Shuru
Apke Nagar Ki App…
Anchal. Office.ZD.C. Office S D.O.Or Rajstry office gharwa maha loot ka Adda.
Alok shriwastaba Shiwastaba Sh
Anchal. Office.ZD.C. Office S D.O.Or Rajstry office gharwa maha loot ka Adda.
More news from झारखंड and nearby areas
- फारबिसगंज मुझे एक साथ दुकान ने पिकप ड्रावर का मेनरोड चाकू से गला काट दिया वारदात cctv camera 📸 मेरिकॉर्ड हो गया l (Forbesganj) भारत के बिहार राज्य के अररिया जिले में स्थित एक प्रमुख शहर और नगर पालिका है। यह नेपाल की सीमा के करीब स्थित है और अररिया जिले के अंतर्गत आता है, जो पूर्व में पूर्णिया जिले का हिस्सा था।1
- Post by Anit tiwary1
- Baba Bachcharaj Kunwar Dham1
- लातेहार: मनिका से लाली अपने घर जा रहे 23 वर्षीय नीतीश कुमार (पिता मनोज चौरसिया) सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बाइक चलाने के दौरान उनका वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया, जिससे उनके चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से मनिका हॉस्पिटल ले जाया गया वहां से लातेहार सदर अस्पताल रेफर किया गया। लातेहार सदर अस्पताल में आते ही प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टर ने उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में चर्चा था की यदि लातेहार सदर अस्पताल में पर्याप्त संसाधन और विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध होते, तो मरीज का इलाज यहीं संभव था। मरीज को एक एंबुलेंस से लाकर दूसरे एंबुलेंस से रांची भेजना व्यवस्था की कमी को दर्शाता है।1
- *उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता मे जिला स्तरीय स्कूल रूआर 2026 (Back to School Campaign) विषय पर कार्यशाला का आयोजन टाउन हॉल लातेहार में किया गया।* मौके पर माननीय विधायक मनिका श्री रामचन्द्र सिंह, उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता, स्कूली छात्राओं द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि समग्र शिक्षा का मुख्य लक्ष्य 5-18 आयुवर्ग के सभी बच्चों का विद्यालयीय शिक्षा पूर्ण कराना है। विगत वर्षाे में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लक्ष्य प्राप्ति हेतु प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं 5-18 आयुवर्ग के सभी बच्चों की शिक्षा राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता रही है। साथ ही 5-18 आयुवर्ग के सभी बच्चों को पुनः विद्यालय में वापस लाना एवं नियमित अध्यापन कार्य का सम्पादन किया जाना है। इसको ध्यान में रखते हुए विद्यालय स्तर पर एक अभियान “स्कूल रुआर, 2026’ (Back to School Campaign) कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान दिनांक 15.04.2026 से 30.04.2026 तक विद्यालय स्तर पर संचालित किया जायेगा। आगे उन्होंने कहा कि बच्चों को वापस लाने और उनकी नियमित उपस्थिति बनाये रखना अति आवश्यक है। इसके लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है। विद्यालय प्रबंधन समिति, शिक्षक, पंचायत प्रतितिधि, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, शिक्षा विभाग के अधिकारी व कर्मी की बेहतर भागीदारी की आवश्यकता है। सभी मिलकर प्रवासी बच्चों, स्कूल से बाहर रह गए बच्चों के अभिभावकों से मिलने और जागरूक करने का प्रयास करें, ताकि इस दौरान यह सुनिश्चित किया जाय कि एक भी बच्चा विद्यालय से बाहर न रहे और 5 वर्ष से 18 वर्ष तक के सभी बच्चों का स्कूल में नामांकण हो और वो अपनी शिक्षा पूरी करें। आगे उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम किये जायेंगे। जिला, प्रखंड के अलावा स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसके तहत स्कूलों में हर दिन अलग-अलग गतिविधि की जायेंगी, जिसमें शिक्षक एवं बच्चे भागीदार होंगे। इस अवसर पर माननीय विधायक, उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यशाला में अभियान के उद्देश्यों, रणनीतियों एवं विद्यालय स्तर पर इसके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि नामांकन से वंचित बच्चों को चिन्हित कर उन्हें विद्यालय से जोड़ने हेतु विशेष प्रयास सुनिश्चित किए जाएं। *कार्यशाला में अनुमंडल पदाधिकारी श्री अजय कुमार रजक, मनिका विधायक प्रतिनिधि श्री हरिशंकर यादव, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती अल्का हेंब्रम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री प्रिंस कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री गौतम कुमार साहु, अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, जिला एवं प्रखण्ड स्तरीय शिक्षा विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ स्कूल के बच्चे उपस्थित थे।*1
- कुंदा पंचायत मुखिया सह मुखिया संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार साहु ने अपने पंचायत क्षेत्र के छह अलग-अलग स्थानों पर शुद्ध मटका पेयजल की व्यवस्था कराई है। शुभारंभ के दौरान मुखिया ने स्वयं लोगों को पानी पिलाकर इसकी शुरुआत की।पेयजल मटका कुंदा चौक, बस स्टैंड, बेल चौक, पंचायत सचिवालय (हाट-बाजार), एसबीआई सीएसपी बैंक व निचेटोला में रखवाए गए हैं। मुखिया ने बताया कि गर्मी को देखते हुए जगह-जगह पानी की व्यवस्था कराई गई है। पिछले चार वर्षों से गर्मी में लोगों को यह सुविधा दी जा रही है।मटके में पेयजल की कमी न हो और साफ-सफाई बनी रहे, इसके लिए एक युवक को रखा गया है जो प्रतिदिन सुबह पानी भरता है और समय-समय पर सफाई भी करता है। मुखिया द्वारा किए गए इस कार्य के लिए ग्रामीणों, राहगीरों, व्यवसायियों, स्कूली बच्चों समेत अन्य लोगों ने आभार व्यक्त किया है।1
- किसानों की सुरक्षा के लिए “किसान मित्र छड़ी” एक उपयोगी नवाचार है। इसमें कंपन अलर्ट और सोलर टॉर्च जैसी सुविधाएं हैं, जो रात में खेतों में काम करते समय सांप व अन्य खतरों से बचाव में मदद करती हैं। कृषि क्षेत्र में AI, ड्रोन, जीएम बीज (GM Seeds) और ड्रिप सिंचाई जैसे नए प्रयोगों से उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि, लागत में कमी, जल संरक्षण और कीट-मुक्त फसलों का उत्पादन संभव हुआ है। इन आधुनिक तकनीकों से किसानों को सटीक मौसम पूर्वानुमान और बेहतर मंडी भाव मिलने से आय दोगुनी करने में मदद मिल रही है, साथ ही जैविक खेती से मृदा स्वास्थ्य बेहतर हो रहा हैl1
- बालूमाथ। सोमवार को बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के मुरपा पंचायत अंतर्गत चंदली ग्राम के ढोठही टोला में तीन दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ सह शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर गाजे बाजे के साथ विशाल कलश शोभायात्रा निकाली गई। जो यज्ञशाला मंडप परिसर से प्रारंभ होकर ग्राम भ्रमण करते हुए बसरियागढ़ा नदी पहुंची। जहां पर कई पुजारियो द्वारा वैदिक मंत्र के बीच उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं ने अपने-अपने कलश में संकल्पित जल को उठाया। कलश शोभायात्रा के दौरान हर हर महादेव, जय शिव शंकर, जय महाकाल, हर हर बम बम जय श्री राम आदि नारे से पूरा क्षेत्र गुंजमान हो उठा। इस कलश शोभा यात्रा में लातेहार जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी प्रशासनिक पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह बालूमाथ पूर्वी जिला परिषद सदस्य प्रियंका कुमारी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण कुशवाहा बजरंग दल के लातेहार जिला अखाड़ा प्रमुख उपेंद्र रंगीला विश्व हिंदू परिषद के अधिकारी लालदेव गंझू, गोपाल चंद्र यादव विक्रांत सिंह मणि उरांव नरेश यादव गौ रक्षा मंच के बृजेश यादव मुरपा पिकेट प्रभारी होसेन डांग आदि मुख्य रूप से शामिल रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद जिप उपाध्यक्ष अनीता देवी ने कहा कि यह क्षेत्र अत्यंत पिछड़ा और सुदूरवर्ती है ऐसे क्षेत्र में भगवान शिव के प्रतिमा कि प्राण प्रतिष्ठा और मंदिर का निर्माण होना क्षेत्र के लोगों की धार्मिक आस्था और तत्परता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में मंदिर और धार्मिक स्थल होते हैं उसे क्षेत्र में सुख शांति और समृद्धि का वास के साथ क्षेत्र में खुशहाली रहती है। उन्होंने इस महायज्ञ आयोजन समिति के साथ क्षेत्र के शामिल सभी लोगों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस महायज्ञ को लेकर राजेंद्र मुंडा राजू भगत अर्जुन नायक उमेश साहू विकास गुप्ता जगरनाथ यादव पप्पू कुमार यादव बबलू मिश्रा बंधन साहू जुगनू भुईया प्रकाश भुईया बबलू यादव राजेंद्र यादव अयोध्या यादव प्रिया रंजन सिंह नरेश यादव अमलेश कुमार विजय कुमार पासवान सतीश कुमार मनोज यादव सीनू भुईया सरहुल भुईया समेत कई लोग सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं l1
- पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में चतरा पुलिस ने कुन्दा थाना क्षेत्र के बटुकुईया गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध अफीम, डोडा और उससे जुड़े प्रतिबंधित नशे की सामग्री बरामद की है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिमरिया शुभम खंडेलवाल के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बूटकूईया गांव के ज्ञानी गंझू के घर पर छापा मारा, जहां से बड़े पैमाने पर अवैध मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं।बरामद सामान में 840 ग्राम अवैध अफीम, 3 क्विंटल 15 किलो डोडा, 35 किलो पोस्ता दाना समेत अफीम उत्पादन में प्रयुक्त कई उपकरण शामिल हैं। बरामद सामान की कुल अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताया जा रहा है।पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियुक्त के खिलाफ कुंदा थाना में मामला दर्ज कर लिया है और धर-पकड़ की कार्रवाई की जा रही है। छापामारी अभियान में सिमरिया एसडीपीओ, कुन्दा थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह,एनडीपीएस थाना शमी अंसारी, एसआई श्रीकांत पांडे समेत कुंदा और एनडीपीएस थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। *1