तीन दिवसीय रुद्र महायज्ञ को लेकर निकाली गई विशाल कलश शोभायात्रा ,लातेहार जिप उपाध्यक्ष समेत कई गणमान्य लोगों ने लिया भाग बालूमाथ। सोमवार को बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के मुरपा पंचायत अंतर्गत चंदली ग्राम के ढोठही टोला में तीन दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ सह शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर गाजे बाजे के साथ विशाल कलश शोभायात्रा निकाली गई। जो यज्ञशाला मंडप परिसर से प्रारंभ होकर ग्राम भ्रमण करते हुए बसरियागढ़ा नदी पहुंची। जहां पर कई पुजारियो द्वारा वैदिक मंत्र के बीच उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं ने अपने-अपने कलश में संकल्पित जल को उठाया। कलश शोभायात्रा के दौरान हर हर महादेव, जय शिव शंकर, जय महाकाल, हर हर बम बम जय श्री राम आदि नारे से पूरा क्षेत्र गुंजमान हो उठा। इस कलश शोभा यात्रा में लातेहार जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी प्रशासनिक पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह बालूमाथ पूर्वी जिला परिषद सदस्य प्रियंका कुमारी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण कुशवाहा बजरंग दल के लातेहार जिला अखाड़ा प्रमुख उपेंद्र रंगीला विश्व हिंदू परिषद के अधिकारी लालदेव गंझू, गोपाल चंद्र यादव विक्रांत सिंह मणि उरांव नरेश यादव गौ रक्षा मंच के बृजेश यादव मुरपा पिकेट प्रभारी होसेन डांग आदि मुख्य रूप से शामिल रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद जिप उपाध्यक्ष अनीता देवी ने कहा कि यह क्षेत्र अत्यंत पिछड़ा और सुदूरवर्ती है ऐसे क्षेत्र में भगवान शिव के प्रतिमा कि प्राण प्रतिष्ठा और मंदिर का निर्माण होना क्षेत्र के लोगों की धार्मिक आस्था और तत्परता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में मंदिर और धार्मिक स्थल होते हैं उसे क्षेत्र में सुख शांति और समृद्धि का वास के साथ क्षेत्र में खुशहाली रहती है। उन्होंने इस महायज्ञ आयोजन समिति के साथ क्षेत्र के शामिल सभी लोगों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस महायज्ञ को लेकर राजेंद्र मुंडा राजू भगत अर्जुन नायक उमेश साहू विकास गुप्ता जगरनाथ यादव पप्पू कुमार यादव बबलू मिश्रा बंधन साहू जुगनू भुईया प्रकाश भुईया बबलू यादव राजेंद्र यादव अयोध्या यादव प्रिया रंजन सिंह नरेश यादव अमलेश कुमार विजय कुमार पासवान सतीश कुमार मनोज यादव सीनू भुईया सरहुल भुईया समेत कई लोग सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं l

- 🚨 50 साल का इंतजार खत्म! पांकी बराज योजना को ₹7,086 करोड़ की मंजूरी मिल गई है। यह हजारों किसानों के सपनों की जीत है 🌾💧 विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता के लगातार प्रयासों का नतीजा— अब खेतों तक पहुंचेगा पानी और पलामू बनेगा हरियाली का केंद्र। 🙏 धन्यवाद सभी सहयोगियों को1
- जल जंगल जमीन अधिकार के मांग में टाना भगत समुदाय के महिला पुरुष ने सेन्हा में किया देर शाम तक सड़क जाम अंचधिकारी के समझाने के बावजूद जाम नही हटा1
- रामप्रवेश गुप्ता महुआडांड़ प्रखंड के मेराम में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र की सोमवार को बदहाल स्थिति देखने को मिली। केंद्र पर बच्चे नदारद थे, जबकि किचन में कीचड़ जमा पाया गया। बच्चों के खेलने के सामान भी गायब मिले। वहीं सेंटर पर लगे सेंटेक्स टैंक के ऊपर लगाया गया सोलर भी गायब था।इस संबंध में पूछे जाने पर सेविका स्पष्ट जानकारी नहीं दे सकीं। मामले पर महिला पर्यवेक्षिका गोमती कुमारी ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।3
- Anchal. Office.ZD.C. Office S D.O.Or Rajstry office gharwa maha loot ka Adda.1
- महुआडांड़, जो कि एक अनुमंडल के रूप में तेजी से विकसित हो रहा है, यहां अब तक बच्चों के लिए एक भी समुचित चिल्ड्रन पार्क का अभाव स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है। क्षेत्र में रहने वाले अभिभावकों का कहना है कि बच्चों के खेलने, शारीरिक और मानसिक विकास के लिए सुरक्षित व समर्पित स्थान होना बेहद जरूरी है, लेकिन इस दिशा में अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। चिल्ड्रन पार्क की कमी का असर अब बच्चों की दिनचर्या पर भी साफ दिखने लगा है। अभिभावकों के अनुसार, खेलने के लिए सुरक्षित जगह नहीं होने के कारण बच्चे अधिकतर समय मोबाइल फोन में ही व्यस्त रहते हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य और सामाजिक व्यवहार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। स्थिति यह है कि बच्चे और उनके अभिभावक मजबूर होकर आवासीय विद्यालय महुआडांड़ के मैदान का रुख कर रहे हैं। वहीं, कसरत के लिए लगाए गए ओपन जिम उपकरणों का उपयोग भी बच्चे खेल के रूप में करने लगे हैं, जो कई बार उनके लिए जोखिम भरा साबित हो सकता है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह व्यवस्था न तो बच्चों के अनुकूल है और न ही सुरक्षित। ग्रामीणों और अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि महुआडांड़ में जल्द से जल्द एक आधुनिक चिल्ड्रन पार्क का निर्माण कराया जाए, जहां झूले, फिसलपट्टी, हरियाली और बैठने की समुचित व्यवस्था हो। उनका मानना है कि इससे न केवल बच्चों को सुरक्षित माहौल मिलेगा, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आएगा।1
- कुंदा पंचायत मुखिया सह मुखिया संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार साहु ने अपने पंचायत क्षेत्र के छह अलग-अलग स्थानों पर शुद्ध मटका पेयजल की व्यवस्था कराई है। शुभारंभ के दौरान मुखिया ने स्वयं लोगों को पानी पिलाकर इसकी शुरुआत की।पेयजल मटका कुंदा चौक, बस स्टैंड, बेल चौक, पंचायत सचिवालय (हाट-बाजार), एसबीआई सीएसपी बैंक व निचेटोला में रखवाए गए हैं। मुखिया ने बताया कि गर्मी को देखते हुए जगह-जगह पानी की व्यवस्था कराई गई है। पिछले चार वर्षों से गर्मी में लोगों को यह सुविधा दी जा रही है।मटके में पेयजल की कमी न हो और साफ-सफाई बनी रहे, इसके लिए एक युवक को रखा गया है जो प्रतिदिन सुबह पानी भरता है और समय-समय पर सफाई भी करता है। मुखिया द्वारा किए गए इस कार्य के लिए ग्रामीणों, राहगीरों, व्यवसायियों, स्कूली बच्चों समेत अन्य लोगों ने आभार व्यक्त किया है।1
- *प्रमंडलीय आयुक्त का लातेहार उपायुक्त ने किया स्वागत, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर* *============* प्रमंडलीय आयुक्त श्रीमती कुमुद सहाय आज लातेहार पहुंचकर समाहरणालय स्थित अवर निबंधन कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निबंधन व्यवस्था की कार्यकुशलता, पारदर्शिता एवं जनसेवा की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया। आयुक्त ने कार्यालय में उपलब्ध मानव संसाधन, कार्य विभाजन एवं जिम्मेदारियों की समीक्षा करते हुए आगत-निर्गत पंजी, फी बुक, दस्तावेज निबंधन रजिस्टर आदि पंजियों एवं अभिलेखों की जांच की। उन्होंने अवर निबंधन पदाधिकारी को सभी अभिलेख अद्यतन, त्रुटिरहित एवं सुव्यवस्थित रखने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित हो सके। जिला अवर निबंधन पदाधिकारी ने कार्यालय में मानव संपदा की कमी पर ध्यान आकृष्ट कराया। आयुक्त ने इस संबंध में आवेदन देने को कहा, ताकि विभाग को प्रतिवेदित किया जा सके। साथ ही उपायुक्त के माध्यम से आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध कराने संबंधी प्रक्रिया किया जा सके। निबंधन कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जानकारी मिली कि कार्यालय में औसतन 12 रजिस्ट्री ही होती है। आयुक्त ने इसे बढ़ाने हेतु आवश्यक कदम उठाने की जरूरत बताई। आयुक्त ने ऑनलाइन निबंधन प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने, दस्तावेज सत्यापन एवं भुगतान प्रक्रिया को सहज बनाने तथा आम नागरिकों को अनावश्यक विलंब से बचाने के निर्देश दिए। उन्होंने भूमि संबंधी अभिलेखों के सत्यापन में सतर्कता बरतने, फर्जीवाड़ा रोकने एवं प्रतिबंधित भूमि के निबंधन पर तत्परता से रोक लगाने पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, रिकॉर्ड रूम के सुव्यवस्थित रख-रखाव, अभिलेखों के डिजिटलीकरण एवं आगंतुकों के लिए बैठने, पेयजल एवं मार्गदर्शन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के पूर्व लातेहार के स्थानीय परिषदन में उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता एवं अन्य पदाधिकारियों ने आयुक्त का स्वागत किया। प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक, आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, अवर निबंधन पदाधिकारी बिपिन साहु आदि उपस्थित रहे1
- पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में चतरा पुलिस ने कुन्दा थाना क्षेत्र के बटुकुईया गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध अफीम, डोडा और उससे जुड़े प्रतिबंधित नशे की सामग्री बरामद की है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिमरिया शुभम खंडेलवाल के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बूटकूईया गांव के ज्ञानी गंझू के घर पर छापा मारा, जहां से बड़े पैमाने पर अवैध मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं।बरामद सामान में 840 ग्राम अवैध अफीम, 3 क्विंटल 15 किलो डोडा, 35 किलो पोस्ता दाना समेत अफीम उत्पादन में प्रयुक्त कई उपकरण शामिल हैं। बरामद सामान की कुल अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताया जा रहा है।पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियुक्त के खिलाफ कुंदा थाना में मामला दर्ज कर लिया है और धर-पकड़ की कार्रवाई की जा रही है। छापामारी अभियान में सिमरिया एसडीपीओ, कुन्दा थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह,एनडीपीएस थाना शमी अंसारी, एसआई श्रीकांत पांडे समेत कुंदा और एनडीपीएस थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। *1
- बुढ़मू और कांके में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शनों के बाद पुलिस ने उमेडंडा की नाबालिग बच्ची की जघन्य हत्या का खुलासा कर दिया। दोषियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गरीबी और लाचारी का शिकार बनी मृतका की शवयात्रा परिजनों के रोते-बिलखते माहौल के बीच निकाली गई, जबकि स्थानीय मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। गमगीन माहौल में गांववासी, बुद्धिजीवी, समाजसेवी और ग्रामीणों ने मृतका के परिजनों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी नील कुमार ने पहुंचकर आधार कार्ड न होने के कारण शैक्षणिक जानकारी ली और प्रखंड स्तर पर सहायता प्रक्रिया शुरू कर दी। मौके पर मुखिया दशमी देवी, उपमुखिया पवन राम, मोहन जयसवाल, रत्न प्रकाश सिंह, दिनेश यादव, रोहित उरांव, अजय लोहरा, नकुल नायक, छोटन नायक सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।1