उषा भमोरे को मिली राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भारतीय संवर्गीय जायसवाल महासभा की बनीं वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पांढुर्णा:- झांसी में आयोजित राष्ट्रीय बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र राय एवं श्रीमती आशा राय की सहमति से हुई नियुक्ति, कलार समाज में हर्ष का माहौल।भारतीय संवर्गीय जायसवाल महासभा की झांसी में आयोजित राष्ट्रीय बैठक में सौंसर की श्रीमती उषा नारायण भमोरे को संगठन में वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय वीरेंद्र राय एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती आशा राय की सहमति से उनकी नियुक्ति की गई। इस राष्ट्रीय बैठक में देशभर से कलार समाज के स्वजातीय भाइयों एवं बहनों ने सहभागिता की। श्रीमती उषा भमोरे को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्व मिलने से समाज में हर्ष का माहौल है। नियुक्ति के बाद श्रीमती उषा भमोरे ने महासभा के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं समस्त समाजजनों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों ने उन पर जो विश्वास और जिम्मेदारी जताई है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी।उन्होंने विश्वास दिलाया कि संगठन के उद्देश्यों, सामाजिक एकता और समाज के उत्थान के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगी। सौंसर के लिए यह गौरव का विषय है कि क्षेत्र की महिला को राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है।
उषा भमोरे को मिली राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भारतीय संवर्गीय जायसवाल महासभा की बनीं वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पांढुर्णा:- झांसी में आयोजित राष्ट्रीय बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र राय एवं श्रीमती आशा राय की सहमति से हुई नियुक्ति, कलार समाज में हर्ष का माहौल।भारतीय संवर्गीय जायसवाल महासभा की झांसी में आयोजित राष्ट्रीय बैठक में सौंसर की श्रीमती उषा नारायण भमोरे को संगठन में वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी
गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय वीरेंद्र राय एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती आशा राय की सहमति से उनकी नियुक्ति की गई। इस राष्ट्रीय बैठक में देशभर से कलार समाज के स्वजातीय भाइयों एवं बहनों ने सहभागिता की। श्रीमती उषा भमोरे को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्व मिलने से समाज में हर्ष का माहौल है। नियुक्ति के बाद श्रीमती उषा भमोरे ने महासभा के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं समस्त समाजजनों के प्रति हृदय से
आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों ने उन पर जो विश्वास और जिम्मेदारी जताई है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी।उन्होंने विश्वास दिलाया कि संगठन के उद्देश्यों, सामाजिक एकता और समाज के उत्थान के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगी। सौंसर के लिए यह गौरव का विषय है कि क्षेत्र की महिला को राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है।
- उषा भमोरे को मिली राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भारतीय संवर्गीय जायसवाल महासभा की बनीं वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पांढुर्णा:- झांसी में आयोजित राष्ट्रीय बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र राय एवं श्रीमती आशा राय की सहमति से हुई नियुक्ति, कलार समाज में हर्ष का माहौल।भारतीय संवर्गीय जायसवाल महासभा की झांसी में आयोजित राष्ट्रीय बैठक में सौंसर की श्रीमती उषा नारायण भमोरे को संगठन में वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय वीरेंद्र राय एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती आशा राय की सहमति से उनकी नियुक्ति की गई। इस राष्ट्रीय बैठक में देशभर से कलार समाज के स्वजातीय भाइयों एवं बहनों ने सहभागिता की। श्रीमती उषा भमोरे को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्व मिलने से समाज में हर्ष का माहौल है। नियुक्ति के बाद श्रीमती उषा भमोरे ने महासभा के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं समस्त समाजजनों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों ने उन पर जो विश्वास और जिम्मेदारी जताई है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी।उन्होंने विश्वास दिलाया कि संगठन के उद्देश्यों, सामाजिक एकता और समाज के उत्थान के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगी। सौंसर के लिए यह गौरव का विषय है कि क्षेत्र की महिला को राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है।3
- मुलताई की सीमाएं बढ़ेंगी? कलेक्टर के दौरे से तेज हुई विकास की चर्चा, ताप्ती सरोवर के अतिक्रमण पर दिवाली बाद कार्रवाई के संकेत! मुलताई की सीमाएं बढ़ेंगी? कलेक्टर के दौरे से तेज हुई विकास की चर्चा, ताप्ती सरोवर के अतिक्रमण पर दिवाली बाद कार्रवाई के संकेत! मुलताई। नगर के भविष्य के विकास और बढ़ती आबादी को देखते हुए बुधवार को बैतूल कलेक्टर डॉ. संजय सोनवणे मुलताई पहुंचे। यहां उन्होंने रीडेंसिफिकेशन (पुनर्विकास) और नगरीय सीमा विस्तार की संभावनाओं को लेकर एसडीएम, तहसीलदार एवं सीएमओ से जानकारी ली। प्रशासनिक स्तर पर इस कवायद को नगर के सुनियोजित विकास और भविष्य की जरूरतों से जोड़कर देखा जा रहा है। कलेक्टर ने ताप्ती सरोवर के जलापूर्ति मार्ग पर हुए अतिक्रमण के मामले में भी समीक्षा की और दिवाली के बाद कार्रवाई को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इससे अतिक्रमण के मुद्दे पर प्रशासन की अगली कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। वहीं, पवित्र नगरी मुलताई में प्रतिबंध के बावजूद जगह-जगह अवैध शराब की बिक्री के संबंध में पत्रकारों द्वारा सवाल पूछे जाने पर कलेक्टर ने आबकारी विभाग से कार्रवाई करवाने की बात कही। अब नगरवासियों की नजरें सीमा विस्तार, विकास योजनाओं और अतिक्रमण के विरुद्ध होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं।2
- सारनी पुलिस का गांजे के तस्करों पर प्रहार1
- मनोहर अग्रवाल की रिपोर्ट जनरल स्टोर में बिक रहे थे पटाखे एस डी एम ने की छापामार कार्यवाही दुकान सील की खेड़ीसावलीगढ़ जिला मुख्यालय के समीप बैतूल कोतवाली अंतर्गत खेड़ी सावलीगढ़ में बस स्टेंड स्थित अरिहंत जनरल स्टोर पर अनुविभागीय अधिकारी अभिजीत सिंह एवम एस डी ओ पी पुलिस अन्नपूर्णा सरियाम ने पुलिस दल के साथ छापामार कार्यवाही की और जनरल स्टोर से अवेध रूप से पटाखा जप्त किए एस डी एम अभिजीत सिंह ने बताया की जनरल स्टोर संचालक चंद्र कुमार जैन के पास वेध लाइसेंस है लेकिन पटाखा बस स्टेंड सार्वजनिक स्थल पर दुकान में रखा गया था वही स्थल पर दीपक भी जलता हुआ पाया गया जिससे जनसुरक्षा की दृष्टि से यह गलत है।इस लिए दुकान सील कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।जिससे पटाखा विक्रेताओं में हड़कंप मचा हुआ है1
- छिंदवाड़ा की सीमा पर उमड़ा सम्मान! अपेक्स बैंक अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव का सहकारिता कर्मचारियों ने किया भव्य स्वागत अपेक्स बैंक के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रशासक महेंद्र सिंह यादव के छिंदवाड़ा आगमन पर जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक राजेश रायकवाड के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सहकारिता कर्मचारियों ने पुष्पहार एवं गुलाब की पंखुड़ियों से किया आत्मीय अभिनंदन। सामूहिक उपस्थिति ने दिखाया नेतृत्व के प्रति सम्मान, विश्वास और सहकारिता परिवार का आपसी जुड़ाव।1
- थाना साईंखेड़ा पुलिस नें पकड़ी अवैध गांजे की खेती,आरोपी गिरफ्तार बैतूल जिले की थाना साईंखेड़ा पुलिस नें बिरूल बाजार में अवैध गांजे की खेती करने वाले आरोपी युवराज सातपुते क़ो गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की हैं, पुलिस नें आरोपी के पैतृक खेत से 16 नग हरे गांजे के पौधे बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर खेत में दबिश देकर 14.8 किलोग्राम गांजा जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 10 हज़ार हैं विधिवत जप्त कर NDPS एक्ट में कार्रवाई करते हुए आरोपी क़ो गिरफ्तार किया गया हैं। बैतूल एसपी नें अवैध मादक प्रदार्थो की खेती खरीदी बिक्री सहित तस्करी करने वालों की सूचना देने की अपील की हैं,उपरोक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी अंजना पाटिल मालवीय सहित पुलिस स्टॉप की अहम भूमिका रही।2
- छह माह से वेतन नहीं मिलने पर स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल, आर्थिक संकट गहराया पांढुर्णा:-एमटीएस सहित स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शुरू किया आंदोलन, बीएमओ डॉ. रुपेश बोकड़े ने जताई चिंता; सीएमएचओ और कलेक्टर से भुगतान को लेकर की गई चर्चा ।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौंसर एवं क्षेत्र के उपस्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत एमटीएस सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पिछले पांच से छह माह से वेतन नहीं मिलने के विरोध में आंदोलन शुरू कर दिया है। लंबे समय से वेतन का भुगतान नहीं होने के कारण कर्मचारियों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। बार-बार मांग करने के बावजूद भुगतान नहीं होने से कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। कर्मचारियों का कहना है कि वेतन नहीं मिलने से परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। बच्चों की स्कूल फीस, घरेलू खर्च, आवागमन और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई महिला कर्मचारियों के परिवार भी उनके वेतन पर निर्भर हैं। त्योहारों के समय आर्थिक संकट ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। कर्मचारियों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि उनका लंबित वेतन तत्काल जारी किया जाए और भविष्य में नियमित भुगतान के लिए स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा। कर्मचारियों की परेशानी पर बीएमओ ने जताई चिंता इस मामले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौंसर के बीएमओ डॉ. रुपेश बोकड़े ने कर्मचारियों की स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मचारी पूरी लगन, समर्पण और सत्यनिष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। इसके बावजूद लगातार पांच से छह माह तक वेतन नहीं मिलना बेहद चिंताजनक है। डॉ. बोकड़े ने बताया कि कर्मचारियों के लंबित वेतन भुगतान को लेकर सीएमएचओ एवं कलेक्टर से चर्चा की गई है। उनके स्तर से भुगतान संबंधी आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर आगे भेजी जा चुकी है। कर्मचारियों को जल्द से जल्द वेतन मिल सके, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।बीएमओ ने उम्मीद जताई कि जल्द ही भुगतान की समस्या का निराकरण होगा, जिससे कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों से राहत मिल सकेगी।3