logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अहमदाबाद में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम के बाद फकीराबाद पहुंचा शव; परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप, चक्काजाम सराय अकिल, कौशांबी। थाना क्षेत्र के फकीराबाद गांव में शुक्रवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब अहमदाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत विवाहिता का शव पोस्टमार्टम के बाद ससुराल पहुंचा। मायके पक्ष ने पति, देवर और सास पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने तथा हत्या करने का आरोप लगाते हुए शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया और आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। अकबराबाद गुहौली निवासी रामपाल पासी ने बताया कि उनकी पुत्री सुनीता देवी का विवाह वर्ष 2018 में फकीराबाद निवासी पूरन पासी पुत्र खूटी के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। विवाह में सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया गया था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति और ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज में एक लाख रुपये और दोपहिया वाहन की मांग करने लगे तथा मांग पूरी न होने पर सुनीता को प्रताड़ित किया जाता था। मृतका के भाई इंद्रजीत ने बताया कि तीन अगस्त की रात बहन ने फोन कर बताया था कि पति और देवर ने उसके साथ मारपीट की है तथा उसकी जान को खतरा है। आरोप है कि चार अगस्त की सुबह पति का फोन आया, जिसमें हार्ट अटैक से मौत होने की सूचना दी गई। पोस्टमार्टम के बाद सात अगस्त को शव फकीराबाद पहुंचने पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए दोबारा पोस्टमार्टम कराने और सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। सूचना पर थाना प्रभारी सराय अकिल ज्ञान सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी तथा मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।

23 hrs ago
user_Aman kesharwani
Aman kesharwani
JOURNALIST चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
23 hrs ago

अहमदाबाद में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम के बाद फकीराबाद पहुंचा शव; परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप, चक्काजाम सराय अकिल, कौशांबी। थाना क्षेत्र के फकीराबाद गांव में शुक्रवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब अहमदाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत विवाहिता का शव पोस्टमार्टम के बाद ससुराल पहुंचा। मायके पक्ष ने पति, देवर और सास पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने तथा हत्या करने का आरोप लगाते हुए शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया और आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। अकबराबाद गुहौली निवासी रामपाल पासी ने बताया कि उनकी पुत्री सुनीता देवी का विवाह वर्ष 2018 में फकीराबाद निवासी पूरन पासी पुत्र खूटी के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। विवाह में सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया गया था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति और ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज में एक लाख रुपये और दोपहिया वाहन की मांग करने लगे तथा मांग पूरी न होने पर सुनीता को प्रताड़ित किया जाता था। मृतका के भाई इंद्रजीत ने बताया कि तीन अगस्त की रात बहन ने फोन कर बताया था कि पति और देवर ने उसके साथ मारपीट की है तथा उसकी जान को खतरा है। आरोप है कि चार अगस्त की सुबह पति का फोन आया, जिसमें हार्ट अटैक से मौत होने की सूचना दी गई। पोस्टमार्टम के बाद सात अगस्त को शव फकीराबाद पहुंचने पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए दोबारा पोस्टमार्टम कराने और सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। सूचना पर थाना प्रभारी सराय अकिल ज्ञान सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी तथा मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ये गोविंद को लेकर भागी है, गोविंद इसको लेकर नही भागा है, अब इनको इस भागमभाग प्रतियोगिता में विजेता पुरुस्कार मिलना चाहिए।
    1
    ये गोविंद को लेकर भागी है, गोविंद इसको लेकर नही भागा है, अब इनको इस भागमभाग प्रतियोगिता में विजेता पुरुस्कार मिलना चाहिए।
    user_Journalist Shubham Pandey
    Journalist Shubham Pandey
    Media Consultant मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • शंकरगढ़ 5 नम्बर स्थित सोलर प्लांट कंपनी के ऊपर घास काटने वाले मजदूर ने मजदूरी ना देने का लगाया आरोप
    1
    शंकरगढ़ 5 नम्बर स्थित सोलर प्लांट कंपनी के ऊपर घास काटने वाले मजदूर ने मजदूरी ना देने का लगाया आरोप
    user_Manish Susari संपादकस्थानीयsi न्यूज़
    Manish Susari संपादकस्थानीयsi न्यूज़
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बेंगलुरु की कंपनी 'एस्ट्रोबेस स्पेस' ने भारत के पहले 'फुल-फ्लो स्टेज्ड कंबशन' (FFSC) रॉकेट इंजन 'एवरेस्ट' को पेश किया है। बेंगलुरु की कंपनी 'एस्ट्रोबेस स्पेस' ने भारत के पहले 'फुल-फ्लो स्टेज्ड कंबशन' (FFSC) रॉकेट इंजन 'एवरेस्ट' को पेश किया है। 80-टन क्षमता वाला मेथालॉक्स इंजन। इसके साथ ही, अमेरिका और चीन के बाद FFSC रॉकेट इंजन बनाने वाला भारत तीसरा देश बन गया है ISRO के साथ-साथ भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर और रियूज़ेबल रॉकेट के भविष्य के लिए एक बड़ी बढ़त! 🚀
    1
    बेंगलुरु की कंपनी 'एस्ट्रोबेस स्पेस' ने भारत के पहले 'फुल-फ्लो स्टेज्ड कंबशन' (FFSC) रॉकेट इंजन 'एवरेस्ट' को पेश किया है। 
बेंगलुरु की कंपनी 'एस्ट्रोबेस स्पेस' ने भारत के पहले 'फुल-फ्लो स्टेज्ड कंबशन' (FFSC) रॉकेट इंजन 'एवरेस्ट' को पेश किया है। 80-टन क्षमता वाला मेथालॉक्स इंजन। इसके साथ ही, अमेरिका और चीन के बाद FFSC रॉकेट इंजन बनाने वाला भारत तीसरा देश बन गया है ISRO के साथ-साथ भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर और रियूज़ेबल रॉकेट के भविष्य के लिए एक बड़ी बढ़त! 🚀
    user_Ishwar Deen Sahu
    Ishwar Deen Sahu
    Newspaper advertising department इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • योग वेदांत कुटीर आश्रय के महंत पकरी सेवार स्थित स्वामी पागल आनंद आश्रय अनाथ बच्चों के लिए शिक्षा की अलख जगा रहा योग वेदांत कुटीर आश्रय अनाथ बच्चों के लिए शिक्षा की अलख जगा रहा योग वेदांत कुटीर आश्रय मेजा, प्रयागराज। पकरी सेवार स्थित योग वेदांत कुटीर आश्रय इन दिनों अनाथ और जरूरतमंद बच्चों के लिए शिक्षा और संस्कार का केंद्र बना हुआ है। आश्रम में रहने वाले बच्चों को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। बच्चों को हिंदी के साथ अंग्रेजी और संस्कृत की शिक्षा देने के अलावा कंप्यूटर का प्रशिक्षण भी दिया जाता है, ताकि वे आधुनिक शिक्षा से जुड़कर भविष्य में अपने पैरों पर खड़े हो सकें। आश्रम के महंत स्वामी पागल आनंद ने बताया कि आश्रम का उद्देश्य केवल बच्चों को आश्रय देना नहीं, बल्कि उन्हें बेहतर शिक्षा और संस्कार देकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। बच्चों को उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार शिक्षा प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। कंप्यूटर शिक्षा के माध्यम से बच्चों को तकनीकी ज्ञान भी दिया जा रहा है, जिससे आगे चलकर उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें। बताया गया कि पूर्व महंत ओमानंद सरस्वती के गुजर जाने के बाद उनके शिष्य को आश्रम की गद्दी और जिम्मेदारी मिली। वर्तमान महंत ने कहा कि जब से उन्होंने आश्रम की जिम्मेदारी संभाली है, तब से लगातार कुछ नया करने का प्रयास किया जा रहा है। उनका उद्देश्य आश्रम की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाना तथा यहां रहने वाले बच्चों के भविष्य को संवारना है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर और अनाथ बच्चों को शिक्षा से जोड़ना समाज की बड़ी जिम्मेदारी है। आश्रम की ओर से बच्चों को शिक्षा के साथ अनुशासन, संस्कार और आध्यात्मिक वातावरण भी दिया जा रहा है। आश्रम प्रबंधन का प्रयास है कि यहां से शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चे आगे चलकर आत्मनिर्भर बनें और समाज में अपना योगदान दें।
    1
    योग वेदांत कुटीर आश्रय के महंत पकरी सेवार स्थित स्वामी पागल आनंद आश्रय अनाथ बच्चों के लिए शिक्षा की अलख जगा रहा योग वेदांत कुटीर आश्रय
अनाथ बच्चों के लिए शिक्षा की अलख जगा रहा योग वेदांत कुटीर आश्रय
मेजा, प्रयागराज। पकरी सेवार स्थित योग वेदांत कुटीर आश्रय इन दिनों अनाथ और जरूरतमंद बच्चों के लिए शिक्षा और संस्कार का केंद्र बना हुआ है। आश्रम में रहने वाले बच्चों को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। बच्चों को हिंदी के साथ अंग्रेजी और संस्कृत की शिक्षा देने के अलावा कंप्यूटर का प्रशिक्षण भी दिया जाता है, ताकि वे आधुनिक शिक्षा से जुड़कर भविष्य में अपने पैरों पर खड़े हो सकें।
आश्रम के महंत स्वामी पागल आनंद ने बताया कि आश्रम का उद्देश्य केवल बच्चों को आश्रय देना नहीं, बल्कि उन्हें बेहतर शिक्षा और संस्कार देकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। बच्चों को उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार शिक्षा प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। कंप्यूटर शिक्षा के माध्यम से बच्चों को तकनीकी ज्ञान भी दिया जा रहा है, जिससे आगे चलकर उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।
बताया गया कि पूर्व महंत ओमानंद सरस्वती के गुजर जाने के बाद उनके शिष्य को आश्रम की गद्दी और जिम्मेदारी मिली। वर्तमान महंत ने कहा कि जब से उन्होंने आश्रम की जिम्मेदारी संभाली है, तब से लगातार कुछ नया करने का प्रयास किया जा रहा है। उनका उद्देश्य आश्रम की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाना तथा यहां रहने वाले बच्चों के भविष्य को संवारना है।
उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर और अनाथ बच्चों को शिक्षा से जोड़ना समाज की बड़ी जिम्मेदारी है। आश्रम की ओर से बच्चों को शिक्षा के साथ अनुशासन, संस्कार और आध्यात्मिक वातावरण भी दिया जा रहा है। आश्रम प्रबंधन का प्रयास है कि यहां से शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चे आगे चलकर आत्मनिर्भर बनें और समाज में अपना योगदान दें।
    user_Journalist Satish Chandra
    Journalist Satish Chandra
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं कि कैसे दंगा होता है 'आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं कि कैसे दंगा होता है, सीएम योगी ने दी बरेली के मौलाना तौकीर रजा का उदाहरण देते हुए दंगाइयों को चेतावनी
    1
    आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं कि कैसे दंगा होता है

'आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं कि कैसे दंगा होता है, सीएम योगी ने दी बरेली के मौलाना तौकीर रजा का उदाहरण देते हुए दंगाइयों को चेतावनी
    user_Ishwar Deen Sahu
    Ishwar Deen Sahu
    Newspaper advertising department इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अली के वकील ने क्या कहा अबाँन अहमद के जनाज़े में शामिल होंगे उमर और अली, हाई कोर्ट ने दी एक दिन की पैरोल अली के वकील ने क्या कहा अबाँन अहमद के जनाज़े में शामिल होंगे उमर और अली, हाई कोर्ट ने दी एक दिन की पैरोल पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे अबाँन अहमद के जनाज़े में शामिल होने के लिए जेल में बंद उनके भाइयों उमर अहमद और अली अहमद की ओर से दायर पैरोल याचिका पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहत प्रदान की है। दोनों की बुआ परवीन कुरैशी की ओर से दाखिल पैरोल अर्जी पर हाई कोर्ट में अधिवक्ता सफ़दर काज़मी ने पक्ष रखा। सुनवाई के बाद अदालत ने उमर और अली को एक दिन की पैरोल मंजूर कर दी। अदालत ने निर्देश दिया है कि दोनों भाई पुलिस अभिरक्षा में जनाज़े में शामिल होंगे। साथ ही उन्हें परिवार के सदस्यों से एक घंटे तक मुलाकात की अनुमति भी दी गई है। निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद दोनों को पुनः संबंधित जेल भेज दिया जाएगा। पैरोल के दौरान दोनों लगातार पुलिस की निगरानी में रहेंगे और अदालत द्वारा तय सभी शर्तों का पालन करना होगा।
    1
    अली के वकील ने क्या कहा 

अबाँन अहमद के जनाज़े में शामिल होंगे उमर और अली, हाई कोर्ट ने दी एक दिन की पैरोल
अली के वकील ने क्या कहा 
अबाँन अहमद के जनाज़े में शामिल होंगे उमर और अली, हाई कोर्ट ने दी एक दिन की पैरोल
पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे अबाँन अहमद के जनाज़े में शामिल होने के लिए जेल में बंद उनके भाइयों उमर अहमद और अली अहमद की ओर से दायर पैरोल याचिका पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहत प्रदान की है।
दोनों की बुआ परवीन कुरैशी की ओर से दाखिल पैरोल अर्जी पर हाई कोर्ट में अधिवक्ता सफ़दर काज़मी ने पक्ष रखा। सुनवाई के बाद अदालत ने उमर और अली को एक दिन की पैरोल मंजूर कर दी।
अदालत ने निर्देश दिया है कि दोनों भाई पुलिस अभिरक्षा में जनाज़े में शामिल होंगे। साथ ही उन्हें परिवार के सदस्यों से एक घंटे तक मुलाकात की अनुमति भी दी गई है। निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद दोनों को पुनः संबंधित जेल भेज दिया जाएगा।
पैरोल के दौरान दोनों लगातार पुलिस की निगरानी में रहेंगे और अदालत द्वारा तय सभी शर्तों का पालन करना होगा।
    user_Journalist Abhishek Gupta Ji
    Journalist Abhishek Gupta Ji
    Financial Analyst इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • हण्डिया में 10 हजार रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार प्रयागराज: सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने हण्डिया तहसील में पैमाइश के बदले 10 हजार रुपये रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक राकेश तिवारी और प्राइवेट व्यक्ति राजेश कुमार को गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत की गयी कि,मेरे पिता राजेंद्र प्रताप सिंह द्वारा मौजा वारी परगना व तहसील हण्डिया जनपद प्रयागराज के खाता संख्या-219 गाटा संख्या-451 रकबा 0.0460 हे0 संक्रमणीय भूमि की पैमाइश हेतु राजस्व निरीक्षक राकेश तिवारी से कई बार बात करते हुए अपनी जमीन को नपवाने का अनुरोध किया गया किन्तु उनके द्वारा बताया गया कि,नापी हेतु पहले आप मुझे रू0-10,000/- दो तभी नाप की जायेगी। शिकायतकर्ता द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र का गोपनीय रूप से सत्यापन करने पर प्रकरण ट्रैप हेतु उचित पाया गया। भ्रष्टाचार निवारण हेल्प लाइन नं0-9454404859 एवं 9454401866
    1
    हण्डिया में 10 हजार रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार
प्रयागराज: सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने हण्डिया तहसील में पैमाइश के बदले 10 हजार रुपये रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक राकेश तिवारी और प्राइवेट व्यक्ति राजेश कुमार को गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत की गयी कि,मेरे पिता राजेंद्र प्रताप सिंह द्वारा मौजा वारी परगना व तहसील हण्डिया जनपद प्रयागराज के खाता संख्या-219 गाटा संख्या-451 रकबा 0.0460 हे0 संक्रमणीय भूमि की पैमाइश हेतु राजस्व निरीक्षक राकेश तिवारी से कई बार बात करते हुए अपनी जमीन को नपवाने का अनुरोध किया गया किन्तु उनके द्वारा बताया गया कि,नापी हेतु पहले आप मुझे रू0-10,000/- दो तभी नाप की जायेगी। शिकायतकर्ता द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र का गोपनीय रूप से सत्यापन करने पर प्रकरण ट्रैप हेतु उचित पाया गया।
भ्रष्टाचार निवारण हेल्प लाइन नं0-9454404859 एवं 9454401866
    user_अजय सरोज~पत्रकार
    अजय सरोज~पत्रकार
    Media house इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अहमदाबाद में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम के बाद फकीराबाद पहुंचा शव; परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप, चक्काजाम सराय अकिल, कौशांबी। थाना क्षेत्र के फकीराबाद गांव में शुक्रवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब अहमदाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत विवाहिता का शव पोस्टमार्टम के बाद ससुराल पहुंचा। मायके पक्ष ने पति, देवर और सास पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने तथा हत्या करने का आरोप लगाते हुए शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया और आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। अकबराबाद गुहौली निवासी रामपाल पासी ने बताया कि उनकी पुत्री सुनीता देवी का विवाह वर्ष 2018 में फकीराबाद निवासी पूरन पासी पुत्र खूटी के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। विवाह में सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया गया था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति और ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज में एक लाख रुपये और दोपहिया वाहन की मांग करने लगे तथा मांग पूरी न होने पर सुनीता को प्रताड़ित किया जाता था। मृतका के भाई इंद्रजीत ने बताया कि तीन अगस्त की रात बहन ने फोन कर बताया था कि पति और देवर ने उसके साथ मारपीट की है तथा उसकी जान को खतरा है। आरोप है कि चार अगस्त की सुबह पति का फोन आया, जिसमें हार्ट अटैक से मौत होने की सूचना दी गई। पोस्टमार्टम के बाद सात अगस्त को शव फकीराबाद पहुंचने पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए दोबारा पोस्टमार्टम कराने और सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। सूचना पर थाना प्रभारी सराय अकिल ज्ञान सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी तथा मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।
    1
    अहमदाबाद में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम के बाद फकीराबाद पहुंचा शव; परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप, चक्काजाम
सराय अकिल, कौशांबी। थाना क्षेत्र के फकीराबाद गांव में शुक्रवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब अहमदाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत विवाहिता का शव पोस्टमार्टम के बाद ससुराल पहुंचा। मायके पक्ष ने पति, देवर और सास पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने तथा हत्या करने का आरोप लगाते हुए शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया और आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।
अकबराबाद गुहौली निवासी रामपाल पासी ने बताया कि उनकी पुत्री सुनीता देवी का विवाह वर्ष 2018 में फकीराबाद निवासी पूरन पासी पुत्र खूटी के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। विवाह में सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया गया था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति और ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज में एक लाख रुपये और दोपहिया वाहन की मांग करने लगे तथा मांग पूरी न होने पर सुनीता को प्रताड़ित किया जाता था।
मृतका के भाई इंद्रजीत ने बताया कि तीन अगस्त की रात बहन ने फोन कर बताया था कि पति और देवर ने उसके साथ मारपीट की है तथा उसकी जान को खतरा है। आरोप है कि चार अगस्त की सुबह पति का फोन आया, जिसमें हार्ट अटैक से मौत होने की सूचना दी गई। पोस्टमार्टम के बाद सात अगस्त को शव फकीराबाद पहुंचने पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए दोबारा पोस्टमार्टम कराने और सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की।
सूचना पर थाना प्रभारी सराय अकिल ज्ञान सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी तथा मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।
    user_Aman kesharwani
    Aman kesharwani
    JOURNALIST चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.