logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मैनपुरी अस्पताल में हंगामा! CCTV में कैद मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप | Mainpuri News उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र से अस्पताल में हंगामे का मामला सामने आया है। प्रसव के बाद बिल भुगतान को लेकर विवाद, मारपीट और महिलाओं द्वारा कपड़े फाड़कर हंगामा करने के आरोप लगे हैं। अस्पताल प्रबंधन ने CCTV फुटेज के आधार पर अपना पक्ष रखा है। आखिर क्या है पूरा मामला? देखिए यह खास रिपोर्ट।

3 hrs ago
user_G EXPRESS
G EXPRESS
Local News Reporter दुगनाकुरी, बागेश्वर, उत्तराखंड•
3 hrs ago

मैनपुरी अस्पताल में हंगामा! CCTV में कैद मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप | Mainpuri News उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र से अस्पताल में हंगामे का मामला सामने आया है। प्रसव के बाद बिल भुगतान को लेकर विवाद, मारपीट और महिलाओं द्वारा कपड़े फाड़कर हंगामा करने के आरोप लगे हैं। अस्पताल प्रबंधन ने CCTV फुटेज के आधार पर अपना पक्ष रखा है। आखिर क्या है पूरा मामला? देखिए यह खास रिपोर्ट।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • मैनपुरी अस्पताल में हंगामा! CCTV में कैद मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप | Mainpuri News उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र से अस्पताल में हंगामे का मामला सामने आया है। प्रसव के बाद बिल भुगतान को लेकर विवाद, मारपीट और महिलाओं द्वारा कपड़े फाड़कर हंगामा करने के आरोप लगे हैं। अस्पताल प्रबंधन ने CCTV फुटेज के आधार पर अपना पक्ष रखा है। आखिर क्या है पूरा मामला? देखिए यह खास रिपोर्ट।
    2
    मैनपुरी अस्पताल में हंगामा! CCTV में कैद मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप | Mainpuri News
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र से अस्पताल में हंगामे का मामला सामने आया है। प्रसव के बाद बिल भुगतान को लेकर विवाद, मारपीट और महिलाओं द्वारा कपड़े फाड़कर हंगामा करने के आरोप लगे हैं। अस्पताल प्रबंधन ने CCTV फुटेज के आधार पर अपना पक्ष रखा है। आखिर क्या है पूरा मामला? देखिए यह खास रिपोर्ट।
    user_G EXPRESS
    G EXPRESS
    Local News Reporter दुगनाकुरी, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • जिलाधिकारी ने मंगल पैलेस से त्युनरा गधेरे तक चलाया स्वच्छता अभियान जिलाधिकारी ने मंगल पैलेस से त्युनरा गधेरे तक चलाया स्वच्छता अभियान, स्वयं श्रमदान कर नागरिकों से की जनसहभागिता की अपील* स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बागेश्वर के निर्माण के लिए प्रत्येक शनिवार को विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया जाएगा। इसी क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे के नेतृत्व में मंगल पैलेस से त्युनरा गधेरे तक विशेष सफाई एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में जिलाधिकारी ने स्वयं प्रतिभाग कर सफाई कार्य किया तथा आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए नगर को स्वच्छ बनाए रखने में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता किसी एक विभाग अथवा प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाले इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को जनआंदोलन का रूप देना और नागरिकों में नियमित रूप से साफ-सफाई की आदत विकसित करना है। उन्होंने आमजन से अपील की कि घरों एवं दुकानों से निकलने वाला कूड़ा कूड़ेदान में ही रखें तथा नगरपालिका के कूड़ा संग्रहण वाहन में ही डालें। सार्वजनिक स्थानों, नदी-नालों एवं रास्तों में कूड़ा न फेंकें। उन्होंने कहा कि सरयू नदी के किनारे स्थित घाटों, गधेरों, सार्वजनिक रास्तों एवं जलस्रोतों को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। स्वच्छता के प्रति सामूहिक प्रयासों से न केवल नगर की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण एवं जनस्वास्थ्य को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने सभी नागरिकों, व्यापारियों एवं युवाओं से प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाले स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने की अपील की। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने भी नागरिकों से कूड़ा निर्धारित स्थानों एवं कूड़ा संग्रहण वाहन में ही डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने अथवा गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध नगरपालिका द्वारा चालानी कार्रवाई की जाएगी। अभियान में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, पशु चिकित्सा अधिकारी के.के. जोशी, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका विनोद जीना सहित जनप्रतिनिधि, नगरपालिका के सफाई कर्मचारी एवं अन्य संबंधित कार्मिक उपस्थित
    1
    जिलाधिकारी ने मंगल पैलेस से त्युनरा गधेरे तक चलाया स्वच्छता अभियान
जिलाधिकारी ने मंगल पैलेस से त्युनरा गधेरे तक चलाया स्वच्छता अभियान, स्वयं श्रमदान कर नागरिकों से की जनसहभागिता की अपील* 
स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बागेश्वर के निर्माण के लिए प्रत्येक शनिवार को विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया जाएगा। इसी क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे के नेतृत्व में मंगल पैलेस से त्युनरा गधेरे तक विशेष सफाई एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में जिलाधिकारी ने स्वयं प्रतिभाग कर सफाई कार्य किया तथा आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए नगर को स्वच्छ बनाए रखने में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।
जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता किसी एक विभाग अथवा प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाले इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को जनआंदोलन का रूप देना और नागरिकों में नियमित रूप से साफ-सफाई की आदत विकसित करना है। उन्होंने आमजन से अपील की कि घरों एवं दुकानों से निकलने वाला कूड़ा कूड़ेदान में ही रखें तथा नगरपालिका के कूड़ा संग्रहण वाहन में ही डालें। सार्वजनिक स्थानों, नदी-नालों एवं रास्तों में कूड़ा न फेंकें।
उन्होंने कहा कि सरयू नदी के किनारे स्थित घाटों, गधेरों, सार्वजनिक रास्तों एवं जलस्रोतों को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। स्वच्छता के प्रति सामूहिक प्रयासों से न केवल नगर की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण एवं जनस्वास्थ्य को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने सभी नागरिकों, व्यापारियों एवं युवाओं से प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाले स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने की अपील की।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने भी नागरिकों से कूड़ा निर्धारित स्थानों एवं कूड़ा संग्रहण वाहन में ही डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने अथवा गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध नगरपालिका द्वारा चालानी कार्रवाई की जाएगी।
अभियान में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, पशु चिकित्सा अधिकारी के.के. जोशी, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका विनोद जीना सहित जनप्रतिनिधि, नगरपालिका के सफाई कर्मचारी एवं अन्य संबंधित कार्मिक उपस्थित
    user_Jc pandey
    Jc pandey
    गरुड़, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • हेलीकॉप्टर क्रैश का फर्जी वीडियो अपलोड कर फैलाया भ्रम, पुलिस ने की काउंसिलिंग अल्मोड़ा। सोशल मीडिया पर हेलीकॉप्टर क्रैश होने का फेक एआई जनरेटेड वीडियो अपलोड कर भ्रामक खबर फैलाने के मामले में अल्मोड़ा पुलिस ने संज्ञान लेते हुए संबंधित नाबालिग के परिजनों को बुलाकर समझाइश दी। पुलिस के अनुसार, दो नवंबर को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर एक आईडी के माध्यम से हेलीकॉप्टर क्रैश होने का फेक एआई जनरेटेड वीडियो अपलोड किया गया था। इससे आमजन में भ्रम फैलने की आशंका थी। मामले का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक के नेतृत्व में प्रभारी चौकी मोरनौला उपनिरीक्षक नरेश कोहली ने संबंधित सोशल मीडिया आईडी के यूजर की जानकारी जुटाई। जांच में यूजर के नाबालिग होने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने छह नवंबर को नाबालिग के परिजनों को चौकी मोरनौला बुलाया और सोशल मीडिया पर इस प्रकार की भ्रामक एवं फेक एआई वीडियो अपलोड करने के संबंध में समझाया। पुलिस ने भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं करने की हिदायत दी। परिजनों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी और बच्चे की गतिविधियों एवं सोशल मीडिया उपयोग पर निगरानी रखने तथा ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न होने देने का आश्वासन दिया। अल्मोड़ा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी वीडियो या खबर को बिना सत्यता जांचे साझा न करें। पुलिस ने एआई तकनीक से तैयार फेक वीडियो और भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहने तथा सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की अपील की है।
    1
    हेलीकॉप्टर क्रैश का फर्जी वीडियो अपलोड कर फैलाया भ्रम, पुलिस ने की काउंसिलिंग
अल्मोड़ा। सोशल मीडिया पर हेलीकॉप्टर क्रैश होने का फेक एआई जनरेटेड वीडियो अपलोड कर भ्रामक खबर फैलाने के मामले में अल्मोड़ा पुलिस ने संज्ञान लेते हुए संबंधित नाबालिग के परिजनों को बुलाकर समझाइश दी। पुलिस के अनुसार, दो नवंबर को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर एक आईडी के माध्यम से हेलीकॉप्टर क्रैश होने का फेक एआई जनरेटेड वीडियो अपलोड किया गया था। इससे आमजन में भ्रम फैलने की आशंका थी। मामले का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक के नेतृत्व में प्रभारी चौकी मोरनौला उपनिरीक्षक नरेश कोहली ने संबंधित सोशल मीडिया आईडी के यूजर की जानकारी जुटाई। जांच में यूजर के नाबालिग होने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने छह नवंबर को नाबालिग के परिजनों को चौकी मोरनौला बुलाया और सोशल मीडिया पर इस प्रकार की भ्रामक एवं फेक एआई वीडियो अपलोड करने के संबंध में समझाया। पुलिस ने भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं करने की हिदायत दी। परिजनों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी और बच्चे की गतिविधियों एवं सोशल मीडिया उपयोग पर निगरानी रखने तथा ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न होने देने का आश्वासन दिया। अल्मोड़ा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी वीडियो या खबर को बिना सत्यता जांचे साझा न करें। पुलिस ने एआई तकनीक से तैयार फेक वीडियो और भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहने तथा सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की अपील की है।
    user_Vinod Joshi
    Vinod Joshi
    Local News Reporter Almora, Uttarakhand•
    20 hrs ago
  • बद्रीनाथ धाम में नर पर्वत पर भीषण आग, लगातार आग की घटनाए बढ़ा रही है चिंता बद्रीनाथ धाम में नर पर्वत पर भीषण आग, लगातार आग की घटनाए बढ़ा रही है चिंता
    1
    बद्रीनाथ धाम में नर पर्वत पर भीषण आग,
लगातार आग की घटनाए बढ़ा रही है चिंता
बद्रीनाथ धाम में नर पर्वत पर भीषण आग,
लगातार आग की घटनाए बढ़ा रही है चिंता
    user_Naveen singh
    Naveen singh
    चौबट्टाखाल, चमोली, उत्तराखंड•
    20 hrs ago
  • माननीय मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के क्रम में बन रहे अत्याधुनिक साइंस सेंटर का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, शीघ्र कार्य पूर्ण कर क्रियाशील करने के दिए निर्देश ​माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सीमांत जनपद चम्पावत में ‘आदर्श चम्पावत’ की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में लगभग 55.52 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक साइंस सेंटर का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है, जो विद्यार्थियों के लिए विज्ञान सीखने का एक नया केंद्र बनेगा। इसी क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार द्वारा जनपद चम्पावत में बन रहे साइंस सेंटर के निर्माण कार्यों का बारीक अवलोकन व स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सेंटर के अंतर्गत बन रहे हॉस्टल, एक्जीबिट्स के स्थल विकास, ऑडिटोरियम की रूपरेखा व निर्माण, फन साइंस गैलरी, विज्ञान एवं कृषि गैलरी, एस्ट्रोनॉमी गैलरी, प्रदर्शनी कक्ष, प्रशिक्षण हॉल, दो मंजिला साइंस गैलरी ब्लॉक, साइंस कैंपस तथा अन्य ऑक्सिलरी व्यवस्थाओं के निर्माण कार्यों का जायजा लिया गया। इस दौरान हॉस्टल, ऑडिटोरियम, ऑक्सिलरी व्यवस्थाएं और सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण पाया गया, जबकि प्लेनेटोरियम (तारामंडल) का कार्य प्रगति पर है। ​निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा कार्यदाई संस्था लोक निर्माण विभाग को कार्य की प्रगति में तेजी लाने और इसे शीघ्र अति शीघ्र पूर्ण कर इसी वर्ष क्रियाशील करने के कड़े निर्देश दिए गए। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों, कार्यदाई संस्थाओं और मौके पर कार्यरत कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्य में उच्च स्तर की गुणवत्ता को पूरी तरह से सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने सभी शेष निर्माण कार्यों को एक समयबद्ध तरीके से माइलस्टोन निर्धारित कर शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए ताकि सीमांत जनपद के विद्यार्थियों, युवाओं और विज्ञान प्रेमियों को प्रयोगात्मक व व्यावहारिक विज्ञान सीखने की आधुनिक सुविधाएं जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जा सकें। इस दौरान विभिन्न विभागीय अधिकारी तथा कर्मचारी सहित अन्य मौजूद रहे।
    1
    माननीय मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के क्रम में बन रहे अत्याधुनिक साइंस सेंटर का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, शीघ्र कार्य पूर्ण कर क्रियाशील करने के दिए निर्देश
​माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सीमांत जनपद चम्पावत में ‘आदर्श चम्पावत’ की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में लगभग 55.52 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक साइंस सेंटर का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है, जो विद्यार्थियों के लिए विज्ञान सीखने का एक नया केंद्र बनेगा। 
इसी क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार द्वारा जनपद चम्पावत में बन रहे साइंस सेंटर के निर्माण कार्यों का बारीक अवलोकन व स्थलीय निरीक्षण किया गया। 
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सेंटर के अंतर्गत बन रहे हॉस्टल, एक्जीबिट्स के स्थल विकास, ऑडिटोरियम की रूपरेखा व निर्माण, फन साइंस गैलरी, विज्ञान एवं कृषि गैलरी, एस्ट्रोनॉमी गैलरी, प्रदर्शनी कक्ष, प्रशिक्षण हॉल, दो मंजिला साइंस गैलरी ब्लॉक, साइंस कैंपस तथा अन्य ऑक्सिलरी व्यवस्थाओं के निर्माण कार्यों का जायजा लिया गया। इस दौरान हॉस्टल, ऑडिटोरियम, ऑक्सिलरी व्यवस्थाएं और सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण पाया गया, जबकि प्लेनेटोरियम (तारामंडल) का कार्य प्रगति पर है।
​निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा कार्यदाई संस्था लोक निर्माण विभाग को कार्य की प्रगति में तेजी लाने और इसे शीघ्र अति शीघ्र पूर्ण कर इसी वर्ष क्रियाशील करने के कड़े निर्देश दिए गए। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों, कार्यदाई संस्थाओं और मौके पर कार्यरत कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्य में उच्च स्तर की गुणवत्ता को पूरी तरह से सुनिश्चित किया जाए। 
जिलाधिकारी ने सभी शेष निर्माण कार्यों को एक समयबद्ध तरीके से माइलस्टोन निर्धारित कर शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए ताकि सीमांत जनपद के विद्यार्थियों, युवाओं और विज्ञान प्रेमियों को प्रयोगात्मक व व्यावहारिक विज्ञान सीखने की आधुनिक सुविधाएं जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जा सकें।
इस दौरान विभिन्न विभागीय अधिकारी तथा कर्मचारी सहित अन्य मौजूद रहे।
    user_Champawat news
    Champawat news
    Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    12 hrs ago
  • दीपावली पर डीएम मनीष कुमार का संदेश, सुरक्षित त्योहार मनाने की अपील चम्पावत। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने दीपावली के अवसर पर जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि दीपावली का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। उत्सव के दौरान सुरक्षा और सावधानी का विशेष ध्यान रखें, ताकि खुशियों का यह पर्व सभी के लिए सुरक्षित और मंगलकारी बने। दीपावली पर डीएम मनीष कुमार का संदेश, सुरक्षित त्योहार मनाने की अपील चम्पावत। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने दीपावली के अवसर पर जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि दीपावली का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। उत्सव के दौरान सुरक्षा और सावधानी का विशेष ध्यान रखें, ताकि खुशियों का यह पर्व सभी के लिए सुरक्षित और मंगलकारी बने।
    1
    दीपावली पर डीएम मनीष कुमार का संदेश, सुरक्षित त्योहार मनाने की अपील
चम्पावत। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने दीपावली के अवसर पर जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि दीपावली का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। उत्सव के दौरान सुरक्षा और सावधानी का विशेष ध्यान रखें, ताकि खुशियों का यह पर्व सभी के लिए सुरक्षित और मंगलकारी बने।
दीपावली पर डीएम मनीष कुमार का संदेश, सुरक्षित त्योहार मनाने की अपील
चम्पावत। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने दीपावली के अवसर पर जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि दीपावली का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। उत्सव के दौरान सुरक्षा और सावधानी का विशेष ध्यान रखें, ताकि खुशियों का यह पर्व सभी के लिए सुरक्षित और मंगलकारी बने।
    user_Vinod Joshi Ji
    Vinod Joshi Ji
    Credit reporting agency चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    23 hrs ago
  • 🪔 दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं 🪔 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की ओर से देशवासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। आइए, प्रकाश, प्रेम, खुशहाली और सकारात्मकता के इस पावन पर्व पर हम सभी मिलकर एक विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के निर्माण का संकल्प लें। माँ लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश जी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का वास हो। आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं! 🇮🇳🪔 #Diwali #HappyDiwali #NarendraModi #PMModi #Deepawali #शुभ_दीपावली #दीपावली_की_हार्दिक_शुभकामनाएं #ViksitBharat #आत्मनिर्भरभारत #FestivalOfLights
    1
    🪔 दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं 🪔
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की ओर से देशवासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। 
आइए, प्रकाश, प्रेम, खुशहाली और सकारात्मकता के इस पावन पर्व पर हम सभी मिलकर एक विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के निर्माण का संकल्प लें।
माँ लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश जी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का वास हो।
आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं! 🇮🇳🪔
#Diwali #HappyDiwali #NarendraModi #PMModi #Deepawali #शुभ_दीपावली #दीपावली_की_हार्दिक_शुभकामनाएं #ViksitBharat #आत्मनिर्भरभारत #FestivalOfLights
    user_Jagdish Ballabh Sharma
    Jagdish Ballabh Sharma
    Teacher हल्द्वानी, नैनीताल, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • छमनिया में 257 करोड़ का महिला स्पोर्ट्स कॉलेज: डीएम ने दिए तीन शिफ्ट में काम कराने के निर्देश हॉस्टल, फुटबॉल-हॉकी ग्राउंड और रनिंग ट्रैक का लिया जायजा, संसाधन बढ़ाने को कहा चम्पावत। लोहाघाट के छमनिया में 256.96 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे अत्याधुनिक महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के निर्माण में तेजी लाने के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने शनिवार को स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने हॉस्टल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, फुटबॉल और हॉकी ग्राउंड, रनिंग ट्रैक व दर्शक दीर्घा के निर्माण कार्यों की प्रगति देखी। उन्होंने कार्यदायी संस्था को प्रथम चरण के कार्य जल्द पूरे करने, निर्माण सामग्री और श्रमिकों की संख्या बढ़ाने तथा सुबह, दोपहर और रात तीनों शिफ्टों में काम कराने के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता नहीं होना चाहिए। इस स्पोर्ट्स कॉलेज से क्षेत्र की बालिकाओं को आधुनिक खेल सुविधाएं मिल सकेंगी और उनकी खेल प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। छमनिया में 257 करोड़ का महिला स्पोर्ट्स कॉलेज: डीएम ने दिए तीन शिफ्ट में काम कराने के निर्देश हॉस्टल, फुटबॉल-हॉकी ग्राउंड और रनिंग ट्रैक का लिया जायजा, संसाधन बढ़ाने को कहा चम्पावत। लोहाघाट के छमनिया में 256.96 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे अत्याधुनिक महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के निर्माण में तेजी लाने के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने शनिवार को स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने हॉस्टल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, फुटबॉल और हॉकी ग्राउंड, रनिंग ट्रैक व दर्शक दीर्घा के निर्माण कार्यों की प्रगति देखी। उन्होंने कार्यदायी संस्था को प्रथम चरण के कार्य जल्द पूरे करने, निर्माण सामग्री और श्रमिकों की संख्या बढ़ाने तथा सुबह, दोपहर और रात तीनों शिफ्टों में काम कराने के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता नहीं होना चाहिए। इस स्पोर्ट्स कॉलेज से क्षेत्र की बालिकाओं को आधुनिक खेल सुविधाएं मिल सकेंगी और उनकी खेल प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
    1
    छमनिया में 257 करोड़ का महिला स्पोर्ट्स कॉलेज: डीएम ने दिए तीन शिफ्ट में काम कराने के निर्देश
हॉस्टल, फुटबॉल-हॉकी ग्राउंड और रनिंग ट्रैक का लिया जायजा, संसाधन बढ़ाने को कहा
चम्पावत। लोहाघाट के छमनिया में 256.96 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे अत्याधुनिक महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के निर्माण में तेजी लाने के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने शनिवार को स्थलीय निरीक्षण किया।
डीएम ने हॉस्टल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, फुटबॉल और हॉकी ग्राउंड, रनिंग ट्रैक व दर्शक दीर्घा के निर्माण कार्यों की प्रगति देखी।
उन्होंने कार्यदायी संस्था को प्रथम चरण के कार्य जल्द पूरे करने, निर्माण सामग्री और श्रमिकों की संख्या बढ़ाने तथा सुबह, दोपहर और रात तीनों शिफ्टों में काम कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता नहीं होना चाहिए। इस स्पोर्ट्स कॉलेज से क्षेत्र की बालिकाओं को आधुनिक खेल सुविधाएं मिल सकेंगी और उनकी खेल प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
छमनिया में 257 करोड़ का महिला स्पोर्ट्स कॉलेज: डीएम ने दिए तीन शिफ्ट में काम कराने के निर्देश
हॉस्टल, फुटबॉल-हॉकी ग्राउंड और रनिंग ट्रैक का लिया जायजा, संसाधन बढ़ाने को कहा
चम्पावत। लोहाघाट के छमनिया में 256.96 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे अत्याधुनिक महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के निर्माण में तेजी लाने के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने शनिवार को स्थलीय निरीक्षण किया।
डीएम ने हॉस्टल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, फुटबॉल और हॉकी ग्राउंड, रनिंग ट्रैक व दर्शक दीर्घा के निर्माण कार्यों की प्रगति देखी।
उन्होंने कार्यदायी संस्था को प्रथम चरण के कार्य जल्द पूरे करने, निर्माण सामग्री और श्रमिकों की संख्या बढ़ाने तथा सुबह, दोपहर और रात तीनों शिफ्टों में काम कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता नहीं होना चाहिए। इस स्पोर्ट्स कॉलेज से क्षेत्र की बालिकाओं को आधुनिक खेल सुविधाएं मिल सकेंगी और उनकी खेल प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
    user_Vinod Joshi Ji
    Vinod Joshi Ji
    Credit reporting agency चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.