logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

थाना पीपरपुर पुलिस द्वारा चोरी में प्रयोग करने के विभिन्न उपकरणों के साथ चोरी की योजना बना रहे 03 अभियुक्त गिरफ्तार अमेठी।पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में संदिग्धों की चेकिंग एवं अपराध व अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत क्षेत्राधिकारी अमेठी मनोज कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में दिनांक 11.09.2026 को थाना पीपरपुर पुलिस द्वारा चोरी की योजना बना रहे 03 अभियुक्तों 1.अमरनाथ तिवारी पुत्र छोटई तिवारी निवासी ग्राम खनियापुर थाना कोहड़ौर जनपद प्रतापगढ़ उम्र 50 वर्ष, 2.राकेश पाण्डेय पुत्र स्व0 रमेश चन्द्र पाण्डेय निवासी ग्राम संग्रामपुर थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ उम्र 55 वर्ष, 3.कल्लू उर्फ राजेन्द्र पाल पुत्र स्व0 रामसेवक पाल निवासी ग्राम गोथुआ जागीपुर थाना चांदा जनपद सुलतानपुर वर्तमान पता कासीराम कालोनी जोगापुर थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापढ़ उम्र 35 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। तलाशी से अभियुक्त अमरनाथ तिवारी के कब्जे से 01 तमंचा 02 जिंदा कारतूस 12 बोर, अभियुक्त राकेश पाण्डेय के कब्जे से लोहे का सब्बल व पेचकश तथा अभियुक्त कल्लू उर्फ राजेन्द्र पाल के कब्जे से 01 कटर, 01 प्लास, 01 टार्च व 01 चाभी का गुच्छा बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि बरामद उन्हीं उपकरणों का प्रयोग करके वह लोग दुर्गापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास बनी दुकान में चोरी करने की योजना बना रहे थे। थाना पीपरपुर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

52 min ago
user_पवन कुमार द्विवेदी
पवन कुमार द्विवेदी
Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
52 min ago

थाना पीपरपुर पुलिस द्वारा चोरी में प्रयोग करने के विभिन्न उपकरणों के साथ चोरी की योजना बना रहे 03 अभियुक्त गिरफ्तार अमेठी।पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में संदिग्धों की चेकिंग एवं अपराध व अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत क्षेत्राधिकारी अमेठी मनोज कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में दिनांक 11.09.2026 को थाना पीपरपुर पुलिस द्वारा चोरी की योजना बना रहे 03 अभियुक्तों 1.अमरनाथ तिवारी पुत्र छोटई तिवारी निवासी ग्राम खनियापुर थाना कोहड़ौर जनपद प्रतापगढ़ उम्र 50 वर्ष, 2.राकेश पाण्डेय पुत्र स्व0 रमेश चन्द्र पाण्डेय निवासी ग्राम संग्रामपुर थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ उम्र 55 वर्ष, 3.कल्लू उर्फ राजेन्द्र पाल पुत्र स्व0 रामसेवक पाल निवासी ग्राम गोथुआ जागीपुर थाना चांदा जनपद सुलतानपुर वर्तमान पता कासीराम कालोनी जोगापुर थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापढ़ उम्र 35 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। तलाशी से अभियुक्त अमरनाथ तिवारी के कब्जे से 01 तमंचा 02 जिंदा कारतूस 12 बोर, अभियुक्त राकेश पाण्डेय के कब्जे से लोहे का सब्बल व पेचकश तथा अभियुक्त कल्लू उर्फ राजेन्द्र पाल के कब्जे से 01 कटर, 01 प्लास, 01 टार्च व 01 चाभी का गुच्छा बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि बरामद उन्हीं उपकरणों का प्रयोग करके वह लोग दुर्गापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास बनी दुकान में चोरी करने की योजना बना रहे थे। थाना पीपरपुर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • थाना पीपरपुर पुलिस द्वारा चोरी में प्रयोग करने के विभिन्न उपकरणों के साथ चोरी की योजना बना रहे 03 अभियुक्त गिरफ्तार अमेठी।पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में संदिग्धों की चेकिंग एवं अपराध व अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत क्षेत्राधिकारी अमेठी मनोज कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में दिनांक 11.09.2026 को थाना पीपरपुर पुलिस द्वारा चोरी की योजना बना रहे 03 अभियुक्तों 1.अमरनाथ तिवारी पुत्र छोटई तिवारी निवासी ग्राम खनियापुर थाना कोहड़ौर जनपद प्रतापगढ़ उम्र 50 वर्ष, 2.राकेश पाण्डेय पुत्र स्व0 रमेश चन्द्र पाण्डेय निवासी ग्राम संग्रामपुर थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ उम्र 55 वर्ष, 3.कल्लू उर्फ राजेन्द्र पाल पुत्र स्व0 रामसेवक पाल निवासी ग्राम गोथुआ जागीपुर थाना चांदा जनपद सुलतानपुर वर्तमान पता कासीराम कालोनी जोगापुर थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापढ़ उम्र 35 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। तलाशी से अभियुक्त अमरनाथ तिवारी के कब्जे से 01 तमंचा 02 जिंदा कारतूस 12 बोर, अभियुक्त राकेश पाण्डेय के कब्जे से लोहे का सब्बल व पेचकश तथा अभियुक्त कल्लू उर्फ राजेन्द्र पाल के कब्जे से 01 कटर, 01 प्लास, 01 टार्च व 01 चाभी का गुच्छा बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि बरामद उन्हीं उपकरणों का प्रयोग करके वह लोग दुर्गापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास बनी दुकान में चोरी करने की योजना बना रहे थे। थाना पीपरपुर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    1
    थाना पीपरपुर पुलिस द्वारा चोरी में प्रयोग करने के विभिन्न उपकरणों के साथ चोरी की योजना बना रहे 03 अभियुक्त गिरफ्तार
अमेठी।पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में संदिग्धों की चेकिंग एवं अपराध व अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत क्षेत्राधिकारी अमेठी मनोज कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में दिनांक 11.09.2026 को थाना पीपरपुर पुलिस द्वारा चोरी की योजना बना रहे 03 अभियुक्तों 1.अमरनाथ तिवारी पुत्र छोटई तिवारी निवासी ग्राम खनियापुर थाना कोहड़ौर जनपद प्रतापगढ़ उम्र 50 वर्ष, 2.राकेश पाण्डेय पुत्र स्व0 रमेश चन्द्र पाण्डेय निवासी ग्राम संग्रामपुर थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ उम्र 55 वर्ष, 3.कल्लू उर्फ राजेन्द्र पाल पुत्र स्व0 रामसेवक पाल निवासी ग्राम गोथुआ जागीपुर थाना चांदा जनपद सुलतानपुर वर्तमान पता कासीराम कालोनी जोगापुर थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापढ़ उम्र 35 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। तलाशी से अभियुक्त अमरनाथ तिवारी के कब्जे से 01 तमंचा 02 जिंदा कारतूस 12 बोर, अभियुक्त राकेश पाण्डेय के कब्जे से लोहे का सब्बल व पेचकश तथा अभियुक्त कल्लू उर्फ राजेन्द्र पाल के कब्जे से 01 कटर, 01 प्लास, 01 टार्च व 01 चाभी का गुच्छा बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि बरामद उन्हीं उपकरणों का प्रयोग करके वह लोग दुर्गापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास बनी दुकान में चोरी करने की योजना बना रहे थे। थाना पीपरपुर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    user_पवन कुमार द्विवेदी
    पवन कुमार द्विवेदी
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    52 min ago
  • गौरीगंज में गरजा बुलडोजर, अतिक्रमण पर प्रशासन की कार्रवाई गौरीगंज में गरजा बुलडोजर, अतिक्रमण पर प्रशासन की कार्रवाई अमेठी। जनपद मुख्यालय गौरीगंज स्थित संयुक्त जिला चिकित्सालय के निकट किए गए अतिक्रमण के खिलाफ स्थानीय प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की। प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण को हटाया और संबंधित स्थान को अतिक्रमणमुक्त कराया। अचानक हुई कार्रवाई से आसपास के क्षेत्र में हलचल मच गई। प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी बनाए रखी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक भूमि अथवा सरकारी परिसंपत्तियों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अतिक्रमण करने वालों में भी हड़कंप की स्थिति रही।
    1
    गौरीगंज में गरजा बुलडोजर, अतिक्रमण पर प्रशासन की कार्रवाई
गौरीगंज में गरजा बुलडोजर, अतिक्रमण पर प्रशासन की कार्रवाई
अमेठी। जनपद मुख्यालय गौरीगंज स्थित संयुक्त जिला चिकित्सालय के निकट किए गए अतिक्रमण के खिलाफ स्थानीय प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की। प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण को हटाया और संबंधित स्थान को अतिक्रमणमुक्त कराया।
अचानक हुई कार्रवाई से आसपास के क्षेत्र में हलचल मच गई। प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी बनाए रखी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक भूमि अथवा सरकारी परिसंपत्तियों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अतिक्रमण करने वालों में भी हड़कंप की स्थिति रही।
    user_सहारा जीवन
    सहारा जीवन
    Media company अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • एसपी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन अमेठी में शुक्रवार परेड की सलामी ली गई एवं निरीक्षण कर दिए गए आवश्यक निर्देश पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में शुक्रवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया । इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवायी गयी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल करवाया गया । परेड में पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय व जनपद के विभिन्न थानों व शाखाओं के अधिकारी/कर्मचारीगण सम्मिलित हुये । निरीक्षण के पश्चात पुलिस अधीक्षक अमेठी महोदय द्वारा परेड में शामिल समस्त पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी एवं अच्छी वर्दी धारण करने हेतु निर्देशित किया गया । तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक अमेठी महोदय द्वारा पुलिस लाइन का मुआयना करते हुए बैरक, शस्त्रागार, मेस, बैरिक, कैश कार्यालय, परिवहन शाखा, आदि का निरीक्षण किया गया एवं भोजन की गुणवत्ता, स्वाद एवं स्वच्छता का परीक्षण करने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मेस में तैयार भोजन को ग्रहण किया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा 112-पीआरवी व थानों के वाहनों में आवश्यक भीड़ व दंगा नियंत्रण उपकरणों को चेक किया गया तथा पुलिस लाइन में विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों को चेक कर अद्यावधिक रखने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इस दौरान क्षेत्राधिकारी तिलोई श्री दिनेश कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी लाइन्स श्री श्वेताभ भास्कर, प्रतिसार निरीक्षक अमेठी व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
    1
    एसपी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन अमेठी में शुक्रवार परेड की सलामी ली गई एवं निरीक्षण कर दिए गए आवश्यक निर्देश 
पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में शुक्रवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया । इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवायी गयी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल करवाया गया । परेड में पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय व जनपद के विभिन्न थानों व शाखाओं के अधिकारी/कर्मचारीगण सम्मिलित हुये । निरीक्षण के पश्चात पुलिस अधीक्षक अमेठी महोदय द्वारा परेड में शामिल समस्त पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी एवं अच्छी वर्दी धारण करने हेतु निर्देशित किया गया । 
तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक अमेठी महोदय द्वारा पुलिस लाइन का मुआयना करते हुए बैरक, शस्त्रागार, मेस, बैरिक, कैश कार्यालय, परिवहन शाखा, आदि का निरीक्षण किया गया एवं भोजन की गुणवत्ता, स्वाद एवं स्वच्छता का परीक्षण करने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मेस में तैयार भोजन को ग्रहण किया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा 112-पीआरवी व थानों के वाहनों में आवश्यक भीड़ व दंगा नियंत्रण उपकरणों को चेक किया गया तथा पुलिस लाइन में विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों को चेक कर अद्यावधिक रखने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।  
इस दौरान क्षेत्राधिकारी तिलोई श्री दिनेश कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी लाइन्स श्री श्वेताभ भास्कर, प्रतिसार निरीक्षक अमेठी व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
    user_Arun kumar Gupta
    Arun kumar Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • एसपी सरवणन टी. ने अमेठी पुलिस लाइन में ली शुक्रवार परेड की सलामी, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण एसपी सरवणन टी. ने अमेठी पुलिस लाइन में ली शुक्रवार परेड की सलामी, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में साप्ताहिक परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रखने के लिए दौड़ लगवाई गई तथा अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल कराई गई। परेड में पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय और विभिन्न थानों व शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। निरीक्षण के बाद एसपी ने पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी एवं अच्छी वर्दी धारण करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन की बैरक, शस्त्रागार, मेस, कैश कार्यालय और परिवहन शाखा समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मेस में भोजन की गुणवत्ता, स्वाद और स्वच्छता परखने के लिए एसपी ने स्वयं भोजन ग्रहण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। एसपी ने 112-पीआरवी व थानों के वाहनों में दंगा नियंत्रण एवं भीड़ नियंत्रण उपकरणों की उपलब्धता भी जांची। विभिन्न रजिस्टरों और अभिलेखों को चेक कर उन्हें अद्यावधिक रखने के निर्देश दिए। इस दौरान सीओ तिलोई दिनेश कुमार मिश्र, सीओ लाइन्स श्वेताभ भास्कर, प्रतिसार निरीक्षक अमेठी समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
    4
    एसपी सरवणन टी. ने अमेठी पुलिस लाइन में ली शुक्रवार परेड की सलामी, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
एसपी सरवणन टी. ने अमेठी पुलिस लाइन में ली शुक्रवार परेड की सलामी, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में साप्ताहिक परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रखने के लिए दौड़ लगवाई गई तथा अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल कराई गई। परेड में पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय और विभिन्न थानों व शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।
निरीक्षण के बाद एसपी ने पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी एवं अच्छी वर्दी धारण करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन की बैरक, शस्त्रागार, मेस, कैश कार्यालय और परिवहन शाखा समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मेस में भोजन की गुणवत्ता, स्वाद और स्वच्छता परखने के लिए एसपी ने स्वयं भोजन ग्रहण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
एसपी ने 112-पीआरवी व थानों के वाहनों में दंगा नियंत्रण एवं भीड़ नियंत्रण उपकरणों की उपलब्धता भी जांची। विभिन्न रजिस्टरों और अभिलेखों को चेक कर उन्हें अद्यावधिक रखने के निर्देश दिए। इस दौरान सीओ तिलोई दिनेश कुमार मिश्र, सीओ लाइन्स श्वेताभ भास्कर, प्रतिसार निरीक्षक अमेठी समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_A K Mishra
    A K Mishra
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • पांच लाख से अधिक के जेवरात, घरेलू बर्तन और 1.80 लाख रुपए नकद बरामद; एसपी ने किया खुलासा पुलिस ने नाबालिग समेत तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार अमेठी। बंद घरों की रेकी करने के बाद चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गौरीगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच लाख रुपए से अधिक कीमत के जेवरात, घरेलू बर्तन और 1,80,100 रुपए नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं नाबालिग को बाल अपचारी के तौर पर निगरानी में भेजा गया है। गुरुवार को पुलिस ऑफिस सभागार में एसपी सरवणन टी ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र में पिछले दिनों बंद घरों में चोरी की कई घटनाएं सामने आई थीं। इसके बाद पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी। ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत हुई गिरफ्तारी ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत गुरुवार सुबह करीब पांच बजे पुलिस संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने असैदापुर निवासी वैभव तिवारी पुत्र करुणा शंकर तिवारी, दुलारे खान पुत्र गुफरान और उसके एक नाबालिग साथी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से 16 जोड़ी बिछिया, आठ जोड़ी पायल, तीन कटोरे, तीन गिलास, तीन सफेद धातु के चम्मच, चार अंगूठियां, एक मंगलसूत्र, दो बाला, दो लॉकेट समेत अन्य घरेलू बर्तन और 1,80,100 रुपए नकद बरामद हुए हैं। पूछताछ में दो घरों में चोरी की बात कबूली पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तीनों ने मिलकर कुछ दिन पहले माधवपुर, जेठू मवई और मोहल्ला अहिरन माधवपुर समेत दो अलग-अलग घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस अब आरोपियों से अन्य घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ कर रही है। एसपी सरवणन टी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में वैभव तिवारी के खिलाफ पहले से मुकदमा दर्ज है। दोनों बालिग आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है, जबकि नाबालिग को बाल अपचारी के रूप में पुलिस निगरानी में भेजा गया है। एसपी ने बताया कि मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 10 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ आगे गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    पांच लाख से अधिक के जेवरात, घरेलू बर्तन और 1.80 लाख रुपए नकद बरामद; एसपी ने किया खुलासा
पुलिस ने नाबालिग समेत तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार
अमेठी। बंद घरों की रेकी करने के बाद चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गौरीगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच लाख रुपए से अधिक कीमत के जेवरात, घरेलू बर्तन और 1,80,100 रुपए नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं नाबालिग को बाल अपचारी के तौर पर निगरानी में भेजा गया है।
गुरुवार को पुलिस ऑफिस सभागार में एसपी सरवणन टी ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र में पिछले दिनों बंद घरों में चोरी की कई घटनाएं सामने आई थीं। इसके बाद पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत हुई गिरफ्तारी
ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत गुरुवार सुबह करीब पांच बजे पुलिस संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने असैदापुर निवासी वैभव तिवारी पुत्र करुणा शंकर तिवारी, दुलारे खान पुत्र गुफरान और उसके एक नाबालिग साथी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से 16 जोड़ी बिछिया, आठ जोड़ी पायल, तीन कटोरे, तीन गिलास, तीन सफेद धातु के चम्मच, चार अंगूठियां, एक मंगलसूत्र, दो बाला, दो लॉकेट समेत अन्य घरेलू बर्तन और 1,80,100 रुपए नकद बरामद हुए हैं।
पूछताछ में दो घरों में चोरी की बात कबूली
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तीनों ने मिलकर कुछ दिन पहले माधवपुर, जेठू मवई और मोहल्ला अहिरन माधवपुर समेत दो अलग-अलग घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस अब आरोपियों से अन्य घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।
एसपी सरवणन टी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में वैभव तिवारी के खिलाफ पहले से मुकदमा दर्ज है। दोनों बालिग आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है, जबकि नाबालिग को बाल अपचारी के रूप में पुलिस निगरानी में भेजा गया है।
एसपी ने बताया कि मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 10 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ आगे गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • अमेठी में चार चोरियों का खुलासा, दो गिरफ्तार, बाल अपचारी भी निगरानी में पांच लाख के आभूषण, नकदी और पीतल के बर्तन बरामद गौरीगंज। ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत गौरीगंज पुलिस ने चार चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक बाल अपचारी को भी नियमानुसार निगरानी में लिया है। आरोपियों के कब्जे से करीब पांच लाख रुपये कीमत के आभूषण, 18,100 रुपये नकद और तीन बोरियों में घरेलू उपयोग के पीतल के बर्तन बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वैभव तिवारी (20) पुत्र करुणा शंकर तिवारी और दुलारे खान (21) पुत्र मो. गुफरान, दोनों निवासी असैदापुर वार्ड नंबर 15, थाना गौरीगंज के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तीनों ने मिलकर गौरीगंज के माधवपुर, जेठू मवई के पूरे पराग तिवारी और पूरे अहिरन माधवपुर में अलग-अलग समय पर बंद मकानों को निशाना बनाया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 16 जोड़ी बिछिया, 8 जोड़ी पायल, 4 अंगूठियां, मंगलसूत्र, दो बाला, दो लॉकेट सहित अन्य आभूषण, सफेद धातु के कटोरे, गिलास व चम्मच तथा 18,100 रुपये नकद बरामद किए। दिन में करते थे रेकी, रात में बंद मकानों को बनाते थे निशाना पुलिस के अनुसार आरोपी दिन में घूमकर एकांत और सूनसान स्थानों पर स्थित बंद मकानों की रेकी करते थे। घर के बंद होने की पुष्टि के बाद मौका पाकर खिड़की या दरवाजे के ताले तोड़कर अंदर दाखिल होते और जेवरात, नकदी व घरेलू सामान चोरी कर आपस में बांट लेते थे। गौरीगंज पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चोरी से संबंधित चार मुकदमे दर्ज किए हैं। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामकरन सिंह, दिवाकर, जुनैद खान, कृपाशंकर यादव समेत 11 पुलिसकर्मी शामिल रहे। आरोपी वैभव तिवारी के खिलाफ वर्ष 2023 में गौरीगंज थाने में एससी/एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज होने की जानकारी भी पुलिस ने दी है।
    1
    अमेठी में चार चोरियों का खुलासा, दो गिरफ्तार, बाल अपचारी भी निगरानी में
पांच लाख के आभूषण, नकदी और पीतल के बर्तन बरामद
गौरीगंज। ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत गौरीगंज पुलिस ने चार चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक बाल अपचारी को भी नियमानुसार निगरानी में लिया है। आरोपियों के कब्जे से करीब पांच लाख रुपये कीमत के आभूषण, 18,100 रुपये नकद और तीन बोरियों में घरेलू उपयोग के पीतल के बर्तन बरामद किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वैभव तिवारी (20) पुत्र करुणा शंकर तिवारी और दुलारे खान (21) पुत्र मो. गुफरान, दोनों निवासी असैदापुर वार्ड नंबर 15, थाना गौरीगंज के रूप में हुई है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तीनों ने मिलकर गौरीगंज के माधवपुर, जेठू मवई के पूरे पराग तिवारी और पूरे अहिरन माधवपुर में अलग-अलग समय पर बंद मकानों को निशाना बनाया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 16 जोड़ी बिछिया, 8 जोड़ी पायल, 4 अंगूठियां, मंगलसूत्र, दो बाला, दो लॉकेट सहित अन्य आभूषण, सफेद धातु के कटोरे, गिलास व चम्मच तथा 18,100 रुपये नकद बरामद किए।
दिन में करते थे रेकी, रात में बंद मकानों को बनाते थे निशाना
पुलिस के अनुसार आरोपी दिन में घूमकर एकांत और सूनसान स्थानों पर स्थित बंद मकानों की रेकी करते थे। घर के बंद होने की पुष्टि के बाद मौका पाकर खिड़की या दरवाजे के ताले तोड़कर अंदर दाखिल होते और जेवरात, नकदी व घरेलू सामान चोरी कर आपस में बांट लेते थे।
गौरीगंज पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चोरी से संबंधित चार मुकदमे दर्ज किए हैं। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में की गई।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामकरन सिंह, दिवाकर, जुनैद खान, कृपाशंकर यादव समेत 11 पुलिसकर्मी शामिल रहे। आरोपी वैभव तिवारी के खिलाफ वर्ष 2023 में गौरीगंज थाने में एससी/एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज होने की जानकारी भी पुलिस ने दी है।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • पानी निकासी की समस्या से निजात दिलाने और दबंगों से सुरक्षा की उठी मांग पानी निकासी की समस्या से निजात दिलाने और दबंगों से सुरक्षा की उठी मांग अमेठी।जनपद के तिलोई तहसील के राजापुर हवेली के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना देकर पानी निकासी की समस्या से निजात दिलाने और दबंगों से सुरक्षा की मांग की है।धरना दे रहे ग्रामीण करन जोगी पुत्र देव सराज जोगी ने जिलाधिकारी को दिये शिकायती पत्र में बताया कि वह राजापुर हवेली के निवासी हैं और जोगी / मांगता समाज से आते हैं। आरोप है कि गांव के ही कुछ दबंगों द्वारा उनके परिवार को लगातार परेशान किया जा रहा है।पीड़ित ने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी बेटी शौच के लिए रोड पर गई थी, तभी पासी समाज के कुछ लोगों ने उसकी बेटी के साथ मारपीट और गाली-गलौज की। जब परिवार के लोग समझाने गए तो आरोपियों ने उनके परिवार पर भी हमला कर दिया और झोपड़ी में घुसकर महिलाओं और बच्चों को भी मारा पीटा। इस मारपीट में 6 महिलाओं सहित 10 लोगों को चोटें आई हैं।ग्रामीण का आरोप है कि ग्राम प्रधान द्वारा दी गई लाइट की सुविधा भी कटवा दी गई है और झोपड़ी तक बना सरकारी खड़ंजा उखाड़ कर नाली बना दिया गया है। रास्ते को खोदकर गड्ढा कर दिया गया है और नहर का पानी उनकी झोपड़ियों की तरफ मोड़ दिया गया है, जिससे बरसात में घरों में पानी भर जाता है और आने-जाने का रास्ता भी बंद हो गया है।पीड़ित ने आरोपियों के नाम तुलसी पासी, लक्ष्मण पासी और कल्लू पासी बताते हुए कहा कि पुलिस और गांव वाले भी उनकी मदद नहीं कर रहे हैं और उन्हें गांव से निकालने की साजिश की जा रही है। पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी से पानी निकासी व रास्ते की समस्या का स्थायी समाधान कराये जाने की मांग की है।
    1
    पानी निकासी की समस्या से निजात दिलाने और दबंगों से सुरक्षा की उठी मांग 
पानी निकासी की समस्या से निजात दिलाने और दबंगों से सुरक्षा की उठी मांग 
अमेठी।जनपद के तिलोई तहसील के राजापुर हवेली के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना देकर पानी निकासी की समस्या से निजात दिलाने और दबंगों से सुरक्षा की मांग की है।धरना दे रहे ग्रामीण करन जोगी पुत्र देव सराज जोगी ने जिलाधिकारी को दिये शिकायती पत्र में बताया कि वह राजापुर हवेली के निवासी हैं और जोगी / मांगता समाज से आते हैं। आरोप है कि गांव के ही कुछ दबंगों द्वारा उनके परिवार को लगातार परेशान किया जा रहा है।पीड़ित ने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी बेटी शौच के लिए रोड पर गई थी, तभी पासी समाज के कुछ लोगों ने उसकी बेटी के साथ मारपीट और गाली-गलौज की। जब परिवार के लोग समझाने गए तो आरोपियों ने उनके परिवार पर भी हमला कर दिया और झोपड़ी में घुसकर महिलाओं और बच्चों को भी मारा पीटा। इस मारपीट में 6 महिलाओं सहित 10 लोगों को चोटें आई हैं।ग्रामीण का आरोप है कि ग्राम प्रधान द्वारा दी गई लाइट की सुविधा भी कटवा दी गई है और झोपड़ी तक बना सरकारी खड़ंजा उखाड़ कर नाली बना दिया गया है। रास्ते को खोदकर गड्ढा कर दिया गया है और नहर का पानी उनकी झोपड़ियों की तरफ मोड़ दिया गया है, जिससे बरसात में घरों में पानी भर जाता है और आने-जाने का रास्ता भी बंद हो गया है।पीड़ित ने आरोपियों के नाम तुलसी पासी, लक्ष्मण पासी और कल्लू पासी बताते हुए कहा कि पुलिस और गांव वाले भी उनकी मदद नहीं कर रहे हैं और उन्हें गांव से निकालने की साजिश की जा रही है। पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी से पानी निकासी व रास्ते की समस्या का स्थायी समाधान कराये जाने की मांग की है।
    user_सहारा जीवन
    सहारा जीवन
    Media company अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के चंदुल आरा मशीन गली में नमाज पढ़कर लौट रहे दो युवकों पर कुछ अज्ञात लोगों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के चंदुल आरा मशीन गली में नमाज पढ़कर लौट रहे दो युवकों पर कुछ अज्ञात लोगों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में एक युवक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अमेठी में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, कस्बे के लोटनशाह तकिया मोहल्ला निवासी चांदबाबू अपने चचेरे भाई शादाब के साथ जामा मस्जिद से नमाज अदा कर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि उनकी बाइक खराब हो गई थी, जिसके कारण दोनों उसे पैदल लेकर घर जा रहे थे। आरोप है कि चंदुल आरा मशीन गली के पास कुछ लोगों ने उन पर डंडों से हमला कर दिया। हमले में चांदबाबू के सिर में चोट आई तथा बाइक के क्षतिग्रस्त होने की भी बात कही जा रही है। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी अमेठी पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के चंदुल आरा मशीन गली में नमाज पढ़कर लौट रहे दो युवकों पर कुछ अज्ञात लोगों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के चंदुल आरा मशीन गली में नमाज पढ़कर लौट रहे दो युवकों पर कुछ अज्ञात लोगों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में एक युवक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अमेठी में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, कस्बे के लोटनशाह तकिया मोहल्ला निवासी चांदबाबू अपने चचेरे भाई शादाब के साथ जामा मस्जिद से नमाज अदा कर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि उनकी बाइक खराब हो गई थी, जिसके कारण दोनों उसे पैदल लेकर घर जा रहे थे। आरोप है कि चंदुल आरा मशीन गली के पास कुछ लोगों ने उन पर डंडों से हमला कर दिया।
हमले में चांदबाबू के सिर में चोट आई तथा बाइक के क्षतिग्रस्त होने की भी बात कही जा रही है। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी अमेठी पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_संदीप तिवारी पत्रकार
    संदीप तिवारी पत्रकार
    Gauriganj, Amethi•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.