झांसी के समथर नगर स्थित वार्ड नंबर 1 के अंबेडकर नगर मोहल्ले में 55 वर्षीय महिला विद्या देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान राजाराम दोहरे की पत्नी के रूप में हुई है। यह घटना रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है, जब परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। उसी दौरान विद्या देवी अपने कमरे में गईं और फंदे से लटक गईं। रात में जब उनकी बहू कमरे में पहुंची तो उन्होंने विद्या देवी को फंदे से लटका देखा और शोर मचाया, जिसके बाद परिजन और आसपास के लोग मौके पर जुट गए। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 और स्थानीय थाना प्रभारी बृजेश भार्गव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों के अनुसार, विद्या देवी पिछले तीन-चार दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं और परिवार आर्थिक कठिनाइयों से गुजर रहा है, जो दैनिक मजदूरी पर निर्भर है। पुलिस ने फिलहाल किसी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए झांसी भेज दिया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
झांसी के समथर नगर स्थित वार्ड नंबर 1 के अंबेडकर नगर मोहल्ले में 55 वर्षीय महिला विद्या देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान राजाराम दोहरे की पत्नी के रूप में हुई है। यह घटना रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है, जब परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। उसी दौरान विद्या देवी अपने कमरे में गईं और फंदे से लटक गईं। रात में जब उनकी बहू कमरे में पहुंची तो उन्होंने विद्या देवी को फंदे से लटका देखा और शोर मचाया, जिसके बाद परिजन और आसपास के लोग मौके पर जुट गए। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 और स्थानीय थाना प्रभारी बृजेश भार्गव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों के अनुसार, विद्या देवी पिछले तीन-चार दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं और परिवार आर्थिक कठिनाइयों से गुजर रहा है, जो दैनिक मजदूरी पर निर्भर है। पुलिस ने फिलहाल किसी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए झांसी भेज दिया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- झांसी के समथर नगर स्थित वार्ड नंबर 1 के अंबेडकर नगर मोहल्ले में 55 वर्षीय महिला विद्या देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान राजाराम दोहरे की पत्नी के रूप में हुई है। यह घटना रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है, जब परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। उसी दौरान विद्या देवी अपने कमरे में गईं और फंदे से लटक गईं। रात में जब उनकी बहू कमरे में पहुंची तो उन्होंने विद्या देवी को फंदे से लटका देखा और शोर मचाया, जिसके बाद परिजन और आसपास के लोग मौके पर जुट गए। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 और स्थानीय थाना प्रभारी बृजेश भार्गव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों के अनुसार, विद्या देवी पिछले तीन-चार दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं और परिवार आर्थिक कठिनाइयों से गुजर रहा है, जो दैनिक मजदूरी पर निर्भर है। पुलिस ने फिलहाल किसी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए झांसी भेज दिया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- प्यार और मोहब्बत के चक्कर में न पड़ने की सलाह दी गई है। इसमें ताकीद करते हुए कहा गया है कि कभी भी प्यार-मोहब्बत के चक्कर में मत पड़ना, क्योंकि इसमें पड़ने के बाद इंसान ज़िंदा तो रहता है, लेकिन जी नहीं पाता।1
- लखनऊ की 6 साल की बेटी मोहलक्षिका ने कार्टव्हील में विश्व रिकॉर्ड बनाकर उत्तर प्रदेश का मान बढ़ाया है। छोटी सी उम्र में विश्व रिकॉर्ड कायम कर मोहलक्षिका ने पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।1
- जालौन जिले के कोंच क्षेत्र में सागर चौकी के पास स्कूली बच्चों की सुरक्षा में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्षमता से अधिक बच्चों को ठूंस-ठूंसकर ले जा रही एक स्कूली वैन बीच रास्ते में अचानक बंद हो गई। वाहन स्टार्ट न होने पर चालक ने खुद प्रयास करने के बजाय उसमें सवार मासूम बच्चों को ही सड़क पर उतारकर वैन में धक्का लगवाया। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा बनाए गए इस घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना ने स्कूल प्रबंधन और वाहन संचालक की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती है। लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, इस मामले में स्कूल प्रबंधन या प्रशासन की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।1
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई को जालौन जिले के उरई का दौरा कर सकते हैं। फिलहाल इसे सीएम योगी आदित्यनाथ का संभावित दौरा बताया गया है।1
- जालौन के कोंच नगर स्थित मालवीय नगर में कोतवाली क्षेत्र के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय (बालक) के बाहर बुधवार दोपहर 2 बजे दो आवारा सांडों के बीच जबरदस्त लड़ाई हो गई। स्कूल की छुट्टी के समय हुई इस भिड़ंत से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घर लौट रहे बच्चों, अभिभावकों और राहगीरों को काफी देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा और लोग अपनी सुरक्षा के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। कई बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर रोकना पड़ा, हालांकि गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर में आए दिन आवारा सांडों के बीच ऐसी बुल फाइटिंग होती रहती है, लेकिन नगर पालिका प्रशासन इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठा रहा है। लोगों का आरोप है कि आवारा पशुओं को पकड़ने और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के दावे केवल कागजों तक ही सीमित हैं। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने नगर पालिका की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी है, जिसके बाद स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर आवारा पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।1
- गुरसराय-गरौठा पुनर्गठन पेयजल योजना के प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा के प्रस्तावित आगमन के मद्देनजर क्षेत्रीय विधायक जवाहर लाल राजपूत एवं उप जिलाधिकारी सुनील कुमार ने गुरसराय स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने प्लांट की कार्यप्रणाली का अवलोकन करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण कर सुरक्षा, बैठक व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, पार्किंग एवं अन्य आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं सुचारु रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि लोकार्पण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सुनील कुमार, विजय अस्ता, अशोक पटेरिया, प्रोजेक्ट मैनेजर कुश शाह, प्रोजेक्ट मैनेजर रंजीत सिंह, महेंद्र सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- मध्यप्रदेश में चलाए जा रहे “नशा मुक्ति अभियान 2.0” और “ऑपरेशन ईगल क्लॉ” के तहत नरसिंहपुर जिले की गाडरवारा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 72 ग्राम स्मैक के साथ दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 7 लाख 20 हजार रुपये मूल्य की स्मैक और तस्करी में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया एवं एसडीओपी गाडरवारा ललित सिंह डागुर के मार्गदर्शन में गाडरवारा थाना पुलिस द्वारा की गई। पुलिस टीम ने 18 जुलाई और 21 जुलाई 2026 को कार्रवाई करते हुए इन दोनों स्मैक पैडलरों को गिरफ्तार किया। मामले की पूरी जानकारी देते हुए एसडीओपी गाडरवारा ललित सिंह डागुर और नरसिंहपुर पुलिस ने आम नागरिकों से नशे से दूर रहने की अपील की है। साथ ही पुलिस ने कहा है कि यदि कहीं भी अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त या तस्करी की जानकारी मिले तो तत्काल सूचना दें, सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।1