मध्यप्रदेश में चलाए जा रहे “नशा मुक्ति अभियान 2.0” और “ऑपरेशन ईगल क्लॉ” के तहत नरसिंहपुर जिले की गाडरवारा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 72 ग्राम स्मैक के साथ दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 7 लाख 20 हजार रुपये मूल्य की स्मैक और तस्करी में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया एवं एसडीओपी गाडरवारा ललित सिंह डागुर के मार्गदर्शन में गाडरवारा थाना पुलिस द्वारा की गई। पुलिस टीम ने 18 जुलाई और 21 जुलाई 2026 को कार्रवाई करते हुए इन दोनों स्मैक पैडलरों को गिरफ्तार किया। मामले की पूरी जानकारी देते हुए एसडीओपी गाडरवारा ललित सिंह डागुर और नरसिंहपुर पुलिस ने आम नागरिकों से नशे से दूर रहने की अपील की है। साथ ही पुलिस ने कहा है कि यदि कहीं भी अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त या तस्करी की जानकारी मिले तो तत्काल सूचना दें, सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
मध्यप्रदेश में चलाए जा रहे “नशा मुक्ति अभियान 2.0” और “ऑपरेशन ईगल क्लॉ” के तहत नरसिंहपुर जिले की गाडरवारा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 72 ग्राम स्मैक के साथ दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 7 लाख 20 हजार रुपये मूल्य की स्मैक और तस्करी में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया एवं एसडीओपी गाडरवारा ललित सिंह डागुर के मार्गदर्शन में गाडरवारा थाना पुलिस द्वारा की गई। पुलिस टीम ने 18 जुलाई और 21 जुलाई 2026 को कार्रवाई करते हुए इन दोनों स्मैक पैडलरों को गिरफ्तार किया। मामले की पूरी जानकारी देते हुए एसडीओपी गाडरवारा ललित सिंह डागुर और नरसिंहपुर पुलिस ने आम नागरिकों से नशे से दूर रहने की अपील की है। साथ ही पुलिस ने कहा है कि यदि कहीं भी अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त या तस्करी की जानकारी मिले तो तत्काल सूचना दें, सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
- लखनऊ की 6 साल की बेटी मोहलक्षिका ने कार्टव्हील में विश्व रिकॉर्ड बनाकर उत्तर प्रदेश का मान बढ़ाया है। छोटी सी उम्र में विश्व रिकॉर्ड कायम कर मोहलक्षिका ने पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।1
- दतिया उपचुनाव में जुबानी जंग तेज हो गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि धीरू दांगी ने अवधेश नायक पर निशाना साधते हुए उन्हें जोकर बताया है। चुनावी माहौल के बीच नेताओं के बीच बयानबाजी की तल्खी खुलकर सामने आ रही है।1
- प्यार और मोहब्बत के चक्कर में न पड़ने की सलाह दी गई है। इसमें ताकीद करते हुए कहा गया है कि कभी भी प्यार-मोहब्बत के चक्कर में मत पड़ना, क्योंकि इसमें पड़ने के बाद इंसान ज़िंदा तो रहता है, लेकिन जी नहीं पाता।1
- मध्य प्रदेश के दतिया जिले स्थित ग्राम जिगना समेत लगभग 35 गांवों के लोग वर्षों से डिजिटल जाति प्रमाण पत्र न बनने की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने इस मुद्दे को लेकर कई बार आवेदन दिए, अधिकारियों के चक्कर लगाए और मुख्यमंत्री व जिला प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। जिगना निवासी कमलेश प्रजापति का कहना है कि लगातार गुहार लगाने के बावजूद संबंधित अधिकारियों से उन्हें कोई राहत नहीं मिली है। जनप्रतिनिधियों और प्रशासन पर नाराजगी जताते हुए ग्रामीणों ने कहा कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधि हर गली और गांव में पहुंचते हैं, लेकिन चुनाव समाप्त होने के बाद आम जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जाता। ग्रामीणों ने सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की जल्द जांच कराकर पात्र लोगों के डिजिटल जाति प्रमाण पत्र शीघ्र बनवाए जाएं, ताकि उन्हें शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।1
- विधानसभा उपचुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से दतिया जिले में पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिला पुलिस बल और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवान समस्त थाना क्षेत्रों, अंतरजिला और अंतरराज्यीय सीमाओं पर बने चेक पोस्टों पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहन जांच कर रहे हैं। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन तलाशी के साथ अवैध हथियार, अवैध शराब, नकदी और अन्य प्रतिबंधित सामग्री के परिवहन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसी अभियान के तहत गायत्री गार्डन चेकिंग प्वाइंट पर उप निरीक्षक अर्चना पाल ने एक स्कूटी की डिग्गी से ₹3.30 लाख नकद राशि बरामद की। दतिया निवासी स्कूटी चालक मौके पर इस नकदी के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद मामले में नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। इसके साथ ही दतिया पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भी कार्यवाही की जा रही है।4
- मध्यप्रदेश में चलाए जा रहे “नशा मुक्ति अभियान 2.0” और “ऑपरेशन ईगल क्लॉ” के तहत नरसिंहपुर जिले की गाडरवारा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 72 ग्राम स्मैक के साथ दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 7 लाख 20 हजार रुपये मूल्य की स्मैक और तस्करी में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया एवं एसडीओपी गाडरवारा ललित सिंह डागुर के मार्गदर्शन में गाडरवारा थाना पुलिस द्वारा की गई। पुलिस टीम ने 18 जुलाई और 21 जुलाई 2026 को कार्रवाई करते हुए इन दोनों स्मैक पैडलरों को गिरफ्तार किया। मामले की पूरी जानकारी देते हुए एसडीओपी गाडरवारा ललित सिंह डागुर और नरसिंहपुर पुलिस ने आम नागरिकों से नशे से दूर रहने की अपील की है। साथ ही पुलिस ने कहा है कि यदि कहीं भी अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त या तस्करी की जानकारी मिले तो तत्काल सूचना दें, सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।1
- दतिया के पंडोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत सालोन बी में बिजली लाइन को लेकर हुए विवाद के बाद कई मोटरसाइकिलों में आग लगा दी गई। हरदई निवासी शिकायतकर्ता मलखान यादव ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 16 जुलाई की शाम हरदई, धनपीपरी और इटारोरा गांवों की बिजली गुल होने पर ग्रामीण लाइनमैन के साथ सालोन बी पहुंचे थे। वहां दोनों पक्षों के बीच विवाद होने पर ग्रामीण अपनी-अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर मौके से चले गए, जिसके बाद उनकी और अन्य ग्रामीणों की मोटरसाइकिलों में आग लगा दी गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना के दौरान भारी भीड़ और रात होने के कारण प्रत्यक्ष रूप से किसी की पहचान नहीं हो सकी। ग्राम कोटवार ने भी 13 मोटरसाइकिलें जलने और दो में आंशिक क्षति की पुष्टि की है। मामले में पंडोखर थाना पुलिस ने जांच के आधार पर अज्ञात 10 से 15 लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 326(f) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।1