Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रतापगढ़ नवरात्रि पर्व के लिए पुलिस की विशेष व्यवस्था क्या होगी देखें। प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर से बातचीत में उन्होंने नवरात्रि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए की जा रही तैयारियों के बारे में जानकारी दी नवरात्रि पर्व के दौरान पुलिस द्वारा विशेष व्यवस्था की जा रही है और कैसे यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाया जाए।
VBed Vyas
प्रतापगढ़ नवरात्रि पर्व के लिए पुलिस की विशेष व्यवस्था क्या होगी देखें। प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर से बातचीत में उन्होंने नवरात्रि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए की जा रही तैयारियों के बारे में जानकारी दी नवरात्रि पर्व के दौरान पुलिस द्वारा विशेष व्यवस्था की जा रही है और कैसे यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाया जाए।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *प्रतापगढ़ के ट्रक ड्राइवर की हैदराबाद में साथ के सेकंड ड्राइवर ने ही किया हत्या* प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के जनपद प्रतापगढ़ के संग्रामगढ़ थाना अंतर्गत लखपेड़ा चौरंग बगिया निवासी शेषनारायण सिंह उर्फ ननके उम्र लगभग 37 वर्ष सुत स्वo राजनारायण सिंह इस समय रोजी रोटी कमाने के लिए हैदराबाद में प्रीमियम रोड वेज एसी कंटेनर गाड़ी नंबर TG 07U 7110 चलाने का काम कर रहे थे। एक सप्ताह पूर्व ही अवनीस चौहान निवासी भोगांव मैनपुरी नमक व्यक्ति को सहायक ड्राइवर के रूप में मृतक ने अपने साथ रखा था। मिली सूचना के अनुसार दिनांक 16 मार्च 2026 की रात में ही सहायक ड्राइवर अवनीस चौहान ने सोते समय रोटी बनाने वाले लोहे के तावे से मुख्य ड्राइवर शेषनारायण सिंह के शिर पर मारकर बेरहमी से हत्या कर दिया और जाहिलता दिखाते हुए मृतक के गले में गमछा बांध कर जमीन पर घसीट रहा था और मृतक के शरीर पर लातों से मार रहा था जो सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई और वहां पर कुछ मौजूद लोगों ने भी वीडियो बना लिया और पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने घटना स्थल से ही हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है और बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर मृतक के गांव में 17 मार्च को सुबह घटना की जानकारी होते ही कोहराम मच गया।पत्नी सुमन देवी समेत परिवार के सभी लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक के नाबालिग दो बेटे मयंक सिंह 11वर्ष, मंथन सिंह 8 वर्ष और एक बेटी नैना सिंह 5 वर्ष की है। मृतक के बड़े भाई शिवशंकर सिंह की शासन प्रशासन से मांग है कि मृतक के नाबालिग बच्चों व पत्नी के भरण पोषण के लिए कुछ जमीन, आर्थिक सहयोग और मुकदमा प्रतापगढ़ जिले में चलाया जाए क्योंकि हैदराबाद की पुलिस हत्यारे को बचाने का प्रयास कर रही है।1
- Post by Vishsl2
- प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर से बातचीत में उन्होंने नवरात्रि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए की जा रही तैयारियों के बारे में जानकारी दी नवरात्रि पर्व के दौरान पुलिस द्वारा विशेष व्यवस्था की जा रही है और कैसे यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाया जाए।1
- चैत्र नवरात्रि की हार्दिक बधाई मेरे साथ मुझको लाइक करने वाले को सादर प्रणाम भाई नवरात्रि पर आपलोग शुद्धता और सामंजस्य बनाये रमजान भी है सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं अभिनंदन1
- चैत्र नवरात्रि के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा जनपद भ्रमण के दौरान थानाक्षेत्र संग्रामपुर में मां कालिकन भवानी व थानाक्षेत्र अमेठी अन्तर्गत देवीपाटन मन्दिर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। चैत्र नवरात्रि के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु आज दिनांक 19.03.2026 को पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. द्वारा जनपद भ्रमण के दौरान थानाक्षेत्र संग्रामपुर अन्तर्गत मां कालिकन भवानी मन्दिर व थानाक्षेत्र अमेठी अन्तर्गत देवी पाटन मन्दिर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया । तदोपरान्त महोदय द्वारा मन्दिर प्रबन्धन समिति के पदाधिकारियों से वार्ता कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । इस दौरान क्षेत्राधिकारी अमेठी श्री मनोज कुमार मिश्रा व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।4
- Post by Krishnaabhan singh1
- अमेठी। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने गुरुवार को थाना संग्रामपुर क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ कालिकन धाम पहुंचकर मेला एवं मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुबह करीब 8 बजे कालिकन धाम पहुंचे एसपी ने मां कालिका की विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों, पुलिस बल की तैनाती और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बैरिकेडिंग, प्रवेश और निकास मार्गों सहित अन्य सुरक्षा इंतजामों को भी परखा गया। इस दौरान एसपी ने परिसर स्थित सगरा में मछलियों को भोजन भी कराया। उन्होंने बताया कि नवरात्रि को देखते हुए जिले के सभी प्रमुख देवी मंदिरों और शक्तिपीठों की सुरक्षा व्यवस्था का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। मेले में पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं तथा कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है। स्थानीय थाना के साथ अन्य थानों का अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो टीम सक्रिय है, वहीं आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड टीम भी मौके पर मौजूद है। एसपी ने मेले में स्थापित पुलिस बूथ का निरीक्षण कर कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देने पर विशेष जोर दिया। कालिकन धाम के पीठाधीश्वर श्री महाराज ने बताया कि मां कालिका डोली पर सवार होकर पधार रही हैं, जो सुख, शांति और समृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने श्रद्धालुओं से पूजन-अर्चन कर मां का स्मरण करने की अपील की। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी मनोज मिश्रा, थाना प्रभारी संजय सिंह, पुजारी संतोष मिश्रा सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।2
- प्रतापगढ़ जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी पहुंचे शिवम् गैस एजेंसी पहुंचकर औचक निरीक्षण करते हुए* *गैस एजेंसी संचालक को कड़े शब्दों में कहां की गैस सिलेंडर में कालाबाजारी एवं* *ओवर रेटिंग कताई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कठोर कार्यवाही की जाएगी* *गैस सिलेंडर लेने आए उपभोक्ताओं ने जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए कहा कि कई घंटे से हम लोग खड़े हैं फिर भी सिलेंडर हमें नहीं मिल पा रहा* *गैस एजेंसी संचालक ने कहा कि भीड़ ज्यादा हो जाने की वजह से काम करने में दिक्कत हो रही है जो हमारे एजेंसी के उपभोक्ता हैं उनको सिलेंडर दिया जा रहा है* *जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण से गैस एजेंसी संचालक में मचा हड़कंप1