नवरात्रि पर कालिकन धाम की सुरक्षा चाक-चौबंद, एसपी ने किया निरीक्षण अमेठी। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने गुरुवार को थाना संग्रामपुर क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ कालिकन धाम पहुंचकर मेला एवं मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुबह करीब 8 बजे कालिकन धाम पहुंचे एसपी ने मां कालिका की विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों, पुलिस बल की तैनाती और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बैरिकेडिंग, प्रवेश और निकास मार्गों सहित अन्य सुरक्षा इंतजामों को भी परखा गया। इस दौरान एसपी ने परिसर स्थित सगरा में मछलियों को भोजन भी कराया। उन्होंने बताया कि नवरात्रि को देखते हुए जिले के सभी प्रमुख देवी मंदिरों और शक्तिपीठों की सुरक्षा व्यवस्था का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। मेले में पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं तथा कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है। स्थानीय थाना के साथ अन्य थानों का अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो टीम सक्रिय है, वहीं आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड टीम भी मौके पर मौजूद है। एसपी ने मेले में स्थापित पुलिस बूथ का निरीक्षण कर कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देने पर विशेष जोर दिया। कालिकन धाम के पीठाधीश्वर श्री महाराज ने बताया कि मां कालिका डोली पर सवार होकर पधार रही हैं, जो सुख, शांति और समृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने श्रद्धालुओं से पूजन-अर्चन कर मां का स्मरण करने की अपील की। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी मनोज मिश्रा, थाना प्रभारी संजय सिंह, पुजारी संतोष मिश्रा सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
नवरात्रि पर कालिकन धाम की सुरक्षा चाक-चौबंद, एसपी ने किया निरीक्षण अमेठी। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने गुरुवार को थाना संग्रामपुर क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ कालिकन धाम पहुंचकर मेला एवं मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुबह करीब 8 बजे कालिकन धाम पहुंचे एसपी ने मां कालिका की विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों, पुलिस बल की तैनाती और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बैरिकेडिंग, प्रवेश और निकास मार्गों सहित अन्य सुरक्षा इंतजामों को भी परखा गया। इस दौरान एसपी ने परिसर स्थित सगरा में मछलियों को भोजन भी कराया। उन्होंने बताया कि नवरात्रि को देखते हुए जिले के सभी प्रमुख देवी मंदिरों और शक्तिपीठों की सुरक्षा व्यवस्था का लगातार
निरीक्षण किया जा रहा है। मेले में पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं तथा कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है। स्थानीय थाना के साथ अन्य थानों का अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो टीम सक्रिय है, वहीं आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड टीम भी मौके पर मौजूद है। एसपी ने मेले में स्थापित पुलिस बूथ का निरीक्षण कर कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देने पर विशेष जोर दिया। कालिकन धाम के पीठाधीश्वर श्री महाराज ने बताया कि मां कालिका डोली पर सवार होकर पधार रही हैं, जो सुख, शांति और समृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने श्रद्धालुओं से पूजन-अर्चन कर मां का स्मरण करने की अपील की। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी मनोज मिश्रा, थाना प्रभारी संजय सिंह, पुजारी संतोष मिश्रा सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
- पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में *“ऑपरेशन चक्रव्यूह”* अभियान एवं अपराध व अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व में दिनांक 19.03.2026 को थाना मोहनगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 68/26 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 352, 351(3) बीएनएस थाना मोहनगंज जनपद अमेठी में वांछित अभियुक्त इजहार उर्फ मुंशीर पुत्र वारिश अली निवासी रस्तामऊ थाना मोहनगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 33 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी के संबन्ध में थाना मोहनगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अभियुक्त के भाई/आवेदक खुर्शीद खान पुत्र वारिश अली निवासी रस्तामऊ थाना मोहनगंज जनपद अमेठी द्वारा दिनांक 18.03.2026 को थाना मोहनगंज पर लिखित सूचना दी गयी थी कि उसके भाई इजहार उर्फ मुंशीर उपरोक्त के विरुद्ध थाना मोहनगंज पर पूर्व में कई अभियोग पंजीकृत हैं । उसका भाई लोगों से विदेश भेजने के नाम पर धन उगाही करता है । अभियोग पंजीकृत होने के कारण उसके भाई ने अपने आधार कार्ड जोकि रस्तामऊ के पते से निर्गत है कूटरचित ढंग से ग्राम सराय मनौली तहसील बीकापुर जनपद अयोध्या का बनवा लिया । कूटरचित आधार कार्ड से ही बदले पते पर पासपोर्ट बनवा लिया है तथा अब वह विदेश जाना चाहता है । अभियुक्त ने 05 अलग-अलग व्यक्तियों से कुल 3,90,000/- रुपये लिए हैं तथा सुनील व राजू के नाम के कूटरचित ज्वाइनिंग लेटर अल हमीदी पेट्रोलियम कंपनी दुबई के नाम नौकरी दिलाने हेतु बनावाए गये हैं । जब भी उपरोक्त लोगों द्वारा घर आकर रुपया मांगा जाता है तो इजहार उर्फ मुंशीर द्वारा उनसे गाली-गलौज की जाती है । आवेदक द्वारा अपने भाई को रुपया वापस करने हेतु कहा गया तो अभियुक्त द्वारा आवेदक से भी गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी गयी । उपरोक्त सूचना पर थाना मोहनगंज पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी फ्रॉड से ही जुड़ा है जो इस प्रकार है...... • मु0अ0सं0 68/26 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 352, 351(3) बीएनएस थाना मोहनगंज जनपद अमेठी । *(में वांछित)* 2. मु0अ0सं0 1190/16 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 406, 504, 506 भादवि थाना मोहनगंज जनपद अमेठी । 3. मु0अ0सं0 573/17 धारा 354, 506 थाना मोहनगंज जनपद अमेठी । 4. मु0अ0सं0 nill/18 धारा ¾ यूपी गुण्डागर्दी निवारक अधि0 थाना मोहनगंज जनपद अमेठी । 5. मु0अ0सं0 262/23 धारा 406, 420, 504, 506 भादवि व 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)(Va) एससी/एसटी एक्ट थाना मोहनगंज जनपद अमेठी ।2
- अमेठी। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने गुरुवार को थाना संग्रामपुर क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ कालिकन धाम पहुंचकर मेला एवं मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुबह करीब 8 बजे कालिकन धाम पहुंचे एसपी ने मां कालिका की विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों, पुलिस बल की तैनाती और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बैरिकेडिंग, प्रवेश और निकास मार्गों सहित अन्य सुरक्षा इंतजामों को भी परखा गया। इस दौरान एसपी ने परिसर स्थित सगरा में मछलियों को भोजन भी कराया। उन्होंने बताया कि नवरात्रि को देखते हुए जिले के सभी प्रमुख देवी मंदिरों और शक्तिपीठों की सुरक्षा व्यवस्था का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। मेले में पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं तथा कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है। स्थानीय थाना के साथ अन्य थानों का अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो टीम सक्रिय है, वहीं आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड टीम भी मौके पर मौजूद है। एसपी ने मेले में स्थापित पुलिस बूथ का निरीक्षण कर कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देने पर विशेष जोर दिया। कालिकन धाम के पीठाधीश्वर श्री महाराज ने बताया कि मां कालिका डोली पर सवार होकर पधार रही हैं, जो सुख, शांति और समृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने श्रद्धालुओं से पूजन-अर्चन कर मां का स्मरण करने की अपील की। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी मनोज मिश्रा, थाना प्रभारी संजय सिंह, पुजारी संतोष मिश्रा सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।2
- अमेठी। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मां कालिका धाम सहित जिले के देवी मंदिरो में भारी भीड़ उमड़ी पैदल जयकारा लगाते हुए भक्त गण मां कालिका धाम पहुंचे सगरा में स्नान कर मां की पूजा अर्चना किया इस पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने गुरुवार को थाना संग्रामपुर क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ कालिकन धाम पहुंचकर मेला एवं मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुबह करीब 8 बजे कालिकन धाम पहुंचकर एसपी ने मां कालिका की विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों, पुलिस बल की तैनाती और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बैरिकेडिंग, प्रवेश-निकास मार्गों और सुरक्षा इंतजामों को भी परखा गया। इस दौरान एसपी ने परिसर स्थित सगरा में मछलियों को भोजन भी कराया। उन्होंने बताया कि नवरात्रि के मद्देनजर जिले के सभी प्रमुख देवी मंदिरों और शक्तिपीठों की सुरक्षा व्यवस्था का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। मेले में पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं तथा चार से पांच स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है। स्थानीय थाना के साथ अन्य थानों का अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो टीम सक्रिय है, जबकि आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड टीम भी मौके पर मौजूद है। एसपी ने मेले में स्थापित पुलिस बूथ का निरीक्षण कर कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देने पर जोर दिया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रद्धालु सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण में मां कालिका के दर्शन कर सकेंगे। इसी दौरान कालिकन धाम के पीठाधीश्वर श्री महाराज ने बताया कि मां कालिका डोली पर सवार होकर पधार रही हैं, जो सुख, शांति और समृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि हल्दी, चंदन, कुमकुम, नारियल और चुनरी अर्पित कर मां का स्मरण, जाप, पूजन और पाठ करें तथा भोग लगाएं, जिससे मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। उन्होंने आगे बताया कि यह परम पवित्र स्थल प्राचीन काल में च्यवन मुनि की तपस्थली रहा है। मान्यता है कि यहीं पर अश्विनी कुमार को यज्ञ में भाग लेने और सोमपान का अधिकार प्राप्त हुआ था। इसी कारण यह क्षेत्र अत्यंत पूजनीय बन गया और आज भी श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र है। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी मनोज मिश्रा, थाना प्रभारी संजय सिंह, पीठाधीश्वर श्री महाराज, पुजारी संतोष मिश्रा सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।3
- अमेठी जिले में चलाए जा रहे “नशा मुक्त अमेठी अभियान” के तहत पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। थाना मोहनगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 74 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी. के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। 18 मार्च को क्षेत्राधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में मोहनगंज पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने मेराज अहमद (39 वर्ष) पुत्र रियाज अहमद, निवासी ग्राम भेलाई कला, थाना मोहनगंज को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 74 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी कीमत अवैध बाजार में काफी अधिक बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी का नेटवर्क किन-किन लोगों से जुड़ा हुआ है। अमेठी पुलिस का कहना है कि “नशा मुक्त अमेठी अभियान” के तहत आगे भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि युवाओं को नशे के जाल से बचाया जा सके और जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके।1
- Post by Rakesh Rawat1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- Post by RAMA SHANKAR SHUKLA1
- चैत्र नवरात्रि के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा जनपद भ्रमण के दौरान थानाक्षेत्र संग्रामपुर में मां कालिकन भवानी व थानाक्षेत्र अमेठी अन्तर्गत देवीपाटन मन्दिर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। चैत्र नवरात्रि के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु आज दिनांक 19.03.2026 को पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. द्वारा जनपद भ्रमण के दौरान थानाक्षेत्र संग्रामपुर अन्तर्गत मां कालिकन भवानी मन्दिर व थानाक्षेत्र अमेठी अन्तर्गत देवी पाटन मन्दिर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया । तदोपरान्त महोदय द्वारा मन्दिर प्रबन्धन समिति के पदाधिकारियों से वार्ता कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । इस दौरान क्षेत्राधिकारी अमेठी श्री मनोज कुमार मिश्रा व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।4