माइलस्टोन निर्धारित कर शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए ताकि सीमांत जनपद के विद्यार्थियों, युवाओं और विज्ञान प्रेमियों को प्रयोगात्मक व व्यावहारिक विज्ञान सीखने की आधुनिक सुविधाएं जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जा सकें।
इस दौरान विभिन्न विभागीय अधिकारी तथा कर्मचारी सहित अन्य मौजूद रहे।
    user_Champawat news
    Champawat news
    Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    12 hrs ago
  • तराई पूर्वी वन प्रभाग की डौली रेंज में बड़ा हादसा,लकड़ी बीनने गई महिला पर हाथी का जानलेवा हमला, कमर की हड्डी टूटी, हल्द्वानी रेफर। तराई पूर्वी वन प्रभाग की डौली रेंज में बड़ा हादसा,लकड़ी बीनने गई महिला पर हाथी का जानलेवा हमला, कमर की हड्डी टूटी, हल्द्वानी रेफर। ​लालकुआं -तराई पूर्वी वन प्रभाग के अंतर्गत डौली रेंज क्षेत्र के बौड़खत्ता में शुक्रवार शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जंगल में जलौनी सूखी लकड़ी बीनने गई 27 वर्षीय महिला पर एक विशालकाय जंगली हाथी ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हल्द्वानी रेफर कर दिया है। घटना के बाद से पूरे इलाके और आसपास के गुज्जर खातों में दहशत का माहौल बना हुआ है। यहाँ प्राप्त जानकारी के अनुसार बौड़खत्ता स्थित खमीरी गुज्जर खत्ता निवासी 27 बर्षीय जुलेखा पत्नी इमाम हुसैन आज शाम को दैनिक उपयोग के लिए जंगल में सूखी लकड़ियां एकत्र करने गई थीं। इसी दौरान पीछे से आए एक विशालकाय दो-दांत वाले हाथी ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हाथी ने महिला को उठाकर जमीन पर पटक दिया और उनकी कमर पर पैर रख दिया।जुलेखा द्वारा जोर-जोर से चीखने-चिल्लाने पर हाथी जंगली ओर भाग खड़ा हुआ। इधर महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। जिसके बाद उन्होंने घटना की सूचना तुरंत वन विभाग को दी जिसके बाद डौली रेंज के वन दरोगा पान सिंह मेहता, वन बीट अधिकारी रिहान अली और गोविंद मेहरा तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों और वन कर्मियों की मदद से घायल महिला को तत्काल लालकुआं के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बताया कि महिला के कुल्ले कमर की हड्डी में गंभीर फ्रैक्चर हुआ है, जिसका जल्द ऑपरेशन करना होगा। हालत की गंभीरता को देखते हुए उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही डौली रेंज के वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप पंत भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरी स्थिति का जायजा लिया। पीड़िता के पति दुग्ध व्यवसाय से जुड़े हैं और उनकी तीन छोटी बेटियां हैं। इस घटना के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में वन क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर भारी आक्रोश और भय व्याप्त है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की मांग की है।
    1
    तराई पूर्वी वन प्रभाग की डौली रेंज में बड़ा हादसा,लकड़ी बीनने गई महिला पर हाथी का जानलेवा हमला, कमर की हड्डी टूटी, हल्द्वानी रेफर। 
तराई पूर्वी वन प्रभाग की डौली रेंज में बड़ा हादसा,लकड़ी बीनने गई महिला पर हाथी का जानलेवा हमला, कमर की हड्डी टूटी, हल्द्वानी रेफर। 
​लालकुआं -तराई पूर्वी वन प्रभाग के अंतर्गत डौली रेंज क्षेत्र के बौड़खत्ता में शुक्रवार शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जंगल में जलौनी सूखी लकड़ी बीनने गई 27 वर्षीय महिला पर एक विशालकाय जंगली हाथी ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हल्द्वानी रेफर कर दिया है। घटना के बाद से पूरे इलाके और आसपास के गुज्जर खातों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
यहाँ प्राप्त जानकारी के अनुसार बौड़खत्ता स्थित खमीरी गुज्जर खत्ता निवासी 27 बर्षीय जुलेखा पत्नी इमाम हुसैन आज शाम को दैनिक उपयोग के लिए जंगल में सूखी लकड़ियां एकत्र करने गई थीं। इसी दौरान पीछे से आए एक विशालकाय दो-दांत वाले हाथी ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हाथी ने महिला को उठाकर जमीन पर पटक दिया और उनकी कमर पर पैर रख दिया।जुलेखा द्वारा जोर-जोर से चीखने-चिल्लाने पर हाथी जंगली ओर भाग खड़ा हुआ। 
इधर महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। जिसके बाद उन्होंने घटना की सूचना तुरंत वन विभाग को दी जिसके बाद डौली रेंज के वन दरोगा पान सिंह मेहता, वन बीट अधिकारी रिहान अली और गोविंद मेहरा तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों और वन कर्मियों की मदद से घायल महिला को तत्काल लालकुआं के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बताया कि महिला के कुल्ले कमर की हड्डी में गंभीर फ्रैक्चर हुआ है, जिसका जल्द ऑपरेशन करना होगा। हालत की गंभीरता को देखते हुए उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।
इधर घटना की जानकारी मिलते ही डौली रेंज के वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप पंत भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरी स्थिति का जायजा लिया। पीड़िता के पति दुग्ध व्यवसाय से जुड़े हैं और उनकी तीन छोटी बेटियां हैं। इस घटना के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में वन क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर भारी आक्रोश और भय व्याप्त है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की मांग की है।
    user_मुकेश कुमार
    मुकेश कुमार
    लालकुआँ, नैनीताल, उत्तराखंड•
    22 hrs ago
  • दीपावली पर डीएम मनीष कुमार का संदेश, सुरक्षित त्योहार मनाने की अपील चम्पावत। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने दीपावली के अवसर पर जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि दीपावली का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। उत्सव के दौरान सुरक्षा और सावधानी का विशेष ध्यान रखें, ताकि खुशियों का यह पर्व सभी के लिए सुरक्षित और मंगलकारी बने। दीपावली पर डीएम मनीष कुमार का संदेश, सुरक्षित त्योहार मनाने की अपील चम्पावत। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने दीपावली के अवसर पर जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि दीपावली का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। उत्सव के दौरान सुरक्षा और सावधानी का विशेष ध्यान रखें, ताकि खुशियों का यह पर्व सभी के लिए सुरक्षित और मंगलकारी बने।
    1
    दीपावली पर डीएम मनीष कुमार का संदेश, सुरक्षित त्योहार मनाने की अपील
चम्पावत। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने दीपावली के अवसर पर जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि दीपावली का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। उत्सव के दौरान सुरक्षा और सावधानी का विशेष ध्यान रखें, ताकि खुशियों का यह पर्व सभी के लिए सुरक्षित और मंगलकारी बने।
दीपावली पर डीएम मनीष कुमार का संदेश, सुरक्षित त्योहार मनाने की अपील
चम्पावत। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने दीपावली के अवसर पर जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि दीपावली का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। उत्सव के दौरान सुरक्षा और सावधानी का विशेष ध्यान रखें, ताकि खुशियों का यह पर्व सभी के लिए सुरक्षित और मंगलकारी बने।
    user_Vinod Joshi Ji
    Vinod Joshi Ji
    Credit reporting agency चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    23 hrs ago
  • जैनी (इंदिरा देवड़ी) प्रकरण में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस नेता डॉ. हरक सिंह रावत ने 7 नवंबर 2026 को मीडिया के सामने अपनी सफाई पेश करते हुए जैनी के आरोपों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने इसे भाजपा की राजनीतिक साजिश बताया और कहा कि इस मामले में पहले ही सीबीआई जांच हो चुकी है तथा उन्हें क्लीन चिट मिल चुकी है। दूसरी तरफ जैनी की मांग क्या है? जैनी ने 7 नवंबर की प्रेस वार्ता में: दोबारा सीबीआई जांच कराने की मांग की। अपने 23 वर्षीय बेटे का दोबारा डीएनए टेस्ट कराने की मांग की। अपने बेटे को पिता का नाम और कानूनी अधिकार दिलाने की बात कही। अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस से गुहार लगाई। इनके आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। महत्वपूर्ण बात: इस पूरे मामले में जैनी के आरोप और हरक सिंह रावत की सफाई दोनों को अलग-अलग देखना जरूरी है। अंतिम निष्कर्ष जांच और उपलब्ध कानूनी साक्ष्यों के आधार पर ही निकाला जा सकता है।
    1
    जैनी (इंदिरा देवड़ी) प्रकरण में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस नेता डॉ. हरक सिंह रावत ने 7 नवंबर 2026 को मीडिया के सामने अपनी सफाई पेश करते हुए जैनी के आरोपों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने इसे भाजपा की राजनीतिक साजिश बताया और कहा कि इस मामले में पहले ही सीबीआई जांच हो चुकी है तथा उन्हें क्लीन चिट मिल चुकी है। 
दूसरी तरफ जैनी की मांग क्या है?
जैनी ने 7 नवंबर की प्रेस वार्ता में:
दोबारा सीबीआई जांच कराने की मांग की।
अपने 23 वर्षीय बेटे का दोबारा डीएनए टेस्ट कराने की मांग की।
अपने बेटे को पिता का नाम और कानूनी अधिकार दिलाने की बात कही।
अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस से गुहार लगाई।
इनके आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। 
महत्वपूर्ण बात: इस पूरे मामले में जैनी के आरोप और हरक सिंह रावत की सफाई दोनों को अलग-अलग देखना जरूरी है। अंतिम निष्कर्ष जांच और उपलब्ध कानूनी साक्ष्यों के आधार पर ही निकाला जा सकता है।
    user_Jagdish Ballabh Sharma
    Jagdish Ballabh Sharma
    Teacher हल्द्वानी, नैनीताल, उत्तराखंड•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.